Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। समाहरणालय से आधिकारिक पत्र जारी कर आंगनबाड़ी केंद्रों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। बिहार के बाढ़ इलाके में बच्चा चोरी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई पोस्ट और वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बाढ़ में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है।
RUBY JOURNALIST
पटना में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। समाहरणालय से आधिकारिक पत्र जारी कर आंगनबाड़ी केंद्रों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। बिहार के बाढ़ इलाके में बच्चा चोरी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई पोस्ट और वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बाढ़ में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है।
More news from बिहार and nearby areas
- मोकामा पुलिस की बड़ी कामयाबी हथियार के साथ शराब की खेप बरामद.......1
- बिहार के बाढ़ इलाके में बच्चा चोरी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई पोस्ट और वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बाढ़ में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है।1
- Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज1
- अथमलगोला : दो पक्षों के बीच फायरिंग, एक व्यक्ति को लगी गोली बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदा गांव में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में हरे राम यादव नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इसी दौरान हरे राम यादव घर से बाहर निकले, तभी एक गोली उनकी आंख में लग गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चंदा गांव में पहले भी फायरिंग की घटनाएं होती रही हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालांकि फायरिंग किस कारण से हुई, इसका अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले में फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- Post by सतरंगी जहानाबादी (public news)1
- Post by सुरज कुमार पासवान जी बख्तियार1
- पटना जिले के बख्तियारपुर इलाके में बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। बिहार पुलिस की डायल 112 टीम ने 23 फरवरी को त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता हुए तीन बच्चों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिवारों से मिला दिया। जानकारी के अनुसार अलग-अलग समय पर बच्चों के गायब होने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत इलाके में खोजबीन शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर कुछ ही घंटों में तीनों बच्चों का पता लगा लिया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर सूचना दें।1
- बाढ़ में जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव संपन्न......1