Shuru
Apke Nagar Ki App…
♥️🚩🎉💐दीपावली की आप सब को हार्दिक शुभकामनाएं 🪔🪔🪔♥️🌒 💐हमसे जुडे 💐#Dipawali #Trending
💯जन नीति भारत जनता का राज💯
♥️🚩🎉💐दीपावली की आप सब को हार्दिक शुभकामनाएं 🪔🪔🪔♥️🌒 💐हमसे जुडे 💐#Dipawali #Trending
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- अधिवक्ता मोहम्मद सैफ खान रिजवान पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा प्रयागराज में पत्रकार एवं अधिवक्ता मोहम्मद सैफ खान रिजवान पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा सिर में गंभीर चोट, खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती; सोरांव पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग प्रयागराज। जनपद के सोरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर नौगांव में पत्रकार एवं अधिवक्ता मोहम्मद सैफ खान रिजवान के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद सैफ खान रिजवान अपने घर से सड़क की ओर पैदल टहलने निकले थे। इसी दौरान आरोप है कि घर के बगल में रहने वाले कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों के अनुसार, इस घटना में मुन्ना कालिया उर्फ मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद शमी, मोहम्मद तसलीम उर्फ लादेन और चांद बाबू सहित अन्य लोग शामिल थे। मारपीट के बाद मोहम्मद सैफ खान रिजवान खून से लथपथ हालत में नजर आए। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनकी हालत देखकर हमले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद सैफ खान रिजवान को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से सोरांव थाने में लिखित तहरीर दी गई थी। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि क्षेत्र में दबंगई करने वाले लोगों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आरोपियों के पूर्व आपराधिक इतिहास होने की बात भी कही गई है, जिसकी पुष्टि पुलिस रिकॉर्ड से की जानी है। पत्रकार एवं अधिवक्ता के साथ हुई इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष विवेचना कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़ित और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता है।1
- ♥️🚩🎉💐दीपावली की आप सब को हार्दिक शुभकामनाएं 🪔🪔🪔♥️🌒 💐हमसे जुडे 💐#Dipawali #Trending1
- हज़रत सैयद सालार मसूद गाजी मियां की दरगाह शरीफ पर दीपावली पावन पर्व पर जायरीन एवं श्रद्धालुओ की उमड़ा जनसैलाब प्रयागराज सोबतिया बाग स्थित दरगाह शरीफ हजरत सैयद सालार मसूद गाजी सरकार रहमतुल्लाह की दरगाह पर दीपावली के पावन पर्व पर दरगाह शरीफ के मोत्तवल्ली मरहूम मुश्ताक हुसैन के साहबजादे मोहम्मद सुऐब द्धारा दरगाह शरीफ पर लंगर खाना किया गया इस मौके पर आए हुए जायरीन एवं श्रद्धालुओ ने हर साल की तरह हिन्दू मुस्लिम तहजीब एकता से सभी लोगों ने दरगाह शरीफ पर फूल चादर इत्र मीठा के साथ दीपावली पर्व पर लाई लावा खिलौने की मिठाई एवं श्रद्धालुओ ने दीया जलाकर श्रद्धा पूर्वक अकीदत पेश किया और सभी ने लंगर को प्रसाद रूप ग्रहण किया इस मौके पर दरगाह शरीफ के मोत्वल्ली अखलाक हुसैन ने कहा कि इस आस्ताने पर सदियों से गंगा जमुना तहजीब से सभी धर्म के लोग यहां आते है और एक साथ यहां पर माथा टेकते हैं और मन्नतें मांगते हैं और मन्नतें पूरी होती है कोई भी इस दरबार से मायूस होकर नहीं गया दरगाह के खिदमतगार में मोत्वल्ली अखलाक हुसैन मोहम्मद सुऐब खान सैफ खान समद खान मोहम्मद फरीद मोहम्मद रूस्तम मोहम्मद ग्यास मोहम्मद जावेद मोहम्मद जुनैद मोहम्मद सलमान बब्लू राजा मोहम्मद समीर आदि लोग मौजूद रहे प्रयागराज से मोहम्मद नईम की खास खबर4
- बारा के लाल घनश्याम कोटार्य ने दीपावली के शुभ अवसर पर सैकड़ों पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मान प्रयागराज विकास खण्ड जसरा परिसर में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में बारा के लाल पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि घनश्याम कोटार्य ने दीपावली के शुभ अवसर पर सैकड़ों पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज सेवी घनश्याम कोटार्य ने कहा कि देश का चौथा स्तम्भ पत्रकार समाज का आईना होता है और समाज को सही दिशा प्रदान करता है इन्हीं कलम के सिपाहियों की कलम से वंचितों को कमजोरो को एक रास्ता मिल जाता है न्याय मिल जाता है।उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख रहते भी समाज की सेवा किया है और करते रहेंगे इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों पत्रकारों ने कहा कि घनश्याम कोटार्य पूरे बारा विधानसभा क्षेत्र में समाज सेवा करते हैं और वंचितों की तन-मन-धन से मदद कर समाज की सेवा करते हैं।और हमलोग चाहते है कि आप बारा के विधायक बने इस पत्रकार सम्मान समारोह में न्यूज टीवी इंडिया ब्यूरो चीफ जगदीश सिंह प्रयागराज यूपी की बात से जिला संवाददाता पुष्पराज सिंह प्रयागराज वरिष्ठ पत्रकार आनंद जयसवाल, आलोक त्रिपाठी सहित इलाहाबाद की गौरव दैनिक भास्कर के जिला प्रभारी दुर्गेश पाण्डेय, पी सी पांडे, लखनऊ रामबाबू पटेल, डेली भारत न्यूज संवाददाता विवेक पटेल, राजरावत, दिवाकर पाल, सिमरन, ज्ञानेंद्र पाठक, सुनील यादव राकेश पटेल सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।1
- श्री राम भक्त प्रभाकर राम एडवोकेट मीडिया जनसेवक जय श्री राम1
- संविधान की सबसे ज्यादा धज्जियां उड़ाई बीजेपी ने, समय समय पर ये मुखौटा लगा लेते हैं।" मीडिया से रुबरू अखिलेश यादव ने कहा... "अनडेमोक्रेटिक काम अगर किसी ने किया तो भारतीय जनता पार्टी ने किया, संविधान की सबसे ज्यादा धज्जियां उड़ाई बीजेपी ने, समय समय पर ये मुखौटा लगा लेते हैं।" -अखिलेश यादव1
- 🪔 दीपोत्सव की रोशनी से जगमग हो हर घर, खुशियों से महके हर आंगन! 🪔 दीपोत्सव की रोशनी से जगमग हो हर घर, खुशियों से महके हर आंगन! उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने दीपोत्सव के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि प्रकाश का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियां लेकर आए। दीपों की रोशनी से हर घर-आंगन आलोकित हो और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना और मजबूत हो। आइए, दीपोत्सव पर खुशियों के दीप जलाएं और मिलकर एक उज्ज्वल, समृद्ध एवं खुशहाल भारत का संकल्प लें। 🪔 आप सभी को दीपोत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!1
- दिन दहाड़े, बीच चौराहा कट्टा सटाकर मोबाइल और पैसे की लूट *दिन दहाड़े, बीच चौराहा कट्टा सटाकर मोबाइल और पैसे की लूट* प्रयागराज स्टेशन चौराहा पर मोहम्मद महताब नामक युवक से तीन अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया, पीड़ित युवक ने बताया कि वह मुंडेरा से अपने घर अकबरपुर करेली जा था कि तभी तीन युवकों ने उसे दबोच लिया और जेब में रखे 18 हज़ार रुपये और ओप्पो का मोबाइल छीन कर खुल्दाबाद चौराहा की तरफ भागे, पीड़ित ने जब उन्हें दौड़ना चाहा तो उनमें से एक ने कहा गोली मार देंगे, वारदात के बाद घंटो तक शाहगंज और खुल्दाबाद पुलिस ने क्षेत्र ना होने की बात कहकर मामला टालते थे, मामला एसीपी तक पहुँच गया तब जाकर तहरीर ली गई और जांच कर एफ आई आर दर्ज करने की बात कही गई है ! आसपास के सीसीटीवी में वीडीओ भी रिकॉर्ड है!1