Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें हिंदी सुरु ऐप पे #comedy #viral हिंदी खबरें अब सुरु ऐप पे कॉमेडी वीडियो ऐसी कभी नहीं देखी हो गई
Rahul kurmi Maharajganj kithaw
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें हिंदी सुरु ऐप पे #comedy #viral हिंदी खबरें अब सुरु ऐप पे कॉमेडी वीडियो ऐसी कभी नहीं देखी हो गई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमेठी जिले में गुरुवार को पुलिस विभाग द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस कार्यालय गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हरिशंकर वर्मा, धर्मेन्द्र व शबीब खां को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने तीनों अधिकारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ विभाग की सेवा की है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके योगदान को याद किया। भावुक माहौल के बीच सभी ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता भी फैलायी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों साइबर ठग खुद को ट्रेजरी अधिकारी या पुलिस कर्मचारी बताकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फोन करते हैं और पेंशन संबंधी दस्तावेज अधूरे होने का झांसा देकर उनकी निजी जानकारी और ओटीपी हासिल करने की कोशिश करते हैं। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल पर अपनी गोपनीय जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और सतर्क रहकर साइबर ठगी से बचें।4
- Post by Rakesh Rawat1
- आज साबित कर दिया मां अपने बेटे के लिए क्या कुछ नहीं कर सकती ऐसी मां को सलूट करते हैं1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- अमरोहा यूपी स्लग//भाकियू शंकर द्वारा ग्राम नांगलिया असदुल्लापुर में किसान जन-जागरण कार्यक्रम एंकर//आज 1मई को दोपहर 12:00 बजे से प्रदेश प्रवक्ता चौधरी सत्यवीर सिंह जी के आवास पर ग्राम नांगलिया असदुल्लापुर में किसानों का एक जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आगामी 7 मई को कलेक्ट्रेट अमरोहा पर होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। चौधरी दिवाकर सिंह ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख किए जाने की घोषणा को दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका लाभ किसानों को नहीं मिल पाया है। वहीं जिला सहकारी बैंक द्वारा केसीसी ऋण का नवीनीकरण 3% ब्याज दर पर किया जाना था, लेकिन किसानों से 7% ब्याज वसूला जा रहा है, जो सरासर अन्याय है। कार्यकारिणी ने तय किया कि कल संपूर्ण समाधान दिवस पर अमरोहा पर प्रदेश प्रवक्ता चौधरी सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में धनोरा पर जिला अध्यक्ष चौधरी नेमपाल सिंह के नेतृत्व में नौगांवा पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में हसनपुर पर मंडल प्रभारी प्रधान हरि सिंह सैनी व तहसील अध्यक्ष राकेश चौहान के नेतृत्व में मांग पत्र सोपा जाएगा इसके अतिरिक्त, वेव शुगर मिल धनौरा एवं सहकारी चीनी मिल गजरौला द्वारा किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान लगभग दो माह से लंबित है, जिससे किसान अपने दैनिक खर्च भी पूरा करने में असमर्थ हैं। जनपद अमरोहा के गठन को 28 वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक अमरोहा विकास प्राधिकरण, जिला सहकारी बैंक बोर्ड, सभागार, तिगरी धाम पर समुचित व्यवस्थाएं तथा गजरौला में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण नहीं होना भी चिंता का विषय है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि आवारा गोवंशीय पशुओं द्वारा फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। बिजली विभाग द्वारा सिंचाई के लिए 10 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जा रही, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। साथ ही, विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र में जंगली जानवरों, विशेषकर तेंदुए के आतंक के कारण किसान रात में अपनी फसलों की सिंचाई करने में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इन सभी समस्याओं को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए और संकल्प लिया कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक जन-जागरण अभियान एवं आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। बाइट//चौधरी दिवाकर सिंह रिपोर्ट// डॉ प्रथम सिंह1
- मजदूर दिवस पर श्रमिकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम घंटाघर चौक पर मजदूर दिवस कार्यक्रम, श्रमिकों के अधिकारों पर जोर तरुण चेतना संस्थान ने मनाया मजदूर दिवस, श्रमिकों के सम्मान में कार्यक्रम प्रतापगढ़, घंटाघर चौक। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर तरुण चेतना संस्थान के तत्वाधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “श्रम ही सम्मान है और श्रमिक ही देश की पहचान हैं।” उन्होंने आगे कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। श्रमिक अपने परिश्रम से न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, बल्कि देश की आर्थिक संरचना को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में तरुण चेतना संस्थान के निदेशक नसीम अंसारी ने श्रमिकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि संस्थान सदैव श्रमिकों के हितों के लिए कार्य करता रहेगा और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने श्रमिकों को संगठित रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। आपदा विशेषज्ञ अनुपम शेखर तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि श्रमिकों के संघर्ष और उनके योगदान को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में सबसे अधिक प्रभावित श्रमिक वर्ग ही होता है, इसलिए उनके लिए विशेष सुरक्षा और सहायता योजनाओं का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने श्रमिकों को आपदा के समय सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी व अधिवक्ता दीपेंद्र मिश्रा, हकीम अंसारी, श्याम शंकर शुक्ला, हुस्नारा बानो सहित कई गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मिलकर श्रमिकों के सम्मान में अपने विचार प्रस्तुत किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन श्रमिकों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।1
- अमेठी। जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान परोसे गए खराब भोजन को लेकर बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने जमकर नाराजगी जताई। मामला गौरीगंज तहसील क्षेत्र के जामों ब्लॉक में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण के अंतिम दिन का है, जहां लंच पैकेट खोलते ही भोजन से दुर्गंध आने लगी। इससे नाराज शिक्षकों ने भोजन खाने से इंकार कर दिया और प्रशिक्षण स्थल पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक ओम नारायण द्विवेदी और शिक्षक संगठन अध्यक्ष रामेंद्र द्विवेदी ने आरोप लगाया कि लंच की गुणवत्ता बेहद खराब थी। उनका कहना था कि इस तरह का दूषित भोजन परोसना बड़ी लापरवाही है और इससे कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। शिक्षकों ने कहा कि प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भी भोजन व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षकों के विरोध के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम प्रीति तिवारी ने तत्काल तहसीलदार सूरज प्रताप को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षकों के लिए तुरंत नया लंच मंगाने की व्यवस्था कराई गई, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। एसडीएम प्रीति तिवारी ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि भोजन मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया तो संबंधित आपूर्तिकर्ता का भुगतान रोकने के साथ उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।4
- Post by Rakesh Rawat1
- *थाना लालगंज क्षेत्र अंतर्गत महिला व पुरुष द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री अमित सिंह का वक्तव्य*1