logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़ परचून की दुकान में लगी आग, फ्रिज की चिंगारी बनी वजह संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र में देर रात एक परचून की दुकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकान में रखे फ्रिज से निकली चिंगारी के कारण पास रखा सामान आग की चपेट में आ गया, जिससे काफी सामान जलकर राख हो गया। घटना सरायतरीन पुलिस चौकी के पास की है। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी आदि से आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या फ्रिज की तकनीकी खराबी को कारण माना जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

4 hrs ago
user_Ali Naqvi
Ali Naqvi
Voice of people संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

ब्रेकिंग न्यूज़ परचून की दुकान में लगी आग, फ्रिज की चिंगारी बनी वजह संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र में देर रात एक परचून की दुकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकान में रखे फ्रिज से निकली चिंगारी के कारण पास रखा सामान आग की चपेट में आ गया, जिससे काफी सामान जलकर राख हो गया। घटना सरायतरीन पुलिस चौकी के पास की है। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी आदि से आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या फ्रिज की तकनीकी खराबी को कारण माना जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली मिल एरिया थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव के पास एक जिंदा नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत नवजात शिशु को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए शिशु को तुरंत रायबरेली महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम शिशु की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है और शिशु को छोड़ने वाले व्यक्ति या परिजनों की तलाश की जा रही है।प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    रायबरेली मिल एरिया थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव के पास एक जिंदा नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत नवजात शिशु को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया।
पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए शिशु को तुरंत रायबरेली महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम शिशु की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है और शिशु को छोड़ने वाले व्यक्ति या परिजनों की तलाश की जा रही है।प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जनपद मथुरा पुलिस को लगातार साइबर अपराधियों के सम्बन्ध में जानकारी मिल रही थी जिसको रोकने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में आज थाना शेरगढ़ में पुलिस के द्वारा एक बड़ी कार्यवाही की गई है, जिसमें दो गांव विशंबरा व जंघावली जो नोटोरियस/ संदिग्ध हैं में पुलिस टीमों के द्वारा दो अलग-अलग रेड्स की गई हैं, जिसमें कुल 06 राजपत्रित अधिकारी और 13 थाना प्रभारियों व कुल 240 आरक्षी/मुख्य आरक्षियों के द्वारा कार्यवाही की गई । प्रतिबिंब पोर्टल के द्वारा जो हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए और साइबर पुलिस टीम ने लगातार कार्य कर सक्रिय लोगो की पहचान की उनके घरों पर रेड की गई । उपरोक्त के क्रम में गांव जंघावली से 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया व मौके से 17 संदिग्ध अपराधी भागने में कामयाब रहे । ग्राम विशंबरा से कुल 23 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया व 28 साइबर अपराधी भागने में कामयाब रहे हैं । इस तरह से रेड के दौरान कुल 34 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया । साइबर फ्रॉड में और जो 45 अपराधी हैं, वो भागने में कामयाब रहे हैं । यह लोग सिंडिकेट बनाकर के लगातार साइबर अपराध का कार्य करते आ रहे है । इनमें से 08 अपराधी जो पहले भी जेल जा चुके हैं । साइबर अपराधियों के पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए है । साइबर अपराधियों से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं जिन पर हमारी साइबर टेक्निकल टीम कार्य कर रही है। अभी तक मोबाइल फोन की जांच से पाया गया है कि दो आईएमईआई प्रयोग हुई हैं, जो लोग पकड़े गए हैं, उनके द्वारा 18 फ्रॉड किए गए हैं। विभिन्न प्रांतों से भी संपर्क किया जा रहा है । पकड़े गये साइबर अपराधियो के विरुद्ध जो भी मुकद्दमें पंजीकृत होंगे, उनके बारे में जानकारी की जा रही है। ये सभी साइबर अपराधी संगठित अपराध कर रहे थे। संगठित अपराध के आधार पर आज गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । यह कार्यवाही अभी जारी रहेगी जो भी साइबर अपराधी अभी भाग गये है और बच गये है उनको भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा । मथुरा पुलिस के द्वारा लगातार साइबर अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।
    1
    जनपद मथुरा पुलिस को लगातार साइबर अपराधियों के  सम्बन्ध में जानकारी मिल रही थी जिसको  रोकने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में आज थाना शेरगढ़ में पुलिस के द्वारा एक बड़ी कार्यवाही की गई है, जिसमें दो गांव विशंबरा व जंघावली जो नोटोरियस/ संदिग्ध हैं में पुलिस टीमों के द्वारा दो अलग-अलग रेड्स की गई हैं, जिसमें कुल 06 राजपत्रित अधिकारी और 13 थाना प्रभारियों  व कुल 240 आरक्षी/मुख्य आरक्षियों के द्वारा कार्यवाही की गई । प्रतिबिंब पोर्टल के द्वारा जो हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए और साइबर पुलिस टीम  ने लगातार कार्य कर सक्रिय लोगो की पहचान की उनके घरों पर रेड की गई । उपरोक्त  के क्रम में गांव जंघावली  से 11 संदिग्धों को गिरफ्तार  किया गया व मौके से 17  संदिग्ध अपराधी भागने में कामयाब रहे ।   ग्राम विशंबरा से कुल 23 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया व 28 साइबर अपराधी भागने में कामयाब रहे हैं । इस तरह से रेड के दौरान कुल 34 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया । साइबर फ्रॉड में और जो 45 अपराधी हैं, वो भागने में कामयाब रहे हैं । यह लोग सिंडिकेट बनाकर के लगातार साइबर अपराध का कार्य करते आ रहे है । इनमें से 08 अपराधी जो पहले भी जेल जा चुके हैं । साइबर अपराधियों के पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद  हुए है । साइबर अपराधियों से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं जिन पर हमारी  साइबर टेक्निकल टीम कार्य कर रही है। अभी तक मोबाइल फोन की जांच से पाया गया है कि दो आईएमईआई प्रयोग हुई हैं, जो लोग पकड़े गए हैं, उनके द्वारा 18 फ्रॉड किए गए हैं। विभिन्न प्रांतों से भी संपर्क किया जा रहा है । पकड़े गये साइबर अपराधियो के विरुद्ध जो भी मुकद्दमें पंजीकृत होंगे, उनके बारे में जानकारी की जा रही है। ये सभी साइबर अपराधी संगठित अपराध कर रहे थे। संगठित अपराध के आधार पर आज गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया  जा रहा है । यह कार्यवाही अभी जारी रहेगी जो भी साइबर अपराधी अभी भाग गये है और बच गये है  उनको भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा ।  मथुरा पुलिस के द्वारा लगातार साइबर अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by Koshal Raj
    1
    Post by Koshal Raj
    user_Koshal Raj
    Koshal Raj
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मुरादाबाद, 22 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रमजान के पवित्र महीने से ठीक पहले खजूर व्यापार में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। नवीन मंडी समिति में खजूर की दुकानों और गोदामों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की, जहां सस्ती और कम गुणवत्ता वाली खजूरों को आकर्षक ब्रांडेड डिब्बों में पैक कर ऊंचे दामों पर बेचने की कोशिश का खुलासा हुआ। विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ यह कार्रवाई की, जिसमें कई दुकानों से संदिग्ध नमूने जब्त किए गए। घटना की शुरुआत एक वायरल वीडियो से हुई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला। वीडियो में मझोला थाना इलाके की मंडी समिति में खजूरों की रिपैकेजिंग दिखाई गई, जहां सस्ती खजूरों (जिनकी बाजार में कीमत लगभग 30 रुपये प्रति किलो बताई जा रही है) को महंगे और ब्रांडेड पैकेट्स में डालकर बेचा जा रहा था, जबकि अच्छी क्वालिटी की खजूरों की कीमत 200 रुपये प्रति किलो तक होती है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया और तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने 'ईशा ट्रेडर्स', 'अल-वदूद डेट्स' और 'मेराज फ्रूट्स' जैसे बड़े प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि यहां खजूर बिना बैच नंबर, पैकिंग डिटेल्स, एक्सपायरी डेट और उचित लेबल के बेची जा रही थीं, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन है। ईशा डेट्स के गोदाम में रिपैकेजिंग की जा रही थी, जहां ईरान से आयातित खजूरों को बिना लाइसेंस के नए पैकेट्स में डाला जा रहा था। टीम ने प्रथम दृष्टया पैकेजिंग में बड़ी अनियमितताएं पाईं और भारी मात्रा में मिसब्रांडेड सामान को सीज कर लिया। मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल यादव ने बताया कि रमजान में खजूर की मांग बढ़ने के कारण कुछ व्यापारी मुनाफाखोरी कर रहे हैं और जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। टीम ने कुल 4 नमूने लिए, जिन्हें लैब जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने तक की सजा शामिल हो सकती है। इस छापेमारी से मंडी समिति में हड़कंप मच गया और अन्य व्यापारियों में डर का माहौल है। विभाग ने पूरे मुरादाबाद मंडल में विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है, जो होली तक जारी रहेगा।
    2
    मुरादाबाद, 22 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रमजान के पवित्र महीने से ठीक पहले खजूर व्यापार में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। नवीन मंडी समिति में खजूर की दुकानों और गोदामों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की, जहां सस्ती और कम गुणवत्ता वाली खजूरों को आकर्षक ब्रांडेड डिब्बों में पैक कर ऊंचे दामों पर बेचने की कोशिश का खुलासा हुआ। विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ यह कार्रवाई की, जिसमें कई दुकानों से संदिग्ध नमूने जब्त किए गए।
घटना की शुरुआत एक वायरल वीडियो से हुई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला। वीडियो में मझोला थाना इलाके की मंडी समिति में खजूरों की रिपैकेजिंग दिखाई गई, जहां सस्ती खजूरों (जिनकी बाजार में कीमत लगभग 30 रुपये प्रति किलो बताई जा रही है) को महंगे और ब्रांडेड पैकेट्स में डालकर बेचा जा रहा था, जबकि अच्छी क्वालिटी की खजूरों की कीमत 200 रुपये प्रति किलो तक होती है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया और तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।
राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने 'ईशा ट्रेडर्स', 'अल-वदूद डेट्स' और 'मेराज फ्रूट्स' जैसे बड़े प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि यहां खजूर बिना बैच नंबर, पैकिंग डिटेल्स, एक्सपायरी डेट और उचित लेबल के बेची जा रही थीं, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन है। ईशा डेट्स के गोदाम में रिपैकेजिंग की जा रही थी, जहां ईरान से आयातित खजूरों को बिना लाइसेंस के नए पैकेट्स में डाला जा रहा था। टीम ने प्रथम दृष्टया पैकेजिंग में बड़ी अनियमितताएं पाईं और भारी मात्रा में मिसब्रांडेड सामान को सीज कर लिया।
मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल यादव ने बताया कि रमजान में खजूर की मांग बढ़ने के कारण कुछ व्यापारी मुनाफाखोरी कर रहे हैं और जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। टीम ने कुल 4 नमूने लिए, जिन्हें लैब जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने तक की सजा शामिल हो सकती है।
इस छापेमारी से मंडी समिति में हड़कंप मच गया और अन्य व्यापारियों में डर का माहौल है। विभाग ने पूरे मुरादाबाद मंडल में विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है, जो होली तक जारी रहेगा।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • पेट्रोल पंप पर सिगरेट जल रहे व्यक्ति को मना करने पर तेल भरवाते व्यक्ति की बाइक में आग लगने वाले युवक पुलिस की हिरासत में
    1
    पेट्रोल पंप पर सिगरेट जल रहे व्यक्ति को मना करने पर तेल भरवाते व्यक्ति की बाइक में आग लगने वाले युवक पुलिस की हिरासत में
    user_वसीम खान संपादक
    वसीम खान संपादक
    TV News Anchor मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Jk Ar
    1
    Post by Jk Ar
    user_Jk Ar
    Jk Ar
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | संभल असमोली क्षेत्र के सैंधरी अड्डे के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल। पेपर देने जा रहे छात्र की मौके पर मौत, घायलों को मुरादाबाद रेफर किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, मामले की जांच जारी।
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | संभल असमोली क्षेत्र के सैंधरी अड्डे के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल।
पेपर देने जा रहे छात्र की मौके पर मौत, घायलों को मुरादाबाद रेफर किया गया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, मामले की जांच जारी।
    user_Ali Naqvi
    Ali Naqvi
    Voice of people संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • लहरों के बीच रोमांटिक अंदाज़ में खड़े युवक-युवती को शायद अंदाज़ा भी नहीं था कि अगली ही लहर उनकी ज़िंदगी बदल देगी।अचानक आई एक तेज़ और उफनती लहर ने युवती का संतुलन बिगाड़ दिया और उसे गहरे पानी में खींच लिया। युवक ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उफनती लहरों और तेज़ बहाव के आगे वह बेबस साबित हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
    1
    लहरों के बीच रोमांटिक अंदाज़ में खड़े युवक-युवती को शायद अंदाज़ा भी नहीं था कि अगली ही लहर उनकी ज़िंदगी बदल देगी।अचानक आई एक तेज़ और उफनती लहर ने युवती का संतुलन बिगाड़ दिया और उसे गहरे पानी में खींच लिया। युवक ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उफनती लहरों और तेज़ बहाव के आगे वह बेबस साबित हुआ।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के थाना मुंढ़ापांडे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत करघटा में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत। जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय मोहम्मद नसीम की अपनी ससुराल जा रहे थे, जब निर्माणाधीन हाईवे पर उनकी बाइक फिसल गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल नसीम को परिजन पास के अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। बताया गया उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिसके कारण फिसली बाइक सड़क पर जोरदार तरीके से गिर पड़ी, जिससे नसीम को सिर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दे दी। परिजनों ने घायल नसीम को बाइक पर ही उठाकर नजदीकी अस्पताल की ओर रवाना किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मोहम्मद नसीम एक साधारण किसान थे और अपने परिवार के सहारा थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे और तीन बेटियां हैं। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने किसी की प्रकार की कार्यवाई से इंकार किया है
    1
    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के थाना मुंढ़ापांडे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत करघटा में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत। जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय मोहम्मद नसीम की अपनी ससुराल जा रहे थे, जब निर्माणाधीन हाईवे पर उनकी बाइक फिसल गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल नसीम को परिजन पास के अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। बताया गया उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिसके कारण फिसली बाइक सड़क पर जोरदार तरीके से गिर पड़ी, जिससे नसीम को सिर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दे दी। परिजनों ने घायल नसीम को बाइक पर ही उठाकर नजदीकी अस्पताल की ओर रवाना किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मोहम्मद नसीम एक साधारण किसान थे और अपने परिवार के सहारा थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे और तीन बेटियां हैं। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने किसी की प्रकार की कार्यवाई से इंकार किया है
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.