logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ग्राम बासवान चक निवासी राधे श्याम महतो को 19 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

7 hrs ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
7 hrs ago

बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ग्राम बासवान चक निवासी राधे श्याम महतो को 19 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • पटना/बख्तियारपुर : बख्तियारपुर-हरनौत फोरलेन पर 27 अप्रैल को हुई खौफनाक गोलीबारी की वारदात का अंत एक अत्यंत मार्मिक और दुखद घटना के साथ हुआ। अपराधियों की तीन गोलियों का शिकार बने माधोपुर निवासी सुनील कुमार के 20 वर्षीय पुत्र सैना कुमार ने पटना के निजी अस्पताल में छह दिनों तक संघर्ष करने के बाद शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया। ​शनिवार देर शाम पटना में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब सैना का पार्थिव शरीर देर रात पैतृक गांव माधोपुर पहुँचा, तो पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। माहौल उस वक्त और भी गमगीन हो गया जब मृतक के पिता सुनील कुमार को, जो वर्तमान में जेल में बंद हैं, भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैरोल पर अंतिम संस्कार के लिए लाया गया। जैसे ही पिता की नजर अपने जवान बेटे के बेजान शरीर पर पड़ी, वह दहाड़ मारकर रो पड़े। जेल की सलाखों के पीछे से बेटे की सलामती की दुआ कर रहे पिता के लिए यह दृश्य किसी वज्रपात से कम नहीं था। ​अंतिम संस्कार की प्रक्रिया देर रात अठमल्गोला गंगा घाट पर पूरी की गई। सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा के निर्देश पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की कड़ी निगरानी में ही सैना को मुखाग्नि दी गई। परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश सातवें आसमान पर है, हर तरफ बस एक ही मांग गूंज रही है— "हमें न्याय चाहिए और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी हो।" ​थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है और अपराधियों के काफी करीब है। फिलहाल गांव और आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए विशेष गश्ती की जा रही है। सैना की मौत ने इस मामले को अब हत्या (धारा 302) के रूप में तब्दील कर दिया है, जिससे पुलिस पर दोषियों को पकड़ने का दबाव और बढ़ गया है। एक होनहार युवक की मौत ने पूरे प्रखंड को झकझोर कर रख दिया है।
    1
    पटना/बख्तियारपुर : बख्तियारपुर-हरनौत फोरलेन पर 27 अप्रैल को हुई खौफनाक गोलीबारी की वारदात का अंत एक अत्यंत मार्मिक और दुखद घटना के साथ हुआ। अपराधियों की तीन गोलियों का शिकार बने माधोपुर निवासी सुनील कुमार के 20 वर्षीय पुत्र सैना कुमार ने पटना के निजी अस्पताल में छह दिनों तक संघर्ष करने के बाद शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया।
​शनिवार देर शाम पटना में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब सैना का पार्थिव शरीर देर रात पैतृक गांव माधोपुर पहुँचा, तो पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। माहौल उस वक्त और भी गमगीन हो गया जब मृतक के पिता सुनील कुमार को, जो वर्तमान में जेल में बंद हैं, भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैरोल पर अंतिम संस्कार के लिए लाया गया। जैसे ही पिता की नजर अपने जवान बेटे के बेजान शरीर पर पड़ी, वह दहाड़ मारकर रो पड़े। जेल की सलाखों के पीछे से बेटे की सलामती की दुआ कर रहे पिता के लिए यह दृश्य किसी वज्रपात से कम नहीं था।
​अंतिम संस्कार की प्रक्रिया देर रात अठमल्गोला गंगा घाट पर पूरी की गई। सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा के निर्देश पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की कड़ी निगरानी में ही सैना को मुखाग्नि दी गई। परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश सातवें आसमान पर है, हर तरफ बस एक ही मांग गूंज रही है— "हमें न्याय चाहिए और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी हो।"
​थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है और अपराधियों के काफी करीब है। फिलहाल गांव और आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए विशेष गश्ती की जा रही है। सैना की मौत ने इस मामले को अब हत्या (धारा 302) के रूप में तब्दील कर दिया है, जिससे पुलिस पर दोषियों को पकड़ने का दबाव और बढ़ गया है। एक होनहार युवक की मौत ने पूरे प्रखंड को झकझोर कर रख दिया है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by JAY Narayan Kumar
    1
    Post by JAY Narayan Kumar
    user_JAY Narayan Kumar
    JAY Narayan Kumar
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर मोहनपुर प्रखंड के बघडा पंचायत में चल रहे श्री श्री 108शिवशक्ति महायज्ञ के चतुर्थ दिवस पर कथावाचक पंडित दिग्विजय झा जी महाराज ने शिव महापुराण की कथा के आधार पर कर्म फल पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि स्पष्ट रूप से हमारे जीवन का प्रारब्ध हमारे कर्मों पर आधारित है | शिव महापुराण में कर्म को सुख-दुःख का मूल कारण माना गया है, जिसमें 'जैसा बोओगे वैसा काटोगे' (कर्म-फल) का सिद्धांत प्रमुख है। इसमें 3 प्रकार के कर्म (संचित, प्रारब्ध, क्रियमाण) बताए गए हैं और विश्वास के साथ महादेव की भक्ति को कर्मों के बंधन काटने का एकमात्र उपाय माना गया है। यह मानसिक, वाचिक (वाणी), और शारीरिक पापों से बचने की प्रेरणा देता है। महाराज ने बताया की व्यवहारिक जीवन में हमें हमेंशा प्रभु की भक्ति और सत्मार्ग को अपनाना चाहिए चाहे परिस्थिति जैसी भी हो | हमें हर स्थिति परिस्थिति में सत्य मार्ग ही हमें उचित और वास्तविक मंजिल तक पहुंचाने में मदद करता है। शिव महापुराण के अनुसार, यदि कर्म अच्छे हैं तो महादेव स्वयं रक्षा करते हैं। निष्ठापूर्वक शिव की शरण में जाने से पूर्व जन्मों के बुरे कर्मों का प्रभाव भी कम हो जाता है।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
मोहनपुर प्रखंड के बघडा पंचायत में चल रहे श्री श्री 108शिवशक्ति महायज्ञ के चतुर्थ दिवस पर कथावाचक पंडित दिग्विजय झा जी महाराज ने शिव महापुराण की कथा के आधार पर कर्म फल पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि स्पष्ट रूप से हमारे जीवन का प्रारब्ध हमारे कर्मों पर आधारित है | शिव महापुराण में कर्म को सुख-दुःख का मूल कारण माना गया है, जिसमें 'जैसा बोओगे वैसा काटोगे' (कर्म-फल) का सिद्धांत प्रमुख है। इसमें 3 प्रकार के कर्म (संचित, प्रारब्ध, क्रियमाण) बताए गए हैं और विश्वास के साथ महादेव की भक्ति को कर्मों के बंधन काटने का एकमात्र उपाय माना गया है। यह मानसिक, वाचिक (वाणी), और शारीरिक पापों से बचने की प्रेरणा देता है। 
महाराज ने बताया की व्यवहारिक जीवन में हमें हमेंशा प्रभु की भक्ति और सत्मार्ग को अपनाना चाहिए चाहे परिस्थिति जैसी भी हो | हमें हर स्थिति परिस्थिति में सत्य मार्ग ही हमें उचित और वास्तविक मंजिल तक पहुंचाने में मदद करता है। शिव महापुराण के अनुसार, यदि कर्म अच्छे हैं तो महादेव स्वयं रक्षा करते हैं। निष्ठापूर्वक शिव की शरण में जाने से पूर्व जन्मों के बुरे कर्मों का प्रभाव भी कम हो जाता है।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • उप मुख्यमंत्री सह समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय चौधरी का, जदयू कार्यालय ( लोहिया आश्रम ) में, एनडीए की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया.
    1
    उप मुख्यमंत्री सह समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय चौधरी का, जदयू कार्यालय ( लोहिया आश्रम ) में, एनडीए की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by Gaurav Kumar
    1
    Post by Gaurav Kumar
    user_Gaurav Kumar
    Gaurav Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by Dheeraj Kumar
    1
    Post by Dheeraj Kumar
    user_Dheeraj Kumar
    Dheeraj Kumar
    Photographer बछवारा, बेगूसराय, बिहार•
    20 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.