logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाकुड़:रैयतों की सहमति बिना खनन लीज का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन पाकुड़। जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत डुमरिया मौजा में प्रस्तावित पत्थर खनन लीज को लेकर ग्रामीणों और रैयतों ने कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर खनन लीज प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने तथा कथित फर्जी ग्रामसभा की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि महाकाल रॉकबेस प्राइवेट लिमिटेड के आदित्य अग्रवाल और विशाल अग्रवाल द्वारा बिना वास्तविक रैयतों की जानकारी और सहमति के ग्रामसभा की कार्यवाही तैयार कर खनन लीज प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। ज्ञापन में दावा किया गया है कि इस प्रक्रिया में फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान का इस्तेमाल किया गया तथा कुछ स्थानीय लोगों और कंपनी से जुड़े व्यक्तियों की मिलीभगत से ग्रामसभा दर्शाई गई।ज्ञापन सौंपने वालों में बेटका मरांडी, मांझी मुर्मु, सोम मरांडी, दुर्गा मरांडी, चुंडा मरांडी और जोहन मरांडी सहित कई ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों के अनुसार डुमरिया मौजा के खाता संख्या 14 एवं 37 के अंतर्गत प्लॉट संख्या 244, 245, 250, 251, 252 और 253 की लगभग 7.38 एकड़ भूमि पर पत्थर खनन लीज की प्रक्रिया चल रही है।ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें इस पूरी प्रक्रिया की कोई जानकारी नहीं दी गई थी और वास्तविक रैयतों को शामिल किए बिना ही ग्रामसभा संपन्न दिखा दी गई। मामले की जानकारी उन्हें तब हुई जब प्रखंड कार्यालय से ग्रामसभा से संबंधित पत्र प्राप्त हुआ। ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम (एसपीटी एक्ट) और खनन नियमों का हवाला देते हुए कहा कि रैयतों की स्पष्ट सहमति और पारदर्शी ग्रामसभा के बिना किसी भी प्रकार की खनन लीज स्वीकृत करना नियमों के विरुद्ध है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से डुमरिया मौजा में चल रही खनन लीज प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने, कथित ग्रामसभा की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला खनन पदाधिकारी पाकुड़ और संबंधित अंचलाधिकारी को भी भेजी गई है।

6 hrs ago
user_Jitendra Das
Jitendra Das
प्रेस रिपोर्टर पाकुड़ पाकुड़, पाकुड़, झारखंड•
6 hrs ago
562f5756-2c64-4501-a19e-9ab6856c7e7d

More news from झारखंड and nearby areas
  • अगर आप भी अपने घर को मॉडर्न और शानदार लुक देना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए है! कस्वा महगामा में परवेज इंटरप्राइजेज यूबी मार्बल का भव्य शुभारंभ हो चुका है 📍 स्थान: कस्बा, महागामा, छोटी मस्जिद के निकट। #ParvezEnterprises #UBMarble #Mahagama #KasbaMahagama #Godda #Jharkhand #HomeDecor #ModernHome #LuxuryInterior #MarbleDesign #WallFinish #DreamHome #InteriorDesign #Construction #BuildingMaterials #HomeRenovation #PremiumMarble #JoharGodda #DigitalMedia #GrandOpening अगर आप भी अपने घर को मॉडर्न और शानदार लुक देना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए है! कस्वा महगामा में परवेज इंटरप्राइजेज यूबी मार्बल का भव्य शुभारंभ हो चुका है 📍 स्थान: कस्बा, महागामा, छोटी मस्जिद के निकट। #ParvezEnterprises #UBMarble #Mahagama #KasbaMahagama #Godda #Jharkhand #HomeDecor #ModernHome #LuxuryInterior #MarbleDesign #WallFinish #DreamHome #InteriorDesign #Construction #BuildingMaterials #HomeRenovation #PremiumMarble #JoharGodda #DigitalMedia #GrandOpening
    1
    अगर आप भी अपने घर को मॉडर्न और शानदार लुक देना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए है! कस्वा महगामा में परवेज इंटरप्राइजेज यूबी मार्बल का भव्य शुभारंभ हो चुका है

📍 स्थान: कस्बा, महागामा, छोटी मस्जिद के निकट।
#ParvezEnterprises #UBMarble #Mahagama #KasbaMahagama #Godda #Jharkhand #HomeDecor #ModernHome #LuxuryInterior #MarbleDesign #WallFinish #DreamHome #InteriorDesign #Construction #BuildingMaterials #HomeRenovation #PremiumMarble #JoharGodda #DigitalMedia #GrandOpening

    user_Hafij Naseem ansari
    Hafij Naseem ansari
    Media and information sciences faculty गोड्डा, गोड्डा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • कृपया ध्यान दें वीडियो सेंड करने के कष्ट करेंप्लीज 👀😰
    1
    कृपया ध्यान दें वीडियो सेंड करने के कष्ट करेंप्लीज 👀😰
    user_Topesh Kumar
    Topesh Kumar
    Grain Wholesaler मंद्रो, साहेबगंज, झारखंड•
    6 hrs ago
  • भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी का, अपने देश के युवाओं एवं अर्थव्यवस्था को लेकर अपने वक्तव्य 🙏
    1
    भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी का, अपने देश के युवाओं एवं अर्थव्यवस्था को लेकर अपने वक्तव्य 🙏
    user_CAppu NEWS
    CAppu NEWS
    Advertising Photographer महागामा, गोड्डा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मशाल जुलूस निकाला यह मामला रानेश्वर का है
    1
    भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मशाल जुलूस निकाला 
यह मामला रानेश्वर का है
    user_मो० साबिर अंसारी
    मो० साबिर अंसारी
    रानीश्वर, दुमका, झारखंड•
    3 hrs ago
  • इस महिला को हुआ फेसबुक पर प्यार 2024 में फिर लड़का हो गया फरार महिला लग रही है
    1
    इस महिला को हुआ फेसबुक पर प्यार 2024 में फिर लड़का हो गया फरार महिला लग रही है
    user_रिपोर्टर- संजीव कुमार [ग्लोबल
    रिपोर्टर- संजीव कुमार [ग्लोबल
    Local News Reporter मेहरमा, गोड्डा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • स्कूल बना असामाजिक तत्वों का अड्डा? आगे आए समाजसेवी गुंजन साह!
    1
    स्कूल बना असामाजिक तत्वों का अड्डा? आगे आए समाजसेवी गुंजन साह!
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    1 hr ago
  • Post by Chandan kamti
    2
    Post by Chandan kamti
    user_Chandan kamti
    Chandan kamti
    Taxi Driver जरमुंडी, दुमका, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.