logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज की एक राइस मिल मे हेल्पर का काम कर रहे 16 वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट के बाद गुप्तांग मे एयर कंप्रेशर से हवा भरी,आंत फटने से हुयी मौत प्रयागराज की एक राइस मिल मे हेल्पर का काम कर रहे 16 वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट के बाद गुप्तांग मे एयर कंप्रेशर से हवा भरी,आंत फटने से हुयी मौत प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक राइस मिल में काम करने वाले 16 वर्षीय किशोर की कथित यातना के कारण मौत हो गई। आरोप है कि मिल में काम करने वाले चार लोगों ने किशोर के साथ मारपीट कर एयर कंप्रेसर की नली से हवा भरी,जिससे उसकी आंत क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक अंश गौतम मेजा थाना क्षेत्र के हरगढ़ कोहड़ार का रहने वाला था। वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित एफटी राइस मिल में हेल्पर था और अपने बड़े भाई अंशू के साथ काम करता था। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात अंश ड्यूटी पर था। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे मिल के दो कर्मचारी उसके बड़े भाई अंशू के कमरे पर पहुंचे और बताया कि अंश की तबियत खराब है। अंशू जब मिल पहुंचा तो अंश जमीन पर तड़प रहा था। उसका पेट फूला हुआ था और पास में एयर प्रेशर की पाइप पड़ी थी। परिजनों का आरोप है कि मिल के चार कर्मचारियों ने किसी बात को लेकर पहले अंश की पिटाई की। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर एयर कंप्रेसर की नली से हवा भरी गई। अंशू उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गया,जहां इलाज के दौरान गुरुवार शाम करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई। *पुलिस की कार्रवाई* सूचना पर एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद धारायें निर्धारित की जाएंगी।

20 hrs ago
user_Ayush Mishra
Ayush Mishra
Newspaper advertising department करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

प्रयागराज की एक राइस मिल मे हेल्पर का काम कर रहे 16 वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट के बाद गुप्तांग मे एयर कंप्रेशर से हवा भरी,आंत फटने से हुयी मौत प्रयागराज की एक राइस मिल मे हेल्पर का काम कर रहे 16 वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट के बाद गुप्तांग मे एयर कंप्रेशर से हवा भरी,आंत फटने से हुयी मौत प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक राइस मिल में काम करने वाले 16 वर्षीय किशोर की कथित यातना के कारण मौत हो गई। आरोप है कि मिल में काम करने वाले चार लोगों ने किशोर के साथ मारपीट कर एयर कंप्रेसर की नली से हवा भरी,जिससे उसकी आंत क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक अंश गौतम मेजा थाना क्षेत्र के हरगढ़ कोहड़ार का रहने वाला था। वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित एफटी राइस मिल में हेल्पर था और अपने बड़े भाई अंशू के साथ काम करता था। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात अंश ड्यूटी पर था। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे मिल के दो कर्मचारी उसके बड़े भाई अंशू के कमरे पर पहुंचे और बताया कि अंश की तबियत खराब है। अंशू जब मिल पहुंचा तो अंश जमीन पर तड़प रहा था। उसका पेट फूला हुआ था और पास में एयर प्रेशर की पाइप पड़ी थी। परिजनों का आरोप है कि मिल के चार कर्मचारियों ने किसी बात को लेकर पहले अंश की पिटाई की। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर एयर कंप्रेसर की नली से हवा भरी गई। अंशू उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गया,जहां इलाज के दौरान गुरुवार शाम करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई। *पुलिस की कार्रवाई* सूचना पर एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद धारायें निर्धारित की जाएंगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिरसा बाजार में सराफा की दुकान में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी मेजा ,प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा चौकी अंतर्गत सिरसा बाजार में आधी रात को चोरों ने स्व. दुर्गा प्रसाद सेठ "छोटे सेठ" की सराफा दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार छोटे सेठ ने सुबह 10 बजे जब दुकान खोली तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा देखकर होश उड़ गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह दुकान सिरसा पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद चोरों ने बड़ी आसानी से घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही दुकानदार ने सिरसा चौकी में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। स्थानीय व्यापारियों ने बाजार में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल मेजा पुलिस जांच में जुटी।
    1
    सिरसा बाजार में सराफा की दुकान में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी 


मेजा ,प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा चौकी अंतर्गत सिरसा बाजार में आधी रात को चोरों ने स्व. दुर्गा प्रसाद सेठ "छोटे सेठ" की सराफा दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
पीड़ित दुकानदार छोटे सेठ ने सुबह 10 बजे जब दुकान खोली तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा देखकर होश उड़ गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह दुकान सिरसा पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद चोरों ने बड़ी आसानी से घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही दुकानदार ने सिरसा चौकी में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
स्थानीय व्यापारियों ने बाजार में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल मेजा पुलिस जांच में जुटी।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • prayagraj press club mein 72 shahidon per press conference
    1
    prayagraj press club mein 72 shahidon per press conference
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • डीएम मनीष कुमार वर्मा के सामने उमड़ा जनसैलाब, संपूर्ण समाधान दिवस में किसानों की समस्याएं बे अथाह बारा, प्रयागराज। बारा तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस जनसमस्याओं के समाधान का बड़ा मंच बन गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के पहुंचते ही तहसील परिसर में फरियादियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बारा क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से हजारों की संख्या में किसान और ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। राजस्व, भूमि विवाद, पैमाइश, सिंचाई, बिजली, सड़क, आवास और पेंशन से जुड़ी शिकायतों की भरमार रही। जिलाधिकारी ने स्वयं फरियादियों के बीच पहुंचकर एक-एक शिकायत गंभीरता से सुनी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कई मामलों का तत्काल समाधान कर दिया गया, जबकि जटिल मामलों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने के आदेश जारी किए गए। समाधान दिवस में किसानों की समस्याएं सबसे अधिक रहीं। खेतों की पैमाइश, चकरोड, सिंचाई, भूमि पर अवैध कब्जे और राजस्व अभिलेखों से संबंधित शिकायतों को जिलाधिकारी ने प्राथमिकता से सुना। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम के आगमन से तहसील परिसर में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। फरियादियों में यह विश्वास दिखाई दिया कि जिलाधिकारी के सामने रखी गई समस्याओं का समाधान अवश्य होगा। राजस्व, पुलिस, विद्युत, सिंचाई, कृषि, विकास, समाज कल्याण समेत सभी विभागों के अधिकारी समाधान दिवस में मौजूद रहे और शिकायतों के निस्तारण में जुटे रहे। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण होने से फरियादियों ने संतोष व्यक्त किया।
    1
    डीएम मनीष कुमार वर्मा के सामने उमड़ा जनसैलाब, संपूर्ण समाधान दिवस में किसानों की समस्याएं बे अथाह 
बारा, प्रयागराज। बारा तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस जनसमस्याओं के समाधान का बड़ा मंच बन गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के पहुंचते ही तहसील परिसर में फरियादियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बारा क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से हजारों की संख्या में किसान और ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। राजस्व, भूमि विवाद, पैमाइश, सिंचाई, बिजली, सड़क, आवास और पेंशन से जुड़ी शिकायतों की भरमार रही।
जिलाधिकारी ने स्वयं फरियादियों के बीच पहुंचकर एक-एक शिकायत गंभीरता से सुनी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कई मामलों का तत्काल समाधान कर दिया गया, जबकि जटिल मामलों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने के आदेश जारी किए गए।
समाधान दिवस में किसानों की समस्याएं सबसे अधिक रहीं। खेतों की पैमाइश, चकरोड, सिंचाई, भूमि पर अवैध कब्जे और राजस्व अभिलेखों से संबंधित शिकायतों को जिलाधिकारी ने प्राथमिकता से सुना। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएम के आगमन से तहसील परिसर में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। फरियादियों में यह विश्वास दिखाई दिया कि जिलाधिकारी के सामने रखी गई समस्याओं का समाधान अवश्य होगा। राजस्व, पुलिस, विद्युत, सिंचाई, कृषि, विकास, समाज कल्याण समेत सभी विभागों के अधिकारी समाधान दिवस में मौजूद रहे और शिकायतों के निस्तारण में जुटे रहे।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण होने से फरियादियों ने संतोष व्यक्त किया।
    user_राजेश सोनकर पत्रकार
    राजेश सोनकर पत्रकार
    Allahabad, Prayagraj•
    1 hr ago
  • संपूर्ण समाधान दिवस तहसील बारा में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव ने सुनी फरियादियों की समस्या उमरा जन सैलाब संपूर्ण समाधान दिवस तहसील बारा में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव ने सुनी फरियादियों की समस्या उमरा जन सैलाब
    2
    संपूर्ण समाधान दिवस तहसील बारा  में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा डीसीपी यमुनानगर  विवेक यादव ने सुनी फरियादियों की समस्या उमरा जन सैलाब
संपूर्ण समाधान दिवस तहसील बारा  में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा डीसीपी यमुनानगर  विवेक यादव ने सुनी फरियादियों की समस्या उमरा जन सैलाब
    user_Parvez alam
    Parvez alam
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पेपर लीक, शिक्षा घोटालों पर 8 अगस्त को 'छात्र संवाद' करेंगे राहुल गांधी पेपर लीक, शिक्षा घोटालों पर 8 अगस्त को 'छात्र संवाद' करेंगे राहुल गांधी प्रयागराज: नीट और सीबीएसई घटनाक्रम को लेकर फिर देशभर कि राजनीति गर्म होने वाली है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में छात्र संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। 17 जून को कोटा से छात्रों की गूंज अभियान का पहले चरण कि शुरुआत करने के बाद दूसरा चरण 17 जुलाई को देहरादून में हुआ। इसके बाद तीसरा चरण प्रयागराज में 8 अगस्त को होना तय हो गया है। जबकि 9 अगस्त को दिल्ली में विशाल छात्र रैली के साथ इस चरण का समापन होना था। लेकिन दिल्ली सरकार द्वारा कार्यक्रम कि अनुमति नहीं मिलने से अब 'छात्र संवाद' 8 अगस्त को प्रयागराज सिविल लाइन्स स्थित केपी ग्राउंड में होना सुनिश्चित हो गया है। पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद के बताया कि प्रयाग में आयोजित होने वाली 'छात्रों कि गूंज' कार्यक्रम में रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत, छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालयों के माहौल और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। बताया कि राहुल के छात्र संवाद में प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी सहित अन्य जिलों के छात्र शामिल होंगे। कार्यक्रम कि तैयारी को लेकर रविवार को यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शहर जिला कमेटी के पदाधिकारी और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी के छात्र संवाद में प्रदेश भर के प्रतियोगी शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम के कोअर्डिनेटर विवेकानंद पाठक ने बताया कि छात्र संवाद में हिस्सा लेने के लिये अब तक डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने बताया कि 'छात्रों कि गूंज' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी जा रही है।
    1
    पेपर लीक, शिक्षा घोटालों पर 8 अगस्त को 'छात्र संवाद' करेंगे राहुल गांधी
पेपर लीक, शिक्षा घोटालों पर 8 अगस्त को 'छात्र संवाद' करेंगे राहुल गांधी
प्रयागराज: नीट और सीबीएसई  घटनाक्रम को लेकर फिर देशभर कि राजनीति गर्म होने वाली है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में छात्र संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। 17 जून को कोटा से छात्रों की गूंज अभियान का पहले चरण कि शुरुआत करने के बाद दूसरा चरण 17 जुलाई को देहरादून में हुआ। इसके बाद तीसरा चरण प्रयागराज में 8 अगस्त को होना तय हो गया है। जबकि 9 अगस्त को दिल्ली में विशाल छात्र रैली के साथ इस चरण का समापन होना था। लेकिन दिल्ली सरकार द्वारा कार्यक्रम कि अनुमति नहीं मिलने से अब 'छात्र संवाद' 8 अगस्त को प्रयागराज सिविल लाइन्स स्थित केपी ग्राउंड में होना सुनिश्चित हो गया है। पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद के बताया कि प्रयाग में आयोजित होने वाली 'छात्रों कि गूंज' कार्यक्रम में रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत, छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालयों के माहौल और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। बताया कि राहुल के छात्र संवाद में प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी सहित अन्य जिलों के छात्र शामिल होंगे। कार्यक्रम कि तैयारी को लेकर रविवार को यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शहर जिला कमेटी के पदाधिकारी और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी के छात्र संवाद में प्रदेश भर के प्रतियोगी शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम के कोअर्डिनेटर विवेकानंद पाठक ने बताया कि छात्र संवाद में हिस्सा लेने के लिये अब तक डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने बताया कि 'छात्रों कि गूंज' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी जा रही है।
    user_Khabar Jagat 24 News
    Khabar Jagat 24 News
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कार्यालय जिला अधिकारी प्रयागराज के गेट पर वकीलों का धरनाजारी
    1
    कार्यालय जिला अधिकारी प्रयागराज के गेट पर वकीलों का धरनाजारी
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    3 hrs ago
  • श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धाम में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का होगा आयोजन मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के भटोती स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धर्मार्थ न्यास (चैरिटेबल ट्रस्ट) की ओर से नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पिछले 13 वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 19 अगस्त 2026 को मंडप प्रवेश एवं पूजन के साथ होगी। इसके बाद 20 अगस्त 2026 से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। 26 अगस्त को कथा का समापन होगा, जबकि 27 अगस्त को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कथा का आयोजन होगा। इस अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक श्री 108 श्री महंथ बृज बिहारी दास जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। वहीं, आयोजन की पूरी व्यवस्था श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धर्मार्थ न्यास की ओर से की जा रही है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलता है। जिसमें उपस्थित राजेश खन्ना,सुरेश,आकाश गुप्ता,पियुश गौतम, मोनू पटेल,सोनू पटेल ग्राम प्रधान समुन्दर आदि मौजूद रहे।
    1
    श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धाम में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का होगा आयोजन



मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के भटोती स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धर्मार्थ न्यास (चैरिटेबल ट्रस्ट) की ओर से नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पिछले 13 वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 19 अगस्त 2026 को मंडप प्रवेश एवं पूजन के साथ होगी। इसके बाद 20 अगस्त 2026 से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। 26 अगस्त को कथा का समापन होगा, जबकि 27 अगस्त को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कथा का आयोजन होगा। इस अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक श्री 108 श्री महंथ बृज बिहारी दास जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। वहीं, आयोजन की पूरी व्यवस्था श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धर्मार्थ न्यास की ओर से की जा रही है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलता है। जिसमें उपस्थित राजेश खन्ना,सुरेश,आकाश गुप्ता,पियुश गौतम, मोनू पटेल,सोनू पटेल ग्राम प्रधान समुन्दर आदि मौजूद रहे।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • यूपी: गोरखपुर में कांस्टेबल अभिषेक ने 10 साल की बच्ची की अपहरण और रेप के बाद हत्या कर दी। आज अभिषेक को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लाया गया। जहां भीड़ ने अभिषेक की जमकर पिटाई कर दी। मासूम की हत्या को लेकर पूरे जिले में लोग आक्रोशित हैं।
    1
    यूपी: गोरखपुर में कांस्टेबल अभिषेक ने 10 साल की बच्ची की अपहरण और रेप के बाद हत्या कर दी। आज अभिषेक को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लाया गया। जहां भीड़ ने अभिषेक की जमकर पिटाई कर दी। मासूम की हत्या को लेकर पूरे जिले में लोग आक्रोशित हैं।
    user_हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.