Shuru
Apke Nagar Ki App…
Hanuman chalisa Bajrangbali ki Bhavna aur Bajrangbali mere Sath
Aktu
Hanuman chalisa Bajrangbali ki Bhavna aur Bajrangbali mere Sath
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- अमरोहा। कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम शनिवार को गजरौला में हाईवे किनारे स्थित बसंत होटल में सुबह करीब 10 बजे आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रेसवार्ता से पहले कांग्रेस नेता एवं पूर्व धनौरा विधानसभा प्रत्याशी ऋषिपाल धींगान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। अमरोहा में गरजे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना1
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री मुख्यमंत्री का धन्यवाद अमरोहा जनपद की धनौरा विधानसभा के खादर क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए विधायक राजीव तरारा लगातार गांवों का दौरा कर रहे है विधायक ने एक दर्जन से अधिक गांव में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित और जरूरतमंद परिवारों के बीच अब तक 50 किलो वजन के 5 हजार से अधिक राशन पैकेट वितरित किए जिसमें बाढ़ और जलभराव के कारण खादर क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित होने के साथ किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान हुआ विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर बाढ़ से हुए नुकसान और मौजूदा हालात की जानकारी भी ले रहे है विधायक राजीव तरारा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधि बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं विधायक राजीव तरारा ने इस राहत सामग्री को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी धन्यवाद किया3
- अमरोहा में गरजे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना अमरोहा पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शनिवार सुबह दस बजे अमरोहा के गजरौला में हाईवे किनारे स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उनका कांग्रेस नेता एवं पूर्व धनौरा विधानसभा प्रत्याशी ऋषिपाल धींगान के नेतृत्व में फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार देश को बेचने का काम कर रही है, हमारी सरकार ने देश को बनाने का काम किया था। वीओ- प्रेस वार्ता के दौरान सवाल यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की चर्चा पर कहा कि मेरा नाम अध्यक्ष की रेस में नहीं है मैं प्रभारी हूं, सोशल मीडिया पर चर्चाएं चलती रहती हैं। और पार्टी के अंदर संगठन में बदलाव भी होते हैं। कार्यकाल भी पूरा होता है, नहीं भी बनते हैं और रिपीट भी होते हैं कार्यकाल। पार्टी का इंटरनल फैसला होता है। सपा के साथ गठबंधन की सीटों पर बोले.... यूपी में इंडिया गठबंधन को और मजबूत करने का काम हम करेंगे। हिस्सेदारी और सम्मान बराबर का होगा। थोड़ा बहुत ऊपर नीचे करने की बात होती है तो उसमें हम करते है। जो भी समझौता होगा वह सम्मानजनक होगा हल्के में नहीं होगा। प्रत्याशियों के टिकट पर बोले..... जिनको जनता पसंद करती है जो क्षेत्र में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी उनको आगे बढ़ने का काम करती है। पार्टी के सर्वे पर बोले... देखिए हर पार्टी अपना अपना सर्वे करती है। हमारी पार्टी भी सर्वे कर रही है। जब सर्वे हो जाएगा तो सबको बताया जाएगा। चार दिवारी के अंदर कोई बात नहीं होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले कानून को मंजूरी दे दिए इस पर कहा कि मोदी जी कहते हैं माय फ्रेंड ट्रंप, और ट्रंप कहता है माय फ्रेंड मोदी। यह दोनों लोग ही भारत का नुकसान कर रहे हैं। दोनों ही भारत के दुश्मन नजर आ रहे हैं आज। बाइट:- राजेंद्र पाल गौतम,कांग्रेस प्रदेश प्रभारी1
- भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुमित कुमार नागर जी के नेतृत्व में आज समाधान दिवस के अवसर पर पहुंचे मंडलायुक्त को किसानों एवं क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेकर उनका समयबद्ध समाधान कराने की मांग की गई। समाधान दिवस पर किसानों की समस्याओं को लेकर डॉ. सुमित कुमार नागर ने सौंपा ज्ञापन धनौरा। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुमित कुमार नागर जी के नेतृत्व में आज समाधान दिवस के अवसर पर पहुंचे मंडलायुक्त को किसानों एवं क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेकर उनका समयबद्ध समाधान कराने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि पिछले करीब छह माह से तहसील क्षेत्र के अनेक लोगों का दाखिल-खारिज नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते भूमि स्वामियों को भारी परेशानी एवं आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में लगातार सिंचाई से संबंधित समस्याओं के कारण किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। किसानों ने यह भी बताया कि आवारा पशुओं के कारण फसलों को नुकसान पहुंच रहा है तथा इनके चलते किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती है। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने मंडलायुक्त से मांग की कि उक्त समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं और सभी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान कराया जाए। इस मौके पर डॉ. सुमित कुमार नागर, फूल सिंह, चंद्रपाल सिंह, बाबूराम, राजीव, महेश शर्मा, रणवीर यादव, चतुर सिंह हरियाणा, योगेंद्र यादव, शेराज, सिंटू गुर्जर, जोगिंदर सैनी, हरिदास, अशोक कुमार, राजेश, विकास, हुकम सिंह, नीरज यादव, मुन्नू गुर्जर, अतुल सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- सम्भल में निजी अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद हंगामा हुआ। घटना से जुड़ा वीडियो वायरल है, सम्भल में निजी अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद हंगामा हुआ। घटना से जुड़ा वीडियो वायरल है, जिसमें अस्पताल कर्मचारियों और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह इस अस्पताल में पहली घटना नहीं है। आए दिन विवाद और घटनाएँ सामने आती रहती हैं। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और मिलीभगत के चलते अस्पताल लगातार चलता रहा। अब पूरे मामले में शासन और स्वास्थ्य विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। मरीज के इलाज और रेफर करने की प्रक्रिया के साथ-साथ वायरल वीडियो में सामने आए मारपीट के घटनाक्रम की भी जांच की मांग उठ रही है।5
- असमोली में पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल लूट-चोरी के मुकदमे में वांछित था वाहिद उर्फ भालू, अवैध तमंचा, जेवर, नकदी और बाइक बरामद सम्भल। असमोली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी असमोली भेजा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गुलाबवाड़ी निवासी वाहिद उर्फ भालू के रूप में हुई है। वह असमोली थाने में दर्ज लूट और चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार, बिलालपत सैदपुर जसकोली से रामनगर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाशों ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें वाहिद उर्फ भालू के पैर में गोली लग गई। उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके अलावा पीली धातु की एक कान की बाली, दो जोड़ी पाजेब, 18,850 रुपये की नकदी और बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सीओ असमोली समेत आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कांबिंग और चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- * पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को किया गिरफ्तार... * * धर्म छिपाकर की थीं मुस्लिम युवती ने हिन्दू युवक से शादी... * * मंदिर मे मुस्लिम युवती ने हिन्दू युवक के शादी थीं थीं.. * * वेस्ट बंगाल की निकली मुस्लिम युवती... * * शास्त्री ने मंदिर मे कराई थीं दोनों की शादी... * * शादी के अगले दिन फरार हुई थीं लुटेरी दुल्हन... * * लाखों रूपये के जेवरात लेकर फरार हुई थीं लुटेरी दुल्हन... * * लुटेरी दुल्हन से अलग अलग आधार कार्ड हुए बरामद... * * हिन्दू युवती बताकर हापुड़ के युवक को झाँसे मे लिया था... * * 15 अगस्त की रात को फरार लुटेरी दुल्हन हुई गिरफ्तार... * * विनोद की शादी नहीं होने पर उसे झांसे मे लिया था.. * * पुलिस लम्बे समय से लिटेरी दुल्हन की तालाश मे थीं... * * थाना सिंभावली पुलिस ने की गिरफ्तारी...1
- जुबिलेंट फैक्ट्री में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा,फैक्ट्री परिसर में हवन-पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन अमरोहा के औद्योगिक नगरी गजरौला में स्थित जुबिलेंट फैक्ट्री में विश्वकर्मा पूजा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। फैक्ट्री परिसर में हवन-पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के कर्मचारियों के साथ हवन में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान फैक्ट्री की मशीनों और औजारों की विधि-विधान से पूजा की गई।पूजा के बाद फुटबॉल ग्राउंड में विशाल भोज का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बच्चों के मनोरंजन के लिए मेले में मिकी माउस और जंपिंग झूलों का भी इंतजाम किया गया था।4
- संभल: ई-रिक्शा के पीछे लटककर स्कूल जा रहे बच्चे, हादसे को दावत संभल: ई-रिक्शा के पीछे लटककर स्कूल जा रहे बच्चे, हादसे को दावत संभल के चंदौसी में स्कूली बच्चों की लापरवाही का एक वीडियो सामने आया है। चंदौसी-मुरादाबाद हाईवे के पास सेक्रेड हार्ट स्कूल के कुछ बच्चे ई-रिक्शा के पीछे लटककर स्कूल जाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले ही टेंपो और डंपर की टक्कर में छह लोगों की मौत के बाद भी सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह की लापरवाही चिंता बढ़ाने वाली है। वीडियो में चार स्कूली छात्र ई-रिक्शा के पीछे सड़क की तरफ पैर लटकाकर बैठे नजर आ रहे हैं। बच्चों ने सफेद यूनिफॉर्म पहन रखी है, जबकि उनके स्कूल बैग ई-रिक्शा की छत पर रखे हुए हैं। ई-रिक्शा के पीछे किसी तरह की सपोर्ट रेलिंग भी नजर नहीं आ रही है। ऐसे में अचानक ब्रेक लगने, गड्ढा आने या ई-रिक्शा के असंतुलित होने पर बच्चे सड़क पर गिर सकते हैं। जिस सड़क पर यह वीडियो बनाया गया है, वहां ट्रक, पिकअप, ट्रैक्टर और बाइक समेत अन्य वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। इसके बावजूद बच्चे बेफिक्र होकर ई-रिक्शा के पीछे बैठे दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार ई-रिक्शा चालक क्षमता से अधिक बच्चों को बैठा लेते हैं और बच्चे भी जल्दबाजी में पीछे लटककर सफर करते हैं। ऐसे में अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन और संबंधित विभाग को बच्चों की सुरक्षा को लेकर ध्यान देने की जरूरत है।सर, इसमें आरोप या किसी पर सीधी जिम्मेदारी नहीं लगाई गई है, सिर्फ वीडियो में दिखाई दे रही स्थिति और स्थानीय लोगों की बात के आधार पर खबर रखी गई है।2