logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी डूंगरपुर के तत्वावधान में मंगलवार शाम जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि नीट पेपर लीक देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ हुआ एक गंभीर खिलवाड़ है और केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने युवाओं का विश्वास फिर से स्थापित करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से तत्काल नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की और दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने पर जोर दिया। पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने लगातार हो रहे परीक्षा घोटालों को सरकार की नाकामी का प्रमाण बताया, वहीं पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव ने शिक्षा व्यवस्था को राजनीतिक हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार से मुक्त करने की आवश्यकता जताई। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, विधायक प्रत्याशी कैलाश रोत, उपाध्यक्ष बंशीलाल साद, पूर्व लोकपाल एवं प्रवक्ता सुखदेव यादव, जिला परिषद सदस्य गुलशन मनात, कोषाध्यक्ष दशरथ ननोमा, सचिव मुस्तक मलिक, सेवादल जिलाध्यक्ष उर्मिला अहारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. गोविन्द पटेल (सबका हॉस्पिटल), राकेश अहारी, प्रवीण गमेती, हरीश डिंडोर, जयेश जोशी, संजय जोशी, श्यामलाल गर्ग, रितेश भगोरा और सुरेश फूमतीयां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा देने और देश के युवाओं के हित में परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी व विश्वसनीय बनाने की मांग की।

1 day ago
user_Maheshwar choubisa
Maheshwar choubisa
Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
1 day ago

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी डूंगरपुर के तत्वावधान में मंगलवार शाम जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष एवं विधायक गणेश

घोघरा ने कहा कि नीट पेपर लीक देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ हुआ एक गंभीर खिलवाड़ है और केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने युवाओं का विश्वास फिर से स्थापित करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से तत्काल नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की और दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने पर जोर दिया। पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने लगातार हो रहे

परीक्षा घोटालों को सरकार की नाकामी का प्रमाण बताया, वहीं पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव ने शिक्षा व्यवस्था को राजनीतिक हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार से मुक्त करने की आवश्यकता जताई। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, विधायक प्रत्याशी कैलाश रोत, उपाध्यक्ष बंशीलाल साद, पूर्व लोकपाल एवं प्रवक्ता सुखदेव यादव, जिला परिषद सदस्य गुलशन मनात, कोषाध्यक्ष दशरथ ननोमा, सचिव मुस्तक मलिक, सेवादल जिलाध्यक्ष उर्मिला अहारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. गोविन्द पटेल (सबका

हॉस्पिटल), राकेश अहारी, प्रवीण गमेती, हरीश डिंडोर, जयेश जोशी, संजय जोशी, श्यामलाल गर्ग, रितेश भगोरा और सुरेश फूमतीयां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा देने और देश के युवाओं के हित में परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी व विश्वसनीय बनाने की मांग की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा स्थित ग्राम पंचायत रतनपुरा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही कई प्रकरणों का निस्तारण किया गया और पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या ने की। इस अवसर पर प्रशासक सदु देवी भगोरा, समाजसेवी प्रेमचंद भगोरा, पंचायत समिति सदस्य दशरथ बंजारा, महेंद्र भगोरा और उपसरपंच नारायण बंजारा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी संजय सरपोटा, विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या, नायब तहसीलदार भूमल चौहान और डॉ. जिग्नेश कटारा ने राजस्व, पंचायतीराज और चिकित्सा विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ही आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। इसके साथ ही चिकित्सा विभाग द्वारा चांदीपुरा वायरस के खतरे, बचाव के उपाय और स्वास्थ्य सावधानियों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया तथा बच्चों के स्वास्थ्य में लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई। शिविर में ग्रामीणों को आबादी पट्टे, नामांतरण और शुद्धिपत्र जैसी राजस्व सेवाएं मौके पर ही प्रदान की गईं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 50 आवेदन प्राप्त किए गए, वहीं पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्र और मंगला पशु बीमा योजना से लाभान्वित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी सुखदेव रोत, ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार वर्मा, पटवारी सुरेश कटारा और सीडीपीओ मीना भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की उपस्थिति और समस्याओं के समाधान पर प्रसन्नता जताई।
    1
    डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा स्थित ग्राम पंचायत रतनपुरा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही कई प्रकरणों का निस्तारण किया गया और पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या ने की। इस अवसर पर प्रशासक सदु देवी भगोरा, समाजसेवी प्रेमचंद भगोरा, पंचायत समिति सदस्य दशरथ बंजारा, महेंद्र भगोरा और उपसरपंच नारायण बंजारा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी संजय सरपोटा, विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या, नायब तहसीलदार भूमल चौहान और डॉ. जिग्नेश कटारा ने राजस्व, पंचायतीराज और चिकित्सा विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ही आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। इसके साथ ही चिकित्सा विभाग द्वारा चांदीपुरा वायरस के खतरे, बचाव के उपाय और स्वास्थ्य सावधानियों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया तथा बच्चों के स्वास्थ्य में लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई।

शिविर में ग्रामीणों को आबादी पट्टे, नामांतरण और शुद्धिपत्र जैसी राजस्व सेवाएं मौके पर ही प्रदान की गईं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 50 आवेदन प्राप्त किए गए, वहीं पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्र और मंगला पशु बीमा योजना से लाभान्वित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी सुखदेव रोत, ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार वर्मा, पटवारी सुरेश कटारा और सीडीपीओ मीना भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की उपस्थिति और समस्याओं के समाधान पर प्रसन्नता जताई।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • डूंगरपुर में NEET परीक्षा में गड़बड़ी और काउंसलिंग में देरी को लेकर कांग्रेस और CJP सड़क पर उतर आए हैं, जिससे छात्र अपने भविष्य को लेकर बेहद परेशान हैं। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सांसद बैठकर फिल्मी गाना "रुक जाना नहीं, तू कहीं हार के" गाते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है: "NEET की परीक्षा हो गई, काउंसलर बेल में है... अब एडमिशन की प्रतीक्षा कर रही है"। एक तरफ छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, वहीं दूसरी तरफ सांसद का गाना गाना लोगों को रास नहीं आ रहा है और उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
    1
    डूंगरपुर में NEET परीक्षा में गड़बड़ी और काउंसलिंग में देरी को लेकर कांग्रेस और CJP सड़क पर उतर आए हैं, जिससे छात्र अपने भविष्य को लेकर बेहद परेशान हैं। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में सांसद बैठकर फिल्मी गाना "रुक जाना नहीं, तू कहीं हार के" गाते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है: "NEET की परीक्षा हो गई, काउंसलर बेल में है... अब एडमिशन की प्रतीक्षा कर रही है"। एक तरफ छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, वहीं दूसरी तरफ सांसद का गाना गाना लोगों को रास नहीं आ रहा है और उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
    user_Mohan khant 84
    Mohan khant 84
    Farmer सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • जंतर-मंतर पर राहुल गांधी की माँगों को प्रमुखता से उठाया गया है। इसमें जंतर-मंतर के मंच से राहुल गांधी की माँगों को लेकर अपनी बात सामने रखी गई है।
    1
    जंतर-मंतर पर राहुल गांधी की माँगों को प्रमुखता से उठाया गया है। इसमें जंतर-मंतर के मंच से राहुल गांधी की माँगों को लेकर अपनी बात सामने रखी गई है।
    user_Suraj. sadana. toda
    Suraj. sadana. toda
    Farmer सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • राजस्थान के डूंगरपुर जिले में चौरासी थाना पुलिस ने वर्ष 2023 में हुए हत्या के मामले में तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी बाबूलाल पुत्र काउडा गरासिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वारदात के बाद मजदूरी करने कुवैत भाग गया था। हाल ही में उसके कुवैत से गांव लौटने की भनक लगते ही पुलिस ने घेराबंदी की और जंगल में पीछा कर उसे धर दबोचा। मामले की शुरुआत 7 सितंबर 2023 को हुई थी, जब सोनल पुत्री मंजीलाल कटारा (निवासी गलन्दर फला तालाब, थाना रामसागड़ा) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सोनल, महेन्द्र के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी और 1 बजे गेजी पहुँचने पर नितेश पुत्र गौतम कटारा, अनिल पुत्र मगन कटारा तथा बाबूलाल पुत्र काउडा गरासिया ने उनका रास्ता रोक लिया था। नितेश और अनिल ने महेन्द्र के सिर पर लाठी से वार कर उसकी हत्या कर दी थी, जबकि बीच-बचाव में सोनल भी घायल हो गई थी। इस मामले में पुलिस पूर्व में आरोपी नितेश कटारा और अनिल कटारा को गिरफ्तार कर चालान पेश कर चुकी है तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को भी निरुद्ध कर चुकी है, लेकिन बाबूलाल घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह के मार्गदर्शन, वृत्ताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन तथा थानाधिकारी रतनलाल के नेतृत्व में गठित टीम को 21 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि बाबूलाल कुवैत से वापस घर आया है। पुलिस टीम ने उसके घर दबिश दी तो आरोपी गलन्दर के जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में न्यायालय में पेश कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रतनलाल, सहायक उप निरीक्षक ईश्वरलाल रोत, कांस्टेबल अनिल कुमार, डायालाल और पप्पू कुमार शामिल रहे।
    1
    राजस्थान के डूंगरपुर जिले में चौरासी थाना पुलिस ने वर्ष 2023 में हुए हत्या के मामले में तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी बाबूलाल पुत्र काउडा गरासिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वारदात के बाद मजदूरी करने कुवैत भाग गया था। हाल ही में उसके कुवैत से गांव लौटने की भनक लगते ही पुलिस ने घेराबंदी की और जंगल में पीछा कर उसे धर दबोचा।

मामले की शुरुआत 7 सितंबर 2023 को हुई थी, जब सोनल पुत्री मंजीलाल कटारा (निवासी गलन्दर फला तालाब, थाना रामसागड़ा) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सोनल, महेन्द्र के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी और 1 बजे गेजी पहुँचने पर नितेश पुत्र गौतम कटारा, अनिल पुत्र मगन कटारा तथा बाबूलाल पुत्र काउडा गरासिया ने उनका रास्ता रोक लिया था। नितेश और अनिल ने महेन्द्र के सिर पर लाठी से वार कर उसकी हत्या कर दी थी, जबकि बीच-बचाव में सोनल भी घायल हो गई थी। इस मामले में पुलिस पूर्व में आरोपी नितेश कटारा और अनिल कटारा को गिरफ्तार कर चालान पेश कर चुकी है तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को भी निरुद्ध कर चुकी है, लेकिन बाबूलाल घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह के मार्गदर्शन, वृत्ताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन तथा थानाधिकारी रतनलाल के नेतृत्व में गठित टीम को 21 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि बाबूलाल कुवैत से वापस घर आया है। पुलिस टीम ने उसके घर दबिश दी तो आरोपी गलन्दर के जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में न्यायालय में पेश कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रतनलाल, सहायक उप निरीक्षक ईश्वरलाल रोत, कांस्टेबल अनिल कुमार, डायालाल और पप्पू कुमार शामिल रहे।
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के गनोड़ा क्षेत्र में हाल ही में एक अद्भुत और भावुक धार्मिक समागम का आयोजन हुआ। जगन्नाथ पुरी से पधारे परम पूज्य अक्ष गोविंदा जी महाराज के आगमन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। महाराज जी की इच्छा थी कि जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर गनोड़ा में भी एक भव्य यात्रा निकाली जाए। हालांकि, 23 और 24 तारीख से पहले समय की भारी कमी के कारण यह यात्रा संभव नहीं हो सकी, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।
    1
    राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के गनोड़ा क्षेत्र में हाल ही में एक अद्भुत और भावुक धार्मिक समागम का आयोजन हुआ। जगन्नाथ पुरी से पधारे परम पूज्य अक्ष गोविंदा जी महाराज के आगमन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

महाराज जी की इच्छा थी कि जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर गनोड़ा में भी एक भव्य यात्रा निकाली जाए। हालांकि, 23 और 24 तारीख से पहले समय की भारी कमी के कारण यह यात्रा संभव नहीं हो सकी, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।
    user_Pandit Repotar
    Pandit Repotar
    Voice of people गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • उदयपुर के झाड़ोल में स्टंटबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने 50 पावर बाइक जब्त की हैं।
    1
    उदयपुर के झाड़ोल में स्टंटबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने 50 पावर बाइक जब्त की हैं।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सीमलवाड़ा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेडसा में बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही मौके पर ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में 22 विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों ने ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए। शिविर के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना रहे, जबकि अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयाल सिंह चौहान ने की। इस दौरान अतिथियों ने मनरेगा योजना में किए गए बदलाव और वीबी जी राम जी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी पर योजना को लेकर दुष्प्रचार करने और जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र लोगों तक सीधे लाभ पहुंचाना है। शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार राजेश मीणा और अतिरिक्त विकास अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को आबादी पट्टों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी निकुंज जोशी, झोथरी मंडल अध्यक्ष महावीर ननोमा, प्रशासक रेखा देवी रोत और पटवारी धनेश्वर भगोरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    सीमलवाड़ा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेडसा में बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही मौके पर ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में 22 विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों ने ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए।

शिविर के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना रहे, जबकि अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयाल सिंह चौहान ने की। इस दौरान अतिथियों ने मनरेगा योजना में किए गए बदलाव और वीबी जी राम जी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी पर योजना को लेकर दुष्प्रचार करने और जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र लोगों तक सीधे लाभ पहुंचाना है।

शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार राजेश मीणा और अतिरिक्त विकास अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को आबादी पट्टों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी निकुंज जोशी, झोथरी मंडल अध्यक्ष महावीर ननोमा, प्रशासक रेखा देवी रोत और पटवारी धनेश्वर भगोरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • नरेंद्र मोदी को कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकाला गया है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम मौजूद रहे।
    1
    नरेंद्र मोदी को कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकाला गया है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम मौजूद रहे।
    user_Suraj. sadana. toda
    Suraj. sadana. toda
    Farmer सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • उदयपुर के झाड़ोल में थानाधिकारी ने विद्यार्थियों को कानून पालन का संदेश दिया है। इस दौरान उन्होंने छात्रों को हेलमेट लगाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
    1
    उदयपुर के झाड़ोल में थानाधिकारी ने विद्यार्थियों को कानून पालन का संदेश दिया है। इस दौरान उन्होंने छात्रों को हेलमेट लगाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.