Shuru
Apke Nagar Ki App…
मां शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल अहीरखेड़ा में हुआ HPV टीकाकरण अभियान आज मां शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14-15 वर्ष की बालिकाओं को 'सर्वाइकल कैंसर' से बचाव हेतु HPV वैक्सीन लगाई गई। संस्था की अध्यक्ष उषा राव जी के नेतृत्व में स्कूल ने इस स्वास्थ्य मिशन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। ✅ लक्ष्य: कैंसर मुक्त भविष्य की ओर बढ़ते कदम। ✅ सहयोग: स्वास्थ्य विभाग एवं मां शारदा विद्या निकेतन प्रबंधन।
Bhaskar Rao
मां शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल अहीरखेड़ा में हुआ HPV टीकाकरण अभियान आज मां शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14-15 वर्ष की बालिकाओं को 'सर्वाइकल कैंसर' से बचाव हेतु HPV वैक्सीन लगाई गई। संस्था की अध्यक्ष उषा राव जी के नेतृत्व में स्कूल ने इस स्वास्थ्य मिशन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। ✅ लक्ष्य: कैंसर मुक्त भविष्य की ओर बढ़ते कदम। ✅ सहयोग: स्वास्थ्य विभाग एवं मां शारदा विद्या निकेतन प्रबंधन।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आज मां शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14-15 वर्ष की बालिकाओं को 'सर्वाइकल कैंसर' से बचाव हेतु HPV वैक्सीन लगाई गई। संस्था की अध्यक्ष उषा राव जी के नेतृत्व में स्कूल ने इस स्वास्थ्य मिशन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। ✅ लक्ष्य: कैंसर मुक्त भविष्य की ओर बढ़ते कदम। ✅ सहयोग: स्वास्थ्य विभाग एवं मां शारदा विद्या निकेतन प्रबंधन।1
- *विद्युत मंडल की केबल तार टूटने से आगजनी की घटना के बाद ब्लॉक* *कांग्रेस ने धरना देकर अधिकारियों से की* *चर्चा**। रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान सनावद। ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीण क्षेत्र में खेत में विद्युत मंडल की केबल तार टूटने के बाद अनेक खेत में आगजनी की हुई। घटना के बाद कांग्रेस ने ग्राम सताजना में धरना देकर राजस्व एवं विद्युत मंडल के अधिकारियों से चर्चा की। जहां किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा मिले। इसकी मांग अधिकारियों को ज्ञापन देकर की गई। ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार प्रवीण चंगर और विद्युत मंडल के डीई अलिंद देशपांडे और ग्रामीण एई कुंदन भंवर से चर्चा की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल ने बताया कि पिछले दिनों किसानों के खेत में हुई घटना के बाद प्रशासन द्वारा उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। एक्टर और एकड़ के अनुसार सरकार ने जो मुआवजा निर्धारित किया है। वह कम है।दोनों अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए बताया गया कि सनावद तहसील क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में आये दिन आगजनी की घटनाओं से किसानों की फसले नष्ट हो रही है। क्षेत्र के भोगावा सिपानी, रावेरखेडी, बड़गांव, डुडगांव, कालबरड, गवल, रूपखेडा, खंगवाडा में आगजनी की घटना घटित हुई। जिसमें अनेक किसानों की खड़ी फसल पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। और उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। प्रथम दृष्टि से आगजनी की घटनाएं खेतों में झुलते तारों में शार्ट सर्किट से होने की जानकारी मिल रही है। आपसे निवेदन है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित कर किसानों के खेतों में झुल रहे तारों का दुरस्तीकरण किया जाए। उक्त घटना के कारण प्रभावित किसानों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। अधिकांश किसान ऋण लेकर खेती करते हैं। और फसल नष्ट होने से वे कर्ज चुकाने में भी असमर्थ हो गए हैं। प्रभावित किसानों कों समर्थन मुल्य के अनुसार ही मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए।कांग्रेस प्रवक्ता विवेक विद्यार्थी ने बताया कि अधिकारी प्रभावित क्षेत्र का शीघ्र सर्वे करवाए। पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा जल्द से जल्द उनके खाते में आए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। जिन किसानों का नुकसान अधिक हुआ है। उन्हें विशेष राहत पैकेज दिया जाए। अगर किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ। तो कांग्रेस भविष्य में उग्र आंदोलन करेगी। धरने के दौरान युवा नेता नकुल पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम मोंतारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामलाल चौधरी बेड़ियां ब्लाक अध्यक्ष राकेश बर्मन भीम सिंह चौहान महेश यादव रवि यादव मुकेश कौशल द्वारका प्रसाद दशोरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।2
- बांकुड़ नदी पर बने स्टॉपेज डेम के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी मे डूबा हुआ दिखाई देने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से शव निकाला गया जिसे पोस्टमार्टम के सिविल अस्पताल मे भेजा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है मृतक की पहचान उनके परिजनों ने सुखराम पिता श्याम लाल उम्र 35 वर्ष ढकल गांव के रूप मे की।1
- मोदीजी को इतनी चमचा गिरी पसंद नहीं है शिवराज जी, आप भी उनको तीस साल से जानते हैं तो मैं भी, मुझे आज पता चला आपके भाषण को आज तक मोदीजी ने ट्वीट क्यों नहीं किया बोले राजीव शुक्ला.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- पंधाना में जल संचयन अभियान में कलेक्टर और सीईओ ने की मजदूरी1
- Post by Danish Raza Khan1
- मध्यप्रदेश के महू से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के मुताबिक, जाम गेट के पास एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि पहले कार से धुआं उठना शुरू हुआ, जिसे देखकर ड्राइवर ने तुरंत सतर्कता दिखाई और चलती गाड़ी से कूद गया। देखते ही देखते कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई और कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई। घटना माधवपुरा के पास की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कार को बचाया नहीं जा सका। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन समय पर लिया गया ड्राइवर का फैसला उसकी जान बचाने में कामयाब रहा।1
- गेहूं की फसल को काटते हुए किसान गेहूं की फसल की कटाई जोरों पर चल रही है2