Shuru
Apke Nagar Ki App…
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, हालत गंभीर, चिचोली किया गया रेफर औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मढ़ापुर निवासी अरविंद पुत्र रामानंद गुरुवार को अपनी बाइक से जालौन की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह यमुना पल पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अरविंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए चिचोली रेफर कर दिया। परिजनों को सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
P Chaturvedi
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, हालत गंभीर, चिचोली किया गया रेफर औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मढ़ापुर निवासी अरविंद पुत्र रामानंद गुरुवार को अपनी बाइक से जालौन की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह यमुना पल पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अरविंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए चिचोली रेफर कर दिया। परिजनों को सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के नौरी गांव में नलकूप की हाईटेंशन लाइन अचानक एलटी लाइन से टच हो गई, जिससे 11,000 वोल्ट का करंट गांव की सप्लाई में दौड़ गया। उपकरण जलने लगे, छप्परों में आग लग गई, गहने जले और दो लोग करंट की चपेट में आ गए—दोनों को अस्पताल भेजा गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आंकलन बनाकर रिपोर्ट बनाई है।4
- औरैया- डस्टर कार सवार तीन लोग नहर में गिरने से हुई मृत्यु, खबर मिलते ही क्षेत्र में मचा हड़कंप औरैया अछल्दा थाने क्षेत्र की नहर में एक साथ तीन लोगों के गिरने मृत्यु होनें की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर जिलाधिकारी औरैया इंद्रमणि त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा उप जिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनाकिया क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा ले रहे अधिकारी। तीन लोगों की मौत से फैली सनसनी। इटावा नंबर की कार पुलिस ने पानी से निकाली। रेनॉल्ट कंपनी की डस्टर कार पर सवार थे तीनों मृतक।1
- औरैया। जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना तुरुकपुर गांव के पास की है, जहाँ दिबियापुर से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही डस्टर कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। रात के अंधेरे और सन्नाटे के कारण दुर्घटना का तत्काल पता नहीं चल सका। सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में कार का टायर देखा, तब पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँचे जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एएसपी ने क्रेन की मदद से रेस्क्यू शुरू करवाया, लेकिन तब तक कार में सवार एक महिला और दो पुरुषों की सांसें थम चुकी थीं। मृतकों की पहचान इटावा के भरथना निवासी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार या चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।2
- औरैया के थाना अछल्दा क्षेत्रांतर्गत ग्राम तुर्कपुर के पास एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से महिला समेत 3 कई मौत। जिलाधिकारी डॉक्टर इन्द्रमणि त्रिपाठी ने घटना को लेकर बताया की कार सवार दिबियापुर से भरथना जनपद इटावा जा रहे थे। कार में शादी के कार्ड पड़े हुए थे।1
- जनपद औरैया से अछल्दा थाना क्षेत्र के तुर्कपुर नहर पुल के समीप बड़ा हादसा।डस्टर गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिरी।ग्रामीणों ने नहर में कार के पहिए को देखा।कार सवार 3 लोगों की मौके पर मौत, तीनों लोगों की पानी में डूबने से मौत।हादसे में 2 पुरुष और 1 महिला की दर्दनाक मौत।मृतक भरथना निवासी है।स्थानीय पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची।घटना से इलाके में सनसनी।अछल्दा थाना क्षेत्र के तुरुकपुर गांव के पास हुई घटना।2
- 18/02/2024 रात्रि में इटावा से जालौन जा रहे बुंदेलखंड हाईवे पर दो युवकों का बाइक एक्सीडेंट हुआ एक की हुई इलाज के दौरान मौत ट्रक के कट मारने से हुआ हादसा पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने एक युवक को रौंदा दोनों युवकों को गंभीर हालत में UPDA एम्बुलेंस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय 50 सैया में भर्ती कराया गया जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई एवं दूसरा युवक हायर सेंटर रेफर हुआ emergency 1777 17783
- औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मढ़ापुर निवासी अरविंद पुत्र रामानंद गुरुवार को अपनी बाइक से जालौन की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह यमुना पल पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अरविंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए चिचोली रेफर कर दिया। परिजनों को सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।1
- औरैया में गुरुवार की सुबह ट्रक और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी। जिसमें बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जगह से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया2
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से मारी जोरदार टक्कर।* *टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।* *जानकारी के मुताबिक दोनों युवक इटावा से जालौन जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।* *सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।* *ब्रह्मपाल की हालत नाजुक होने पर उसे 100 सैया अस्पताल रेफर किया गया। तो वही जानकारी के अनुसार सौरभ का इलाज जिला अस्पताल में जारी।* *दोनों युवक हार्वेस्टर पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अज्ञात कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।*3