logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोशल मीडिया पर दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी #​हरदोई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट का एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। मामला थाना सुरसा क्षेत्र के गांव होशियारपुर का बताया जा रहा है, जहां पुरानी रंजिश या किसी बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। ​वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। स्थानीय थाने को मामले की तहरीर प्राप्त हो चुकी है, जिसके आधार पर पुलिस ने घटना की गहनता से जांच शुरू कर दी है। ​मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान ने बताया, "सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा मारपीट का यह वीडियो थाना सुरसा क्षेत्र के होशियारपुर गांव का है। इस संबंध में थाने पर तहरीर प्राप्त हो चुकी है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।" ​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि माहौल बिगड़ने वाले और शांति व्यवस्था में बाधा डालने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

20 hrs ago
user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
प्रवीण कुमार ,Associate Editor
Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

सोशल मीडिया पर दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी #​हरदोई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट का एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। मामला थाना सुरसा क्षेत्र के गांव होशियारपुर का बताया जा रहा है, जहां पुरानी रंजिश या किसी बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। ​वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। स्थानीय थाने को मामले की तहरीर प्राप्त हो चुकी है, जिसके आधार पर पुलिस ने घटना की गहनता से जांच शुरू कर दी है। ​मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान ने बताया, "सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा मारपीट का यह वीडियो थाना सुरसा क्षेत्र के होशियारपुर गांव का है। इस संबंध में थाने पर तहरीर प्राप्त हो चुकी है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।" ​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि माहौल बिगड़ने वाले और शांति व्यवस्था में बाधा डालने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज Site पर हुआ भूमि पूजन 🙏 | ISBL Plant में Pipe Rack का पूरा Plant आ रहा है | New Project Start 📝 Description: आज हमारी Site पर भूमि पूजन का कार्यक्रम हुआ, जिसमें Site की पूरी Team उपस्थित रही। यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि यहाँ अब Pipe Rack का पूरा Plant/Project स्थापित होने जा रहा है। इस वीडियो में आप भूमि पूजन की झलक और Site पर शुरू होने वाले इस नए काम की शुरुआत देखेंगे। आने वाले समय में यहाँ होने वाले Construction Work, Civil Work, Pipe Rack और अन्य Site Activities को भी आप करीब से देख पाएंगे। एक नए Project की शुरुआत हमेशा खास होती है—आज उसी नई शुरुआत का हिस्सा बनने का मौका मिला। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Comment करें और ऐसे ही Real Construction Site और Engineering Work Videos के लिए चैनल को Subscribe करें। #BhumiPujan #PipeRack #ISBL #PlantConstruction #ConstructionSite #CivilEngineering #NewProject #SiteEngineer #IndustrialConstruction #EngineeringLife
    1
    आज Site पर हुआ भूमि पूजन 🙏 | ISBL Plant में Pipe Rack का पूरा Plant आ रहा है | New Project Start
📝 Description:
आज हमारी Site पर भूमि पूजन का कार्यक्रम हुआ, जिसमें Site की पूरी Team उपस्थित रही। यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि यहाँ अब Pipe Rack का पूरा Plant/Project स्थापित होने जा रहा है।
इस वीडियो में आप भूमि पूजन की झलक और Site पर शुरू होने वाले इस नए काम की शुरुआत देखेंगे। आने वाले समय में यहाँ होने वाले Construction Work, Civil Work, Pipe Rack और अन्य Site Activities को भी आप करीब से देख पाएंगे।
एक नए Project की शुरुआत हमेशा खास होती है—आज उसी नई शुरुआत का हिस्सा बनने का मौका मिला।
वीडियो पसंद आए तो Like करें, Comment करें और ऐसे ही Real Construction Site और Engineering Work Videos के लिए चैनल को Subscribe करें।
#BhumiPujan #PipeRack #ISBL #PlantConstruction #ConstructionSite #CivilEngineering #NewProject #SiteEngineer #IndustrialConstruction #EngineeringLife
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *आज दिनांक 08.08.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा थाना हरियावां/पिहानी अंतर्गत सावन माह/ महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा - निर्देश दिये गये।* *आज दिनांक 08.08.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा थाना हरियावां/पिहानी अंतर्गत सावन माह/ महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा - निर्देश दिये गये।*
    1
    *आज दिनांक 08.08.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा थाना हरियावां/पिहानी अंतर्गत सावन माह/ महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत  भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा - निर्देश दिये गये।*
*आज दिनांक 08.08.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा थाना हरियावां/पिहानी अंतर्गत सावन माह/ महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत  भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा - निर्देश दिये गये।*
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    7 hrs ago
  • एक डॉक्टर को क्लीनिक से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार। सीओ संडीला सन्तोष सिंह के अनुसार, थाना पुलिस ने मुखबिर व ग्रामीणों की सूचना पर उनके क्लीनिक से गिरफ्तार किया।
    1
    एक डॉक्टर को क्लीनिक से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार। सीओ संडीला सन्तोष सिंह के अनुसार, थाना पुलिस ने मुखबिर व ग्रामीणों की सूचना पर उनके क्लीनिक से गिरफ्तार किया।
    user_मुनीश कुमार पत्रकार
    मुनीश कुमार पत्रकार
    पत्रकार Shahabad, Hardoi•
    12 hrs ago
  • जनपद हरदोई अवगत कराना है कि थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर व ग्रामीणो की सूचना पर अभियुक्त अंकित पुत्र सूरजबली निवासी ग्राम मोउद्दीनपुर मजरा मासू थाना कासिमपुर जनपद हरदोई को एक अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस सहित इनके ही क्लीनिक से गिरफ्तार किया गया । स्थानीय जनपद हरदोई अवगत कराना है कि थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर व ग्रामीणो की सूचना पर अभियुक्त अंकित पुत्र सूरजबली निवासी ग्राम मोउद्दीनपुर मजरा मासू थाना कासिमपुर जनपद हरदोई को एक अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस सहित इनके ही क्लीनिक से गिरफ्तार किया गया । स्थानीय व्यक्तियो द्वारा बताया गया है कि अंकित उपरोक्त अक्सर तमंचा लगाकर घूमता है, जो पेशे से झोला छाप डाक्टर भी है। जिसके संबंध में थाना कासिमपुर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सण्डीला श्री संतोष सिंह द्वारा दी गयी बाइट
    1
    जनपद हरदोई अवगत कराना है कि थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर व ग्रामीणो की सूचना पर अभियुक्त अंकित पुत्र सूरजबली निवासी ग्राम मोउद्दीनपुर मजरा मासू थाना कासिमपुर जनपद हरदोई को एक अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस सहित इनके ही क्लीनिक से गिरफ्तार  किया गया । स्थानीय
जनपद हरदोई अवगत कराना है कि थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर व ग्रामीणो की सूचना पर अभियुक्त अंकित पुत्र सूरजबली निवासी ग्राम मोउद्दीनपुर मजरा मासू थाना कासिमपुर जनपद हरदोई को एक अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस सहित इनके ही क्लीनिक से गिरफ्तार  किया गया । स्थानीय व्यक्तियो द्वारा बताया गया है कि अंकित उपरोक्त अक्सर तमंचा लगाकर घूमता है, जो पेशे से झोला छाप डाक्टर भी है। जिसके संबंध में थाना कासिमपुर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सण्डीला श्री संतोष सिंह द्वारा दी गयी बाइट
    user_राजीव यादव पत्रकार  सह संपादक
    राजीव यादव पत्रकार सह संपादक
    Press advisory सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • क्लीनिक में छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टर तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार क्लीनिक में छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टर तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार हरदोई। थाना कासिमपुर पुलिस ने मुखबिर एवं ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को उसके क्लीनिक से 315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकित पुत्र सूरजबली, निवासी ग्राम मौउद्दीनपुर मजरा मासू, थाना कासिमपुर, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस को बताया गया कि अंकित कथित तौर पर अक्सर तमंचा लगाकर घूमता था। पुलिस के मुताबिक वह पेशे से झोलाछाप डॉक्टर है और गांव में क्लीनिक चलाता है। कार्रवाई के दौरान उसे उसके क्लीनिक से ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद अवैध असलहे के संबंध में थाना कासिमपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष सिंह द्वारा पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बाइट दी गई है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल
    1
    क्लीनिक में छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टर तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार
क्लीनिक में छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टर तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार
हरदोई। थाना कासिमपुर पुलिस ने मुखबिर एवं ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को उसके क्लीनिक से 315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकित पुत्र सूरजबली, निवासी ग्राम मौउद्दीनपुर मजरा मासू, थाना कासिमपुर, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस को बताया गया कि अंकित कथित तौर पर अक्सर तमंचा लगाकर घूमता था। पुलिस के मुताबिक वह पेशे से झोलाछाप डॉक्टर है और गांव में क्लीनिक चलाता है। कार्रवाई के दौरान उसे उसके क्लीनिक से ही गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बरामद अवैध असलहे के संबंध में थाना कासिमपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष सिंह द्वारा पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बाइट दी गई है।
रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी
आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *अवगत कराना है कि थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर व ग्रामीणो की सूचना पर अभियुक्त अंकित पुत्र सूरजबली निवासी ग्राम मोउद्दीनपुर मजरा मासू थाना कासिमपुर जनपद हरदोई को एक अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस सहित इनके ही क्लीनिक से गिरफ्तार किया गया । स्थानीय व्यक्तियो द्वारा बताया गया है कि अंकित उपरोक्त अक्सर तमंचा लगाकर घूमता है, जो पेशे से झोला छाप डाक्टर भी है। जिसके संबंध में थाना कासिमपुर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सण्डीला श्री संतोष सिंह द्वारा दी गयी बाइट-* *अवगत कराना है कि थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर व ग्रामीणो की सूचना पर अभियुक्त अंकित पुत्र सूरजबली निवासी ग्राम मोउद्दीनपुर मजरा मासू थाना कासिमपुर जनपद हरदोई को एक अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस सहित इनके ही क्लीनिक से गिरफ्तार किया गया । स्थानीय व्यक्तियो द्वारा बताया गया है कि अंकित उपरोक्त अक्सर तमंचा लगाकर घूमता है, जो पेशे से झोला छाप डाक्टर भी है। जिसके संबंध में थाना कासिमपुर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सण्डीला श्री संतोष सिंह द्वारा दी गयी बाइट-*
    1
    *अवगत कराना है कि थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर व ग्रामीणो की सूचना पर अभियुक्त अंकित पुत्र सूरजबली निवासी ग्राम मोउद्दीनपुर मजरा मासू थाना कासिमपुर जनपद हरदोई को एक अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस सहित इनके ही क्लीनिक से गिरफ्तार  किया गया । स्थानीय व्यक्तियो द्वारा बताया गया है कि अंकित उपरोक्त अक्सर तमंचा लगाकर घूमता है, जो पेशे से झोला छाप डाक्टर भी है। जिसके संबंध में थाना कासिमपुर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सण्डीला श्री संतोष सिंह द्वारा दी गयी बाइट-*
*अवगत कराना है कि थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर व ग्रामीणो की सूचना पर अभियुक्त अंकित पुत्र सूरजबली निवासी ग्राम मोउद्दीनपुर मजरा मासू थाना कासिमपुर जनपद हरदोई को एक अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस सहित इनके ही क्लीनिक से गिरफ्तार  किया गया । स्थानीय व्यक्तियो द्वारा बताया गया है कि अंकित उपरोक्त अक्सर तमंचा लगाकर घूमता है, जो पेशे से झोला छाप डाक्टर भी है। जिसके संबंध में थाना कासिमपुर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सण्डीला श्री संतोष सिंह द्वारा दी गयी बाइट-*
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    10 hrs ago
  • आज दिनांक 07.08.2026 को कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसके संबंध में यह अवगत कराना है कि यह वीडियो थाना सुरसा क्षेत्र अंतर्गत गांव होशियापुर का है, जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। इस संबंध में थाना स्थानीय पर तहरीर प्राप्त आज दिनांक 07.08.2026 को कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसके संबंध में यह अवगत कराना है कि यह वीडियो थाना सुरसा क्षेत्र अंतर्गत गांव होशियापुर का है, जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। इस संबंध में थाना स्थानीय पर तहरीर प्राप्त हुई है, जिसकी जांच की जा रही है, जांच के पश्चात अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान की बाइट
    1
    आज दिनांक 07.08.2026 को कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसके संबंध में यह अवगत कराना है कि यह वीडियो थाना सुरसा क्षेत्र अंतर्गत गांव होशियापुर का है, जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। इस संबंध में थाना स्थानीय पर तहरीर प्राप्त
आज दिनांक 07.08.2026 को कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसके संबंध में यह अवगत कराना है कि यह वीडियो थाना सुरसा क्षेत्र अंतर्गत गांव होशियापुर का है, जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। इस संबंध में थाना स्थानीय पर तहरीर प्राप्त हुई है, जिसकी जांच की जा रही है, जांच के पश्चात अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान की बाइट
    user_राजीव यादव पत्रकार  सह संपादक
    राजीव यादव पत्रकार सह संपादक
    Press advisory सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • खाद दुकानों पर अचानक पहुचे कृषक समृद्ध आयोग के सदस्य कई दुकानदार शटर गिराकर भागे खाद दुकानों पर अचानक पहुंचे कृषक समृद्ध आयोग के सदस्य, कई दुकानदार शटर गिराकर भागे कन्नौज संवाददाता। कृषक समृद्ध आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह ने शनिवार देर शाम ठठिया कस्बे में खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। आयोग के सदस्य के अचानक पहुंचने की सूचना मिलते ही खाद विक्रेताओं में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से चले गए, जबकि खुली दुकानों और खाद के गोदामों में उपलब्ध स्टॉक की जांच की गई। कृषक समृद्ध आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह सबसे पहले ठठिया थाना के सामने स्थित राजीव कटियार की खाद की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकान के अभिलेखों की जांच की और खाद की बिक्री तथा उपलब्ध स्टॉक के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान दुकान पर मौजूद किसान से भी खाद की कीमत के बारे में पूछताछ की गई। किसान ने खाद सरकारी निर्धारित दर पर मिलने की बात बताई। इसके बाद आयोग के सदस्य ने क्षेत्र की अन्य खाद दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों से खाद के स्टॉक की जानकारी ली और गोदामों में उपलब्ध खाद का भौतिक सत्यापन भी किया। निरीक्षण के दौरान ज्यादातर दुकानों पर खाद उपलब्ध मिली। कृषक समृद्ध आयोग के सदस्य के निरीक्षण की खबर कस्बे में फैलते ही कई खाद विक्रेता दुकानें बंद कर मौके से चले गए। इससे निरीक्षण को लेकर दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने खाद की उपलब्धता, निर्धारित दर पर बिक्री और अभिलेखों के रखरखाव को लेकर दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयोग के सदस्य ने कहा कि किसानों को खाद के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत वसूलने या खाद की कालाबाजारी करने की शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खाद की उपलब्धता और बिक्री व्यवस्था पर भी नजर रखी।
    1
    खाद दुकानों पर अचानक पहुचे कृषक समृद्ध आयोग के सदस्य कई दुकानदार शटर गिराकर भागे
खाद दुकानों पर अचानक पहुंचे कृषक समृद्ध आयोग के सदस्य, कई दुकानदार शटर गिराकर भागे
कन्नौज संवाददाता। कृषक समृद्ध आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह ने शनिवार देर शाम ठठिया कस्बे में खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। आयोग के सदस्य के अचानक पहुंचने की सूचना मिलते ही खाद विक्रेताओं में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से चले गए, जबकि खुली दुकानों और खाद के गोदामों में उपलब्ध स्टॉक की जांच की गई।
कृषक समृद्ध आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह सबसे पहले ठठिया थाना के सामने स्थित राजीव कटियार की खाद की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकान के अभिलेखों की जांच की और खाद की बिक्री तथा उपलब्ध स्टॉक के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान दुकान पर मौजूद किसान से भी खाद की कीमत के बारे में पूछताछ की गई। किसान ने खाद सरकारी निर्धारित दर पर मिलने की बात बताई।
इसके बाद आयोग के सदस्य ने क्षेत्र की अन्य खाद दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों से खाद के स्टॉक की जानकारी ली और गोदामों में उपलब्ध खाद का भौतिक सत्यापन भी किया। निरीक्षण के दौरान ज्यादातर दुकानों पर खाद उपलब्ध मिली।
कृषक समृद्ध आयोग के सदस्य के निरीक्षण की खबर कस्बे में फैलते ही कई खाद विक्रेता दुकानें बंद कर मौके से चले गए। इससे निरीक्षण को लेकर दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने खाद की उपलब्धता, निर्धारित दर पर बिक्री और अभिलेखों के रखरखाव को लेकर दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयोग के सदस्य ने कहा कि किसानों को खाद के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत वसूलने या खाद की कालाबाजारी करने की शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खाद की उपलब्धता और बिक्री व्यवस्था पर भी नजर रखी।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • संभल जिला कोर्ट के बंदीगृह में दो सिपाहियों में मारपीट, फटी वर्दी संभल। जिला कोर्ट के बंदीगृह में अभियुक्त को दाखिल कराने पहुंचे GRP के सिपाही और बंदीगृह में तैनात सिपाही के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों सिपाहियों ने एक-दूसरे की वर्दी फाड़ दी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की जांच की जा रही है।
    1
    संभल जिला कोर्ट के बंदीगृह में दो सिपाहियों में मारपीट, फटी वर्दी
संभल। जिला कोर्ट के बंदीगृह में अभियुक्त को दाखिल कराने पहुंचे GRP के सिपाही और बंदीगृह में तैनात सिपाही के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों सिपाहियों ने एक-दूसरे की वर्दी फाड़ दी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की जांच की जा रही है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.