बिहटा में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी..... पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना में युवक को सिर और सीने में दो गोलियां मारी गईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौ**त हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार में हाल ही में खुशियों का माहौल था—करीब 10 दिन पहले ही उसके छोटे भाई की शादी हुई थी। ऐसे में इस वारदात ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या पुराने विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
बिहटा में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी..... पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना में युवक को सिर और सीने में दो गोलियां मारी गईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौ**त हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार में हाल ही में खुशियों का माहौल था—करीब 10 दिन पहले ही उसके छोटे भाई की शादी हुई थी। ऐसे में इस वारदात ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या पुराने विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
- पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना में युवक को सिर और सीने में दो गोलियां मारी गईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौ**त हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार में हाल ही में खुशियों का माहौल था—करीब 10 दिन पहले ही उसके छोटे भाई की शादी हुई थी। ऐसे में इस वारदात ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या पुराने विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।1
- पटना जिले के बिक्रम में वृन्दावन कॉलोनी में एक मिठाई दुकान पर सोमवार की शाम तेज आंधी और बारिश में पीपल का एक वृक्ष अचानक गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ गिरने से दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदार और ग्राहक बाल-बाल बच गए। वही सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नगर पंचायत को पेड़ हटाने के लिए सूचित कर दिया गया है।1
- Post by Gulchu Bhagwan1
- पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी का ट्रैक्टर झारखंड से हुआ बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार। पटना के 1.04.2026 को परसाबाजार थाना क्षेत्र से एक ट्रैक्टर चोरी होने के संबंध में पीड़ित द्वारा लिखित सूचना प्राप्त हुई थी । इस मामले की जानकारी देते हुए पटना पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि उक्त मामले में तकनीकी विश्लेषण, CCTV फुटेज के सूक्ष्म अवलोकन एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर चोरी की घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त को दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ एवं उसकी निशानदेही पर थाना मयूरहंड, जिला चतरा (#झारखंड) से चोरी किया गया ट्रैक्टर को बरामद किया गया। साथ ही उक्त ट्रैक्टर को खरीदने वाले 01 अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अपराधकर्मी से पूछताछ में पता चला है कि इसका 5 से 6 सदस्यीय गिरोह पटना के ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टरों की चोरी कर बालू के कारोबारियों को चोरी ट्रैक्टर डेढ़ लाख में झारखंड इत्यादि अन्य राज्यों में लोगों को बेच दिया करते थे।इस गिरोह का सरगना छोटू है जो गिरोह को संचालित करता है फिलहाल पुलिस इस गिरोह के फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।1
- Post by अजय कुमार1
- पटना में दरिंदगी ! CM आवास से 3KM दूर लड़की के साथ हैवानियत | Bihar Crime News बिहार की राजधानी Patna से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पुनाई चौक के पास एक लड़की के साथ दरिंदगी की गई और उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया। यह घटना मुख्यमंत्री आवास से महज 3 किलोमीटर दूर बताई जा रही है। इस मामले ने एक बार फिर महिला सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है और Samrat Choudhary को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है। क्या बिहार में महिलाएं सरक्षित हैं? आखिर कब मिलेगा इंसाफ1
- निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा को लेकर बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इस यात्रा को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और राजनीतिक गलियारों में इसे एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है। क्या यह सिर्फ एक सामाजिक पहल है या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक उद्देश्य छिपा है, यही सवाल अब हर किसी के मन में है। इस मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडे के साथ खास बातचीत की गई है, जिसमें उन्होंने इस यात्रा के राजनीतिक मायनों को विस्तार से समझाया है। उन्होंने बताया कि किस तरह इस तरह की यात्राएं अक्सर राजनीति में एंट्री का आधार बनती हैं और जनता के बीच पहचान मजबूत करने का जरिया होती हैं। इंटरव्यू में यह भी चर्चा हुई कि अगर निशांत कुमार राजनीति में कदम रखते हैं, तो इसका बिहार की मौजूदा राजनीति पर क्या असर पड़ सकता है। क्या इससे नई पीढ़ी को नेतृत्व मिलेगा या फिर यह सिर्फ एक राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है, इस पर भी गहन विश्लेषण किया गया है। यह खास इंटरव्यू आपको बिहार की बदलती राजनीतिक तस्वीर को समझने में मदद करेगा। पूरी बातचीत में कई ऐसे पहलुओं पर चर्चा की गई है जो आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं।1
- पटना के बिहटा में दोपहर 4 बजे ही अचानक अंधेरा छा गया, तेज़ आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज़ हवाओं के साथ हुई बारिश से सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित जगहों पर रुक गए। मौसम के इस अचानक बदलाव से पूरे शहर में कुछ समय के लिए सामान्य जीवन थम सा गया।1