Shuru
Apke Nagar Ki App…
Golu rawat
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर बार एसोसिएशन का कचहरी में होली मिलन समारोह। #kanpur #advocate #holi #ceremony1
- Rahim Nagar Dudauli1
- मेरठ में स्कूल बस के अंदर छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मामला लोहिया नगर क्षेत्र के हापुड़ रोड का है, जहां स्कूल बस में एक छात्र के साथ मारपीट की गई। वायरल वीडियो में छात्र के साथ मारपीट करते कुछ युवक नजर आए थे। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरकित और मोहित पंडित के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी थाने में लंगड़ाते हुए माफी मांगते नजर आए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद जांच शुरू की गई और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 👉 पुलिस का कहना है कि स्कूल वाहनों में छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 🔴 फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।1
- Breaking News दिल्ली के कथित शराब घोटाले में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हुए बरी!! राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला!!1
- राजधानी लखनऊ में त्योहारी सीजन और बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुंशी पुलिया चौराहे पर विशेष अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे। लखनऊ पुलिस कमिश्नर के आदेश पर डीसीपी पूर्वी के दिशा-निर्देशन में थाना गाजीपुर थाना इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं। अभियान के दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों का पालन न करने वालों को चेतावनी भी दी गई। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी नियमित गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या कंट्रोल रूम को दें।1
- Post by Golu rawat1
- लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जगरानी अस्पताल के पास विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से संविदा लाइनमैन परशुराम (45) की मौके पर ही मौत हो गई। परशुराम कल्याणपुर–गुडंबा क्षेत्र में बिजली विभाग में कार्यरत थे। परिजनों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना दिए बिजली लाइन चालू कर दी गई, जिससे यह हादसा हुआ। परिवार का यह भी कहना है कि मृतक को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए और जल्दबाजी में काम करने का दबाव बनाया गया। 👨👩👧👦 चार छोटे बच्चों के सिर से उठा साया मृतक अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं — सभी अभी नाबालिग हैं। परिवार कल्याणपुर में किराए के मकान में रहता था और मूल रूप से तरैया क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। घर में कमाने वाला एकमात्र सदस्य होने के कारण अब पूरा परिवार गहरे संकट में है। 📍 पावर हाउस पर हंगामा घटना के बाद आक्रोशित लोगों का जमावड़ा सेक्टर 25 पावर हाउस (गाज़ीपुर थाना क्षेत्र) पर लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। ❓ सवालों के घेरे में बिजली विभाग परिजनों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, पेंशन और आवास देने का मौखिक आश्वासन तो दिया गया, लेकिन अब तक कोई लिखित आश्वासन नहीं मिला है। 🔎 बड़ा सवाल: क्या संविदा कर्मियों की सुरक्षा सिर्फ कागज़ों तक सीमित है? कब तक बिना सुरक्षा उपकरणों के जान जोखिम में डालते रहेंगे लाइनमैन?1
- लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित विकासनगर सब्जी मंडी के सामने कंपोजिट अंग्रेजी शराब व बियर की दुकान के बगल अवैध कैंटीन संचालन का मामला गरमाता जा रहा है। 👉 आरोप है कि रात्रि 10 बजे के बाद भी बियर और शराब की बिक्री जारी रहती है। 👉 निर्धारित समय के बाद दुगुने दाम पर शराब बेचे जाने की शिकायत। ❓ आबकारी विभाग पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम नियमों की अनदेखी हो रही है, फिर भी आबकारी विभाग की ओर से अब तक कोई सख्त कार्रवाई नजर नहीं आई। ❓ विकास नगर पुलिस की भूमिका पर भी उठे प्रश्न क्षेत्रवासियों का आरोप है कि विकासनगर पुलिस को जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। रिहायशी इलाके में देर रात तक शराब बिक्री से माहौल प्रभावित हो रहा है। ⚠️ नियम ताक पर, जिम्मेदार विभाग मौन? ⚠️ क्या होगी कार्रवाई या चलता रहेगा खेल? 📢 NATIONAL INDIA TV आपके शहर की हर बड़ी खबर, सबसे पहले।1