अवैध रूप से गांजे की बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार उजियारा अभियान के तहत नशे के विरुद्ध कांकेर पुलिस की कार्यवाही आरोपी के कब्जे से 2.170 किलो ग्राम गांजा किमती 1,08000 रू. जप्त कांकेर। मुखबीर सूचना प्राप्त होने पर भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा घटना स्थल ग्राम बंधियापारा शाहकट्टा पहुची और जहाँ आरोपी यशवंत धनेलिया 35 वर्ष निवासी ग्राम बंधिया पारा, शाहकट्टा थाना भानुप्रतापपुर मादक पदार्थ गांजा अवैध रूप से रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश करते हुए रंगे हाथो पकड़ा। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्र. 77/2026 धारा 20(b)NDPS ACT के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया। आरोपी यशवंत धनेलिया से जुमला 2.170 किलो ग्राम गांजा किमती 1,08000 रू. बताया जा रहा है। कार्यवाही के दौरान निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर, सहायक उप निरीक्षक रामबीर जाड़े, प्रधान आरक्षक 551 विजय कटकवार, आरक्षक 751 नरेश गावडे, आरक्षक क्रमांक 21 टोमन साहू, महिला आरक्षक क्रमांक 1238 रविता शोरी मौजूद थे। कांकेर पुलिस की अपील:- सदैव नशे एवं मादक पदार्थों से दूर रहें।अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधो को रोक सकती है, इसी उद्देश्य से जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यह दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
अवैध रूप से गांजे की बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार उजियारा अभियान के तहत नशे के विरुद्ध कांकेर पुलिस की कार्यवाही आरोपी के कब्जे से 2.170 किलो ग्राम गांजा किमती 1,08000 रू. जप्त कांकेर। मुखबीर सूचना प्राप्त होने पर भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा घटना स्थल ग्राम बंधियापारा शाहकट्टा पहुची और जहाँ आरोपी यशवंत धनेलिया 35 वर्ष निवासी ग्राम बंधिया पारा, शाहकट्टा थाना भानुप्रतापपुर मादक पदार्थ गांजा अवैध रूप से रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश करते हुए रंगे हाथो पकड़ा। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्र. 77/2026 धारा 20(b)NDPS ACT के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।
आरोपी यशवंत धनेलिया से जुमला 2.170 किलो ग्राम गांजा किमती 1,08000 रू. बताया जा रहा है। कार्यवाही के दौरान निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर, सहायक उप निरीक्षक रामबीर जाड़े, प्रधान आरक्षक 551 विजय कटकवार, आरक्षक 751 नरेश गावडे, आरक्षक क्रमांक 21 टोमन साहू, महिला आरक्षक क्रमांक 1238 रविता शोरी मौजूद थे। कांकेर पुलिस की अपील:- सदैव नशे एवं मादक पदार्थों से दूर रहें।अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधो को रोक सकती है, इसी उद्देश्य से जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यह दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
- कांकेर नगर से लगे ग्राम नंदनमारा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इलाके में तेंदुओं का एक जोड़ा दिखाई दिया। नेशनल हाईवे के पास तेंदुओं की मौजूदगी से राहगीरों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। भोजन की तलाश में पहुंचे, मुर्गे-मछली के अपशिष्ट पर नजर जानकारी के मुताबिक तेंदुओं का यह जोड़ा भोजन की तलाश में गांव के पास पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वे मुर्गे और मछली के अपशिष्ट को खाने के लिए यहां आए थे, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि इलाके में खुले में फेंका जा रहा कचरा वन्यजीवों को आकर्षित कर रहा है। राहगीरों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल तेंदुओं को देखकर वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर तेंदुओं का जोड़ा हाईवे के आसपास घूमता नजर आ रहा है। वन विभाग अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील मामला कांकेर वन परिक्षेत्र के ग्राम नंदनमारा का है। तेंदुओं की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही वन विभाग सतर्क हो गया है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय बाहर न निकलें और किसी भी तरह की हलचल दिखने पर तुरंत सूचना दें।2
- बलरामपुर/कुसमी। ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ में अफीम की खेती मामले में लगातार फरार चल रहे नौवें आरोपी को गया बिहार से गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ में आरोपी रूपदेव भगत एवं कौशिल भगत के खेत में आरोपियो द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती करने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 10 - 11 मार्च 2026 को रेड कार्यवाही कर कुल 244 प्लास्टिक बोरी में 4344.569 किलोग्राम कीमत करीब रूपये 4,75,00,000/- की अफीम को जप्त कर एन.डी.पी. एस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर पूर्व में आरोपी 01. रूपदेव राम भगत पिता ठाकुर राम भगत उम्र 50 वर्ष जाति उरॉव सा. त्रिपुरी सरना टोली थाना कुसमी जिला बलरामपुर 02. कौशिल भगत पिता संगहू (संधू) राम भगत उम्र 30 वर्ष जाति उरॉव सा. त्रिपुरी माचाडीपा थाना कुसमी जिला बलरामपुर-रा.गंज 03. मनोज कुमार पिता सीता यादव उम्र 24 वर्ष जाति सिंह सा. सोमया थाना बाराचट्टी जिला गया बिहार 04 जिरमल मुण्डा पिता बुधन राम मुण्डा उम्र 56 वर्ष ग्राम भगचन्द थाना आस्ता जिला जशपुर 05. उपेन्द्र कुमार पिता रामचन्द्र यादव उम्र 27 वर्ष जाति यादव सा. सोमया थाना बाराचट्टी जिला गया बिहार 06. विन्देश्वर पिता कमर गंजहू उम्र 45 वर्ष जाति गंजहू सा. कोलवा थाना जोरी जिला चतरा झारखंड 07 कृष्णा सिंह पिता महादेव सिंह साकिन कुराग थाना आस्ता जिला जशपुर छ. ग. को घटना दिनांक 11.03.026 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। मामले में फरार चल रहे आरोपी पैरू सिंह भोक्ता पिता मटूक सिंह भोक्ता उम्र 35 वर्ष ग्राम सोमिया थाना बाराचटटी जिला गया बिहार को दिनांक 16.03.026 को गया बिहार से पकड़कर गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। मामले में एक अन्य फरार आरोपी रोहन सिंह पिता मटूक सिंह भोक्ता उम्र 35 वर्ष ग्राम सोमिया थाना बाराचटटी जिला गया बिहार का घटना दिनांक से लगातार फरार था जिसे पुलिस टीम द्वारा ग्राम सोमिया थाना बाराचटटी जिला गया बिहार से गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।2
- बेकाबू ट्रक ने ट्रैकर को मारी ठोकर, ट्रैक्टर उतरी रोड के नीचे, ग्रामीणों ने ट्रक चालक की कर दी पिटाई कोंडागांव :- जिले के केशकाल क्षेत्र के बटराली-होनहेड़ मार्ग में रात करीब 9 बजे बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर को ठोकर मार दी। ट्रक की टक्कर से ट्रैकर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई, दुर्घटना के बाद ट्रैकर में सवार ग्रामीणों ने ट्रक चालक को ट्रक से उतार कर उसकी बेदम पिटाई कर दी, सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर केशकाल थाना लाया गया। पुलिस मामले जांच कर रही है ।2
- गरियाबंद जिले में 2009 में देवभोग से लगे ग्राम सुपेबेड़ा में गांव की पानी खराब होने और वहां की पानी में फ्लोराइड और आयरन की मात्रा अधिक होने से लोगों में किडनी की बीमारी बढ़ने और मौत होने की गंभीर समस्या आई थी जिसका सार्थक हल आज तक शासन प्रशासन नहीं निकाल पाई है और अब एक बार फिर राजिम से लगे फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पथर्रि में किडनी की बीमारी से लोगों की मौत हो रही है, जिसका कारण गांव की पानी का खराब होना बताया जा रहा है। अब तक गांव के 8 से 9 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है जबकि गांव में ही अभी 7 लोग और किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों और परिजनों की माने तो गांव के लगभग 8 से 10 बोर और हैंडपंपों की जांच की गई है, जिसमें फ्लोराइड और आयरन में मात्रा अधिक पाई गई हैं और इन बोर और नलों के पानी को पीने से मना किया गया है क्योंकि पानी को पीने योग्य नहीं है ऐसा रिपोर्ट में बताया गया है। ग्रामीणों की माने तो जल्द ही यदि इस पर किसी प्रकार की कार्यवाही शासन के द्वारा नहीं की गई तो आगे ग्रामीणों की हालत और भी बिगड़ सकती है, ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से जल्द ही ग्राम में स्वास्थ्य शिविर लगाने और गांव के सभी नलों के पानी की जांच करने की मांग की है। जिससे उन्हें स्वस्थ पेयजल उपलब्ध हो सके और लोगों का स्वास्थ्य सही रहे। अब देखना होगा कि शासन प्रशासन कब इस ओर ध्यान देती है और गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाती है। जल विशेषज्ञ और विज्ञान की बाते माने तो जिस गांव के आसपास पत्थर की मात्रा अधिक होती है वहां पर निकलने वाले पानी में फ्लोराइड और आयरन की मात्रा अत्यधिक होती है, कुछ ऐसा ही मामला ग्राम पथर्रि में भी देखने को मिल रहा है गांव चारों तरफ से पत्थर खदान से घिरा हुआ है और कही ना कही यही कारण हो सकता है कि गांव के पानी में फ्लोराइड और आयरन की मात्रा अधिक हो , हालांकि ये अंदेशा है कि पानी की खराबी गांव में स्थित पत्थर खदान के नाम से हो पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।3
- अभनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान के तहत ग्राम भिलाई में विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू स्वयं उपस्थित रहे और गांव के घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान विधायक साहू ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की भी जानकारी ली। विधायक ने कहा कि ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता से सीधा संपर्क स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं को समझना और शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि वे लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करें। इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया और गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।1
- ये पूरा मामला एक 5 साल कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उस बच्ची को एक बोरी मे डालकर बाँध कर उसे फेक दिया बाद मे पुरे गाँव मे अफरा तफरी मच गईं और बहुत ढूंढ़ने पर कुछ लोगो ने बोरी मे कुछ हरकत देख बोरी को खोलते हि सब आश्चर्य चकित हो देखते रहे और तुरंत फिर बच्ची को हॉस्पिटल लेके भागे....1
- Kondagaon : ग्राम बड़े कनेरा में भाजपा का "गाँव चलो - बस्ती चलो" अभियान कोंडागांव :- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस से 12 अप्रैल तक के कार्यक्रम के दौरान "गाँव चलो - बस्ती चलो" अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत बड़े कनेरा में सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थी और हितग्राहियों को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही साप्ताहिक बाजार स्थल पर सफाई का कार्य भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया. बड़े कनेरा प्रभारी धनसु दास मानिकपुरी मंडल अध्यक्ष खेमदास मानिकपुरी व प्रदेश झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ के सह सयोंजक जितेंद्र सुराना, भाजपा जिला मंत्री व गांव की सरपंच प्रकाश चुरगिया चिंत कुलदीप प्रमोद मानिकपुरी रोहित मानिकपुरी राजू पोयम आकाश सलाम अन्ति बाई सन्ति कोरेम उपस्थित रहे।4
- धमधा में फिर भड़की आग: ट्रांसफॉर्मर की चिंगारी से लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड न पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश लोकेशन - धमधा रिपोर्टर -हेमंत उमरे धमधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डीहपारा में एक बार फिर भीषण आगजनी की घटना ने हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, डॉ. जोहन वर्मा के खेत में लगे ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी देखते ही देखते भयंकर आग का रूप ले लिया, जिसने सगोन पेड़ की बॉडी ,ड्रिप पाइप सहित लगभग 5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति को जलाकर राख कर दिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में स्थित स्व.टी एस चांतारे शिक्षक के पैरावट तक पहुंच गईं, जिससे भारी नुकसान हुआ। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों की पलारी भी इसकी चपेट में आ गई। घटना के दौरान ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रैक्टर के माध्यम से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना आसान नहीं था। हैरानी की बात यह रही कि फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बावजूद टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई। लगातार धमधा क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय किया जाए, ताकि समय रहते नुकसान को कम किया जा सके।1
- मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्यों ने की रेल यात्रा, संगीतमय गीतों की दी प्रस्तुति, लिया पुराने सदाबहार गीतों का मजा नवापारा राजिम. नगर के संगीत प्रेमियों की संस्था मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के द्वारा आज रविवार को राजिम से रायपुर व रायपुर से राजिम की रेल की संगीतमय यात्रा की गई. इस दौरान सदस्यों ने पुराने सदाबहार फिल्मी गीतों का भरपूर मजा लिया. जिसका आनंद अन्य रेल यात्रियों ने भी उठाया. यह सफर काफी यादगार रहा. संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री अशोक गंगवाल, भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक प्रेम साधवानी के नेतृत्व में नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के. आर. सिन्हा, पंडित ब्रह्मदत्त शर्मा, शिव भगवान शर्मा रिटायर्ड टीचर,कमलेश साहू, इशहाक ढेबर, तुकाराम कंसारी पत्रकार सहित अन्य शामिल थे.2