Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमरोहा। कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम शनिवार को गजरौला में हाईवे किनारे स्थित बसंत होटल में सुबह करीब 10 बजे आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रेसवार्ता से पहले कांग्रेस नेता एवं पूर्व धनौरा विधानसभा प्रत्याशी ऋषिपाल धींगान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। अमरोहा में गरजे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना
Bachchan Singh
अमरोहा। कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम शनिवार को गजरौला में हाईवे किनारे स्थित बसंत होटल में सुबह करीब 10 बजे आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रेसवार्ता से पहले कांग्रेस नेता एवं पूर्व धनौरा विधानसभा प्रत्याशी ऋषिपाल धींगान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। अमरोहा में गरजे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नौगांव सादात विधानसभा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय ग्राम बांस खेड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के निमित्त सेवा संकल्प मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत पेंटिंग, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता हुई मेरे सपनों का भारत में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा नौगांव सादात विधानसभा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय ग्राम बांस खेड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के निमित्त सेवा संकल्प मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत पेंटिंग, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता हुई पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि नामित सभासद व पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया वीरेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और राष्ट्र प्रेम के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है कार्यक्रम के इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक इकराम सैफी, इंचार्ज अध्यापक शाहनवाज, रेनू यादव रेनू सिंह सविता देवी गज़ाला अंजुम, उमा देवी बच्चे एवं बच्चियां उपस्थित रहे ।1
- Hanuman chalisa Bajrangbali ki Bhavna aur Bajrangbali mere Sath1
- विधानसभा अध्यक्ष छुन्नन अल्वी ने संगठन को मजबूत करने को लेकर युवाओं से संवाद किया अमरोहा (हसनपुर)- हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में मजलिस की बैठक, युवाओं को संगठन से जोड़ा, हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव जयतोली में मजलिस की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष छुन्नन अल्वी ने संगठन को मजबूत करने को लेकर युवाओं से संवाद किया। इस दौरान कई युवाओं को मजलिस से जोड़ते हुए उन्हें विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।3
- चांदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ठगी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, आभूषण व बाइक बरामद चांदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ठगी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, आभूषण व बाइक बरामद1
- सम्भल में निजी अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद हंगामा हुआ। घटना से जुड़ा वीडियो वायरल है, सम्भल में निजी अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद हंगामा हुआ। घटना से जुड़ा वीडियो वायरल है, जिसमें अस्पताल कर्मचारियों और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह इस अस्पताल में पहली घटना नहीं है। आए दिन विवाद और घटनाएँ सामने आती रहती हैं। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और मिलीभगत के चलते अस्पताल लगातार चलता रहा। अब पूरे मामले में शासन और स्वास्थ्य विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। मरीज के इलाज और रेफर करने की प्रक्रिया के साथ-साथ वायरल वीडियो में सामने आए मारपीट के घटनाक्रम की भी जांच की मांग उठ रही है।5
- हापुड़ के जिला अस्पताल में फायर मॉक ड्रिल कर, आग लगने पर बचाव का किया गया अभ्यास। हापुड़ के जिला अस्पताल में आज आपदा के समय बचाव एवं राहत कार्यों को लेकर फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आग लगने और कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां, स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस और संबंधित राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और अस्पताल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मॉक ड्रिल के दौरान मामूली रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। इस अभ्यास के जरिए अस्पताल के कर्मचारियों और संबंधित टीमों को आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करने की जानकारी दी गई। मौके पर ADM संदीप कुमार, ASP विनीत कुमार भटनागर सहित स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में राहत-बचाव व्यवस्था की तैयारियों को परखना और लोगों को आपदा के दौरान सुरक्षित रहने के तरीकों की जानकारी देना था। बाइट- एडीएम संदीप कुमार आईएएस।1
- जुबिलेंट फैक्ट्री में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा,फैक्ट्री परिसर में हवन-पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन अमरोहा के औद्योगिक नगरी गजरौला में स्थित जुबिलेंट फैक्ट्री में विश्वकर्मा पूजा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। फैक्ट्री परिसर में हवन-पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के कर्मचारियों के साथ हवन में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान फैक्ट्री की मशीनों और औजारों की विधि-विधान से पूजा की गई।पूजा के बाद फुटबॉल ग्राउंड में विशाल भोज का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बच्चों के मनोरंजन के लिए मेले में मिकी माउस और जंपिंग झूलों का भी इंतजाम किया गया था।4
- लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा। लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा।1
- संभल: ई-रिक्शा के पीछे लटककर स्कूल जा रहे बच्चे, हादसे को दावत संभल: ई-रिक्शा के पीछे लटककर स्कूल जा रहे बच्चे, हादसे को दावत संभल के चंदौसी में स्कूली बच्चों की लापरवाही का एक वीडियो सामने आया है। चंदौसी-मुरादाबाद हाईवे के पास सेक्रेड हार्ट स्कूल के कुछ बच्चे ई-रिक्शा के पीछे लटककर स्कूल जाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले ही टेंपो और डंपर की टक्कर में छह लोगों की मौत के बाद भी सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह की लापरवाही चिंता बढ़ाने वाली है। वीडियो में चार स्कूली छात्र ई-रिक्शा के पीछे सड़क की तरफ पैर लटकाकर बैठे नजर आ रहे हैं। बच्चों ने सफेद यूनिफॉर्म पहन रखी है, जबकि उनके स्कूल बैग ई-रिक्शा की छत पर रखे हुए हैं। ई-रिक्शा के पीछे किसी तरह की सपोर्ट रेलिंग भी नजर नहीं आ रही है। ऐसे में अचानक ब्रेक लगने, गड्ढा आने या ई-रिक्शा के असंतुलित होने पर बच्चे सड़क पर गिर सकते हैं। जिस सड़क पर यह वीडियो बनाया गया है, वहां ट्रक, पिकअप, ट्रैक्टर और बाइक समेत अन्य वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। इसके बावजूद बच्चे बेफिक्र होकर ई-रिक्शा के पीछे बैठे दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार ई-रिक्शा चालक क्षमता से अधिक बच्चों को बैठा लेते हैं और बच्चे भी जल्दबाजी में पीछे लटककर सफर करते हैं। ऐसे में अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन और संबंधित विभाग को बच्चों की सुरक्षा को लेकर ध्यान देने की जरूरत है।सर, इसमें आरोप या किसी पर सीधी जिम्मेदारी नहीं लगाई गई है, सिर्फ वीडियो में दिखाई दे रही स्थिति और स्थानीय लोगों की बात के आधार पर खबर रखी गई है।2