Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के बाढ़ प्रखंड के इब्राहिमपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नया टोला इब्राहिमपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 31 सेकंड के इस वीडियो में एक सरकारी शिक्षक और एक महिला के बीच तीखी बहस होती दिख रही है। बहस के दौरान शिक्षक महिला पर डंडे से वार करता नजर आ रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि हम नहीं करते, लेकिन पड़ताल में सामने आया कि वीडियो बाढ़ प्रखंड के उक्त विद्यालय का बताया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर शिक्षक का नाम गौतम कुमार बताया जा रहा है। मामले पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी का हवाला देते हुए फिलहाल टिप्पणी करने से इनकार किया है। सवाल यह है कि महिला कौन थी? वह इतनी नाराज़ होकर विद्यालय क्यों पहुंची? और क्या एक शिक्षक को इस तरह हाथ उठाने का अधिकार है?
RUBY JOURNALIST

More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के बाढ़ इलाके में बच्चा चोरी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई पोस्ट और वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बाढ़ में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है।1
- बाढ़ में जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव संपन्न......1
- Post by सुरज कुमार पासवान जी बख्तियार1
- बिदुपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-12 वांछित अपराधियों में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर महेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महेंद्र राय अपने घर पर छिपकर नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जहां से 20.20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी मादक पदार्थ तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। #VaishaliPolice #Bidupur #BreakingNews #DrugTraffickerArrested #HeroinSeized #Top12Criminal #InamiAparadhi #BiharNews #CrimeNews #PoliceAction1
- बिहार,समस्तीपुर मोहनपुर थाना क्षेत्र में बाइक समेत छः बाईक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने किया बड़ी खुलासा।1
- Post by Anil Paswan1
- बाढ़ के अथमलगोला थाना अंतर्गत चंदा गांव में फायरिंग से दहशत, युवक को आँख में लगी गोली. pmch रेफर1
- अथमलगोला : दो पक्षों के बीच फायरिंग, एक व्यक्ति को लगी गोली बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदा गांव में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में हरे राम यादव नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इसी दौरान हरे राम यादव घर से बाहर निकले, तभी एक गोली उनकी आंख में लग गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चंदा गांव में पहले भी फायरिंग की घटनाएं होती रही हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालांकि फायरिंग किस कारण से हुई, इसका अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले में फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- बिहार,समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से शराब सेवन के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में।1