विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जन आशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा 21 सितंबर से सलेमपुर से शुरू होकर 400 गांवों तक पहुंचने का दावा विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जन आशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा 21 सितंबर से सलेमपुर से शुरू होकर 400 गांवों तक पहुंचने का दावा सादाबाद। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के नेता प्रवीण पोनिया ने शनिवार को सादाबाद में प्रेस वार्ता कर जन आशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा की शुरुआत किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया जाएगा और विशेष रूप से महिलाओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जाना जाएगा। प्रवीण पोनिया ने कहा कि “गांव-गांव हर नारी से करेंगे संपर्क” अभियान के तहत क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनकी भागीदारी समाज की मजबूती के लिए आवश्यक है। यात्रा के दौरान महिलाओं से संवाद कर उनके मुद्दों को समझने और उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सहित स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीणों से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता से मिलने वाला सुझाव आगे की गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आरएलडी नेता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे यात्रा को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करें और अधिक से अधिक महिलाओं एवं ग्रामीणों को अभियान से जोड़ें। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य पार्टी और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यात्रा के कार्यक्रम और रूट की विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी। यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रेस वार्ता में आरएलडी के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट प्रवीण पौनिया रालोद नेता
विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जन आशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा 21 सितंबर से सलेमपुर से शुरू होकर 400 गांवों तक पहुंचने का दावा विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जन आशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा 21 सितंबर से सलेमपुर से शुरू होकर 400 गांवों तक पहुंचने का दावा सादाबाद। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के नेता प्रवीण पोनिया ने शनिवार को सादाबाद में प्रेस वार्ता कर जन आशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा की शुरुआत किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया जाएगा और विशेष रूप से महिलाओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जाना जाएगा। प्रवीण पोनिया ने कहा कि “गांव-गांव हर नारी से करेंगे संपर्क” अभियान के तहत क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनकी भागीदारी समाज की मजबूती के लिए आवश्यक है। यात्रा के दौरान महिलाओं से संवाद कर उनके मुद्दों
को समझने और उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सहित स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीणों से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता से मिलने वाला सुझाव आगे की गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आरएलडी नेता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे यात्रा को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करें और अधिक से अधिक महिलाओं एवं ग्रामीणों को अभियान से जोड़ें। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य पार्टी और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यात्रा के कार्यक्रम और रूट की विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी। यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रेस वार्ता में आरएलडी के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट प्रवीण पौनिया रालोद नेता
- हाथरस में ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मेले का गुरुवार शाम करीब 5 बजे विधिवत शुभारंभ हुआ। हाथरस में श्री दाऊजी महाराज मेले का भव्य शुभारंभ हाथरस में ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मेले का गुरुवार शाम करीब 5 बजे विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रदेश सरकार की मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद प्रभारी मंत्री ने दाऊजी महाराज मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान दाऊजी महाराज का आशीर्वाद लिया। मेले के विधिवत उद्घाटन की तैयारियां 17 सितंबर को लेकर पहले से ही पूरी कर ली गई थीं। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मेला पंडाल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत वर्ष 2025-26 में दर्जी ट्रेड का प्रशिक्षण लेने वाले 10 लाभार्थियों को टूल किट वितरित की। मेले के शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं और मेले में आने वाले लोगों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और आकर्षणों का सिलसिला भी शुरू हो गया।1
- आगरा के खंदारी में युवक की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल आगरा के खंदारी में युवक की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल आगरा के खंदारी में युवक की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल1
- गणेश महोत्सव में भक्ति की धूम, शिवांगी प्रिया दीदी की कथा में उमड़े श्रद्धालु, 251 दीपों से हुई महाआरती1
- गाजियाबाद में भाजपा बना रही सेवा संकल्प माह नमो पुस्तकालय के शुभारंभ कार्यक्रम मे लोनी पहुचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री बागपत सासंद डाक्टर सत्यपाल सिंह प्रघानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर देशभर मे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहै है, इस मौके पर कार्यक्रम आयोजन राहुल बैसला के साथ भाजपा नेता पूर्व सांसद बागपत डॉo सत्यपाल सिंह ने दीए जलाकर प्रधानमंत्री जी का जन्म दिवस मनाया।2
- सादाबाद सीएचसी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, विधायक प्रदीप चौधरी ने किया शुभारंभ; मरीजों को बांटे फल सादाबाद सीएचसी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, विधायक प्रदीप चौधरी ने किया शुभारंभ; मरीजों को बांटे फल सादाबाद (हाथरस): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सादाबाद में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रदीप चौधरी ने किया। प्रमुख बिंदु: रक्तदान में युवाओं का उत्साह: सेवा संकल्प गतिविधियों के तहत आयोजित इस शिविर में युवाओं ने जरूरतमंद मरीजों के लिए बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। फल वितरण व स्वास्थ्य हालचाल: विधायक प्रदीप चौधरी ने सीएचसी परिसर और एफआरयू में भर्ती मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। जन्म प्रमाण पत्र का वितरण: इस अवसर पर नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्र भी मौके पर ही उनके परिजनों को प्रदान किए गए। स्वास्थ्य अधिकारी रहे मौजूद: कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता, सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी व्यवस्था में जुटे रहे। स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बाइट विधायक प्रदीप चौधरी2
- "24 सितंबर को जंतर-मंतर पर हमारा संवैधानिक एक दिवसीय प्रोटेस्ट है। हम देखेंगे कि जिस प्रकार सरकार आरक्षण विरोधियों के साथ चर्चाएं कर रही थी, क्या हमारे डेलिगेशन के साथ भी विस्तृत चर्चा करके हमारी मांगों पर कार्यवाही करेगी या नहीं" - *नगीना सांसद , चन्द्रशेखर आजाद*1
- बुलंदशहर में शादी के 51 साल बाद एक रिश्ता तलाक की दहलीज पर पहुंच गया। केस पुलिस के पास आया। पुलिस ने दोनों को बुलाकर काउंसिलिंग की। तय हुआ कि पति हर महीने 5 हजार रुपए पत्नी को देगा। महिला की उम्र 70 और पति की उम्र 75 साल है। दोनों के 4 बेटे हैं। इसमें 2 बेटे वकील और 2 दुकानदार हैं। दो बेटों ने मां और दो बेटों ने पिता को रख लिया। यहीं से दंपति में दूरियां बढ़ती गईं। दोनों की बातचीत बंद हो गई। कुछ दिन पहले पति अपनी वृद्ध पत्नी को ले आया। पत्नी बीमार हुई तो दवाई के लिए पैसे मांगे। पति ने पैसे देने से मना कर दिया। यहीं से फिर विवाद शुरू हुआ और मामला तलाक तक जा पहुंचा। फिलहाल बुलंदशहर पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए 51 साल पुराने इस रिश्ते को टूटने से बचा लिया और बुजुर्ग पति से वायदा लिया कि वो कोई दिक्कत नहीं आने देगा।1
- सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में गली से गुजर रही महिला और उसकी गोद में मौजूद 6 महीने के भतीजे पर पड़ोसी के पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को मुंह में दबोचकर करीब 30 सेकंड तक नोंचा, जिससे बच्चे के चेहरे और पेट पर गंभीर घाव आए हैं। दिल्ली में पेट के ऑपरेशन और 20 टांके लगने के बाद मासूम को गंभीर हालत में रोहतक PGIMS रेफर किया गया है।1
- आसमान में बदलाव के कारण बच्चों पर असर हाथरस शहर की खबर संगोली बच्चों पर आसमान का बदलाव के कारण बच्चों पर असर भयंकर बीमारी1