logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हापुड़ के जिला अस्पताल में फायर मॉक ड्रिल कर, आग लगने पर बचाव का किया गया अभ्यास। हापुड़ के जिला अस्पताल में आज आपदा के समय बचाव एवं राहत कार्यों को लेकर फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आग लगने और कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां, स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस और संबंधित राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और अस्पताल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मॉक ड्रिल के दौरान मामूली रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। इस अभ्यास के जरिए अस्पताल के कर्मचारियों और संबंधित टीमों को आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करने की जानकारी दी गई। मौके पर ADM संदीप कुमार, ASP विनीत कुमार भटनागर सहित स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में राहत-बचाव व्यवस्था की तैयारियों को परखना और लोगों को आपदा के दौरान सुरक्षित रहने के तरीकों की जानकारी देना था। बाइट- एडीएम संदीप कुमार आईएएस।

10 hrs ago
user_Gulfam Saifi press repoter
Gulfam Saifi press repoter
Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

हापुड़ के जिला अस्पताल में फायर मॉक ड्रिल कर, आग लगने पर बचाव का किया गया अभ्यास। हापुड़ के जिला अस्पताल में आज आपदा के समय बचाव एवं राहत कार्यों को लेकर फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आग लगने और कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां, स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस और संबंधित राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और अस्पताल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मॉक ड्रिल के दौरान मामूली रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। इस अभ्यास के जरिए अस्पताल के कर्मचारियों और संबंधित टीमों को आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करने की जानकारी दी गई। मौके पर ADM संदीप कुमार, ASP विनीत कुमार भटनागर सहित स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में राहत-बचाव व्यवस्था की तैयारियों को परखना और लोगों को आपदा के दौरान सुरक्षित रहने के तरीकों की जानकारी देना था। बाइट- एडीएम संदीप कुमार आईएएस।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हापुड़ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट हापुड़ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा नेता लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
    1
    हापुड़ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
हापुड़ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा नेता लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
    user_Narender singh
    Narender singh
    Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमरोहा के तिगरी गंगा धाम में लगने वाले ऐतिहासिक गंगा मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कमिश्नर संगीता सिंह ने तिगरी गंगा धाम पहुंचकर मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया जनपद अमरोहा के तिगरी गंगा धाम में लगने वाले ऐतिहासिक गंगा मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कमिश्नर संगीता सिंह ने तिगरी गंगा धाम पहुंचकर मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्लाटून पुल निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान कमिश्नर ने गंगा घाट पर पहुंचकर गंगा जल को दोनों हाथों में लेकर मस्तक से लगाया और मां गंगा को प्रणाम किया। वहीं जिलाधिकारी ने भी गंगा जल लेकर शरीर पर छींटे लगाए। अमरोहा के तिगरी गंगा धाम जहां गंगा मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कमिश्नर संगीता सिंह ने तिगरी गंगा धाम पहुंचकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।कमिश्नर ने गंगा नदी पर बनाए जा रहे प्लाटून पुल के निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में बताया मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्य की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, आवागमन, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर संगीता सिंह गंगा घाट पर भी पहुंचीं। उन्होंने दोनों हाथों में गंगा जल लेकर मस्तक से लगाया और मां गंगा को प्रणाम किया। वहीं जिलाधिकारी ने भी गंगा जल लेकर शरीर पर छींटे लगाए। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र की तैयारियों को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है।
    4
    अमरोहा के तिगरी गंगा धाम में लगने वाले ऐतिहासिक गंगा मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कमिश्नर संगीता सिंह ने तिगरी गंगा धाम पहुंचकर मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया
जनपद अमरोहा के तिगरी गंगा धाम में लगने वाले ऐतिहासिक गंगा मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कमिश्नर संगीता सिंह ने तिगरी गंगा धाम पहुंचकर मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्लाटून पुल निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान कमिश्नर ने गंगा घाट पर पहुंचकर गंगा जल को दोनों हाथों में लेकर मस्तक से लगाया और मां गंगा को प्रणाम किया। वहीं जिलाधिकारी ने भी गंगा जल लेकर शरीर पर छींटे लगाए। अमरोहा के तिगरी गंगा धाम जहां गंगा मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कमिश्नर संगीता सिंह ने तिगरी गंगा धाम पहुंचकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।कमिश्नर ने गंगा नदी पर बनाए जा रहे प्लाटून पुल के निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में बताया मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्य की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, आवागमन, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर संगीता सिंह गंगा घाट पर भी पहुंचीं। उन्होंने दोनों हाथों में गंगा जल लेकर मस्तक से लगाया और मां गंगा को प्रणाम किया। वहीं जिलाधिकारी ने भी गंगा जल लेकर शरीर पर छींटे लगाए।
कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र की तैयारियों को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • नौगांव सादात विधानसभा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय ग्राम बांस खेड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के निमित्त सेवा संकल्प मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत पेंटिंग, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता हुई मेरे सपनों का भारत में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा नौगांव सादात विधानसभा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय ग्राम बांस खेड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के निमित्त सेवा संकल्प मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत पेंटिंग, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता हुई पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि नामित सभासद व पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया वीरेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और राष्ट्र प्रेम के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है कार्यक्रम के इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक इकराम सैफी, इंचार्ज अध्यापक शाहनवाज, रेनू यादव रेनू सिंह सविता देवी गज़ाला अंजुम, उमा देवी बच्चे एवं बच्चियां उपस्थित रहे ।
    1
    नौगांव सादात विधानसभा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय ग्राम बांस खेड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के निमित्त सेवा संकल्प मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत पेंटिंग, पोस्टर और भाषण  प्रतियोगिता हुई 
मेरे सपनों का भारत में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा 
नौगांव सादात विधानसभा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय ग्राम बांस खेड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के निमित्त सेवा संकल्प मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत पेंटिंग, पोस्टर और भाषण  प्रतियोगिता हुई पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि नामित सभासद व पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया वीरेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और राष्ट्र प्रेम के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है कार्यक्रम के इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक इकराम सैफी, इंचार्ज अध्यापक शाहनवाज, रेनू यादव रेनू सिंह सविता देवी गज़ाला अंजुम, उमा देवी बच्चे एवं बच्चियां उपस्थित रहे ।
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • काला खेड़ा में कामिल पाशा ने की सभा, समर्थकों से किया जनसंवाद अमरोहा। विधानसभा क्षेत्र 41 में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच कामिल पाशा ने ग्राम पंचायत काला खेड़ा पहुंचकर क्षेत्रवासियों और अपने समर्थकों के साथ सभा एवं जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। सभा में बड़ी संख्या में समर्थक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कामिल पाशा को विधानसभा क्षेत्र 41 से भावी प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की थी। दिल्ली में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उनके पार्टी में शामिल होने की जानकारी सामने आई थी। काला खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कामिल पाशा ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना है। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए शिक्षा, रोजगार, सड़क, बिजली, पानी और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर चर्चा की। सभा में मौजूद समर्थकों ने कामिल पाशा का स्वागत किया और उनके साथ खड़े रहने की बात कही। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं होती नजर आईं। कामिल पाशा ने कहा कि वह लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करेंगे और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कई स्थानीय लोग एवं समर्थक मौजूद रहे।
    4
    काला खेड़ा में कामिल पाशा ने की सभा, समर्थकों से किया जनसंवाद
अमरोहा। विधानसभा क्षेत्र 41 में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच कामिल पाशा ने ग्राम पंचायत काला खेड़ा पहुंचकर क्षेत्रवासियों और अपने समर्थकों के साथ सभा एवं जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। सभा में बड़ी संख्या में समर्थक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कामिल पाशा को विधानसभा क्षेत्र 41 से भावी प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की थी। दिल्ली में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उनके पार्टी में शामिल होने की जानकारी सामने आई थी।
काला खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कामिल पाशा ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना है। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए शिक्षा, रोजगार, सड़क, बिजली, पानी और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर चर्चा की।
सभा में मौजूद समर्थकों ने कामिल पाशा का स्वागत किया और उनके साथ खड़े रहने की बात कही। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं होती नजर आईं।
कामिल पाशा ने कहा कि वह लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करेंगे और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कई स्थानीय लोग एवं समर्थक मौजूद रहे।
    user_सुब्हान
    सुब्हान
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अमरोहा। कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम शनिवार को गजरौला में हाईवे किनारे स्थित बसंत होटल में सुबह करीब 10 बजे आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रेसवार्ता से पहले कांग्रेस नेता एवं पूर्व धनौरा विधानसभा प्रत्याशी ऋषिपाल धींगान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। अमरोहा में गरजे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना
    1
    अमरोहा। कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम शनिवार को गजरौला में हाईवे किनारे स्थित बसंत होटल में सुबह करीब 10 बजे आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रेसवार्ता से पहले कांग्रेस नेता एवं पूर्व धनौरा विधानसभा प्रत्याशी ऋषिपाल धींगान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।

अमरोहा में गरजे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • पिलखुवा पहुंचेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, लज्जा रानी गर्ग के परिजनों से करेंगे मुलाकात पिलखुवा में आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा प्रस्तावित है। वे भाजपा की वरिष्ठ नेता लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पहुंचेंगे और परिजनों से मुलाकात करेंगे। दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी की है।
    1
    पिलखुवा पहुंचेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, लज्जा रानी गर्ग के परिजनों से करेंगे मुलाकात
पिलखुवा में आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा प्रस्तावित है। वे भाजपा की वरिष्ठ नेता लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पहुंचेंगे और परिजनों से मुलाकात करेंगे। दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी की है।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री मुख्यमंत्री का धन्यवाद अमरोहा जनपद की धनौरा विधानसभा के खादर क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए विधायक राजीव तरारा लगातार गांवों का दौरा कर रहे है विधायक ने एक दर्जन से अधिक गांव में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित और जरूरतमंद परिवारों के बीच अब तक 50 किलो वजन के 5 हजार से अधिक राशन पैकेट वितरित किए जिसमें बाढ़ और जलभराव के कारण खादर क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित होने के साथ किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान हुआ विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर बाढ़ से हुए नुकसान और मौजूदा हालात की जानकारी भी ले रहे है विधायक राजीव तरारा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधि बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं विधायक राजीव तरारा ने इस राहत सामग्री को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी धन्यवाद किया
    3
    बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री मुख्यमंत्री का धन्यवाद

अमरोहा जनपद की धनौरा विधानसभा के खादर क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए विधायक राजीव तरारा लगातार गांवों का दौरा कर रहे है विधायक ने एक दर्जन से अधिक गांव में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित और जरूरतमंद परिवारों के बीच अब तक 50 किलो वजन के  5 हजार से अधिक राशन पैकेट वितरित किए जिसमें  बाढ़ और जलभराव के कारण खादर क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित होने के साथ किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान हुआ विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर बाढ़ से हुए नुकसान और मौजूदा हालात की जानकारी भी ले  रहे है विधायक राजीव तरारा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधि बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं विधायक राजीव तरारा ने इस राहत सामग्री को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी धन्यवाद किया
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • अमरोहा में गरजे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना अमरोहा पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शनिवार सुबह दस बजे अमरोहा के गजरौला में हाईवे किनारे स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उनका कांग्रेस नेता एवं पूर्व धनौरा विधानसभा प्रत्याशी ऋषिपाल धींगान के नेतृत्व में फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार देश को बेचने का काम कर रही है, हमारी सरकार ने देश को बनाने का काम किया था। वीओ- प्रेस वार्ता के दौरान सवाल यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की चर्चा पर कहा कि मेरा नाम अध्यक्ष की रेस में नहीं है मैं प्रभारी हूं, सोशल मीडिया पर चर्चाएं चलती रहती हैं। और पार्टी के अंदर संगठन में बदलाव भी होते हैं। कार्यकाल भी पूरा होता है, नहीं भी बनते हैं और रिपीट भी होते हैं कार्यकाल। पार्टी का इंटरनल फैसला होता है। सपा के साथ गठबंधन की सीटों पर बोले.... यूपी में इंडिया गठबंधन को और मजबूत करने का काम हम करेंगे। हिस्सेदारी और सम्मान बराबर का होगा। थोड़ा बहुत ऊपर नीचे करने की बात होती है तो उसमें हम करते है। जो भी समझौता होगा वह सम्मानजनक होगा हल्के में नहीं होगा। प्रत्याशियों के टिकट पर बोले..... जिनको जनता पसंद करती है जो क्षेत्र में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी उनको आगे बढ़ने का काम करती है। पार्टी के सर्वे पर बोले... देखिए हर पार्टी अपना अपना सर्वे करती है। हमारी पार्टी भी सर्वे कर रही है। जब सर्वे हो जाएगा तो सबको बताया जाएगा। चार दिवारी के अंदर कोई बात नहीं होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले कानून को मंजूरी दे दिए इस पर कहा कि मोदी जी कहते हैं माय फ्रेंड ट्रंप, और ट्रंप कहता है माय फ्रेंड मोदी। यह दोनों लोग ही भारत का नुकसान कर रहे हैं। दोनों ही भारत के दुश्मन नजर आ रहे हैं आज। बाइट:- राजेंद्र पाल गौतम,कांग्रेस प्रदेश प्रभारी
    1
    अमरोहा में गरजे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना

अमरोहा पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शनिवार सुबह दस बजे अमरोहा के गजरौला में हाईवे किनारे स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उनका कांग्रेस नेता एवं पूर्व धनौरा विधानसभा प्रत्याशी ऋषिपाल धींगान के नेतृत्व में फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार देश को बेचने का काम कर रही है, हमारी सरकार ने देश को बनाने का काम किया था। 
वीओ- प्रेस वार्ता के दौरान सवाल यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की चर्चा पर कहा कि मेरा नाम अध्यक्ष की रेस में नहीं है मैं प्रभारी हूं, सोशल मीडिया पर चर्चाएं चलती रहती हैं। और पार्टी के अंदर संगठन में बदलाव भी होते हैं। कार्यकाल भी पूरा होता है, नहीं भी बनते हैं और रिपीट भी होते हैं कार्यकाल। पार्टी का इंटरनल फैसला होता है। 
सपा के साथ गठबंधन की सीटों पर बोले.... यूपी में इंडिया गठबंधन को और मजबूत करने का काम हम करेंगे। हिस्सेदारी और सम्मान बराबर का होगा। थोड़ा बहुत ऊपर नीचे करने की बात होती है तो उसमें हम करते है। जो भी समझौता होगा वह सम्मानजनक होगा हल्के में नहीं होगा। 
प्रत्याशियों के टिकट पर बोले..... जिनको जनता पसंद करती है जो क्षेत्र में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी उनको आगे बढ़ने का काम करती है। 
पार्टी के सर्वे पर बोले... देखिए हर पार्टी अपना अपना सर्वे करती है। हमारी पार्टी भी सर्वे कर रही है। जब सर्वे हो जाएगा तो सबको बताया जाएगा। चार दिवारी के अंदर कोई बात नहीं होगी। 
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले कानून को मंजूरी दे दिए इस पर कहा कि मोदी जी कहते हैं माय फ्रेंड ट्रंप, और ट्रंप कहता है माय फ्रेंड मोदी। यह दोनों लोग ही भारत का नुकसान कर रहे हैं। दोनों ही भारत के दुश्मन नजर आ रहे हैं आज।
बाइट:- राजेंद्र पाल गौतम,कांग्रेस प्रदेश प्रभारी
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बड़ौत में मामूली कहासुनी पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट का वीडियो वायरल BAGHPAT DESK: बागपत के बड़ौत में कोताना रोड नहर पुल पर मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। मारपीट में दो लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के आने की सूचना पर दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मारपीट करने वाले युवकों की पहचान में जुटी है। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बड़ौत में मामूली कहासुनी पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट का वीडियो वायरल
BAGHPAT DESK: बागपत के बड़ौत में कोताना रोड नहर पुल पर मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। मारपीट में दो लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के आने की सूचना पर दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मारपीट करने वाले युवकों की पहचान में जुटी है। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Instant News 24Hr
    Instant News 24Hr
    Hapur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.