कानपुर देहात में बारिश का कहर: कच्ची दीवार ढहने से वर्षीय बुजुर्ग की मौत कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में बुधवार की रात एक कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से पूरे गांव में चीख-पुकार और मातम का माहौल छा गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमराहट थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में लगातार बारिश के कारण मकान की कच्ची दीवार बेहद कमजोर हो गई थी। बुधवार रात जब परिवार के लोग मौजूद थे, तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 85 वर्षीय शिवसहाय, 60 वर्षीय रामनरेश और 55 वर्षीय सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे ग्रामीणों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरा ले जाया गया। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद 85 वर्षीय शिवसहाय को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रामनरेश और सुरेश का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल हो गया
कानपुर देहात में बारिश का कहर: कच्ची दीवार ढहने से वर्षीय बुजुर्ग की मौत कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में बुधवार की रात एक कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से पूरे गांव में चीख-पुकार और मातम का माहौल छा गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमराहट थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में लगातार बारिश के कारण मकान की कच्ची दीवार बेहद कमजोर हो गई थी। बुधवार रात जब परिवार के लोग मौजूद थे, तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 85 वर्षीय शिवसहाय, 60 वर्षीय रामनरेश और 55 वर्षीय सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे ग्रामीणों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरा ले जाया गया। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद 85 वर्षीय शिवसहाय को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रामनरेश और सुरेश का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल हो गया
- *नेपाल से बहकर आए हाथियों को बहराइच में बचाया गया...* *नेपाल से बहकर आए हाथियों को बहराइच में बचाया गया...* आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है।नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे।1
- महंगाई की मार गरीब बेचारा लाचार बाजारों मे दुकानों पर सन्नाटा कानपुर देहात के अधिक तर बाजारों मे महंगाई के कारण लोग परेशान त्योहारों के इस मौसम मे लोग बेहाल क्योंकि चीनी के बढ़ते रेट की वजह से मिठाई महंगी रक्षाबंधन पर मिठाई की दुकानों पर सन्नाटा लोग कहते कि रोटी मिल जाए वही बहुत है मिठाई कौन खाएगा दुकानदार भी मजबूर ग्राहक भी मजबूर1
- *रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पावन पर्व: डीएम बृजेश कुमार* औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का पावन पर्व बताते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन हमारी प्राचीन परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने वाला पर्व है। यह पर्व समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और मिलजुलकर रहने की भावना को बढ़ावा देता है। डीएम ने जनपदवासियों से अपील की कि रक्षाबंधन का त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने सभी से पर्व की गरिमा बनाए रखते हुए प्रेम और सद्भाव का संदेश देने का आह्वान किया।1
- सिकंदरा। तहसील क्षेत्र के महेशपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब सात बजे बारिश के दौरान एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में मकान के अंदर आराम कर रहे बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सिकंदरा। तहसील क्षेत्र के महेशपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब सात बजे बारिश के दौरान एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में मकान के अंदर आराम कर रहे बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक महेशपुर गांव निवासी शिव सहाय कठेरिया गुरुवार सुबह अपने कच्चे मकान में आराम कर रहे थे। इसी दौरान बारिश के चलते अचानक मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में शिव सहाय मलबे के नीचे दब गए, जबकि उनका पुत्र नरेश घायल हो गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूजा गोयल ने जांच के बाद शिव सहाय को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल नरेश का उपचार किया गया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर तहसील प्रशासन और थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासन की ओर से घटना की जांच कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।2
- सिकंदरा में मुगल मार्ग पर जलभराव और बड़े-बड़े गड्ढों के बीच पलटा सवारियों से भरा ई-रिक्शा, हादसे में यात्री बाल-बाल बचे सिकंदरा कस्बे के मुगल मार्ग पर पटेल चौक के पास गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सवारियों से भरा ई-रिक्शा अचानक पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ई-रिक्शा में फंसी सवारियों को बाहर निकाला और वाहन को सीधा कराया। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से बारिश के चलते मुगल मार्ग पर जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को जलभराव के बीच गड्ढे में पहिया जाने से सवारियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन वाहन चालक परेशान होते हैं और हादसे का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा मार्ग की मरम्मत या निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द मुगल मार्ग की मरम्मत कराकर गड्ढों को भरवाने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।1
- रामगढ़ में बाजार के दिन लगा भीषण जाम, सड़क पर रेंगते नजर आए वाहन करीब एक किलोमीटर लंबा लगा जाम एंबुलेंस भी जाम में फंसी करीब एक घंटे बाद खुला जाम बिधूना -रामगढ़ कस्बे में साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण भीषण जाम लग गया है। बाजार में उमड़ी भीड़ और बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि इस दौरान यातायात सुचारू करने के लिए मौके पर पुलिस नदारद और बेपरवाह नजर आई। रक्षाबंधन के पर्व पर भाइयों को राखी बांधने के लिए घर जा रहीं बहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कस्बा रामगढ़ में दिबियापुर बिधूना रोड स्थित हरचंदपुर तिराहे से लेकर सब्जी मंडी से रामगढ़ चौराहे तक बृहस्पतिवार को भीषण जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। त्योहार के चलते ऑटो और निजी वाहनों की भारी आवाजाही के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। वाहनों में फंसे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जाम में एंबुलेंस भी काफी समय तक फंसी रही। लगातार तीन दिन से हो रही वारिश के बाद आज गुरुवार को शाम करीब चार बजे जैसे ही बारिश बंद हुई आस पास के ग्रामीणों के लोग बाजार में खरीदारी के लिए उमड़े जिससे कस्बे में भयंकर जाम लग गया। जाम बहुत लंबा लगा जो करीब एक घंटे बाद जाम खुला जिससे यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका4
- एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा और सीओ अजीतमल मनोज गंगवार को छात्राओं ने तिलक कर राखी बांधी। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया में स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी। एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा और सीओ अजीतमल मनोज गंगवार को छात्राओं ने तिलक कर राखी बांधी। एसपी ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी अभिषेक भारती ने जनपदवासियों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में रक्षाबंधन पर्व मनाने की अपील की।1
- कानपुर देहात में बारिश का कहर: कच्ची दीवार ढहने से 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, 2 लोग गंभीर रूप से घायल पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात में एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है, जहां लगातार हो रही तेज बारिश के चलते अमराहट थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में बुधवार की रात एक कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से पूरे गांव में चीख-पुकार और मातम का माहौल छा गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमराहट थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में लगातार बारिश के कारण मकान की कच्ची दीवार बेहद कमजोर हो गई थी। बुधवार रात जब परिवार के लोग मौजूद थे, तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 85 वर्षीय शिवसहाय, 60 वर्षीय रामनरेश और 55 वर्षीय सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे ग्रामीणों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरा ले जाया गया। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद 85 वर्षीय शिवसहाय को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रामनरेश और सुरेश का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल हो गया2