Shuru
Apke Nagar Ki App…
#बच्चा चोरी, डायल 112 टीम की त्वरित कार्रवाई, लापता तीन बच्चों को खोजकर परिवार से मिलाया@ बख्तियारपुर। पटना जिले के बख्तियारपुर इलाके में बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। बिहार पुलिस की डायल 112 टीम ने 23 फरवरी को त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता हुए तीन बच्चों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिवारों से मिला दिया। जानकारी के अनुसार अलग-अलग समय पर बच्चों के गायब होने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत इलाके में खोजबीन शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर कुछ ही घंटों में तीनों बच्चों का पता लगा लिया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर सूचना दें।
Khabar Junction Live

More news from बिहार and nearby areas
- बाढ़ के अथमलगोला थाना अंतर्गत चंदा गांव में फायरिंग से दहशत, युवक को आँख में लगी गोली. pmch रेफर1
- Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज1
- अथमलगोला (बाढ़)। अथमलगोला प्रखंड के हासन चक रूपस गांव स्थित दुर्गा स्थान परिसर में शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद विधिवत प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 23 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ अनुष्ठान की शुरुआत की गई। आयोजन के अंतर्गत सात दिनों तक प्रतिदिन संध्या समय राम कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम का समापन 1 मार्च को भव्य भंडारा के साथ होगा। भंडारा में क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। आयोजक सुधीर प्रसाद सिंह ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने एवं धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।1
- कोटेदार पर अनाज बेचने का आरोप, जांच की मांग शिकायतकर्ता का कहना है कि वह पात्र गृहस्थी कार्ड धारक है, इसके बावजूद उसे निर्धारित तिथि पर अनाज नहीं मिला। आरोप है कि कोटेदार द्वारा राशन का वितरण सही तरीके से नहीं किया गया और अनाज बेचने की भी आशंका जताई गई है। #राशन_घोटाला #सरकारी_अनाज #राशन_वितरण #ग्रामीण_शिकायत #कोटेदार_पर_आरोप #प्रशासन_से_कार्रवाई #गरीबों_का_हक #जांच_की_मांग1
- Post by सतरंगी जहानाबादी (public news)1
- नालंदा में हाई-टेक सुविधा की शुरुआत: ‘श्री बालाजी मोटर्स’ का ग्रैंड ओपनिंग1
- Post by सतरंगी जहानाबादी (public news)1
- बाढ़ (अथमलगोला)। बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड में जनता दल (यूनाइटेड) के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। ऑब्जर्वर बांके सिंह एवं रिटर्निंग अफसर संजय कुमार की मौजूदगी में हजारों जदयू कार्यकर्ताओं के बीच सर्वसम्मति से अनंत कुमार सिंह को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया। घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जदयू के प्रवक्ता शिव शंकर प्रसाद सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार शर्मा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राणा कुमार उदय सिंह (मुन्ना), पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह तथा पूर्व सांसद प्रतिनिधि संजीत सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनंत कुमार सिंह को बधाई दी और संगठन को और मजबूती प्रदान करने की उम्मीद जताई। नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष अनंत कुमार सिंह ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।1
- बिहार समस्तीपुर मैट्रिक परीक्षार्थी ने फ्री वाहन सेवा को लेकर समाज सेवी शशी भूषण कुमार को जताया आभार, अच्छे परिणाम की उम्मीद।1