स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं मऊ । राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय, बगली पिजड़ा, मऊ द्वारा संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत आज श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेविकाओं ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व का संदेश दिया। श्रमदान के माध्यम से छात्राओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। शिविर के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सत्र के अंतर्गत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. हेमंत कुमार यादव, जिला परियोजना अधिकारी, मऊ ने स्वयं सेविकाओं को नदी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक समस्याओं के समाधान की शुरुआत परिवार से होती है, जो आगे चलकर समाज, ग्राम और जनपद तक प्रभाव डालती है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अवनीन्द्र कुमार पाण्डेय कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने की। स्वागत भाषण डॉ. पवन कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. छविनाथ प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीपक पराशर, सहायक अध्यापक द्वारा किया गया। सांस्कृतिक सत्र के अंतर्गत छात्रा आकांक्षा चौहान, रानी खातून, संजना शर्मा, खुशबू सिंह, अर्चना चौहान एवं गुंजा चौहान ने गीत, कविता एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विशेष शिविर के इस आयोजन ने छात्राओं में सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ किया।
स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं मऊ । राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय, बगली पिजड़ा, मऊ द्वारा संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत आज श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेविकाओं ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व का संदेश दिया। श्रमदान के माध्यम से छात्राओं ने समाज
के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। शिविर के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सत्र के अंतर्गत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. हेमंत कुमार यादव, जिला परियोजना अधिकारी, मऊ ने स्वयं सेविकाओं को नदी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक समस्याओं के समाधान की शुरुआत परिवार
से होती है, जो आगे चलकर समाज, ग्राम और जनपद तक प्रभाव डालती है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अवनीन्द्र कुमार पाण्डेय कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने की। स्वागत भाषण डॉ. पवन कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. छविनाथ प्रसाद की
गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीपक पराशर, सहायक अध्यापक द्वारा किया गया। सांस्कृतिक सत्र के अंतर्गत छात्रा आकांक्षा चौहान, रानी खातून, संजना शर्मा, खुशबू सिंह, अर्चना चौहान एवं गुंजा चौहान ने गीत, कविता एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विशेष शिविर के इस आयोजन ने छात्राओं में सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ किया।
- Post by SONI DEVI1
- मऊ । राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय, बगली पिजड़ा, मऊ द्वारा संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत आज श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेविकाओं ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व का संदेश दिया। श्रमदान के माध्यम से छात्राओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। शिविर के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सत्र के अंतर्गत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. हेमंत कुमार यादव, जिला परियोजना अधिकारी, मऊ ने स्वयं सेविकाओं को नदी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक समस्याओं के समाधान की शुरुआत परिवार से होती है, जो आगे चलकर समाज, ग्राम और जनपद तक प्रभाव डालती है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अवनीन्द्र कुमार पाण्डेय कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने की। स्वागत भाषण डॉ. पवन कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. छविनाथ प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीपक पराशर, सहायक अध्यापक द्वारा किया गया। सांस्कृतिक सत्र के अंतर्गत छात्रा आकांक्षा चौहान, रानी खातून, संजना शर्मा, खुशबू सिंह, अर्चना चौहान एवं गुंजा चौहान ने गीत, कविता एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विशेष शिविर के इस आयोजन ने छात्राओं में सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ किया।4
- सेवा में, जिलाधिकारी (District Magistrate), कलेक्टर कार्यालय, mubarakpur ratanpura विषय: [सड़क का नाम/क्षेत्र] की खराब स्थिति और मरम्मत हेतु तत्काल कार्रवाई के संबंध में। महोदय, मैं vinit chauhan [mubarakpur kuwaridih का निवासी हूँ। मैं आपका ध्यान हमारे क्षेत्र की मुख्य सड़क की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ, जो पिछले [10 salo से अत्यंत जर्जर स्थिति में है। इस सड़क की वर्तमान स्थिति निम्नलिखित समस्याओं का कारण बन रही है: गड्ढे और दुर्घटनाएं: सड़क पर इतने बड़े गड्ढे हैं कि आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जलभराव: हल्की बारिश में भी सड़क तालाब बन जाती है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या: उड़ती हुई धूल के कारण स्थानीय निवासियों और बच्चों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। हमने इस संबंध में स्थानीय नगर निगम/PWD कार्यालय में पहले भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि: संबंधित विभाग को इस सड़क के पुननिर्माण या तत्काल मरम्मत हेतु निर्देशित करने की कृपा करें। जनता की सुरक्षा को देखते हुए इस मामले को प्राथमिकता दी जाए। nam vinit chauhan jilla mau 26/2/20261
- Holi per jabardasti Kisi per rang nahin dalen nahin to jail jaane Se Koi rok nahin Sakta1
- बलिया: STF व थाना बैरिया थाना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 अदद पिकअप वाहन में भिन्न-भिन्न ब्राण्ड की कुल 471 पेटी में 4852.2 लीटर (कीमत लगभग 23,00,000) अवैध शराब बरामद ।2
- #भीषण सड़क हादसा: #मरदह के मटेहु के पास अनियंत्रित होकर #पलटी कार, बाल-बाल बचा #गोरखपुर का युवक #काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए जा रहा था युवक1
- आजमगढ़ में संयुक्त मॉक ड्रिल: ट्रैफिक पुलिस, अग्निशमन व महिला सुरक्षा टीम ने छात्राओं को सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर आजमगढ़। जनपद में आमजन की सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से बुधवार को सर्वोदय महिला डिग्री कॉलेज में संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस, अग्निशमन विभाग एवं महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की संयुक्त टीम ने कार्यक्रम में भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान छात्राओं और छात्रों को विभिन्न आपात स्थितियों से निपटने के व्यावहारिक उपाय बताए गए। विभागों की टीमों ने जीवंत प्रदर्शन कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। ट्रैफिक पुलिस ने बताया सड़क सुरक्षा का महत्व टीएसआई जयशंकर सिंह एवं उनकी टीम ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, हेलमेट और सीटबेल्ट की अनिवार्यता पर जोर दिया। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में ‘गोल्डन ऑवर’ के महत्व और घायलों की त्वरित सहायता के बारे में जागरूक किया गया। अग्निशमन विभाग ने किया अग्नि सुरक्षा का प्रदर्शन अग्निशमन टीम ने गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसे सुरक्षित तरीके से बुझाने का प्रदर्शन किया। इसके अलावा बहुमंजिला भवनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया (रेस्क्यू ऑपरेशन) का अभ्यास भी कराया गया। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन ने दी हेल्पलाइन की जानकारी उपनिरीक्षक वरुणेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने छात्राओं को ‘वूमेन पावर लाइन 1090’, मिशन शक्ति तथा अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही आत्मरक्षा, डिजिटल फ्रॉड, ओटीपी स्कैम और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। समन्वित प्रयास से बढ़ेगा सुरक्षा का विश्वास इस संयुक्त मॉक ड्रिल का उद्देश्य विद्यार्थियों को संभावित खतरों के प्रति सचेत करना, आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देना और विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों को प्रदर्शित करना रहा। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी पहल से पुलिस की कार्यकुशलता बढ़ती है और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत होता है। कार्यक्रम में यातायात शाखा, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #आजमगढ़ #मॉकड्रिल #ट्रैफिकपुलिस #अग्निशमनविभाग #महिलासुरक्षा #मिशनशक्ति #सड़कसुरक्षा #SelfDefense #DigitalSafety #UPPolice2
- मऊ । घोसी तहसील क्षेत्र के धरौली स्थित सहकारी चीनी मिल को बन्द करने को लेकर पिछले कई दिनों से काफी उहा पोह की स्थित बनी हुई थी जिसको लेकर गन्ना किसानों में काफी आक्रोश भी था। जिसको लेकर पिछले दो दिन पूर्व किसानों ने चीनी मिल के बन्द होने को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। जिस पर नगर विकास मंत्री ए के शर्मा के प्रयास से पुनः चीनी मिल पर पेराई का कार्य चालू भी हुआ लेकर कुछ तकनीकी कारणों की वजह से मंगलवार की शाम को बंद हो गया। जिस पर बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चीनी मिल के उपसभापति रजनीश राय ने मीडिया को बताया कि चीनी मिल के ब्यालऱ की स्थित ठीक नहीं है। इसी लिए चीनी मिल पर पेराई कार्य बंद है । लेकिन जिन किसानों का गन्ना आ रहा है उसे कांटे पर तौल होने के उपरांत उसे चीनी मिल के खर्चे पर गन्ना सठियांव चीनी मिल को भेजा जा रहा है। अब नए पेराई सत्र में मशीनों का नवीनीकरण करने के उपरांत चीनी मिल पुनः प्रारम्भ होगी। साथ ही उपसभापति रजनीश राय ने यह भी कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही होगी। यदि कोई परेशानी होती है तो उसको किसान स्वंय चीनी मिल के प्रबंधक को बताए उसे दूर करने का प्रयास किया जायेगा।3