Shuru
Apke Nagar Ki App…
शहर के विकास नगर निवासी के मकान में निकला सांप सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू आठनेर शहर के विकास नगर निवासी विशाल दवंडे के मकान में तब अफरातफरी मच गई जब घर के अंदर परिजनों को साप दिखाई दिया। श्री दवंडे में सुझबुझ से परिजनों को बहार निकालकर तत्काल नगर के सर्प मित्र गुनवंत बरडे को सुचना दी गई सुचना पर सर्प मित्र ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सांप को पकड़ा। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। सर्प मित्र ने बारिश में सभी को सावधानी बरतने की अपील की।
आठनेर रिपोर्टर
शहर के विकास नगर निवासी के मकान में निकला सांप सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू आठनेर शहर के विकास नगर निवासी विशाल दवंडे के मकान में तब अफरातफरी मच गई जब घर के अंदर परिजनों को साप दिखाई दिया। श्री दवंडे में सुझबुझ से परिजनों को बहार निकालकर तत्काल नगर के सर्प मित्र गुनवंत बरडे को सुचना दी गई सुचना पर सर्प मित्र ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सांप को पकड़ा। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। सर्प मित्र ने बारिश में सभी को सावधानी बरतने की अपील की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सीमा पार से विकास की सौगात: महाराष्ट्र सांसद निधि से सावंगी को 10 लाख, सरपंच सुजाता राउत की पहल बनी मिसाल बैतूल/प्रभातपट्टन। ग्राम पंचायत सावंगी ने विकास की दिशा में एक अनूठी उपलब्धि हासिल की है। महाराष्ट्र के अमरावती से राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल एस. बोंडे की सांसद निधि (MPLADS) से 10 लाख रुपये की लागत से शिवाजी चौक पर चबूतरा एवं पेविंग ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, मध्य प्रदेश के सीमावर्ती गांव के लिए दूसरे राज्य के सांसद से निधि स्वीकृत होना सरपंच सौ. सुजाता राउत की सक्रिय पहल और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उनके नेतृत्व में पंचायत में कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, ओपन जिम, कंक्रीट सड़कें, नालियां और बेहतर प्रकाश व्यवस्था जैसे कई विकास कार्य किए जा चुके हैं।यह मामला जिला प्रशासन और जिला योजना कार्यालय में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि जब महाराष्ट्र से स्वीकृत सांसद निधि के दस्तावेज जिला योजना कार्यालय पहुंचे, तो अंतरराज्यीय विकास कार्यों के लिए विशेष प्रशासनिक प्रक्रिया अपनानी पड़ी। सामान्यतः एक राज्य के सांसद की निधि दूसरे राज्य के गांव में स्वीकृत होने के मामले बेहद कम देखने को मिलते हैं, इसलिए इसे प्रशासनिक स्तर पर भी एक अनूठी पहल माना जा रहा है। सरपंच सुजाता राउत ने कहा कि उनका लक्ष्य सावंगी के लोगों को शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है और गांव के विकास के लिए हर स्तर पर सहयोग जुटाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। 10 लाख रुपये की इस परियोजना से शिवाजी चौक का कायाकल्प होगा और ग्रामीणों को सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं बैठकों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। ग्रामीणों ने इस पहल को सावंगी के विकास में ऐतिहासिक कदम बताते हुए सरपंच की कार्यशैली की सराहना की है। सीमा पार से विकास की सौगात: महाराष्ट्र सांसद निधि से सावंगी को 10 लाख, सरपंच सुजाता राउत की पहल बनी मिसाल बैतूल/प्रभातपट्टन। ग्राम पंचायत सावंगी ने विकास की दिशा में एक अनूठी उपलब्धि हासिल की है। महाराष्ट्र के अमरावती से राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल एस. बोंडे की सांसद निधि (MPLADS) से 10 लाख रुपये की लागत से शिवाजी चौक पर चबूतरा एवं पेविंग ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, मध्य प्रदेश के सीमावर्ती गांव के लिए दूसरे राज्य के सांसद से निधि स्वीकृत होना सरपंच सौ. सुजाता राउत की सक्रिय पहल और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उनके नेतृत्व में पंचायत में कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, ओपन जिम, कंक्रीट सड़कें, नालियां और बेहतर प्रकाश व्यवस्था जैसे कई विकास कार्य किए जा चुके हैं।यह मामला जिला प्रशासन और जिला योजना कार्यालय में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि जब महाराष्ट्र से स्वीकृत सांसद निधि के दस्तावेज जिला योजना कार्यालय पहुंचे, तो अंतरराज्यीय विकास कार्यों के लिए विशेष प्रशासनिक प्रक्रिया अपनानी पड़ी। सामान्यतः एक राज्य के सांसद की निधि दूसरे राज्य के गांव में स्वीकृत होने के मामले बेहद कम देखने को मिलते हैं, इसलिए इसे प्रशासनिक स्तर पर भी एक अनूठी पहल माना जा रहा है। सरपंच सुजाता राउत ने कहा कि उनका लक्ष्य सावंगी के लोगों को शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है और गांव के विकास के लिए हर स्तर पर सहयोग जुटाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। 10 लाख रुपये की इस परियोजना से शिवाजी चौक का कायाकल्प होगा और ग्रामीणों को सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं बैठकों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। ग्रामीणों ने इस पहल को सावंगी के विकास में ऐतिहासिक कदम बताते हुए सरपंच की कार्यशैली की सराहना की है।1
- पटवारियों की बेमियादी हड़ताल का बिगुल... 475 पटवारी काम से बाहर पटवारियों की बेमियादी हड़ताल का बिगुल... 475 पटवारी काम से बाहर, किसानों से लेकर आम जनता तक बढ़ेंगी मुश्किलें!" बैतूल जिले में आज से राजस्व व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ने वाला है। जिले के करीब 475 पटवारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। संगठन के पदाधिकारी ने रविवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर शुरू हुए इस आंदोलन से जिले की राजस्व सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। हड़ताल के चलते नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, खसरा-खतौनी की नकल, गिरदावरी, किसान पंजीयन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्य ठप पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं, जमीन की खरीद-फरोख्त, बैंक ऋण और राजस्व न्यायालयों से जुड़े मामलों में भी देरी की संभावना है। पटवारी संघ का कहना है कि शासन से कई दौर की बातचीत के बावजूद मांगों का समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद भोपाल में हुई बैठक में बेमियादी हड़ताल का फैसला लिया गया। इस हड़ताल का सबसे बड़ा असर खरीफ सीजन में किसानों पर पड़ने की आशंका है। 12 से अधिक ऑनलाइन राजस्व सेवाएं और पोर्टल भी प्रभावित होंगे, जिससे सरकारी योजनाओं और भूमि संबंधी कार्यों की रफ्तार थम सकती है। ऐसे में अब सबकी निगाहें शासन और पटवारी संघ के बीच होने वाली आगामी वार्ता पर टिकी हैं। :::1
- बोरीखुर्द गांव में कांग्रेस के कार्यकर्ता ओ ने दतिया में काग्रेस की जीत की खुशी में मिठाई खिलाकर सभी को बधाई दी, फटाखे फोड़कर मनाया जश्न1
- अमरवाड़ा के ग्राम कहुआ के गिधियाकोल में 4 माह से आम रास्ता बंद, 30-40 परिवारों का जीना मुहाल, परेशान होकर पहुंचे थाना अमरवाड़ा अमरवाड़ा के ग्राम कहुआ के गिधियाकोल में चार माह से आम रास्ता बंद होने से तीस-चालीस परिवारों का जीना मुहाल हो गया है जिससे परेशान होकर ग्रामीण थाना अमरवाड़ा पहुंचे हैं और बच्चों की पढ़ाई तथा मरीजों का इलाज अटकने के बाद सरपंच और प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई है अमरवाड़ा के ग्राम कहुआ के गिधियाकोल मोहल्ले में पिछले चार महीनों से आम रास्ते के बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पूर्वजों के समय से इस्तेमाल में आ रहे इस रास्ते को बंद कर दिए जाने से लगभग बीस से बाईस मकानों के निवासी और उनके परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं जिनकी जनसंख्या एक सौ दस के करीब है ग्रामीणों द्वारा सरपंच महोदय और प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे गए आवेदन के अनुसार गिधियाकोल मोहल्ले का यह मार्ग मुख्य सड़क स्कूल सोसाइटी और दुकानों तक पहुंचने का एकमात्र जरिया है जिसकी दूरी मुख्य मार्ग और खेतों तक लगभग एक किलोमीटर है ग्रामीणों का आरोप है कि वॉशिंग एवं चैना और अमर सिंह चौहान द्वारा पिछले चार महीनों से इस रास्ते को बंद कर दिया गया है ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि कृषि कार्य और दैनिक आवागमन प्रभावित हुआ है इससे पहले कभी किसी ने इस रास्ते से आने-जाने पर रोक नहीं लगाई थी लेकिन अब रास्ता बंद होने के कारण खेतों से पैरा भूसा एवं कृषि सामग्री ले जाने में भारी समस्या आ रही है इसके साथ ही स्कूली बच्चों और दुकान तथा बाजार जाने वाले लोगों को भी लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है पटवारी द्वारा बताया गया कि हनुमान मंदिर से कुआं तक सरकारी जमीन है और सरकारी जमीन पर वॉशिंग चौहान के द्वारा कुआं और बंधन बनाई गई है जिससे आना-जाना प्रभावित हो रहा है स्थानीय निवासियों ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि यदि मोहल्ले में कोई प्रसव का मामला हो या कोई व्यक्ति अचानक बीमार पड़ जाए तो एम्बुलेंस या चार पहिया वाहन का अंदर आना असंभव हो गया है मरीज को अस्पताल ले जाने में जान का जोखिम बना रहता है ग्रामवासी चाहते हैं कि इस समस्या का जल्द से जल्द निराकरण हो2
- बैतूल बडोरा कृषि उपज मंडी में बलराम महोत्सव का हुआ आयोजन बैतूल बडोरा कृषि मंडी में बलराम महोत्सव का हुआ आयोजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूरे जिले भर से कृषक उपस्थित हुए, उन्नत किसानों के द्वारा अलग-अलग स्टॉल भी लगाए गए कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा बलराम और सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप किया गया, जिसके बाद उज्जैन से आए कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को फसलों के बारे में विस्तार पूर्वक और उन्नत कृषि के बारे में जानकारी दी गई,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल बैतूल के विधायक भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे । बड़ोरा मंडी में आए समस्त किसानों को मुख्यमंत्री के द्वारा लाइव कृषि लाभ के फायदे और योजनाओं की जानकारी साझा की गई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेती की नई तकनीकें ही किसानों की समृद्धि का नया द्वार हैं। किसान जितना अधिक नई तकनीकों, आधुनिक कृषि पद्धतियों और शासन की योजनाओं से जुड़ेंगे, उनकी आय उतनी ही बढ़ेगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्यानिकी (बागवानी) फसलों का उत्पादन बढ़ता जा रहा है। बागवानी फसलों के विकास एवं विस्तार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश का पहला पुरस्कार मध्यप्रदेश को मिला है। यह हमारी सरकार की किसानों की जिंदगी को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है।हमारी सरकार खेत से बाजार तक पूरी कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। फूड प्रोसेसिंग, वेयरहाउसिंग, कोल्ड चेन, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, वैल्यू एडिशन तथा कृषि निर्यात को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है और उसका एकमात्र संकल्प है कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिले तथा खेती वास्तविक अर्थों में लाभ का व्यवसाय बने। बलराम कृषि महोत्सव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। "बलराम कृषि महोत्सव" के दौरान अतिथियों ने रातामाटी की कु.अश्विनी रावत को अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियन उपलब्धि, गेहुरास निवासी आयुष गांगरे को इसरो में चयन, ग्राम कुमारिया निवासी शिवम खोडके को एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर, जीन निवासी विशाखा धोटे को एमपीपीएससी के माध्यम से सहायक प्राध्यापक इतिहास पद पर चयन, सांवरी निवासी विनय सिंह रघुवंशी को परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक सहायक पद पर चयन, साईंखेड़ा निवासी कु.हर्षिता पंवार को नीट यूजी में चयन, खेड़ीकोर्ट निवासी कु.याशिका पंडागरे को जेईई में चयन तथा हिवरखेड़ी निवासी सुमित सिंह सिसोदिया को सब इंस्पेक्टर पद पर चयन होने पर सम्मानित किया गया। बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की प्रदर्शनी में उन्होंने कुटकी, रागी, बाजरा, सावा, गडमल सहित जैविक खाद से तैयार उत्पादों एवं जैविक दवाइयों की जानकारी ली। वहीं मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार सरसों का तेल, प्राकृतिक शहद एवं अन्य स्थानीय उत्पादों का अवलोकन कर उनकी सराहना की। इसके अलावा प्रभारी मंत्री ने उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य पालन विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, अंत्यावसायी विभाग, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, भू-अभिलेख विभाग तथा कृषि अभियांत्रिकी विभाग की प्रदर्शनी का भी अवलोकन कर विभागीय गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी की।1
- पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर 2.25 लाख की साइबर ठगी, आरोपी शाजापुर से गिरफ्तार होटल रेटिंग के बदले कमाई का दिया लालच, पहले छोटी रकम लौटाकर जीता भरोसा; फिर कराए लाखों रुपये जमा 20 हजार के लालच में साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था बैंक खाता, कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंच बनाई बैतूल। सोशल मीडिया पर पार्ट-टाइम जॉब और होटल रेटिंग के जरिए कमाई का लालच देकर एक महिला से 2 लाख 25 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपी फरीद खां को शाजापुर जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 20 हजार रुपये के लालच में अपना बैंक खाता साइबर ठगी के लिए उपलब्ध कराया था। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। इंस्टाग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब तलाशना पड़ा महंगा पुलिस के मुताबिक कारगिल चौक, सदर बैतूल निवासी महिला ने 17 फरवरी 2026 को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि 12 जनवरी को वह इंस्टाग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब तलाश रही थी। इसी दौरान एक लिंक पर क्लिक करने के बाद उसका संपर्क एक व्हाट्सएप नंबर से हुआ। सामने वाले व्यक्ति ने होटल को ऑनलाइन रेटिंग देने के बदले कमाई का लालच दिया। शुरुआत में महिला को छोटे-छोटे टास्क दिए गए। उससे 150, 150, 350, 250 और 1300 रुपये निवेश करवाए गए और बदले में करीब 3 हजार रुपये वापस देकर उसका विश्वास जीत लिया गया। पहले भरोसा जीता, फिर जमा कराए 2.25 लाख महिला का विश्वास जीतने के बाद आरोपियों ने उससे पहले 5 हजार और फिर 70 हजार रुपये निवेश करवाए। जब इसके बाद कोई राशि वापस नहीं मिली तो महिला ने पैसे के संबंध में जानकारी मांगी। इस पर उसे बताया गया कि सिस्टम हैक हो गया है और दोबारा जॉब शुरू करने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये और निवेश करने होंगे। पहले जमा किए गए 75 हजार रुपये वापस मिलने की उम्मीद में महिला ने आरोपियों के बताए अनुसार दोबारा 1 लाख 50 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बावजूद रकम वापस नहीं मिली। इस तरह महिला से कुल 2 लाख 25 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। तकनीकी जांच से शाजापुर पहुंची पुलिस शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 124/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से संदिग्ध की पहचान की गई। पुलिस टीम ने फरीद खां पिता फजरुद्दीन खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम चायनी, थाना कालापीपल, जिला शाजापुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में फरीद ने बताया कि उसने अपना इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का खाता 20 हजार रुपये के लालच में सकील नामक व्यक्ति को साइबर ठगी में इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 3 अगस्त को न्यायालय में पेश किया। विवेचना के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2) एवं 3(5) भी बढ़ाई गई हैं। आरोपी के कब्जे से एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन और 1,010 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। साइबर ठगी से बचें, लालच में न आएं पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर मिलने वाले पार्ट-टाइम जॉब, होटल रेटिंग, ऑनलाइन टास्क और कम समय में अधिक कमाई के प्रलोभन से सावधान रहें। अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम कार्ड, ओटीपी और यूपीआई पिन जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें और बिना सत्यापन किसी अनजान खाते में रुपये जमा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल 112 पर शिकायत की जा सकती है। समय रहते शिकायत करने से ठगी की राशि को सुरक्षित कराने की संभावना बढ़ जाती है। इनकी रही सराहनीय भूमिका— कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, सउनि सुरेश चौधरी, प्रधान आरक्षक दीपक कटियार, प्रधान आरक्षक ब्रजेश रघुवंशी, आरक्षक उज्जवल दुबे, विशाल राजपूत, भूपेन्द्र राजपूत एवं साइबर सेल की टीम की विशेष भूमिका रही।2