logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्मार्ट मीटर न लगवाने की ग्रामीणों को मिली सजा,चार दिन से अंधेरे में फतेहपुर खालसा, जर्जर लाइन बदलवाने की मांग फतेहपुर खालसा गांव में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया है। ग्रामीणों के स्मार्ट मीटर ना लगवाने से खफा बिजली निगम के अधिकारियों ने गांव की बिजली चार दिन से काट रखी है अंधेरे में समय काट रहे ग्रामीणों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि जब तक ग्रामीण स्मार्ट मीटर नहीं लगवाएंगे आपूर्ति शुरू नहीं की जाएगी वहीं ग्रामीणों की मांग है कि पहले झज्जर बिजली लाइन बदली जाए फिर स्मार्ट मीटर लगवाएंगे बिजली निगम के कर्मचारी 10 अप्रैल को गांव में स्थान मीटर लगाने पहुंचे थे करीब 15 20 घरों में मीटर लगे ही थे कि अन्य ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर लगवाने से मना कर दिया। इस पर निगम ने पूरे गांव की बिजली काट दी हालांकि विधायक के हस्तक्षेप से आपूर्ति रात में चालू की गई इसके बाद 11 अप्रैल को टीम फिर पहुंची पर ग्रामीणों ने मीटर नहीं लगाने दिए इसके बाद बिजली दोबारा काट दी गई जो अभी तक बहाल नहीं हुई है करीब 100 घंटे से बिजली काटी होने से गांव की करीब 2200 आबादी परेशान है। एसडीओ का कहना है कि जब तक स्मार्ट मीटर नहीं लगेंगे बिजली नहीं मिलेगी ग्राम प्रधान मैसेज जहां ने बताया कि ग्रामीण मीटर के खिलाफ नहीं है वह जर्जर एलटी व एचटी लाइन बदलने की मांग कर रहे हैं गांव में बिजली खिलाएंगे डंडों से होकर जा रही हैं। गांव के ही रामपाल,हफीज, अस्पाक ,मुन्नीलाल,आदि लोगो ने बताया कि निगम की तानाशाही के चलते बिजली काट कर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है बिजली संकट से दिनों दिन समस्याएं बढ़ती जा रही है ना पंखे चल पा रहे हैं और ना अन्य उपकरण इसका जल्द समाधान निकाला जाना आवश्यक है। एसडीओ बांगरमऊ रमेश चंद्र धीमान का कहना है कि जब तक उपभोक्ता स्मार्ट मीटर नहीं लगवाएंगे तब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी.चाहे कितने भी दिन क्यों न हो जाए .

7 hrs ago
user_राजकुमार सोनी पत्रकार
राजकुमार सोनी पत्रकार
6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
8ec66f89-06a0-489d-8ec5-0528afba61cc

स्मार्ट मीटर न लगवाने की ग्रामीणों को मिली सजा,चार दिन से अंधेरे में फतेहपुर खालसा, जर्जर लाइन बदलवाने की मांग फतेहपुर खालसा गांव में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया है। ग्रामीणों के स्मार्ट मीटर ना लगवाने से खफा बिजली निगम के अधिकारियों ने गांव की बिजली चार दिन से काट रखी है अंधेरे में समय काट रहे ग्रामीणों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि जब तक ग्रामीण स्मार्ट मीटर नहीं लगवाएंगे आपूर्ति शुरू नहीं की जाएगी वहीं ग्रामीणों की मांग है कि पहले झज्जर बिजली लाइन बदली जाए फिर स्मार्ट मीटर लगवाएंगे बिजली निगम के कर्मचारी 10 अप्रैल को गांव में स्थान मीटर लगाने पहुंचे थे करीब 15 20 घरों में मीटर लगे ही थे कि अन्य ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर लगवाने से मना कर दिया। इस पर निगम ने पूरे गांव की बिजली काट दी हालांकि विधायक के हस्तक्षेप से आपूर्ति रात में चालू की गई इसके बाद 11 अप्रैल को टीम फिर पहुंची पर ग्रामीणों ने मीटर नहीं लगाने दिए इसके बाद बिजली दोबारा काट दी गई जो अभी तक बहाल नहीं हुई है करीब 100 घंटे से बिजली काटी होने से गांव की करीब 2200 आबादी परेशान है। एसडीओ का कहना है कि जब तक स्मार्ट मीटर नहीं लगेंगे बिजली नहीं मिलेगी ग्राम प्रधान मैसेज जहां ने बताया कि ग्रामीण मीटर के खिलाफ नहीं है वह जर्जर एलटी व एचटी लाइन बदलने की मांग कर रहे हैं गांव में बिजली खिलाएंगे डंडों से होकर जा रही हैं। गांव के ही रामपाल,हफीज, अस्पाक ,मुन्नीलाल,आदि लोगो ने बताया कि निगम की तानाशाही के चलते बिजली काट कर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है बिजली संकट से दिनों दिन समस्याएं बढ़ती जा रही है ना पंखे चल पा रहे हैं और ना अन्य उपकरण इसका जल्द समाधान निकाला जाना आवश्यक है। एसडीओ बांगरमऊ रमेश चंद्र धीमान का कहना है कि जब तक उपभोक्ता स्मार्ट मीटर नहीं लगवाएंगे तब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी.चाहे कितने भी दिन क्यों न हो जाए .

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बांगरमऊ में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य भीम शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें तहसील क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। पूरे नगर को उत्सव के रंग में रंगा गया, जगह-जगह आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए और पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम बृजेंद्र मोहन शुक्ला, सीओ संतोष कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता, कोतवाल अखिलेश चंद्र पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन इजहार खां 'गुड्डू' और सपा नेता मोफिश, मुन्ना अल्वी सहित कई गणमान्य व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडे ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। यात्रा में शामिल झांकियों ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक सुधारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थीं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते युवा, हाथों में झंडे और पोस्टर लिए लोग तथा 'जय भीम' और 'बाबा साहब अमर रहें' के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए विभिन्न इलाकों में पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने पानी, शरबत और अन्य व्यवस्थाओं के साथ प्रतिभागियों का स्वागत किया। अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने भंडारे का आयोजन भी किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सतत निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक थे। उन्होंने जीवन भर समानता, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए।
    2
    बांगरमऊ में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य भीम शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें तहसील क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। पूरे नगर को उत्सव के रंग में रंगा गया, जगह-जगह आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए और पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम बृजेंद्र मोहन शुक्ला, सीओ संतोष कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता, कोतवाल अखिलेश चंद्र पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन इजहार खां 'गुड्डू' और सपा नेता मोफिश, मुन्ना अल्वी सहित कई गणमान्य व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडे ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। यात्रा में शामिल झांकियों ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक सुधारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थीं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते युवा, हाथों में झंडे और पोस्टर लिए लोग तथा 'जय भीम' और 'बाबा साहब अमर रहें' के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए विभिन्न इलाकों में पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने पानी, शरबत और अन्य व्यवस्थाओं के साथ प्रतिभागियों का स्वागत किया। अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने भंडारे का आयोजन भी किया।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सतत निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक थे। उन्होंने जीवन भर समानता, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष किया।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए।
    user_राजकुमार सोनी पत्रकार
    राजकुमार सोनी पत्रकार
    6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ककवन थाना का पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा निरीक्षण ककवन, 14 अप्रैल 2026। आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा थाना ककवन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार तथा साफ-सफाई व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के समय पुलिस उपायुक्त ने अभिलेखों को अद्यतन रखने, लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों को अनुशासन, सतर्कता एवं जनसुनवाई के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सतत सक्रियता बरतने की बात कही गई। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर भी मौके पर उपस्थित रहे।
    1
    ककवन थाना का पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा निरीक्षण
ककवन, 14 अप्रैल 2026।
आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा थाना ककवन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार तथा साफ-सफाई व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण के समय पुलिस उपायुक्त ने अभिलेखों को अद्यतन रखने, लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया।
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों को अनुशासन, सतर्कता एवं जनसुनवाई के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सतत सक्रियता बरतने की बात कही गई।
निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर भी मौके पर उपस्थित रहे।
    user_विवेक कुमार
    विवेक कुमार
    Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इकलौते बेटे की मौत से उजड़ गया परिवार कल्याणपुर में बीएससी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम ठठिया संवाददाता। कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहे बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र के हरौली गांव निवासी शिव सिंह, जो पेशे से राजमिस्त्री हैं, का इकलौता बेटा प्रांजुल (छात्र) बीते करीब दो वर्षों से कल्याणपुर के आवास विकास क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पीपीएन कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। बताया गया कि सोमवार रात करीब नौ बजे प्रांजुल ने अपने परिवार से फोन पर बात की थी। इस दौरान उसने पिता से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह सोने जा रहा है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। मंगलवार सुबह जब पिता ने दो बार फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। चिंता होने पर उन्होंने प्रांजुल के साथ रहने वाले उसके दोस्त रोहन को फोन कर जानकारी लेने को कहा। रोहन जब कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर प्रांजुल का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत मकान मालिक और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर 112 नंबर के माध्यम से पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची कल्याणपुर थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों द्वारा किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार किए जाने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार शाम करीब चार बजे शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
    1
    इकलौते बेटे की मौत से उजड़ गया परिवार कल्याणपुर में बीएससी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
ठठिया संवाददाता। कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहे बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र के हरौली गांव निवासी शिव सिंह, जो पेशे से राजमिस्त्री हैं, का इकलौता बेटा प्रांजुल (छात्र) बीते करीब दो वर्षों से कल्याणपुर के आवास विकास क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पीपीएन कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।
बताया गया कि सोमवार रात करीब नौ बजे प्रांजुल ने अपने परिवार से फोन पर बात की थी। इस दौरान उसने पिता से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह सोने जा रहा है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। मंगलवार सुबह जब पिता ने दो बार फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। चिंता होने पर उन्होंने प्रांजुल के साथ रहने वाले उसके दोस्त रोहन को फोन कर जानकारी लेने को कहा।
रोहन जब कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर प्रांजुल का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत मकान मालिक और परिजनों को सूचना दी।
सूचना पर 112 नंबर के माध्यम से पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची कल्याणपुर थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
परिजनों द्वारा किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार किए जाने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार शाम करीब चार बजे शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • बेहद दुखद खबर कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र से आ रही है, जहाँ रविवार शाम आग के तांडव ने किसानों की साल भर की मेहनत को पल भर में राख कर दिया। ठठिया के बरेवा गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में आग लगी। तेज हवाओं ने आग में घी का काम किया और देखते ही देखते यह आग बरेवा, पटकापुर, अइमा और प्रसाद पुरवा गांवों तक फैल गई। हैरानी की बात यह है कि खेतों के पास बिजली के पोल नहीं हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि किसी शरारती तत्व द्वारा जलती हुई वस्तु फेंकने की वजह से यह हादसा हुआ है। ​ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टरों से जुताई कर आग की घेराबंदी की। ​फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ​ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की जांच और नुकसान के आकलन का आश्वासन दिया है। ​प्रशासन से मांग है कि पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए ताकि इस आर्थिक संकट की घड़ी में उन्हें सहारा मिल सके। ​#KannaujNews #Thathiya #FarmersLoss #FireAccident #Agriculture #JusticeForFarmers #कन्नौज_समाचार
    1
    बेहद दुखद खबर कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र से आ रही है, जहाँ रविवार शाम आग के तांडव ने किसानों की साल भर की मेहनत को पल भर में राख कर दिया।
ठठिया के बरेवा गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में आग लगी। तेज हवाओं ने आग में घी का काम किया और देखते ही देखते यह आग बरेवा, पटकापुर, अइमा और प्रसाद पुरवा गांवों तक फैल गई।
हैरानी की बात यह है कि खेतों के पास बिजली के पोल नहीं हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि किसी शरारती तत्व द्वारा जलती हुई वस्तु फेंकने की वजह से यह हादसा हुआ है।
​ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टरों से जुताई कर आग की घेराबंदी की।
​फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
​ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की जांच और नुकसान के आकलन का आश्वासन दिया है।
​प्रशासन से मांग है कि पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए ताकि इस आर्थिक संकट की घड़ी में उन्हें सहारा मिल सके।
​#KannaujNews #Thathiya #FarmersLoss #FireAccident #Agriculture #JusticeForFarmers #कन्नौज_समाचार
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संविधान के रचियता डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गईं cp maurya मानवी समय न्यूज़ हरदोई जनपद के संडीला नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा इमलियाबाग मैनचेस्टर मैदान से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए बेगमगंज में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। छोटा चौराहा पर हसन मक्की एवं समस्त सभासदों द्वारा स्वागत किया गया, वहीं किला मार्केट के पास पूर्व सभासद लताफत द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गल्ला मंडी के पास उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश सिंह, शुभम गुप्ता एवं अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व में शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोज कुमार गौतम (अध्यक्ष), बबलू कुमार (सभासद उपाध्यक्ष), मनोज कुमार बौद्ध (महामंत्री), सरोज कुमार गौतम (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा सतीश कार्यक्रम सफल बनाने के लिए संडीला कोतवाली प्रभारी विद्यासागर पाल के नेतृत्व में इस कार्यक्रम सफल बनाने में पुलिस महकमा नजर आया भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती (14 अप्रैल 2026) पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। सामाजिक समानता, ज्ञान और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबासाहेब के विचार हमें एक सशक्त व समतावेशी भारत बनाने के लिए सदैव प्रेरित करते रहें।शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो! बाबासाहेब के इन महान विचारों के साथ अंबेडकर। आइए उनके आदर्शों को अपनाएं। समता, स्वतंत्रता एवं न्याय बंधुत्ता के प्रबल समर्थक डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को कोटि-कोटि नमन। संविधान निर्माता को सलाम, जिन्होंने हमें समानता का अधिकार दिया।समाज में न कोई छोटा है न कोई बड़ा है सभी एक समान है जैसा कि उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में लिखा है "We, the People of India" यानि कि हम सब पूरा समाज जिसमें हर वर्ग है सभी भारतीय है और एक समान है बाबासाहेब के विचारों का सार: सामाजिक समरसता और समानता। शिक्षा को नारी सशक्तिकरण का हथियार मानना। न्यायपूर्ण समाज का निर्माण । पुनः आप सभी को बाबा साहब डॉ.भीम राव अंबेडकर जयंती "जीवन लंबा नहीं, महान होना चाहिए।" - डॉ. भीमराव शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा
    1
    संविधान के रचियता डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई  गईं 
cp maurya मानवी समय न्यूज़ 
हरदोई जनपद के संडीला नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा इमलियाबाग मैनचेस्टर मैदान से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए बेगमगंज में सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। छोटा चौराहा पर हसन मक्की एवं समस्त सभासदों द्वारा स्वागत किया गया, वहीं किला मार्केट के पास पूर्व सभासद लताफत द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गल्ला मंडी के पास उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश सिंह, शुभम गुप्ता एवं अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व में शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोज कुमार गौतम (अध्यक्ष), बबलू कुमार (सभासद उपाध्यक्ष), मनोज कुमार बौद्ध (महामंत्री), सरोज कुमार गौतम (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा सतीश कार्यक्रम सफल बनाने के लिए संडीला कोतवाली प्रभारी विद्यासागर पाल के नेतृत्व में इस कार्यक्रम सफल बनाने में पुलिस महकमा नजर आया 
भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती (14 अप्रैल 2026) पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। सामाजिक समानता, ज्ञान और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबासाहेब के विचार हमें एक सशक्त व समतावेशी भारत बनाने के लिए सदैव प्रेरित करते रहें।शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो! बाबासाहेब के इन महान विचारों के साथ 
अंबेडकर। आइए उनके आदर्शों को अपनाएं।
समता, स्वतंत्रता एवं न्याय बंधुत्ता के प्रबल समर्थक डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को कोटि-कोटि नमन।
संविधान निर्माता को सलाम, जिन्होंने हमें समानता का अधिकार दिया।समाज में न कोई छोटा है न कोई बड़ा है सभी एक समान है जैसा कि उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में लिखा है  "We, the People of India" यानि कि हम सब पूरा समाज जिसमें हर वर्ग है सभी भारतीय है और एक समान है 
बाबासाहेब के विचारों का सार:
सामाजिक समरसता और समानता।
शिक्षा को नारी सशक्तिकरण का हथियार मानना।
न्यायपूर्ण समाज का निर्माण ।
पुनः आप सभी को बाबा साहब डॉ.भीम राव अंबेडकर जयंती
"जीवन लंबा नहीं, महान होना चाहिए।" - डॉ. भीमराव
शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा
    user_Cp Maurya
    Cp Maurya
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by शुभम तिवारी भरावन हरदोई
    1
    Post by शुभम तिवारी भरावन हरदोई
    user_शुभम तिवारी भरावन हरदोई
    शुभम तिवारी भरावन हरदोई
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ रिपोर्ट :- शशिकान्त व्हाट्सऐप :- 9621210326 ★★★★★★★★★★★★★★★★★★ संडीला, हरदोई। भारत रत्न बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर की 129वीं जयंती के अवसर पर संडीला नगर में ‘भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जन कल्याण समिति’ के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे नगर में श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे का अद्भुत माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर के करीब 12 बजे इमलियाबाग मैदान से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों—सदर बाजार, छोटा चौराहा, किला मार्केट और गल्ला मंडी होते हुए बेगमगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल तक पहुंची। दोपहर लगभग 3 बजे बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूरे रास्ते “जय भीम” के नारों से नगर गुंजायमान रहा और भारी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। शोभायात्रा के स्वागत में नगर के विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छोटा चौराहा पर हसन मक्की व सभासदों, किला मार्केट में पूर्व सभासद लताफत तथा गल्ला मंडी के पास उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, शुभम गुप्ता और डॉ. अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। ‘किशन बर्तन भंडार’ के निकट व्यापार मंडल द्वारा पुष्प वर्षा कर जलपान की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर डॉ. अनुराग त्रिपाठी, अक्षत अक्षीत गुप्ता, आकाश पांडे समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों—मनोज कुमार गौतम (अध्यक्ष), मनोज कुमार बौद्ध (महामंत्री), बबलू कुमार (उपाध्यक्ष/सभासद), सरोज कुमार गौतम (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को एकजुट करने और न्यायपूर्ण राष्ट्र के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल, कस्बा चौकी प्रभारी सहित बृजेश कुमार, धर्मेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब के विचारों को याद किया।
    1
    ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
रिपोर्ट :- शशिकान्त
व्हाट्सऐप :- 9621210326
★★★★★★★★★★★★★★★★★★
संडीला, हरदोई। भारत रत्न बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर की 129वीं जयंती के अवसर पर संडीला नगर में ‘भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जन कल्याण समिति’ के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे नगर में श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर के करीब 12 बजे इमलियाबाग मैदान से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों—सदर बाजार, छोटा चौराहा, किला मार्केट और गल्ला मंडी होते हुए बेगमगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल तक पहुंची। दोपहर लगभग 3 बजे बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूरे रास्ते “जय भीम” के नारों से नगर गुंजायमान रहा और भारी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली।
शोभायात्रा के स्वागत में नगर के विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छोटा चौराहा पर हसन मक्की व सभासदों, किला मार्केट में पूर्व सभासद लताफत तथा गल्ला मंडी के पास उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, शुभम गुप्ता और डॉ. अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। ‘किशन बर्तन भंडार’ के निकट व्यापार मंडल द्वारा पुष्प वर्षा कर जलपान की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर डॉ. अनुराग त्रिपाठी, अक्षत अक्षीत गुप्ता, आकाश पांडे समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों—मनोज कुमार गौतम (अध्यक्ष), मनोज कुमार बौद्ध (महामंत्री), बबलू कुमार (उपाध्यक्ष/सभासद), सरोज कुमार गौतम (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को एकजुट करने और न्यायपूर्ण राष्ट्र के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल, कस्बा चौकी प्रभारी सहित बृजेश कुमार, धर्मेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब के विचारों को याद किया।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    5 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में दरोगा शराब पीकर पहुंच गए और सड़क पर फैल गए। जिसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे। VIP कार्यक्रम में दरोगा चौबे सिंह शराब पीकर पहुंच गए और सड़क पर फैल गए। सस्पेंड कर दिए गए हैं।
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में दरोगा शराब पीकर पहुंच गए और सड़क पर फैल गए। जिसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।
मुजफ्फरनगर में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे। VIP कार्यक्रम में दरोगा चौबे सिंह शराब पीकर पहुंच गए और सड़क पर फैल गए। सस्पेंड कर दिए गए हैं।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.