पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा अभियान 2026 की कार्यशाला आयोजित धौलपुर । जिला भाजपा कार्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने की, कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला प्रभारी रवि नय्यर, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बाड़ी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरिराज सिंह मलिंगा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा, पूर्व मंत्री जगमोहन बघेल एवं विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी श्रवण वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बांकेलाल लोधा एवं पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विशंभर दयाल शर्मा मंच पर उपस्थित रहे ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी रवि नय्यर ने कहा कि जिला स्तर एवं मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशिक्षण में भाग लेना आवश्यक होगा प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता में अनुशासन, समर्पण एवं केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जनहित में दी गई योजनाओं का लाभ सरल तरीके से लाभार्थी तक योजना की संपूर्ण जानकारी एवं लाभ पहुंचाना है, जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि सबसे पहले हम सभी धौलपुर वासी प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद देते हैं कि जिन्होंने धौलपुर जिले से, डा शिवचरन कुशवाहा, पूर्व विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा, पूर्व मंत्री जगमोहन बघेल एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा को प्रदेश में स्थान दिया है, जिला अध्यक्ष ने नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों का माल साफा पहनाकर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत करवाया और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने बोलते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और अनुशासित पार्टी है और छोटे-छोटे कार्यकर्ता को बड़े से बड़ा पद देकर गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम को डॉ. शिवचरन कुशवाह, गिरिराज सिंह मलिंगा, बांकेलाल लोधा, विशंभर दयाल शर्मा एवं जगमोहन बघेल, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन ने भी संबोधित किया l पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण का महा अभियान के संयोजक अनिल गोयल, सह संयोजक डॉ मनोज शर्मा, विजय त्यागी एवं कल्पना शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।इस दौरान कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मुकेश हनुमानपुरा, लक्ष्मण तोमर, ऊषा जाटव, मुकेश सक्सेना, बाचाराम बघेल, दीपू कुशवाहा, हरेंद्र राव,रितिक वर्मा, लोकेंद्र चौहान, रजत शर्मा, हेम सिंह बघेला, वंदना शिवहरे, विशाल शर्मा, जयवीर सिंह, कमल पहाड़िया, नंदकिशोर शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल गोयल ने किया
पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा अभियान 2026 की कार्यशाला आयोजित धौलपुर । जिला भाजपा कार्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने की, कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला प्रभारी रवि नय्यर, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बाड़ी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरिराज सिंह मलिंगा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा, पूर्व मंत्री जगमोहन बघेल एवं विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी श्रवण वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बांकेलाल लोधा एवं पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विशंभर दयाल शर्मा मंच पर उपस्थित रहे ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी रवि नय्यर ने कहा कि जिला स्तर एवं मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया
जाएगा जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशिक्षण में भाग लेना आवश्यक होगा प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता में अनुशासन, समर्पण एवं केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जनहित में दी गई योजनाओं का लाभ सरल तरीके से लाभार्थी तक योजना की संपूर्ण जानकारी एवं लाभ पहुंचाना है, जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि सबसे पहले हम सभी धौलपुर वासी प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद देते हैं कि जिन्होंने धौलपुर जिले से, डा शिवचरन कुशवाहा, पूर्व विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा, पूर्व मंत्री जगमोहन बघेल एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा को प्रदेश में स्थान दिया है, जिला अध्यक्ष ने नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों का माल साफा पहनाकर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत करवाया और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने बोलते हुए कहा कि भाजपा
विश्व की सबसे बड़ी और अनुशासित पार्टी है और छोटे-छोटे कार्यकर्ता को बड़े से बड़ा पद देकर गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम को डॉ. शिवचरन कुशवाह, गिरिराज सिंह मलिंगा, बांकेलाल लोधा, विशंभर दयाल शर्मा एवं जगमोहन बघेल, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन ने भी संबोधित किया l पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण का महा अभियान के संयोजक अनिल गोयल, सह संयोजक डॉ मनोज शर्मा, विजय त्यागी एवं कल्पना शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।इस दौरान कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मुकेश हनुमानपुरा, लक्ष्मण तोमर, ऊषा जाटव, मुकेश सक्सेना, बाचाराम बघेल, दीपू कुशवाहा, हरेंद्र राव,रितिक वर्मा, लोकेंद्र चौहान, रजत शर्मा, हेम सिंह बघेला, वंदना शिवहरे, विशाल शर्मा, जयवीर सिंह, कमल पहाड़िया, नंदकिशोर शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल गोयल ने किया
- धौलपुर राजाखेड़ा में बालिका विद्यालय की जमीन के अति क्रमण पर चला पीला पंजा3
- धौलपुर । महिला दिवस के अवसर पर जागृति समिति धौलपुर द्वारा हरदेव नगर पर ग्वालियर हाई कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता बिट्टी देवी शर्मा का अभिनंदन किया गया। बिट्टी देवी शर्मा एक अधिवक्ता रही है और उनकी एक बेटी धौलपुर में एडीजे प्रीति नायक उनकी दूसरी बेटी ग्वालियर में प्रगति शर्मा जिला अभियोजक अधिकारी ग्वालियर मे है। जागृति समिति द्वारा बिट्टी देवी को शाल उड़ाकर गुलदस्ता भेट कर एवं माला पहनकर सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि हर महिला को शिक्षा, समानता और सम्मान मिलना चाहिए ताकि महिलाएं देश की प्रगति में साथ दे सके, इस अवसर पर जिला जज प्रीति नायक ने कहा कि बेटा बेटी में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए,उन्होंने कहा कि महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और उनकी स्थिति को मजबूत करना है। यह दिन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक अधिकारों के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। पूर्व प्रधानाचार्य दयाकांत सक्सेना ने कहा कि महिला दिवस का महत्व महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना, महिलाओं के प्रति भेदभाव को दूर करना, महिलाओं की स्थिति को मजबूत करना, महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना है। पूर्व शिक्षा निदेशक गणेश धाकरे ने कहा कि अब महिलाएं घरेलू कामकाज से लेकर देश में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय युद्ध में भी सक्रिय भाग ले रही है वास्तविक तौर पर नारी अब शक्ति का रूप ही है l कार्यक्रम में सुश्री कमला दीक्षित को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीनिवास शर्मा, दीपक उपाध्याय, सुश्री कल्पना शर्मा, मुकेश सक्सेना, रितिक वर्मा, अनमोल बंसल,शशि त्यागी, नेहा सिंह, अविनाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे l4
- मुरैना के महावीरपुरा इलाके में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने महिला के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीरपुरा का है। पीड़िता ममता यादव ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व पार्षद शनि यादव सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वायरल वीडियो में महिला को पकड़कर पानी में पटकते हुए मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- खैरागढ़ कस्बा खेरागढ़ में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग उर्फ अननी डीलर द्वारा सेवा ट्रैक्टर्स एजेंसी काली मैया स्थित क्रिकेट मैच के उपलक्ष में खैरागढ़ की जनता क़े एक क्रिकेट भव्य प्रोग्राम आयोजित किया प्रोग्राम में खाने पीने का पूर्ण बंदोबस्त एवं बड़ी-बड़ी एलइडी लगाकर मैच की खुशी लोगों के साथ साझा की जिसमें क्षेत्रीय युवाओं की संख्या अधिक पाई गई मैच में रुचि रखने वाले कुछ सम्मानित व्यक्ति भी वहां मौजूद रहे अधिकतम संख्या वार्ड संख्या एक नगला उदेया हो रही है के निवासियों की रही टेंट द्वारा इसमें सैकड़ो की संख्या में लोग सम्मिलित रहे मैच का भरपूर आनंद लिया पर नृत्य किया एवं ध्वजारोहण करते हुए मस्ती में झूमते देखें जिसमें अनिल कुमार गर्ग क़े बेटे शिवा गर्ग द्वारा क्षेत्रीय जनता के लिए उत्तम क्वालिटी का भो जन एवं चाय पानी का बंदोबस्त संपूर्ण किया गया 8 मार्च को खेले गए क्रिकेट न्यूजीलैंड वर्सेस भारत हुए क्रिकेट भारत की प्रचंड जीत के उपलक्ष में जोरदार प्रोग्राम आयोजित किया गया इसमें नृत्य कर डांस कर एवं भव्य बम पटाखे चलाकर जोरदार जीत की खुशी जाहिर की1
- अंबाह। जहां चंबल अंचल को एक और पीले सोने की भूमि सरसों के लिए जाना जाता है तो वहीं अब किसानों ने लाभ हितार्थ आलू की फसल भी अपनी रकवे में बढ़ाई है लेकिन घटे हुए आलू के भाव इस बार किसानों के लिए चिंता और साल भर के लिए आजीविका के लिए समस्या बनकर सामने आए शासन से एक निश्चित भाव निश्चित करने के लिए किसानों की अपील है1
- जिला धौलपुर के विधानसभा क्षेत्र राजाखेड़ा गांव बिचपुरी में गांव मैं पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण गांव के लोगों द्वारा उपयोग के बाद गंदा पानी रास्ते में ही इकट्ठा होता रहता है वह कीचड़ सहित गंदा पानी एक ही जगह इकट्ठा होने से गांव के नागरिक महिला पुरुष बुजुर्ग एवं स्कूल जाने वाले बच्चे गंदे पानी में होकर निकलते हैं जिन्हें हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है स्वच्छ भारत स्वच्छ गांव अभियान के तहत गांव के नागरिक प्रशासन अधिकारियों से पानी के निकासी के लिए मांग करते हैं4
- अंबाह के जयश्वर महादेव मेले में कॉमेडी का धमाल, बाबू गप्पी और जूनियर जॉनी लीवर ने दर्शकों को हंसाकर लोटपोट किया अंबाह। नगर के प्रसिद्ध जयश्वर महादेव मेले में सोमवार को कॉमेडी और हास्य का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध कॉमेडियन भोला गुर्जर उर्फ बाबू गप्पी अपनी टीम के साथ मंच पर पहुंचे। उनके साथ अंकित, सोहेल और अन्य साथियों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मुंबई से आए सुपरस्टार जूनियर जॉनी लीवर ने भी अपनी कॉमेडी और मिमिक्री से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मंच पर हुए हास्य संवाद, कॉमेडी एक्ट और मजेदार प्रस्तुतियों ने पूरे मेले का माहौल हंसी से भर दिया। कॉमेडियन बाबू गप्पी ने अपने अनोखे अंदाज, डांस और गानों के साथ नगरवासियों और उपस्थित अधिकारियों को खूब गुदगुदाया। उनके चुटकुलों और अभिनय पर दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट हो गए और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मेला गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे और सभी ने कॉमेडी कलाकारों की प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया। जयश्वर महादेव मेले में इस तरह के मनोरंजक कार्यक्रमों से मेले की रौनक और भी बढ़ गई।1
- धौलपुर ज़िले में 11 मार्च को तीन धर्मो की 66 गरीब कन्याओं का विवाह धूमधाम से किया जाएगा।1