भरथना/ इटावा ब्रेकिंग* इटावा के सहसों क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रात के अंधेरे में बेखौफ दौड़ रहे डंपर आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। इटावा के सहसों थाना क्षेत्र से रोज़ाना करीब एक दर्जन ओवरलोड डंपरों का आवागमन हो रहा है, लेकिन प्रशासन की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। सूत्रों के मुताबिक सहसों थाने में तैनात सिपाही सुनील तथा बिंदवा कला चौकी पर तैनात सिपाही अमृत की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। चर्चाएं हैं कि कुछ सिपाही इंस्पेक्टर की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे हैं। थाने के भीतर ही ‘विभीषण’ की भूमिका निभा रहे सिपाही के नाम की चर्चा जोरों पर है। बिंदवा कला चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सिंगल रोड से धड़ल्ले से ओवरलोड डंपर गुजर रहे हैं, लेकिन परिवहन और खनन विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। तेज रफ्तार और भारी भरकम वाहनों से राहगीर खासे परेशान हैं, जबकि किसी बड़े हादसे की आशंका भी लगातार बनी हुई है।
भरथना/ इटावा ब्रेकिंग* इटावा के सहसों क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रात के अंधेरे में बेखौफ दौड़ रहे डंपर आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। इटावा के सहसों थाना क्षेत्र से रोज़ाना करीब एक दर्जन ओवरलोड डंपरों का आवागमन हो रहा है, लेकिन प्रशासन की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। सूत्रों के मुताबिक सहसों थाने में तैनात सिपाही सुनील तथा बिंदवा कला चौकी पर तैनात सिपाही अमृत की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। चर्चाएं हैं कि कुछ सिपाही इंस्पेक्टर की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे हैं। थाने के भीतर ही ‘विभीषण’ की भूमिका निभा रहे सिपाही के नाम की चर्चा जोरों पर है। बिंदवा कला चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सिंगल रोड से धड़ल्ले से ओवरलोड डंपर गुजर रहे हैं, लेकिन परिवहन और खनन विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। तेज रफ्तार और भारी भरकम वाहनों से राहगीर खासे परेशान हैं, जबकि किसी बड़े हादसे की आशंका भी लगातार बनी हुई है।
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- शामली में एक कारोबारी को फर्जी ज्योतिषियों ने पितृदोष का डर दिखाकर अनुष्ठान के नाम पर ठग लिया। पूजा के दौरान घर की सारी कीमती ज्वैलरी कलश में रखवाई गई और मौका पाकर असली गहने गायब कर उनकी जगह नकली रख दिए गए। पूजा खत्म होते ही चारों आरोपी फरार हो गए और हरिद्वार में ज्वैलरी बेचकर लाखों रुपये बांट लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 8.5 लाख रुपये कैश के साथ चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि यह गैंग देशभर में इसी तरह पूजा के नाम पर करोड़ों की ठगी कर चुका है।1
- इटावा, सैफई क्षेत्र: थाना सैफई के अंतर्गत आने वाले नंदपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छोटा मानवरहित ‘ड्रोन हेलीकॉप्टर’ अचानक आसमान से गिरकर गेहूं के खेत में आ गिरा। अचानक गिरती वस्तु को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना का वीडियो हुआ वायरल घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टेस्ट फ्लाइट के दौरान हुआ हादसा अपर जिलाधिकारी इटावा, अभिनव रंजन श्रीवास्तव के अनुसार, नागरिक उड्डयन विभाग से सैफई हवाई पट्टी के उपयोग की पूर्व अनुमति ली गई थी। इसी के तहत LAT Aerospace कंपनी द्वारा अपने यूएवी (Unmanned Aerial Vehicle) के प्रोटोटाइप की टेस्ट फ्लाइट की जा रही थी। उड़ान के दौरान ड्रोन अचानक नियंत्रण खो बैठा और नंदपुर गांव के पास खेत में गिर गया। ग्रामीणों में डर का माहौल ड्रोन के गिरते ही आसपास के ग्रामीण घबरा गए। हेलीकॉप्टर जैसी आकृति होने के कारण लोगों में भ्रम और डर और बढ़ गया। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।1
- इटावा:सफारी पार्क में बब्बर शेर मनन और जेसिका की पहली मेटिंग से अक्टूबर 2016 में जन्में दो बब्बर शेर सिंबा और सुल्तान अब नौ साल के हो गए है। इन बब्बर शेरों के लिए उपयुक्त शेरनी लाने के प्रयास निरन्तर किए जा रहे है। जिसके लिए सफारी पार्क प्रबंधन द्वारा षक्करबाग प्राणि उद्यान गुजरात, राजगीर प्राणि उद्यान सफारी एवं रोहतक प्राणि उद्यान से शेरनी को लाने हेतु संपर्क किया जा रहा है। उक्त के क्रम में राजगीर प्राणि उद्यान के वन्य जीव चिकित्सक द्वारा मार्च के अंतिम सप्ताह में इटावा सफारी पार्क का भ्रमण भी किया गया। निदेशक इटावा सफारी पार्क डॉ अनिल कुमार पटेल एवं वन्य जीव चिकित्सक डॉ रोबिन यादव द्वारा रोहतक प्राणि उद्यान हरियाणा का कल दिनांक 02.04.2026 को भ्रमण किया गया। वन्यजीव विनिमियन के अन्तर्गत रोहतक प्राणि उद्यान से एक शेरनी सुधा को इटावा सफारी पार्क में एवं उसके बदले इटावा सफारी से विश्व लायन दिवस 2022 को जन्मे नर बब्बर शेर विश्वा को रोहतक प्राणि उद्यान भेजे जाने पर सहमति बन रही है। उक्त शेरनी सुधा रोहतक जू में पूर्व में दो बार माँ बन चुकी है। शेरनी सुधा को इटावा सफारी पार्क में लाने से पूर्व उसके सैंपर्ल आइ.वी.आर.आई, बरेली एवं एन. सी. बी. एस. बैंगलोर भेजे जायेंगे, ताकि उसके स्वास्थ्य का समुचित परीक्षण हो सके। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली से अनुमति प्राप्त होने के उपरान्त होने के उपरान्त ही वन्यजीव विनिमियन के अन्तर्गत इसको सफारी में लाया जायेगा। राजगीर प्राणि उद्यान से भी एक अर्ध वयस्क नर शेर का विनिमियन किये जाने की योजना है। गुजरात के षक्करबाग जू से भी षेरनी लाये जाने हेतु निरन्तर पत्राचार किये जा रहे है। आशा है कि जल्द ही वयस्क बब्बर शेर सिंबा और सुल्तान के लिए बहुप्रतीक्षित शेरनी मिल सकेगी तथा इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेरों की ब्लडलाइन में कुछ बदलाव सम्भव हो सकेगा।1
- अछल्दा औरैया। थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर निवासी सिपाही वीरपाल (40) की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। वीरपाल पुत्र राजकुमार बरेली में सिपाही के पद पर तैनात थे और पिछले तीन वर्षों से पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहे थे। गुरुवार सुबह नाश्ता करने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने अपनी पत्नी संगीता से कहा कि वह थोड़ा आराम करेंगे और कमरे में लेट गए। कुछ समय बाद जब पत्नी ने उन्हें उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठे। घबराई पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद देर रात उनका शव गांव लाया गया। शुक्रवार को अंतिम संस्कार से पहले उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। परिजनों के अनुसार वीरपाल वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र—शिवा (16) व छोटू (10)—हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।2
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1