धारदार हथियार से महिला पर कथित जानलेवा हमला FIR में हल्की धाराएं पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार। संवाददाता पंकज कुमारआलापुर अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर जनपद थाना आलापुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मामूली विवाद ने कथित रूप से खूनी रूप ले लिया। ग्राम शाहपुर औराव निवासी अच्छे लाल के अनुसार, 10 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे विपक्षी पक्ष ने उनकी पत्नी पर सामूहिक हमला कर दिया।शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी पत्नी को घर से खींचकर बाहर लाया गया, बाल पकड़कर घसीटा गया और कई लोगों द्वारा पकड़कर रखने के दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार से उनके सिर पर वार कर दिया। आरोप है कि इस हमले में महिला का सिर फट गया, भारी रक्तस्राव हुआ और वह मौके पर ही बेहोश हो गईं।घटना की गंभीरता को लेकर सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा होता है, जब पीड़ित पक्ष यह आरोप लगाता है कि थाना आलापुर में दर्ज FIR संख्या 0054 में केवल सामान्य धाराएं लगाई गई हैं। जबकि आरोपों के मुताबिक हमला गंभीर और जानलेवा प्रकृति का था।इतना ही नहीं, पीड़ित का कहना है कि मेडिकल परीक्षण में भी चोटों की वास्तविक स्थिति को सही तरीके से दर्ज नहीं किया गया, जिससे पूरे मामले पर संदेह और गहरा जाता है।पीड़ित पक्ष के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी लगातार गाली-गलौज और जान से मारने की कथित धमकियां दे रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है शिकायतकर्ता का कहना है कि वह थाना स्तर से लेकर पुलिस अधीक्षक तक कई बार गुहार लगा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।अब पीड़ित ने मुख्यमंत्री से सीधे हस्तक्षेप की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच, सख्त कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।फिलहाल, यह पूरा मामला शिकायतकर्ता के आरोपों पर आधारित है, लेकिन उठते सवाल गंभीर हैं क्या एक महिला पर कथित जानलेवा हमले के बावजूद कार्रवाई में ढिलाई बरती गई।अब नजर प्रशासन पर है कि वह इस प्रकरण में कितनी तेजी और निष्पक्षता के साथ कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिल पाता है।
धारदार हथियार से महिला पर कथित जानलेवा हमला FIR में हल्की धाराएं पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार। संवाददाता पंकज कुमारआलापुर अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर जनपद थाना आलापुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मामूली विवाद ने कथित रूप से खूनी रूप ले लिया। ग्राम शाहपुर औराव निवासी अच्छे लाल के अनुसार, 10 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे विपक्षी पक्ष ने उनकी पत्नी पर सामूहिक हमला कर दिया।शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी पत्नी को घर से खींचकर बाहर लाया गया, बाल पकड़कर घसीटा गया और कई लोगों द्वारा पकड़कर रखने के दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार से उनके सिर पर वार कर दिया। आरोप है कि इस हमले में महिला
का सिर फट गया, भारी रक्तस्राव हुआ और वह मौके पर ही बेहोश हो गईं।घटना की गंभीरता को लेकर सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा होता है, जब पीड़ित पक्ष यह आरोप लगाता है कि थाना आलापुर में दर्ज FIR संख्या 0054 में केवल सामान्य धाराएं लगाई गई हैं। जबकि आरोपों के मुताबिक हमला गंभीर और जानलेवा प्रकृति का था।इतना ही नहीं, पीड़ित का कहना है कि मेडिकल परीक्षण में भी चोटों की वास्तविक स्थिति को सही तरीके से दर्ज नहीं किया गया, जिससे पूरे मामले पर संदेह और गहरा जाता है।पीड़ित पक्ष के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी लगातार गाली-गलौज और जान से मारने की कथित धमकियां दे रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि परिवार भय और असुरक्षा
के माहौल में जीने को मजबूर है शिकायतकर्ता का कहना है कि वह थाना स्तर से लेकर पुलिस अधीक्षक तक कई बार गुहार लगा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।अब पीड़ित ने मुख्यमंत्री से सीधे हस्तक्षेप की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच, सख्त कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।फिलहाल, यह पूरा मामला शिकायतकर्ता के आरोपों पर आधारित है, लेकिन उठते सवाल गंभीर हैं क्या एक महिला पर कथित जानलेवा हमले के बावजूद कार्रवाई में ढिलाई बरती गई।अब नजर प्रशासन पर है कि वह इस प्रकरण में कितनी तेजी और निष्पक्षता के साथ कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिल पाता है।
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- आज रविवार है । रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है । * आज संकष्टी भी है । संकष्टी भगवान गणेश जी का त्योहार माना जाता है। मित्रों! सोकर उठ गए हो तो आइए, भगवान श्री गणपति महाराज जी का ध्यान करते हुए, भगवान सूर्य देव को प्रणाम करते हुए, अपने कुल देवताओं का आशीर्वाद लेते हुए, गुरुदेव की कृपा से आज की दिनचर्या का प्रारंभ करते हैं। !! भगवान श्री गणेशाय नम: !!1
- संतकबीरनगर। पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में ध्यान (मेडिटेशन) एवं योग का विशेष सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की अनिश्चित ड्यूटी, लंबी कार्य अवधि एवं अनियमित दिनचर्या के कारण उत्पन्न मानसिक तनाव को कम करना तथा उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना रहा। सत्र के दौरान हार्टफुलनेस मेडिटेशन के माध्यम से तनाव प्रबंधन और मानसिक संतुलन बनाए रखने के प्रभावी तरीके बताए गए। इस अवसर पर हार्टफुलनेस मेडिटेशन के प्रशिक्षक आनन्द कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय ने पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न योगासनों एवं ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराते हुए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उपाय बताए। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान और योग से न केवल आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, बल्कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है। सत्र में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए इसे उपयोगी पहल बताया।1
- किरन सेंट्रल एकेडमी में पेरेंट्स मीटिंग व रिजल्ट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र नाथनगर, संत कबीर नगर। किरन सेंट्रल एकेडमी महुआ पार नाथनगर में पेरेंट्स मीटिंग एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस दौरान विद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर रिपोर्ट कार्ड वितरित किए तथा अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति की जानकारी दी। विद्यालय के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी वर्ग में सौम्या चौरसिया ने 1400 में 1389 अंक (99.21 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 1 से 3 वर्ग में सत्यम यादव (कक्षा 1) ने 1600 में 1599 अंक (99.93 प्रतिशत) प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। कक्षा 3(ए), 4(ए), 5(ए) वर्ग में अमृता (कक्षा 5ए) ने 1600 में 1587 अंक (99.18 प्रतिशत) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 3(बी), 4(बी), 5(बी) वर्ग में आयुष निगम (कक्षा 5बी) ने 1600 में 1582 अंक अर्जित कर बेहतर प्रदर्शन किया। कक्षा 6, 7 एवं 8 वर्ग में रेनू (कक्षा 8) ने 1600 में 1575 अंक (98.87 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया। विद्यालय में योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य, स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब, वाई-फाई सुविधा, प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे एवं नवोदय, अटल आवासीय तथा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की विशेष तैयारी की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही सभी मार्गों पर वाहन सुविधा भी प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मैनेजर रितेश कुमार, प्रिंसिपल आशुतोष कुमार एवं डायरेक्टर महेश यादव का विशेष योगदान रहा।4
- Post by विनोद मौर्य BRP गोरखपुर1
- (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में आज थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष ध्यान (Meditation) एवं योग सत्र का सफल आयोजन किया गया । मुख्य उद्देश्य: वर्तमान परिवेश में पुलिस ड्यूटी की अनिश्चितता, लंबी कार्य अवधि और अनियमितता के कारण उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव (Stress) को कम करना और कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना । प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु: • विशेषज्ञ प्रशिक्षक: हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर आनन्द कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया । सिखाए गए गुर: तनाव मुक्ति, मानसिक संतुलन बनाए रखना और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योगासनों और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया । लाभ: प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान से न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर होती है ।2
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- संतकबीरनगर । जनपद में चलाए जा रहे “क्रैक साइबर क्राइम अभियान” के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के खाते से निकाली गई 5,31,000 रुपये की पूरी धनराशि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वापस करा दी गई। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम थाना टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए यह सफलता हासिल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी राकेश मौर्या की पत्नी शशिकला मौर्या, निवासी प्लॉट नंबर ई-78, इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद, के नाम से पंजीकृत फर्म “सम्राट इंडस्ट्रीज” के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से आरटीजीएस के माध्यम से 5,31,000 रुपये अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गए थे। मामले की सूचना मिलते ही साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक तकनीकी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। पुलिस की अपील: जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या संदेश पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें। सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, उपनिरीक्षक रमेश यादव, हेड कांस्टेबल मोहम्मद हिन्दे आजाद, कांस्टेबल रामप्रवेश मद्देशिया एवं कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- अजीत मिश्रा (खोजी) 🚨बस्ती में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़: संकट में अवसर तलाशने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार🚨 ⭐"बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस की कालाबाजारी करते 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 16 भरे सिलेंडर जब्त।" ⭐"गैस की किल्लत में चांदी काट रहे थे 'कालाबाजारी के खिलाड़ी', पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे!" ⭐"बस्ती: कोतवाली पुलिस और पूर्ति विभाग ने घेरा, रंगे हाथ पकड़े गए गैस तस्कर; क्षेत्र में हड़कंप।" ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती, उत्तर प्रदेश बस्ती। एक तरफ जहां आम जनता रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ 'सफेदपोश' और उनके गुर्गे इस आपदा को अवसर में बदलने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताज़ा मामला बस्ती जनपद का है, जहां आपूर्ति विभाग और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गैस की कालाबाजारी करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 19 गैस सिलेंडर (16 भरे और 3 खाली) बरामद किए हैं। कैसे चलता था 'काला खेल'? गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक संतोष कुमार, जो एक गैस एजेंसी का हॉकर है, और दूसरा उसका साथी संत कुमार, जो ब्रोकर का काम करता था, मिलकर इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहे थे। ये लोग बिना किसी वैध पर्ची या टोकन के गैस सिलेंडर प्राप्त करते थे और फिर उन्हें बाजार में ऊंचे दामों पर बेचकर आम जनता की जेब पर डाका डाल रहे थे। पुलिस ने इनके पास से एक 'छोटा हाथी' (मैजिक वाहन) भी जब्त किया है, जिसका उपयोग सिलेंडरों की तस्करी के लिए किया जाता था। समीक्षात्मक पहलू: क्या केवल गिरफ्तारी काफी है? पुलिस और आपूर्ति विभाग की यह संयुक्त कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन यह कई तीखे सवाल भी खड़े करती है: 🔥एजेंसी की भूमिका पर सवाल: आखिर एक हॉकर बिना किसी रिकॉर्ड के इतने सिलेंडर कैसे निकाल लेता था? क्या इसमें गैस एजेंसी के प्रबंधन की मिलीभगत नहीं है? 🔥संकट का फायदा: क्षेत्राधिकारी सदर, बस्ती, श्री सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि ईरान-इराक युद्ध और अंतरराष्ट्रीय संकट के कारण गैस आपूर्ति को लेकर जनता में जो पैनिक (घबराहट) है, ये अपराधी उसी का फायदा उठा रहे थे। 🔥सिस्टम में सेंध: यह घटना दर्शाती है कि वितरण प्रणाली में अभी भी कई ऐसे छेद हैं जिनका फायदा उठाकर कालाबाजारी करने वाले फल-फूल रहे हैं। पुलिस की अपील और चेतावनी प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में भी सभी गैस एजेंसियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। क्षेत्राधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पैनिक न करें और केवल वैध तरीके से, टोकन प्राप्त कर ही गैस सिलेंडर लें। यदि कहीं भी कालाबाजारी या जमाखोरी की सूचना मिले, तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। बस्ती पुलिस की इस 'सर्जिकल स्ट्राइक' ने कालाबाजारी करने वालों की कमर तो तोड़ दी है, लेकिन प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में कोई 'संतोष' या 'संत कुमार' जनता के हक पर डाका न डाल सके। 🚨गिरफ्तारी टीम: थाना कोतवाली पुलिस एवं जनपद बस्ती आपूर्ति विभाग। 💰बरामदगी: 16 भरे सिलेंडर, 3 खाली सिलेंडर और एक मैजिक वाहन।1