परीक्षा देने जा रही युवती की सड़क हादसे में मौत, पिता घायल परीक्षा देने जा रही युवती की सड़क हादसे में मौत, पिता घायल वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के सुंगुलपुर अंडरपास के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसे में युवती के पिता भी घायल हो गए। दोनों परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। मृतका की पहचान शिवपुर थाना क्षेत्र के चुप्पेपुर गांव निवासी जोया खान (21) पुत्री इमाम जमा खान के रूप में हुई। मंगलवार को जोया अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से परीक्षा केंद्र जा रही थी। सुंगुलपुर अंडरपास के समीप पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्री सड़क पर अलग-अलग जा गिरे। इसी दौरान जोया डंपर के पहिए के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पीएसी प्रभारी राजनाथ राम के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में घायल पिता का उपचार जारी है। चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से भागने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर पीछा करते हुए डंपर को कब्जे में ले लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
परीक्षा देने जा रही युवती की सड़क हादसे में मौत, पिता घायल परीक्षा देने जा रही युवती की सड़क हादसे में मौत, पिता घायल वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के सुंगुलपुर अंडरपास के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसे में युवती के पिता भी घायल हो गए। दोनों परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। मृतका की पहचान शिवपुर थाना क्षेत्र के चुप्पेपुर गांव निवासी जोया खान (21) पुत्री इमाम जमा खान के रूप में हुई। मंगलवार को जोया अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से परीक्षा केंद्र जा रही थी। सुंगुलपुर अंडरपास के समीप पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्री सड़क पर अलग-अलग जा गिरे। इसी दौरान जोया डंपर के पहिए के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पीएसी प्रभारी राजनाथ राम के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में घायल पिता का उपचार जारी है। चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से भागने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर पीछा करते हुए डंपर को कब्जे में ले लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- वाराणसी में भारी बारिश का कहर सारनाथ में गिरे दो विशाल पेड़ आवागमन बाधित न्यूज टू इंडिया से संवाददाता एबुल टोन की खास रिपोर्ट सारनाथ क्षेत्र वाराणसी मंगलवार को भारी बारिश होने के कारण सारनाथ क्षेत्र के आशापुर में स्टेट बैंक के पास रोड पर लगा हुआ दो भारी पेड़ गिर गया जिससे आवागमन काफी बाधित हो गया राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत पेड़ गिरने से चलते हुए राहगीरों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा वहीं गाड़ी वालों को बहुत ज्यादा परेशानी हुई। साथ ही रोड पर जलजमाव होने के कारण राहगीरों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।1
- डीआईजी वैभव कृष्ण ने सिद्धनाथ महादेव का किया पूजन-अर्चन1
- सांड के हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल, ग्रामीणों में दहशत जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला (चंदौली)। स्थानीय ग्राम सभा में खूंखार सांड के हमले से 70 वर्षीय बुजुर्ग कमला पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घायल कमला पाण्डेय का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया गया कि कमला पाण्डेय रोज की तरह हाथ में डंडा लेकर खेत की ओर टहलने जा रहे थे। इसी दौरान सोनबरसा में रामबचन यादव के घर के पास अचानक सांड ने उन पर हमला कर दिया और उठाकर पटकने लगा। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के पहुंचने पर सांड वहां से भाग गया, जिससे उनकी जान बच सकी। परिजनों के अनुसार, सांड के हमले में कमला पाण्डेय के पैर में फ्रैक्चर हो गया है, जबकि हाथ की हड्डियां भी टूट गई हैं। सीने में गंभीर घाव होने के कारण बेल्ट लगाया गया है। उन्हें तत्काल वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सांड बेहद खतरनाक हो चुका है और इस वर्ष अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है। ग्रामीणों के अनुसार, तीन दिन पहले भी इसी सांड ने प्रमोद यादव पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। लगातार हो रहे हमलों से आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि खतरनाक आवारा सांड को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान या गौशाला भेजा जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।1
- वाराणसी: भारी बारिश के बाद BHU ट्रामा सेंटर में जलजमाव, मरीजों को भारी परेशानी वाराणसी। वाराणसी में लगातार हो रही भारी बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। BHU के ट्रामा सेंटर के मुख्य गेट पर घुटने भर पानी भर गया है, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ट्रामा सेंटर गेट के पास पूरा रास्ता तालाब में तब्दील हो गया है। बाइक सवार किसी तरह पानी में अपनी गाड़ी धकेल कर निकल रहे हैं तो पैदल चलने वाले लोग घुटने भर पानी में चलने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों और उनके तीमारदारों को हो रही है जो इलाज के लिए ट्रामा सेंटर आ रहे हैं। पानी भरने से एम्बुलेंस और अन्य वाहनों को भी अस्पताल परिसर में आने-जाने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल थोड़ी सी बारिश में ही यहां जलजमाव की स्थिति बन जाती है, लेकिन नगर निगम और BHU प्रशासन द्वारा कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला गया।1
- वाराणसी व्यूरो रिपोर्ट आकाशिय से बिजली गिरने से युवक की मौत1
- तिरंगे की शान बचाने गंगा में कूदा नौजवान, देश की आन पर शहीद हो गया शोएब खान** # **तिरंगे की शान बचाने गंगा में कूदा नौजवान, देश की आन पर शहीद हो गया शोएब खान** **चंदौली।** आज हम आपको एक ऐसी कहानी सुनाने जा रहे हैं, जिसे सुनकर शायद आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। 15 अगस्त को जब पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था, उसी दौरान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के **बड़गांव घाट** पर भी देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गंगा की लहरों के बीच पूरे मान-सम्मान के साथ तिरंगा फहराया गया और लोगों ने भारत माता के जयकारों के साथ आजादी का जश्न मनाया। लेकिन अगले ही दिन इसी घाट पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को गम में डुबो दिया। गंगा का पानी तेज बहाव के साथ बह रहा था। लहरों का रौद्र रूप देखकर लोग किनारे से दूर हट गए। तभी लोगों की नजर उस तिरंगे पर पड़ी, जो तेज बहाव में डूबने लगा था। तिरंगा डूबता देख **ग्राम बड़गांव, थाना बलुआ, जिला चंदौली निवासी शोएब खान** ने एक पल भी नहीं सोचा। देश की आन, बान और शान माने जाने वाले तिरंगे को बचाने के लिए वह सीधे गंगा की तेज धार में कूद पड़ा। शोएब ने तिरंगे को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंगा की तेज लहरों ने उसे अपने आगोश में ले लिया। **जिस तिरंगे की शान बचाने के लिए उसने अपनी जान की परवाह नहीं की, उसी तिरंगे की आन पर शोएब खान अपना जीवन कुर्बान कर गया।** ### **देशसेवा का जज़्बा परिवार की रगों में** शोएब खान के परिवार का देश और सेवा से गहरा रिश्ता रहा है। उनके **अब्बू जुबैर खान पूर्व सैनिक (Ex-Army)** रहे हैं। वहीं उनके **चाचा मेराज खान भी पूर्व सैनिक (Ex-Army)** हैं। उनके एक अन्य चाचा **सरफराज खान 12 आर्म्ड आर्मी** में सेवा दे चुके हैं, जबकि **चाचा औरंगजेब खान क्राइम ब्रांच में दीवान** के पद पर रहे हैं। परिवार की यह पृष्ठभूमि बताती है कि देशसेवा और कर्तव्य के प्रति समर्पण उनके परिवार के लिए कितना मायने रखता है। इसी परिवार के नौजवान शोएब खान ने तिरंगे की शान के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर दी। शोएब के दादा **हाजी शमशुद्दीन खान** भी ग्राम बड़गांव, थाना बलुआ, जिला चंदौली के रहने वाले थे। शोएब आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उसकी देशभक्ति की कहानी हमेशा याद रखी जाएगी। **तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, करोड़ों हिंदुस्तानियों की शान है—और शोएब खान ने अपनी जान देकर इस शान को सलाम किया है।** **सलाम है उस जज़्बे को… सलाम है उस नौजवान को… जिसने अपनी जिंदगी से ज्यादा देश की शान को जरूरी समझा।** ## **शोएब खान अमर रहें। 🇮🇳🫡1
- आकाशीय बिजली से गाय की मौत हुदहुदीपुर में मृत गाय को देखते रमाकांत सिंह न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां क्षेत्र चंदौली क्षेत्र के हुदहुदीपुर गांव में मंगलवार की शाम को आकाशीय बिजली से गाय की मौत हो गयी वह मकान के पास घास चर रही थी हुदहुदीपुर के रहने वाले रमाकांत सिंह की गाय मकान के पास स्थित घास चर रही थी। शाम को अचानक आयी आकाशीय बिजली से गाय की मौत हो गयी गाय बच्चा देने वाली थी1
- चौबेपुर में बड़ा हादसा टला, डंपर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त1
- लाइब्रेरी की आड़ में चल रहा था फर्जी शेयर मार्केट कॉल सेंटर, 12 ठग गिरफ्तार जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। बलुआ थाना पुलिस और जनपदीय साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सराय रसूलपुर गांव में फर्जी इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी और शेयर मार्केट ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ‘रिडर्स कम्युनिटी क्लब’ नामक लाइब्रेरी की आड़ में चल रहे कथित फर्जी कॉल सेंटर पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के मुख्य आरोपी आनंद मौर्या समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को शेयर मार्केट एक्सपर्ट और इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बताकर लोगों से फोन पर संपर्क करते थे। अधिक मुनाफे का लालच देकर ग्राहकों के डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट का एक्सेस हासिल कर लेते थे। इसके बाद खातों से खुद ट्रेडिंग करते थे। ट्रेडिंग में नुकसान होने पर उसका पूरा भार खाताधारक को उठाना पड़ता था, जबकि आरोपी कथित तौर पर फोन बंद कर संपर्क तोड़ देते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 4 लैपटॉप, 24 मोबाइल फोन, 42 सिम कार्ड और 250 जीबी की हार्ड डिस्क समेत कई दस्तावेज बरामद किए। पुलिस को हस्तलिखित डायरी और रजिस्टरों में 250 से अधिक ग्राहकों के नाम और मोबाइल नंबर भी मिले हैं। पुलिस टीम ने डायरी में दर्ज कुछ नंबरों पर संपर्क किया, जिसमें तीन ग्राहकों ने करीब 9.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी होने की पुष्टि की है। पुलिस अब बरामद दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी आनंद मौर्या, प्रकाश मौर्या, जोगिंदर मौर्या, सिद्धार्थ मौर्या, अभिषेक विश्वकर्मा, विकास शर्मा, कुशवाहा, प्रीतम कुमार मौर्या, अमन कुमार मौर्या, आकाश मौर्या, विशाल गौड़ और विशाल मौर्या शामिल हैं। बलुआ थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएस और 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, व०उ०नि० अनन्त कुमार भार्गव, उ०नि० अभिषेक शुक्ला, उ०नि० जमीलुद्दीन खान समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।1