logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना ताला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब सहित आरोपी गिरफ्तार थाना ताला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब सहित आरोपी गिरफ्तार मैहर। मध्य प्रदेश पुलिस के निर्देशानुसार अवैध शराब कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मैहर जिले के ताला थाना पुलिस ने 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन, एसडीओपी ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आबकारी एक्ट के तहत यह कार्यवाही की गई। पुलिस के अनुसार दिनांक 11 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम धोबहट नहर किनारे एक व्यक्ति दो पीले एवं दो सफेद रंग के डिब्बों में हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब बिक्री के उद्देश्य से रखे हुए है। सूचना पर थाना ताला पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम समरजीत पटेल पिता मणिलोचन सिंह पटेल, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम धोबहट थाना ताला जिला मैहर बताया। गवाहों की उपस्थिति में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से चार प्लास्टिक डिब्बों में कुल 60 लीटर देशी हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को धारा 47 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 148/26 धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने ग्राम धोबहट नहर किनारे ही उक्त शराब तैयार की थी और बिक्री के लिए वहां रुका हुआ था। सराहनीय भूमिका इस कार्यवाही में निरीक्षक महेन्द्र कुमार मिश्रा, सउनि समयलाल ठकुरिया, प्रधान आरक्षक राकेश मिश्रा, पंकज मिश्रा, संजय तिवारी, आरक्षक जितेन्द्र दुबे, शम्भू प्रसाद राय, नागेन्द्र यादव एवं विवेक मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

1 hr ago
user_Tej pratap Kacher
Tej pratap Kacher
Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
ba63419e-a3e5-4113-9eb9-59b11e8324b9

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के मैहर में सिर्फ 15 साल पुराना प्राथमिक स्कूल भवन अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    मध्य प्रदेश के मैहर में सिर्फ 15 साल पुराना प्राथमिक स्कूल भवन अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में बढ़ते नशे की चपेट में आ रहे युवाओं पर पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने गुटखा-पान मसाला कंपनियों का प्रचार करने वालों की निंदा करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो रहा है। त्रिपाठी ने इस मामले में हाईकोर्ट जाने और एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा करने की घोषणा की है।
    1
    मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में बढ़ते नशे की चपेट में आ रहे युवाओं पर पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने गुटखा-पान मसाला कंपनियों का प्रचार करने वालों की निंदा करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो रहा है। त्रिपाठी ने इस मामले में हाईकोर्ट जाने और एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा करने की घोषणा की है।
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मैहर की हरदासपुर ग्राम पंचायत में कलेक्टर और एसपी ने आंगनबाड़ी केंद्र व शासकीय राशन दुकान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और राशन वितरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ बताईं, जिनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।
    2
    मैहर की हरदासपुर ग्राम पंचायत में कलेक्टर और एसपी ने आंगनबाड़ी केंद्र व शासकीय राशन दुकान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और राशन वितरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ बताईं, जिनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।
    user_Satyaprakash Media Maihar
    Satyaprakash Media Maihar
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मैहर में जगत जननी माँ शारदा भवानी का सोमवार सुबह अद्भुत श्रृंगार किया गया। भक्तों ने उनके राजराजेश्वरी स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।
    2
    मैहर में जगत जननी माँ शारदा भवानी का सोमवार सुबह अद्भुत श्रृंगार किया गया। भक्तों ने उनके राजराजेश्वरी स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    12 hrs ago
  • *मैहर। जिले के कलेक्ट्रेट भवन को शहर से बाहर बनाने को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जहां पर भाजपा के नेता और उनके रिश्तेदारों ने जमीन खरीदी। वही बन रहा कलेक्ट्रेट भवन।*
    1
    *मैहर। जिले के कलेक्ट्रेट भवन को शहर से बाहर बनाने को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जहां पर भाजपा के नेता और उनके रिश्तेदारों ने जमीन खरीदी। वही बन रहा कलेक्ट्रेट भवन।*
    user_Ravi Shankar pathak
    Ravi Shankar pathak
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रीवा के जोरी गांव में देर रात रिंग रोड पर एक चलती कार में भीषण आग लग गई। कार देखते ही देखते जलकर खाक हो गई, लेकिन गनीमत रही कि सवारों ने कूदकर अपनी जान बचा ली।
    1
    रीवा के जोरी गांव में देर रात रिंग रोड पर एक चलती कार में भीषण आग लग गई। कार देखते ही देखते जलकर खाक हो गई, लेकिन गनीमत रही कि सवारों ने कूदकर अपनी जान बचा ली।
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का मैहर रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेश घई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान ब्लॉक और नगर कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का मैहर रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेश घई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान ब्लॉक और नगर कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Satyaprakash Media Maihar
    Satyaprakash Media Maihar
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सतना के मैहर में गैस सिलेंडर बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। आरोप है कि न्यू सेठी इण्डेन गैस एजेंसी बुकिंग नंबर लेकर सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
    2
    सतना के मैहर में गैस सिलेंडर बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। आरोप है कि न्यू सेठी इण्डेन गैस एजेंसी बुकिंग नंबर लेकर सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *2 साल के विकास कार्य को बताते हुए मैहर विधायक के छलके आशू* अपने 2साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान किये गए कार्य को बताते हुए मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी हुए भावुक, कहा आप सबका साथ चाहिए, मै पूरी ईमानदारी से हर समय कार्य कर रहा हु, आप सबके बीच हर वक़्त उपलब्ध रहता हु,
    1
    *2 साल के विकास कार्य को बताते हुए मैहर विधायक के छलके आशू*
अपने 2साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान किये गए कार्य को बताते हुए मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी हुए भावुक, कहा आप सबका साथ चाहिए, मै पूरी ईमानदारी से हर समय कार्य कर रहा हु, आप सबके बीच हर वक़्त उपलब्ध रहता हु,
    user_Ravi Shankar pathak
    Ravi Shankar pathak
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.