Shuru
Apke Nagar Ki App…
विडियो देखें-उत्तराखंड रानीखेत में कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों की होली का जोशीला दृश्य।
नवीन चन्द्र आर्य
विडियो देखें-उत्तराखंड रानीखेत में कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों की होली का जोशीला दृश्य।
More news from Uttarakhand and nearby areas
- Post by नवीन चन्द्र आर्य1
- नैनीताल: होली के उल्लास के बीच रातीघाट के पास एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हल्द्वानी से हवालबाग की ओर जा रही एक मारुति 800 कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे के वक्त कार में कुल पांच लोग सवार थे। कार चालक के अनुसार, अचानक ब्रेक फेल होने और हैंडल लॉक हो जाने के कारण वाहन पर से नियंत्रण खो गया, जिससे कार बीच सड़क पर ही पलट गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि कार में सवार एक बुजुर्ग महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से उन्हें उच्च केंद्र हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और मोर्चा संभाला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। गनीमत रही कि कार गहरी खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।1
- नैनीताल: होली के साथ सरोवर नगरी का पारा भी परवान चढ़ने लगा है। बुधवार को चटक धूप पूरे दिन खिली रही । मौसम का मिजाज सुहावना बना रहा। अलबत्ता सुबह के समय हवाएं तेज चली। दिन में कुछ समय के लिए हल्के बादल आए, जो जल्द ही छंट भी गए। चटक धूप के चलते लोगों ने जमकर होली खेली। हालाकि सुबह शाम की ठंड बनी हुई है। इधर जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कल के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि न्यूनतम 11.5डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 50 प्रतिशत रही।1
- Post by 7News Live Uk1
- Post by Gopal Bisht1
- अल्मोड़ा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके ने अपने आवास पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ हर्षोल्लास से होली मनाई। इस दौरान एसएसपी ने सभी अधिकारियों और जवानों को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा आत्मीय माहौल में होली खेली। उन्होंने जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ता के साथ ड्यूटी निभाने के लिए पुलिस बल की सराहना की। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। जिलाधिकारी ने भी एसएसपी सहित समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। होली के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनों पर अधिकारियों और जवानों ने मिलकर उत्सव का आनंद लिया। उमंग, उत्साह और सौहार्द के वातावरण में रंगों का यह पावन पर्व संपन्न हुआ।1
- हादसे कब हो जाएं इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें हैरान कर देने वाले हादसों का खौफनाक मंजर देखने को मिलता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें लिफ्ट में खड़े एक व्यक्ति के साथ अचानक हुए हादसे ने लोगों को अंदर तक झंकझोर कर रख दिया वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लिफ्ट में घुसता है और वह लिफ्ट के दरवाजे पर अपना सिर टिकाकर खड़ा हो जाता है। थोड़ी देर बाद वह जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुला और उन्होंने एक पैर बाहर रखा, लिफ्ट अचानक तेज गति से ऊपर की ओर चल पड़ी। उनके पैर अभी पूरी तरह बाहर नहीं निकले थे, जिससे वे दरवाजे के बीच फंसते-फंसते बचे। लिफ्ट के दरवाजे खुले रहते हुए ऊपर जाने से उनका शरीर झटके के साथ खिंचता गया। गनीमत रही कि इस हादसे में वह व्यक्ति बाल-बाल बचा। घटना का यह वीडियो लिफ्ट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुजरात के वलसाड का बताया जा रहा है। यहां हाउसिंग सोसायटी के साबरमति बिल्डिंग में यह खौफनाक हादसा हुआ। वीडियो में दिखा रहे व्यक्ति उसी बिल्डिंग में रहने वाले वत्सलभाई पंचाल हैं। जो इस हादसे में जान गंवाने से बाल-बाल बचे। यह घटना लिफ्ट के रखरखाव की कमी को उजागर करता है। हालांकि ये समस्या वाकई गंभीर है लेकिन कई सोसायटियां मेंटेनेंस और फंड की कमी या लापरवाही के चलते इसे टालती हैं।1
- विडियो देखें- देश-विदेश। ईरान से युद्ध के ख़िलाफ़ अमेरिका में बगावत तेज़। पूर्व मरीन सार्जेंट Brian McGuinness ने United States Congress में खड़े होकर कहा कि हम Iran के खिलाफ Israel के लिए युद्ध नहीं लड़ना चाहते, इसी दौरान उन्हें United States Capitol Police द्वारा हटाया जा रहा था।1