logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मारुवाड़ा में 100% जल योजना पूर्ण, फिर भी आधे गांव में नहीं पहुंच रहा पानी रानीवाड़ा क्षेत्र के मारुवाड़ा गांव में जलापूर्ति योजना का कार्य 100% पूर्ण होने के बावजूद ग्रामीणों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में रोजाना करीब 3–4 घंटे पानी आता है, लेकिन उचित सप्लाई व्यवस्था नहीं होने के कारण काफी पानी व्यर्थ बह जाता है। स्थिति यह है कि गर्मी के मौसम में पेगीया नाड़ी, स्कूल क्षेत्र, धोरा मार्ग और आधे से अधिक गांव में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों और पशुपालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का मुख्य कारण सप्लाई व्यवस्था में लापरवाही और सही वितरण नहीं होना है। यदि पाइपलाइन और वाल्व व्यवस्था को ठीक किया जाए तो पूरे गांव को पर्याप्त पानी मिल सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द समाधान की मांग की है ताकि गर्मी में पानी की समस्या से राहत मिल सके।

10 hrs ago
user_Jitendra dahiya
Jitendra dahiya
Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
10 hrs ago
8addd193-948c-4452-b8fa-88c4962ca43f

मारुवाड़ा में 100% जल योजना पूर्ण, फिर भी आधे गांव में नहीं पहुंच रहा पानी रानीवाड़ा क्षेत्र के मारुवाड़ा गांव में जलापूर्ति योजना का कार्य 100% पूर्ण होने के बावजूद ग्रामीणों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में रोजाना करीब 3–4 घंटे पानी आता है, लेकिन उचित सप्लाई व्यवस्था नहीं होने के कारण काफी पानी व्यर्थ बह जाता है। स्थिति यह है कि गर्मी के मौसम में पेगीया नाड़ी, स्कूल क्षेत्र, धोरा मार्ग और आधे से अधिक गांव में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों और पशुपालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का मुख्य कारण सप्लाई व्यवस्था में लापरवाही और सही वितरण नहीं होना है। यदि पाइपलाइन और वाल्व व्यवस्था को ठीक किया जाए तो पूरे गांव को पर्याप्त पानी मिल सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द समाधान की मांग की है ताकि गर्मी में पानी की समस्या से राहत मिल सके।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Reporter Rajesh pahadiya
    1
    Post by Reporter Rajesh pahadiya
    user_Reporter Rajesh pahadiya
    Reporter Rajesh pahadiya
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • आनंद दिव्य धाम श्री वीर आकोदिया हनुमान, चौहानगढ़ में गोपालजी महाराज के सान्निध्य में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने भाग लेकर दिव्य हनुमान जी के दर्शन किए तथा पूज्य महाराज गोपालदास जी के आशीर्वचन प्राप्त किए। इस भव्य होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में रेवदर के पूर्व विधायक जगसीराम कोली, भाजपा सिरोही जिला प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह देवड़ा, भाजपा भटाना मंडल अध्यक्ष कुलदीप रामपुरा, भाजपा मंडार मंडल अध्यक्ष अमराराम चौधरी, पूर्व रेवदर प्रधान कालूराम चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रावताराम चौधरी, जयदीप सिंह देवड़ा, मन की बात मंडल संयोजक अशोक पुरोहित, भैराराम चौधरी,भानाराम मेघवाल, राम सिंह अनादरा,दिनेश चौधरी (मकावल), वीपी सिंह भावरी,भँवर दास संत, मावाराम चौधरी, विरेंद्र डूडी सहित अनेक भक्तगण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाराज ने भक्तों को हनुमान चालीसा भेंट कर अपने आशीर्वचनों में कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सभी को मिलकर समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की तथा एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा पूरे आयोजन का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।
    1
    आनंद दिव्य धाम श्री वीर आकोदिया हनुमान, चौहानगढ़ में गोपालजी महाराज के सान्निध्य में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने भाग लेकर दिव्य हनुमान जी के दर्शन किए तथा पूज्य महाराज गोपालदास जी के आशीर्वचन प्राप्त किए।
इस भव्य होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में रेवदर के पूर्व विधायक जगसीराम कोली, भाजपा सिरोही जिला प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह देवड़ा, भाजपा भटाना मंडल अध्यक्ष कुलदीप रामपुरा, भाजपा मंडार मंडल अध्यक्ष अमराराम चौधरी, पूर्व रेवदर प्रधान कालूराम चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रावताराम चौधरी, जयदीप सिंह देवड़ा, मन की बात मंडल संयोजक अशोक पुरोहित, भैराराम चौधरी,भानाराम मेघवाल, राम सिंह अनादरा,दिनेश चौधरी (मकावल), वीपी सिंह भावरी,भँवर दास संत, मावाराम चौधरी, विरेंद्र डूडी सहित अनेक भक्तगण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाराज ने भक्तों को हनुमान चालीसा भेंट कर अपने आशीर्वचनों में कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सभी को मिलकर समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की तथा एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा पूरे आयोजन का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गोल में पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन
    1
    गोल में पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन
    user_REPORTER RJ24
    REPORTER RJ24
    पत्रकार सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सिरोही पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी सिरोही स्थित मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी । जयपुर स्थित पोस्ट ऑफिस मुख्यालय की मेल आईडी पर एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया, जिसमें सिरोही पोस्ट ऑफिस को निशाना बनाने की बात कही गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए। एहतियात के तौर पर सिरोही के मुख्य डाकघर को तुरंत बंद करवा दिया गया और पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। पोस्ट ऑफिस के बाहर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात कर दिया गया है तथा आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस के अनुसार जोधपुर से बम निरोधक दस्ता सिरोही के लिए रवाना कर दिया गया है। दस्ता मौके पर पहुंचकर डाकघर और आसपास के इलाके की गहन जांच करेगा। तब तक किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए डाकघर को एहतियातन बंद रखा गया है। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने पोस्ट ऑफिस और आसपास के इलाके में कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    1
    सिरोही पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी 
सिरोही स्थित मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी । जयपुर स्थित पोस्ट ऑफिस मुख्यालय की मेल आईडी पर एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया, जिसमें सिरोही पोस्ट ऑफिस को निशाना बनाने की बात कही गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए। एहतियात के तौर पर सिरोही के मुख्य डाकघर को तुरंत बंद करवा दिया गया और पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। पोस्ट ऑफिस के बाहर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात कर दिया गया है तथा आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार जोधपुर से बम निरोधक दस्ता सिरोही के लिए रवाना कर दिया गया है। दस्ता मौके पर पहुंचकर डाकघर और आसपास के इलाके की गहन जांच करेगा। तब तक किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए डाकघर को एहतियातन बंद रखा गया है।
धमकी मिलने के बाद पुलिस ने पोस्ट ऑफिस और आसपास के इलाके में कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    user_Journalist arif Pathan
    Journalist arif Pathan
    पत्रकार Pindwara, Sirohi•
    8 hrs ago
  • सरूपगंज थाना क्षेत्र के मांडवाड़ा खालसा में बीती रात को अज्ञात चोरों ने बंद पड़े तीन घरों के ताले तोड़ दिए। अलमारी के ताले तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया। चोर कुछ नकदी व सामान चुराकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय पुलिस की गश्त नही होने से चोरी की वारदातें हो रही है। उन्होंने पुलिस गश्त बढाने की मांग की है।
    1
    सरूपगंज थाना क्षेत्र के मांडवाड़ा खालसा में बीती रात को अज्ञात चोरों ने बंद पड़े तीन घरों के ताले तोड़ दिए। अलमारी के ताले तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया। चोर कुछ नकदी व सामान चुराकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय पुलिस की गश्त नही होने से चोरी की वारदातें हो रही है। उन्होंने पुलिस गश्त बढाने की मांग की है।
    user_Jitendra Agarwal
    Jitendra Agarwal
    Local News Reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • गैर का आनन्द लेते हुए नाचते शीतला चोक सुमेरपुर में
    1
    गैर का आनन्द लेते हुए नाचते शीतला चोक सुमेरपुर में
    user_BAYOSA MATA
    BAYOSA MATA
    सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • सिवाना में श्रद्धा के साथ महिलाओं ने की शीतला माता की कथा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना सिवाना कस्बे में शीतला माता के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कस्बे में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर श्रद्धा भाव से शीतला माता की कथा का आयोजन किया। कथा के दौरान महिलाओं ने माता के भजन गाए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।कथा आयोजन में महिलाओं ने शीतला माता के जीवन प्रसंगों और उनके महत्व को सुनते हुए भक्ति भाव से भाग लिया। इस दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं ने भजन-कीर्तन कथा के पश्चात महिलाओं ने माता को प्रसाद अर्पित कर उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित की। महिलाओं का कहना है कि शीतला माता की पूजा से क्षेत्र में रोग-व्याधियों से मुक्ति और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसलिए हर वर्ष बड़ी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार महिलाएं शीतला माता की कथा व पूजा करती हैं।इस अवसर पर कस्बे की अनेक महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से माता की आराधना कर क्षेत्र में खुशहाली और शांति की कामना की।
    1
    सिवाना में श्रद्धा के साथ महिलाओं ने की शीतला माता की कथा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
सिवाना कस्बे में शीतला माता के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कस्बे में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर श्रद्धा भाव से शीतला माता की कथा का आयोजन किया। कथा के दौरान महिलाओं ने माता के भजन गाए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।कथा आयोजन में महिलाओं ने शीतला माता के जीवन प्रसंगों और उनके महत्व को सुनते हुए भक्ति भाव से भाग लिया। इस दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं ने भजन-कीर्तन कथा के पश्चात महिलाओं ने माता को प्रसाद अर्पित कर उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित की। महिलाओं का कहना है कि शीतला माता की पूजा से क्षेत्र में रोग-व्याधियों से मुक्ति और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसलिए हर वर्ष बड़ी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार महिलाएं शीतला माता की कथा व पूजा करती हैं।इस अवसर पर कस्बे की अनेक महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से माता की आराधना कर क्षेत्र में खुशहाली और शांति की कामना की।
    user_सुरेश कुमार
    सुरेश कुमार
    सिवाना, बाड़मेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • सरूपगंज । मांडवाड़ा खालसा गांव में देर रात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरो ने सोहनलाल प्रजापत, सवाराम प्रजापत और शंकरलाल माली के घर में घुस गए और पीडत के अनुसार करीब 1 लाख रुपए नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया ।
    1
    सरूपगंज । मांडवाड़ा खालसा गांव में देर रात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरो ने सोहनलाल प्रजापत, सवाराम प्रजापत और शंकरलाल माली के घर में घुस गए और पीडत के अनुसार करीब 1 लाख रुपए नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया ।
    user_Journalist arif Pathan
    Journalist arif Pathan
    पत्रकार Pindwara, Sirohi•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.