नो एंट्री नहीं रहने से जोकीहाट बाजार में रोज लगता जाम, राहगीर और मरीज तक हो रहे परेशान जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट बाजार में इन दिनों भीषण जाम की समस्या आम हो गई है। खासकर दिन के समय ई-रिक्शा और बड़ी मालवाहक गाड़ियों की आवाजाही के कारण बाजार की मुख्य सड़क पर घंटों जाम लगा रहता है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में बड़ी गाड़ियों की नो एंट्री लागू नहीं होने के कारण ट्रक और अन्य भारी वाहन बेधड़क बाजार के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। इसके कारण सड़क संकरी हो जाती है और ई-रिक्शा की अधिक संख्या से स्थिति और गंभीर हो जाती है। जाम में फंसकर स्कूली बच्चे, मरीज और जरूरी काम से जा रहे लोग घंटों परेशान रहते हैं। व्यापारियों ने बताया कि जाम की वजह से ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे हैं, जिससे उनके व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है। कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस संबंध में जोकीहाट थाना अध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि बाजार में जाम की समस्या को देखते हुए दिन के समय बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और ई-रिक्शा के परिचालन को व्यवस्थित करने पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इसको लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि आम लोगों को जाम से राहत मिल सके। फिलहाल, नो एंट्री की व्यवस्था नहीं होने से जोकीहाट बाजार में हर दिन लोग जाम की समस्या से जूझने को मजबूर हैं और प्रशासनिक पहल का इंतजार कर रहे हैं।

- जोकीहाट बाजार में भीषण जाम से जनजीवन प्रभावित, नप अध्यक्ष ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट बाजार में इन दिनों भीषण जाम की समस्या आम हो गई है। खासकर दिन के समय ई-रिक्शा और बड़ी मालवाहक गाड़ियों की आवाजाही के कारण जोकीहाट नगर पंचायत बाजार की मुख्य सड़क पर घंटों तक जाम लगा रहता है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में बड़ी गाड़ियों की नो-एंट्री व्यवस्था लागू नहीं होने के कारण ट्रक और अन्य भारी वाहन बेधड़क प्रवेश कर जाते हैं। इससे सड़क संकीर्ण हो जाती है और ई-रिक्शा की अधिक संख्या होने से जाम की गंभीर समस्या बना रहती है। जाम में फंसकर स्कूली बच्चे, मरीज और जरूरी काम से जाने वाले लोग घंटों परेशान रहते हैं।व्यापारियों का कहना है कि लगातार जाम की समस्या के कारण ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे हैं, जिससे उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है।इस संबंध में पूछे जाने पर जोकीहाट नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शकूर आलम ने बताया है कि जोकीहाट में लगातार लगने वाले जाम की समस्या को नगर पंचायत गंभीरता से ले रही है।आम नागरिकों को हो रही असुविधा को देखते हुए इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।श्री शकूर ने कहा कि जल्द ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाएगा, अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा और प्रमुख चौराहों पर पुलिस व होमगार्ड की तैनाती के लिए जोकीहाट थानाध्यक्ष से वार्ता से हुई है।हमारा लक्ष्य है कि लोगों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध यातायात सुविधा मिले। इसके लिए प्रशासन, पुलिस और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से स्थायी समाधान लागू किया जाएगा।अध्यक्ष प्रतिनिधि शकूर आलम ने जनता से अपील किया है कि नियमों का पालन करें और नगर को व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें।1
- सीमांचल के दौरे पर आए गृह मंत्री अमित शाह ने अपने भाषण में 13 बार किया घुसपैठिया शब्द का प्रयोग!1
- Post by SANJARUL1
- मिथिला अंचल अंचल के संस्कार में आप देख लीजिए वीडियो मतलब मैं अभी भी संस्कार है मिथिलांचल में आकर देख लीजिए कैसा बाराती हो जाया जाता है बिहार में सबसे फेमस है मिथिलांचल अब देख सकते हो वीडियो ज्यादा से ज्यादा शेयर करो और लाइक कर दे वीडियो को कमेंट करें कहां-कहां से देख लेते हैं वीडियो आपके लिए छोटा सा निवेदन जय हिंद जय भारत जय मिथिला जय मैथिली जय श्री राम1
- Post by Md Shanwaj Alam Md Shanwaj Ala1
- जय माला वक्त प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गो/ली लोग देखते रह गए आशिक फरार हो गया 🫢1
- Post by Mohammad Hasim5
- जोकीहाट मदरसा रोड बाजार में चांदी की बालियां खोलते चोर रंगे हाथ पकड़ा गया, भीड़ ने की धुनाई जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट मदरसा रोड बाजार में शुक्रवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। बाजार में खरीदारी के दौरान मां की गोद में बैठी करीब दो साल की बच्ची की चांदी की बालियां खोलते एक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, बगडरहा निवासी अफराना अपनी बच्ची के साथ बाजार आई थीं। इसी दौरान एक युवक उनकी गोद में बैठी बच्ची के कान से चांदी की बालियां खोलने लगा। महिला को शक होते ही उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और आरोपी को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने मौके पर ही उसकी जमकर धुनाई कर दी। हालांकि बाद में अफरातफरी के बीच चोर किसी तरह वहां से भागने में सफल रहा। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से बाजार के दुकानदारों और ग्राहकों में दहशत का माहौल है।1