Shuru
Apke Nagar Ki App…
सतना शहर में प्राइवेट मकान बनवाने के लिए संपर्क करें मिक्सर किराए से उपलब्ध है 8959 257 989 भूपेंद्र सिंह परिहार
BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
सतना शहर में प्राइवेट मकान बनवाने के लिए संपर्क करें मिक्सर किराए से उपलब्ध है 8959 257 989 भूपेंद्र सिंह परिहार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 6 महीने, 5 हत्याएं और खामोश प्रशासन: नागौद में कुशवाहा समाज का उग्र प्रदर्शन, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल। 6 महीने, 5 हत्याएं और खामोश प्रशासन: नागौद में कुशवाहा समाज का उग्र प्रदर्शन, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल। मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद से प्रशासनिक लापरवाही और संवेदनहीनता की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ हत्या के एक मामले में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे पीड़ित परिवार और समाज के लोगों को रात के अंधेरे में दफ्तर के बाहर बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है। *वॉइस ओवर (VO)* तस्वीरें नागौद स्थित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय की हैं, जहाँ रात के लगभग 8:30 बजे बड़ी संख्या में महिलाएँ, पुरुष और बच्चे इंसाफ की आस में धरने पर बैठे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जघन्य हत्या के बाद भी पुलिस-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। जब पीड़ित पक्ष अपनी फरियाद लेकर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुँचा, तो अधिकारियों से मिलना तो दूर, कार्यालय में ताला बंद मिला और कोई भी जिम्मेदार स्टाफ मौके पर मौजूद नहीं था। *स्थानिय जन और समाज का आरोप* प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बीते 5 से 6 महीनों के भीतर कुशवाहा समाज के कई लोगों के साथ गंभीर अपराध और हत्या की घटनाएँ सामने आई हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। चुनाव के वक्त वोट मांगने आने वाले क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और विधायक भी इस गंभीर मुद्दे पर मौन साधे हुए हैं। *मांग* पीड़ितों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने व्यापक समाज और आम जनता से भी न्याय की इस लड़ाई में शामिल होने की अपील की है। #JusticeForKushwahaSamaj #NagodNews #SatnaNews #NagodProtest #KushwahaSamaj #Satna #Nagod #MadhyaPradesh #MPNews #SatnaUpdate #MPPolice #SatnaPolice #LawAndOrder #Justice #CrimeInSatna #BreakingNews #HindiNews #CrimeNews #LatestNews #PublicProtest1
- *मैहर में पटवारियों की हड़ताल से जनसेवाएं प्रभावित*मैहर *मैहर में पटवारियों की हड़ताल से जनसेवाएं प्रभावित* मैहर में पटवारियों की हड़ताल के चलते राजस्व विभाग से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नामांतरण, सीमांकन, आय-जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य राजस्व संबंधी प्रक्रियाएं ठप होने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग जल्द समाधान की उम्मीद लगाए हुए हैं।1
- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 7अगस्त को बदेरा क्लस्टर में शिविर आयोजित होगा।---कलेक्टर श्रीमती विदिशा मुखर्जी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत 07 अगस्त को बदेरा क्लस्टर में शिविर आयोजित होगा-कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ----- कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली ----- मैहर,05 अगस्त। कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने बुधवार सुबह समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभागृह में ली। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के सफल क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिए कि अभियान अंतर्गत नागरिकों की समस्याओं का समाधान शत प्रतिशत किया जाए, लोक सेवाओं की उपलब्धता समय सीमा में सुनिश्चित की जाए और शासकीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने राजस्व अधिकारियों को नामांकन , बटांकन आदि लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि 07 अगस्त को बदेरा क्लस्टर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत भ्रमण और शिविर हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने जल जीवन मिशन, जननी सुरक्षा योजना , आयुष्मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत 70+ वर्ष के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य , जिले में शिशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण ,ग्रामीण क्षेत्रों में एम्बुलेंस की समय पर उपलब्धता , सामुदायिक स्वच्छता केंद्रों का उपयोग कर पंचायतों में साफ सफाई आदि कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने कृषि विभाग के जिला अधिकारी को निर्देश दिए कि खाद की कालाबाजारी ना हो इस पर विशेष ध्यान दें , साथ ही पशुपालन विभाग के जिला अधिकारी को पशु चिकित्सा एम्बुलेंस का लाभ हितग्राहियों को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबल योजना के सभी प्रकरणों का शत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश श्रम अधिकारी को दिए। अपार आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश डीईओ और डीपीसी को दिए। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों के आवास की पूर्णता और बारिश में नागरिकों को उपलब्ध किया जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि जिले में किए जा रहे सभी अधोसंरचना निर्माण कार्यों की कार्य पूर्णता दिनांक की सूची बनाकर प्रस्तुत करे और सभी कार्य समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करे। बैठक में निर्देश दिए गए कि स्किल डेवलपमेंट से संबंधित विभाग पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत पंजीयन और प्रशिक्षण दे कर पात्र नागरिकों को हितलाभ वितरित करे। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने निर्देश दिए कि हिट एंड रन के प्रकरणों में हितग्राहियों को लाभ समय सीमा में प्राप्त हो इसके लिए सभी प्रकरणों में समय सीमा में आवश्यक कार्यवाही करे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान वर्बल ऑटोप्सी, एचआरपीवी सर्टिफिकेशन और मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने,हाई रिस्क प्रेगनेंट महिलाओं का शत प्रतिशत चिन्हांकन ,मॉडरेट एनीमिक महिलाओं का शत प्रतिशत चिन्हांकन कर उनके पोषण स्तर में सुधार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। जिले में होम डिलीवरी ना हो इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , एएनएम प्रत्येक गर्भवती महिलाओं से सतत समन्वय रखें। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर डीपीएम और अमरपाटन बीपीएम की सेवा समाप्ति और बीएमओ अमरपाटन पर विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा कर प्राप्त शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।बैठक के अंत में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशिमा पटेल और विद्युत विभाग के अधिकारी श्री ओमेंद्र को मेडल देकर सम्मानित किया। बैठक में एडीएम सुश्री संजना जैन,सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।4
- गुनौर में प्रशासनिक तंत्र की बड़ी लापरवाही तहसीलदार का गलत आराजी नंबर लिखना पड़ा भारी *गुनौर में प्रशासनिक तंत्र की बड़ी लापरवाही: तहसीलदार का गलत आराजी नंबर लिखना पड़ा भारी, बिना अतिक्रमण हटाए बैरंग लौटी बुलडोजर टीम* गुनौर :- गुनौर तहसील प्रशासन की एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिससे पूरी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। शासकीय आदेश में एक मामूली-सी दिखने वाली लेकिन बड़ी तकनीकी भूल के कारण प्रशासन को न सिर्फ बैकफुट पर आना पड़ा, बल्कि पूरे दलबल और बुलडोजर के साथ पहुंची टीम को बिना कोई कार्रवाई किए खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। *क्या है पूरा मामला?* प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक सुषमा पटेल का भी अतिक्रमण है एवं धपूरा खान का अतिक्रमण है जबकि तहसीलदार की टीम धपुरा खान पर एक तरफा कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी गुनौर तहसील कार्यालय द्वारा सुंगरहा की पत्र न. 488 राजस्व प्रकरण क्रमांक 0011अ -68/26-27 आदेश दिनांक -03/8/26 है आराजी क्रमांक 724 /2 सुषमा पटेल के नाम पर है (रकबा/स्थल) से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए आधिकारिक आदेश जारी किए गए थे। आदेश मिलते ही राजस्व विभाग और पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम बुलडोजर और पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंची। लेकिन जब टीम ने संबंधित स्थल पर पहुंचकर कागजातों का मिलान किया, तो एक बड़ी तकनीकी खामी उजागर हुई। असल में जिस स्थान का अतिक्रमण हटाया जाना था और जहां पूरी टीम कार्रवाई के लिए खड़ी थी, वह आराजी क्रमांक 720 पर धपुरा खान चोपड़ी बना कर रहा रहा है वही सुषमा पटेल का एक कमरा,बोर एवं बिजली ट्रांसफार्मर कर अतिक्रमण किया हुआ है,पूर्व मै पटवारी द्वारा प्रतिवेदन मै 720 नंबर पर दोना का अतिक्रमण बताया गया है जबकि कार्यालय से जारी लिखित आदेश में आराजी क्रमांक 724 दर्ज था। *बिना कार्रवाई लौटी टीम, उठ रहे सवाल* आदेश में दर्ज आराजी नंबर और मौके की वास्तविक जमीन के नंबर में भिन्नता होने के कारण मौके पर मौजूद टीम कानूनन कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। गलत दस्तावेज के आधार पर कार्रवाई करने से कानूनी पेंच फंसने की आशंका को देखते हुए तहसीलदार की टीम को बिना अतिक्रमण हटाए ही बैरंग वापस लौटना पड़ा। तहसीलदार संतोष अरिहा की कार्यप्रणाली पर गहराया संशय इतने महत्वपूर्ण बेदखली आदेश में गलत आराजी नंबर दर्ज हो जाना तहसील कार्यालय की घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है। स्थानीय लोगों और प्रबुद्ध जनों द्वारा अब तहसीलदार की कार्यशैली पर सीधे सवाल उठाए जा रहे हैं: क्या जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा फाइल पर हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों का सत्यापन नहीं किया गया? प्रशासनिक अमले की इस चूक से सरकार के राजस्व, समय और संसाधनों का जो नुकसान हुआ, उसका जिम्मेदार कौन है? फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और देखना यह होगा कि इस बड़ी प्रशासनिक चूक पर वरिष्ठ अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं।3
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा चित्रकूट धाम1
- सतना शहर में प्राइवेट मकान बनवाने के लिए संपर्क करें मिक्सर किराए से उपलब्ध है 8959 257 989 भूपेंद्र सिंह परिहार1
- *तेंदुए ने भेड़ों पर किया हमला, 8 की मौत, कई घायल* सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुलुवा में तेंदुए के हमले से भेड़ों के झुंड में अफरा-तफरी मच गई। घटना में 8 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य भेड़ें घायल बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, भेड़ें रामसोहन पाल उर्फ बिद्दू की बताई जा रही हैं।1