logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जेके सुपर सीमेंट की मिस्त्री मीटिंग राज मिस्त्रीययो को बांटे गए उपहार हरदोई /सुरसा क्षेत्र के उमा टेंडिंग कंपनी (मढ़िया पाल) खजुराहरा में जेके सुपर सीमेंट द्वारा राजमिस्त्रियों के लिए एक विशेष मीटिंग का आयोजन किया मिस्त्री गया। आयोजित इस बैठक में 50 से अधिक राजमिस्त्री उपस्थित रहे। कंपनी के प्रतिनिधि आशुतोष सिंह व विनीत कुमार ने मिस्त्रियों को जेके सुपर सीमेंट की मजबूती, गुणवत्ता और 'बिल्ड सेफ' तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि जेके सुपर सीमेंट से बना निर्माण अधिक मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। मीटिंग के अंत में सभी राजमिस्त्रियों को कंपनी की तरफ से उपहार स्वरूप एक-एक छाता वितरित किया गया । और चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। राजमिस्त्रियों ने कंपनी के इस आयोजन की सराहना की। #Hardoi #JKSuperCement #MistriMeeting #Khajurahara#sursa #RSMedia #Ram sagarYadav #UttarPradesh

15 hrs ago
user_राम सागर
राम सागर
Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

जेके सुपर सीमेंट की मिस्त्री मीटिंग राज मिस्त्रीययो को बांटे गए उपहार हरदोई /सुरसा क्षेत्र के उमा टेंडिंग कंपनी (मढ़िया पाल) खजुराहरा में जेके सुपर सीमेंट द्वारा राजमिस्त्रियों के लिए एक विशेष मीटिंग का आयोजन किया मिस्त्री गया। आयोजित इस बैठक में 50 से अधिक राजमिस्त्री उपस्थित रहे। कंपनी के प्रतिनिधि आशुतोष सिंह व विनीत कुमार ने मिस्त्रियों को जेके सुपर सीमेंट की मजबूती, गुणवत्ता और 'बिल्ड सेफ' तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि जेके सुपर सीमेंट से बना निर्माण अधिक मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। मीटिंग के अंत में सभी राजमिस्त्रियों को कंपनी की तरफ से उपहार स्वरूप एक-एक छाता वितरित किया गया । और चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। राजमिस्त्रियों ने कंपनी के इस आयोजन की सराहना की। #Hardoi #JKSuperCement #MistriMeeting #Khajurahara#sursa #RSMedia #Ram sagarYadav #UttarPradesh

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेरा नाम अमन स्वास्थ्य है मैं हरदोई का रहने वाला हूं आपको नई न्यूज़ वीडियो देखने को मिलेंगे मैं हरदोई का रहने वाला हूं मैं अपनी वीडियो डालता हूं ऐसे ही ठीक है न्यू न्यू वीडियो हमको देखने को मिलेंगे नमस्ते भैया नमस्ते
    1
    मेरा नाम अमन स्वास्थ्य है मैं हरदोई का रहने वाला हूं आपको नई न्यूज़ वीडियो देखने को मिलेंगे
मैं हरदोई का रहने वाला हूं मैं अपनी वीडियो डालता हूं ऐसे ही ठीक है न्यू न्यू वीडियो हमको देखने को मिलेंगे नमस्ते भैया नमस्ते
    user_Aman awasthi
    Aman awasthi
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मोबाइल छिनैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 5 मोबाइल व बाइक बरामद #हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मोबाइल छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से छीने गए 05 अदद मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पहला मामला: 10 सितंबर 2026 को अंजलि चौहान (निवासी आवास विकास कॉलोनी) ने शिकायत दर्ज कराई कि 04 सितंबर को कंपनी गार्डन गेट के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया। (मु0अ0सं0 647/26, धारा 309(4) BNS) दूसरा मामला: 10 सितंबर 2026 को ही धनंजय कुमार निवासी लक्ष्मी पुरवा ने सूचना दी कि 08 सितंबर को डिवाइन हॉस्पिटल के पास उनकी 14 वर्षीय पुत्री से बाइक सवार युवकों ने मोबाइल छीन लिया। (मु0अ0सं0 648/26, धारा 309(4) BNS) पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम ने जांच व बरामदगी के दौरान मामले में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की और त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण रीशू पुत्र रामचंद्र ललित पुत्र परशुराम रामकिशोर पुत्र रामावतार सभी निवासी माधवगंज अम्बेडकरनगर, थाना कोतवाली शहर, जनपद हरदोई के हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूरी कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
    1
    मोबाइल छिनैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 5 मोबाइल व बाइक बरामद
#हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मोबाइल छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से छीने गए 05 अदद मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पहला मामला: 10 सितंबर 2026 को अंजलि चौहान (निवासी आवास विकास कॉलोनी) ने शिकायत दर्ज कराई कि 04 सितंबर को कंपनी गार्डन गेट के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया। (मु0अ0सं0 647/26, धारा 309(4) BNS)
दूसरा मामला: 10 सितंबर 2026 को ही धनंजय कुमार निवासी लक्ष्मी पुरवा ने सूचना दी कि 08 सितंबर को डिवाइन हॉस्पिटल के पास उनकी 14 वर्षीय पुत्री से बाइक सवार युवकों ने मोबाइल छीन लिया। (मु0अ0सं0 648/26, धारा 309(4) BNS)
पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम ने जांच व बरामदगी के दौरान मामले में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की और त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
रीशू पुत्र रामचंद्र
ललित पुत्र परशुराम
रामकिशोर पुत्र रामावतार
सभी निवासी माधवगंज अम्बेडकरनगर, थाना कोतवाली शहर, जनपद हरदोई के हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूरी कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
    user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हरदोई जिले में रविवार सुबह सुन्नी धाम में भोलेनाथ के दिव्य दर्शन सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में रविवार सुबह भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और दर्शन कर सुख-शांति की कामना की। मंदिर में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा।
    3
    हरदोई जिले में रविवार सुबह सुन्नी धाम में भोलेनाथ के दिव्य दर्शन

सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में रविवार सुबह भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और दर्शन कर सुख-शांति की कामना की। मंदिर में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जेके सुपर सीमेंट की मिस्त्री मीटिंग राज मिस्त्रीययो को बांटे गए उपहार हरदोई /सुरसा क्षेत्र के उमा टेंडिंग कंपनी (मढ़िया पाल) खजुराहरा में जेके सुपर सीमेंट द्वारा राजमिस्त्रियों के लिए एक विशेष मीटिंग का आयोजन किया मिस्त्री गया। आयोजित इस बैठक में 50 से अधिक राजमिस्त्री उपस्थित रहे। कंपनी के प्रतिनिधि आशुतोष सिंह व विनीत कुमार ने मिस्त्रियों को जेके सुपर सीमेंट की मजबूती, गुणवत्ता और 'बिल्ड सेफ' तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि जेके सुपर सीमेंट से बना निर्माण अधिक मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। मीटिंग के अंत में सभी राजमिस्त्रियों को कंपनी की तरफ से उपहार स्वरूप एक-एक छाता वितरित किया गया । और चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। राजमिस्त्रियों ने कंपनी के इस आयोजन की सराहना की। #Hardoi #JKSuperCement #MistriMeeting #Khajurahara#sursa #RSMedia #Ram sagarYadav #UttarPradesh
    1
    जेके सुपर सीमेंट की मिस्त्री मीटिंग राज मिस्त्रीययो को बांटे गए उपहार 
हरदोई /सुरसा क्षेत्र के उमा टेंडिंग कंपनी (मढ़िया पाल) खजुराहरा में जेके सुपर सीमेंट द्वारा राजमिस्त्रियों के लिए एक विशेष मीटिंग का आयोजन किया मिस्त्री गया।  आयोजित इस बैठक में 50 से अधिक राजमिस्त्री उपस्थित रहे।
कंपनी के प्रतिनिधि आशुतोष सिंह व विनीत कुमार ने मिस्त्रियों को जेके सुपर सीमेंट की मजबूती, गुणवत्ता और 'बिल्ड सेफ' तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि जेके सुपर सीमेंट से बना निर्माण अधिक मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ रहता है।
मीटिंग के अंत में सभी राजमिस्त्रियों को कंपनी की तरफ से उपहार स्वरूप एक-एक छाता वितरित किया गया । और चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। राजमिस्त्रियों ने कंपनी के इस आयोजन की सराहना की। #Hardoi #JKSuperCement #MistriMeeting
#Khajurahara#sursa 
#RSMedia
#Ram sagarYadav #UttarPradesh
    user_राम सागर
    राम सागर
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सुखेता नदी से निकले नाले में दिखा मगरमच्छ शाहाबाद के हुंसेपुर करमाया गांव के लोगों में दहशत, सुरक्षा को लेकर अपील हरदोई के टोडरपुर विकासखंड क्षेत्र के हुंसेपुर करमाया गांव में सुखेता नदी से निकले नाले पास बड़ी पुलिया रोड पर मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ नजर आने के बाद लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण अब उस ओर जाने से भी बच रहे हैं। बताया गया कि कुछ लोगों की नजर पुलिया के पास मौजूद मगरमच्छ पर पड़ी। इसकी जानकारी गांव में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। मगरमच्छ देखे जाने से आसपास रहने वाले ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोगों को आशंका है कि मगरमच्छ यहां से निकलकर आसपास के क्षेत्र में भी पहुंच सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास लोग रोजाना विभिन्न कामों के लिए इसी रास्ते से आते-जाते हैं। कई बार छोटे छोटे बच्चे भी इसी रोड से पहुंच जाते हैं। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से लोगों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बच्चों को भी उसके आसपास न जाने की हिदायत दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क करने की अपील की है। साथ ही मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की व्यवस्था किए जाने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों में बनी दहशत कम हो सके।
    1
    सुखेता नदी  से निकले नाले में दिखा मगरमच्छ

शाहाबाद के हुंसेपुर करमाया गांव के लोगों में दहशत, सुरक्षा को लेकर अपील

हरदोई के टोडरपुर विकासखंड क्षेत्र के हुंसेपुर करमाया गांव में सुखेता नदी से निकले नाले पास बड़ी पुलिया रोड पर  मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ नजर आने के बाद लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण अब उस ओर जाने से भी बच रहे हैं। बताया गया कि कुछ लोगों की नजर पुलिया के पास मौजूद मगरमच्छ पर पड़ी। इसकी जानकारी गांव में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। मगरमच्छ देखे जाने से आसपास रहने वाले ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोगों को आशंका है कि मगरमच्छ यहां से निकलकर आसपास के क्षेत्र में भी पहुंच सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि आसपास लोग रोजाना विभिन्न कामों के लिए इसी रास्ते से आते-जाते हैं। कई बार छोटे छोटे बच्चे भी इसी रोड से पहुंच जाते हैं। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से लोगों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बच्चों को भी उसके आसपास न जाने की हिदायत दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क करने की अपील की है। साथ ही मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर  सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की व्यवस्था किए जाने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों में बनी दहशत कम हो सके।
    user_पवन बाजपेयी पत्रकार
    पवन बाजपेयी पत्रकार
    Newspaper advertising department हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 21 किलो की फूलों की माला पहनाकर किया अभिनंदन,कथा में सभी सादर आमन्त्रित हैं हरदोई: प्रताप नगर चौराहा स्थित कथा स्थल पर शुक्रवार से प्रारंभ होने जा रही भव्य श्रीराम कथा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है। कथा वाचिका बाल व्यास अनुष्का पाठक के प्रथम बार क्षेत्र में आगमन पर गुरुवार को भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान कोथावां से लेकर बेनीगंज और प्रताप नगर चौराहा तक जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा और श्रद्धालु शामिल हुए। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब दो बजे बाल व्यास अनुष्का पाठक का कोथावां पहुंचने पर मनीष मिश्रा की अध्यक्षता में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद अवनीश द्विवेदी सहित हजारों भक्तों की मौजूदगी में कोथावां से बेनीगंज होते हुए प्रताप नगर चौराहा स्थित कथा स्थल तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने फूल-मालाओं के साथ अनुष्का पाठक का स्वागत किया। जगह-जगह जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा के प्रताप नगर चौराहा पहुंचने पर श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया। यहां भक्तों ने बुलडोजर पर सवार होकर बाल व्यास अनुष्का पाठक पर पुष्पवर्षा की। वहीं गोल चक्कर पर उन्हें करीब 21 किलो की फूलों की माला पहनाकर भव्य अभिनंदन किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा चौराहा गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों पर युवा श्रद्धालु उत्साह के साथ नजर आए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू तथा बजरंग दल के प्रांत प्रमुख शेखर पांडे भी मुख्य रूप से शामिल हुए। दोनों अतिथियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान तमाम युवा भक्तों ने विकास हिंदू, शेखर पांडे और बाल व्यास अनुष्का पाठक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। राम कथा को लेकर क्षेत्र के लोगों में पहले से ही खासा उत्साह बना हुआ है। गुरुवार को निकली भव्य शोभायात्रा ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया। कोथावां, बेनीगंज और प्रताप नगर चौराहा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे। पूरे मार्ग पर धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार शुक्रवार से प्रताप नगर चौराहा स्थित कथा स्थल पर श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा, जिसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। कथा के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। गुरुवार को हुए स्वागत कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भक्त-श्रद्धालु मौजूद रहे। देर तक कथा स्थल और प्रताप नगर चौराहा जय श्रीराम के नारों तथा भक्ति गीतों से गूंजता रहा।
    1
    21 किलो की फूलों की माला पहनाकर किया अभिनंदन,कथा में सभी सादर आमन्त्रित हैं
हरदोई: प्रताप नगर चौराहा स्थित कथा स्थल पर शुक्रवार से प्रारंभ होने जा रही भव्य श्रीराम कथा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है। कथा वाचिका बाल व्यास अनुष्का पाठक के प्रथम बार क्षेत्र में आगमन पर गुरुवार को भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान कोथावां से लेकर बेनीगंज और प्रताप नगर चौराहा तक जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा और श्रद्धालु शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब दो बजे बाल व्यास अनुष्का पाठक का कोथावां पहुंचने पर मनीष मिश्रा की अध्यक्षता में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद अवनीश द्विवेदी सहित हजारों भक्तों की मौजूदगी में कोथावां से बेनीगंज होते हुए प्रताप नगर चौराहा स्थित कथा स्थल तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने फूल-मालाओं के साथ अनुष्का पाठक का स्वागत किया। जगह-जगह जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शोभायात्रा के प्रताप नगर चौराहा पहुंचने पर श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया। यहां भक्तों ने बुलडोजर पर सवार होकर बाल व्यास अनुष्का पाठक पर पुष्पवर्षा की। वहीं गोल चक्कर पर उन्हें करीब 21 किलो की फूलों की माला पहनाकर भव्य अभिनंदन किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा चौराहा गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों पर युवा श्रद्धालु उत्साह के साथ नजर आए।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू तथा बजरंग दल के प्रांत प्रमुख शेखर पांडे भी मुख्य रूप से शामिल हुए। दोनों अतिथियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान तमाम युवा भक्तों ने विकास हिंदू, शेखर पांडे और बाल व्यास अनुष्का पाठक का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
राम कथा को लेकर क्षेत्र के लोगों में पहले से ही खासा उत्साह बना हुआ है। गुरुवार को निकली भव्य शोभायात्रा ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया। कोथावां, बेनीगंज और प्रताप नगर चौराहा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे। पूरे मार्ग पर धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।
आयोजकों के अनुसार शुक्रवार से प्रताप नगर चौराहा स्थित कथा स्थल पर श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा, जिसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। कथा के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
गुरुवार को हुए स्वागत कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भक्त-श्रद्धालु मौजूद रहे। देर तक कथा स्थल और प्रताप नगर चौराहा जय श्रीराम के नारों तथा भक्ति गीतों से गूंजता रहा।
    user_बुद्धसेन सोनी
    बुद्धसेन सोनी
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुर्तीपुर वि,ख, सुरसा में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रों ओं को किया जागरूक सुरसा / हरदोई विकास खंड सुरसा के उच्च प्रा. विद्यालय तुर्तीपुर में आज मिशन शक्ति फेज के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में महिला उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा व कांस्टेबल विपिन कुमार के द्वारा छात्राओं को एकत्र कर मिशन शक्ति के उद्देश्य के बारे में बताया गया। पुलिस ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी प्रदान करना है ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति में अपनी सुरक्षा खुद कर सकें। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्राओं ने मिशन शक्ति के पोस्टर हाथों में ऊपर उठाकर नारी सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस ने छात्राओं को समझाया कि 1090, 112 जैसे नंबर 24 घंटे उनकी मदद के लिए उपलब्ध हैं। छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। प्रधानाध्यापक ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
    1
    उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुर्तीपुर वि,ख, सुरसा में मिशन शक्ति अभियान के तहत  छात्रों ओं को किया जागरूक 
सुरसा / हरदोई विकास खंड सुरसा के उच्च प्रा. विद्यालय तुर्तीपुर में आज मिशन शक्ति फेज के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यालय परिसर में महिला उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा व कांस्टेबल विपिन कुमार के  द्वारा छात्राओं को एकत्र कर मिशन शक्ति के उद्देश्य के बारे में बताया गया। पुलिस ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी प्रदान करना है ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति में अपनी सुरक्षा खुद कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान सभी छात्राओं ने मिशन शक्ति के पोस्टर हाथों में ऊपर उठाकर नारी सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस ने छात्राओं को समझाया कि 1090, 112 जैसे नंबर 24 घंटे उनकी मदद के लिए उपलब्ध हैं।
छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। प्रधानाध्यापक ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
    user_राम सागर
    राम सागर
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन . #हरदोई: कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के रावतपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 35 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों और ईंटों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जिससे गुस्साए परिजनों ने शव को अतरौली-बेनीगंज मार्ग पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। शराब ठेके के पास घेराबंदी कर किया #हमला: प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंशीपारा गांव निवासी सुरेंद्र (35) नौ सितंबर की रात अपने गांव से गोड़वा जा रहा था। आरोप है कि रावतपुर गांव में शराब के ठेके के पास पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों व ईंट से तब तक पीटा जब तक वह अधमरा होकर गिर नहीं गया। हमलावर उसे मृत समझकर भाग निकले। जब सुरेंद्र के पिता छोटेलाल मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें भी दौड़ा लिया। अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों में #आक्रोश: गंभीर हालत में परिजनों द्वारा अस्पताल पहुंचाए गए सुरेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर से भड़के परिजनों ने अतरौली-बेनीगंज मार्ग पर बंशीपारा के पास शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। . पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया मृतक अपने पीछे पत्नी और पांच छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सख्त कार्रवाई और शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता व बच्चों के पालन-पोषण की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है। मामला दर्ज, #जांच शुरू: पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर रावतपुर निवासी मदारी और उसके पुत्रों—महावीर, बईठू, सतीश, राजेंद्र, मिथलेश और रजनेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
.
#हरदोई: कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के रावतपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 35 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों और ईंटों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जिससे गुस्साए परिजनों ने शव को अतरौली-बेनीगंज मार्ग पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया।

शराब ठेके के पास घेराबंदी कर किया #हमला:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंशीपारा गांव निवासी सुरेंद्र (35) नौ सितंबर की रात अपने गांव से गोड़वा जा रहा था। आरोप है कि रावतपुर गांव में शराब के ठेके के पास पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों व ईंट से तब तक पीटा जब तक वह अधमरा होकर गिर नहीं गया। हमलावर उसे मृत समझकर भाग निकले। जब सुरेंद्र के पिता छोटेलाल मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें भी दौड़ा लिया।

अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों में #आक्रोश:

गंभीर हालत में परिजनों द्वारा अस्पताल पहुंचाए गए सुरेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर से भड़के परिजनों ने अतरौली-बेनीगंज मार्ग पर बंशीपारा के पास शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
.
पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक अपने पीछे पत्नी और पांच छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सख्त कार्रवाई और शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता व बच्चों के पालन-पोषण की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है।

मामला दर्ज, #जांच शुरू:

पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर रावतपुर निवासी मदारी और उसके पुत्रों—महावीर, बईठू, सतीश, राजेंद्र, मिथलेश और रजनेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Anurag yadav
    Anurag yadav
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.