राजस्थान के डूंगरपुर जिले में चौरासी थाना पुलिस ने वर्ष 2023 में हुए हत्या के मामले में तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी बाबूलाल पुत्र काउडा गरासिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वारदात के बाद मजदूरी करने कुवैत भाग गया था। हाल ही में उसके कुवैत से गांव लौटने की भनक लगते ही पुलिस ने घेराबंदी की और जंगल में पीछा कर उसे धर दबोचा। मामले की शुरुआत 7 सितंबर 2023 को हुई थी, जब सोनल पुत्री मंजीलाल कटारा (निवासी गलन्दर फला तालाब, थाना रामसागड़ा) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सोनल, महेन्द्र के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी और 1 बजे गेजी पहुँचने पर नितेश पुत्र गौतम कटारा, अनिल पुत्र मगन कटारा तथा बाबूलाल पुत्र काउडा गरासिया ने उनका रास्ता रोक लिया था। नितेश और अनिल ने महेन्द्र के सिर पर लाठी से वार कर उसकी हत्या कर दी थी, जबकि बीच-बचाव में सोनल भी घायल हो गई थी। इस मामले में पुलिस पूर्व में आरोपी नितेश कटारा और अनिल कटारा को गिरफ्तार कर चालान पेश कर चुकी है तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को भी निरुद्ध कर चुकी है, लेकिन बाबूलाल घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह के मार्गदर्शन, वृत्ताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन तथा थानाधिकारी रतनलाल के नेतृत्व में गठित टीम को 21 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि बाबूलाल कुवैत से वापस घर आया है। पुलिस टीम ने उसके घर दबिश दी तो आरोपी गलन्दर के जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में न्यायालय में पेश कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रतनलाल, सहायक उप निरीक्षक ईश्वरलाल रोत, कांस्टेबल अनिल कुमार, डायालाल और पप्पू कुमार शामिल रहे।

- राजस्थान के डूंगरपुर जिले में चौरासी थाना पुलिस ने वर्ष 2023 में हुए हत्या के मामले में तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी बाबूलाल पुत्र काउडा गरासिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वारदात के बाद मजदूरी करने कुवैत भाग गया था। हाल ही में उसके कुवैत से गांव लौटने की भनक लगते ही पुलिस ने घेराबंदी की और जंगल में पीछा कर उसे धर दबोचा। मामले की शुरुआत 7 सितंबर 2023 को हुई थी, जब सोनल पुत्री मंजीलाल कटारा (निवासी गलन्दर फला तालाब, थाना रामसागड़ा) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सोनल, महेन्द्र के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी और 1 बजे गेजी पहुँचने पर नितेश पुत्र गौतम कटारा, अनिल पुत्र मगन कटारा तथा बाबूलाल पुत्र काउडा गरासिया ने उनका रास्ता रोक लिया था। नितेश और अनिल ने महेन्द्र के सिर पर लाठी से वार कर उसकी हत्या कर दी थी, जबकि बीच-बचाव में सोनल भी घायल हो गई थी। इस मामले में पुलिस पूर्व में आरोपी नितेश कटारा और अनिल कटारा को गिरफ्तार कर चालान पेश कर चुकी है तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को भी निरुद्ध कर चुकी है, लेकिन बाबूलाल घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह के मार्गदर्शन, वृत्ताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन तथा थानाधिकारी रतनलाल के नेतृत्व में गठित टीम को 21 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि बाबूलाल कुवैत से वापस घर आया है। पुलिस टीम ने उसके घर दबिश दी तो आरोपी गलन्दर के जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में न्यायालय में पेश कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रतनलाल, सहायक उप निरीक्षक ईश्वरलाल रोत, कांस्टेबल अनिल कुमार, डायालाल और पप्पू कुमार शामिल रहे।1
- आनंदपुरी के उदयपुरा बड़ा गाँव में आज थोड़ी हल्की बारिश हुई है। बारिश की शुरुआत होने से गाँव में आनंद का माहौल है और इससे मक्के की फसल बहुत अच्छी होने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- राजस्थान के सीमलवाड़ा में मंडली चौराहे पर प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं से देश के लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में भारी असंतोष है। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं, बेरोजगारों और गरीबों की अनदेखी कर रही है और विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से तुरंत पद छोड़ने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद कुमार कटारा ने किया। इस प्रदर्शन में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियाकांत पंड्या, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुस्ताक अहमद पठान, ब्लॉक प्रभारी महेंद्र भगोरा, प्रत्याशी महेश रोत, मंडल अध्यक्ष महेश रोत, ओबीसी प्रदेश सचिव सुरेश भोई, इमरान पटेल, महेंद्र भाभोर, प्रदीप यादव, प्रेमचंद भगोरा, शंकर भाई, प्रभु भाई, विभूषण भगोरा, गोपाल रोत, ज्योतिलाल बुज, कालूराम ताबियाड, नीतीश ताबियाड, महेश पारगी, भूरालाल, संजय कटारा, महिपाल और हितेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के बैनर तले 23 जुलाई गुरुवार को राजस्थान के डूंगरपुर स्थित एसबीपी कॉलेज मैदान में प्रातः 11:00 बजे एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक प्रकरण के खिलाफ चल रहे आंदोलन के समर्थन और राज्य सरकार द्वारा हाल ही में किए गए अध्यापकों के स्थानांतरण को निरस्त करने की मांग को लेकर निकाली जा रही है। इस प्रदर्शन के माध्यम से जिला प्रशासन के जरिए महामहिम राष्ट्रपति और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मोर्चा के पदाधिकारियों ने दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और बीजेपी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ भारी आक्रोश जताया है। विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने जिले के सभी आदिवासी परिवारों, छात्र संगठनों, कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरियों के विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस लोकतांत्रिक आंदोलन को सफल बनाने और अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है।1
- राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा क्षेत्र में 22 जुलाई, बुधवार दोपहर से हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह वर्षा किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। बारिश के बाद मौसम बेहद सुहावना हो गया है और ग्रामीणों तथा किसानों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है। लगातार हो रही वर्षा से खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई और उनके सही विकास के लिए अनुकूल स्थितियां बन गई हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह वर्षा का दौर जारी रहा, तो यह मौसम खेती-किसानी के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। क्षेत्र में चारों ओर हरियाली और अच्छी फसल की उम्मीद से लोगों में समृद्धि की नई आस जगी है।1
- भारत आदिवासी पार्टी के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने 'जय जोहार, जय आदिवासी' का नारा लगाते हुए अपनी संगठनिक पहचान और समाज के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की है।1
- राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के गनोड़ा क्षेत्र में हाल ही में एक अद्भुत और भावुक धार्मिक समागम का आयोजन हुआ। जगन्नाथ पुरी से पधारे परम पूज्य अक्ष गोविंदा जी महाराज के आगमन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। महाराज जी की इच्छा थी कि जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर गनोड़ा में भी एक भव्य यात्रा निकाली जाए। हालांकि, 23 और 24 तारीख से पहले समय की भारी कमी के कारण यह यात्रा संभव नहीं हो सकी, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।1
- डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा स्थित ग्राम पंचायत रतनपुरा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही कई प्रकरणों का निस्तारण किया गया और पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या ने की। इस अवसर पर प्रशासक सदु देवी भगोरा, समाजसेवी प्रेमचंद भगोरा, पंचायत समिति सदस्य दशरथ बंजारा, महेंद्र भगोरा और उपसरपंच नारायण बंजारा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी संजय सरपोटा, विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या, नायब तहसीलदार भूमल चौहान और डॉ. जिग्नेश कटारा ने राजस्व, पंचायतीराज और चिकित्सा विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ही आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। इसके साथ ही चिकित्सा विभाग द्वारा चांदीपुरा वायरस के खतरे, बचाव के उपाय और स्वास्थ्य सावधानियों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया तथा बच्चों के स्वास्थ्य में लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई। शिविर में ग्रामीणों को आबादी पट्टे, नामांतरण और शुद्धिपत्र जैसी राजस्व सेवाएं मौके पर ही प्रदान की गईं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 50 आवेदन प्राप्त किए गए, वहीं पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्र और मंगला पशु बीमा योजना से लाभान्वित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी सुखदेव रोत, ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार वर्मा, पटवारी सुरेश कटारा और सीडीपीओ मीना भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की उपस्थिति और समस्याओं के समाधान पर प्रसन्नता जताई।1