पुलिस की घेराबंदी: भाग रही क्रेटा से भारी मात्रा में नशा बरामद। सालिमपुर/बख्तियारपुर: सालिमपुर थाना पुलिस ने शनिवार, 2 मई को एनएच 30 फोरलेन पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक चोरी की क्रेटा कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बाढ़-2) आयुष श्रीवास्तव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम फोरलेन पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान फतुहा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की क्रेटा कार (BR31AF 9978) ने पुलिस को देखते ही रफ्तार बढ़ा दी और बख्तियारपुर की ओर भागने लगी। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सरकारी वाहन और सशस्त्र बल के सहयोग से पीछा किया और ममता होटल के पास घेराबंदी कर कार को दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस के होश उड़ गए। वाहन के भीतर से 'कोडीन फॉस्फेट' युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप की कुल 1820 शीशियां बरामद हुईं। कुल 182 लीटर सिरप को जप्त किया गया है। जप्त किए गए सामान का कुल बाजार मूल्य (कार और सिरप मिलाकर) लगभग 20 से 22 लाख रुपये के करीब बताया जा रहा है। पकड़े गए तस्करों की पहचान पटना के शास्त्रीनगर निवासी मोहम्मद सोनू (चालक) और नालंदा के हरनौत निवासी अभिषेक शर्मा के रूप में हुई है। जांच में यह भी सामने आया कि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही क्रेटा कार चोरी की है, जिसके इंजन और चेचिस नंबर के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इस सफल छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी सिंह के साथ अपर थानाध्यक्ष अक्षय कुमार, उदय कांत यादव, नीतू कुमारी, सतीश चंद्र सिंह और अन्य जवान शामिल थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि नशे की यह बड़ी खेप कहाँ सप्लाई होनी थी और इस गिरोह के तार कहाँ-कहाँ जुड़े हैं।

- Post by JMBNEWS1
- नालंदा पुलिस ने नीट परीक्षा में फर्जी सॉल्वर बैठाने वाले अंतरजिला गिरोह का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान एमबीबीएस छात्र सहित तीन जालसाज गिरफ्तार हुए, जिनके पास से लाखों रुपये, मोबाइल और लग्जरी गाड़ियां बरामद की गईं। मास्टरमाइंड की तलाश जारी है।1
- NEET परीक्षा स्कॉलर का सरगना गिरफ्तार1
- पटना में शराबी की भाषा को समझिए ,प्रशासन की कैद में प्रशासन को धमकी दे रहा है शराबी ,1
- समस्तीपुर:सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक सह उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विधापतिनगर के PHC के बदहाल व्यवस्था पर भड़के पुलिस पदाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी ने कहा अगर कभी हंगामा होगा तो छोड़ देंगे और ठोक देंगे मार के,आएंगे भी नहीं, सड़क दुर्घटना में घायल युवक की प्राथमिक उपचार के पहुंची थी पुलिस PHC पुलिस!1
- 01 मई, मजदूर दिवस आज मजदूर दिवस के अवसर पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यालय बिहार शरीफ में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसका अध्यक्षता उपाध्यक्ष नदीम जिला महासंघ नालंदा ने किया *जिला महासंघ नालंदा के जिला मंत्री संजय कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर दिवस पर हम अपने शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देते हैं, उनकी कुर्बानी को याद करते हैं, साथ ही यह संकल्प लेते हैं कि हमें जो हक अधिकार हासिल हुए हैं उनकी रक्षा करेंगे और आगे मेहनतकश वर्ग की आजादी के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।* *मगर पिछले कुछ वर्षों में मेहनतकश वर्ग ने, अपनी कुर्बानिया को देकर, जो भी अधिकार हासिल किए थे उनको छीन लिया गया है। जिसमें स्थाई नौकरी का अधिकार, रोजाना काम देने का अधिकार, नौकरी की सुरक्षा को कानूनी तौर से खत्म कर दिया गया है।* *यह करना इसलिए संभव हुआ कि मेहनतकश वर्ग की चेतन को कुंद कर दिया गया है जिससे मेहनतकश वर्ग की सामूहिक एकता कमजोर हुई, साथ ही पढ़ने लिखने और तर्क करने की क्षमता भी कमजोर हुई। इसी कमजोरी का फायदा उठाकर सरकार ने मजदूरों के श्रम कानून को पूरी तरीके से नष्ट कर दिया।* *आज युवा पीढ़ी को परमानेन्ट नौकरी मिलना खत्म हो गया है, कभी भी नौकरी से भगाया जा सकता है और आपको केवल न्यूनतम वेतन मिलेगा। जिससे आप केवल मुश्किल से जिंदा रह पाएंगे , अगली पीढ़ी के मजदूरों को पैदा कर पाएंगे इसके अलावा कुछ नहीं कर सकते। जिसको अच्छी तरीके से समझने की जरूरत है।* *इस विकृति से निकलने का एक ही रास्ता है शिक्षा। हम अपने साथियों को सभी तरीके से शिक्षित करें, खास करके मजदूर वर्ग की राजनीति को लोगों की चेतना में स्थापित करें। मेहनतकश वर्ग के इतिहास के साथ खुद को जोड़ें।* बैठक के पश्चात बुलंद नारे के साथ बैठक समाप्त की गई। इस बैठक मे रामप्रताप सिंह, सूरज कुमार, हेमंत कुमार, देश दीपक,राजेश कुमार, मनीष कुमार, कुमोद सिंह सहित कई कर्मचारी-श्रमिक उपस्थित हुए।2
- बिहार के जदयू विधायक अनंत सिंह जनता की समस्या सुनने के बजाय नर्तकी के पायल की खनक सुन रहे हैं।1
- कच्चीदरगाह में केमिकल गोदाम में आग से हड़कंप, पास के शादी समारोह पर भी पड़ा असर। बिहार /जागरण : शशि कुमार पटना/फतुहा (संवाददाता)। नदी थाना क्षेत्र के पक्की दरगाह स्थित बांकाघाट स्टेशन के समीप रविवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब हिंदुस्तान डायल्स एंड केमिकल के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए विकराल रूप धारण कर गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आग की लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही नदी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। वहीं आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तैनात की गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए कई घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में गोदाम में रखा भारी मात्रा में सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के दौरान एक और चिंताजनक स्थिति सामने आई। गोदाम के ठीक बगल में स्थित एक मैरिज हॉल में शादी समारोह चल रहा था और बारात आने वाली थी। अचानक आग लगने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। एहतियातन पूरे समारोह को तत्काल दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।1
- Post by Vaanishree News1