श्योपुर में तेज आंधी-तूफान बना आफत, राधिका पैलेस का शेड गिरा – 15 से ज्यादा लोग घायल, मची अफरा-तफरी तेज आंधी-तूफान बना आफत, राधिका पैलेस का शेड गिरा – 15 से ज्यादा लोग घायल, मची अफरा-तफरी श्योपुर शहर में आई तेज आंधी-तूफान ने बड़ा हादसा कर दिया। शहर स्थित राधिका पैलेस में लगा लोहे का शेड अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय पैलेस में काफी लोग मौजूद थे, जो शेड के नीचे खड़े थे। शेड गिरते ही करीब 15 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज आंधी और तूफान के चलते शेड कमजोर होकर गिर गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शेड की गुणवत्ता व निर्माण में लापरवाही की भी जांच की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हादसे के बाद का मंजर साफ देखा जा सकता है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
श्योपुर में तेज आंधी-तूफान बना आफत, राधिका पैलेस का शेड गिरा – 15 से ज्यादा लोग घायल, मची अफरा-तफरी तेज आंधी-तूफान बना आफत, राधिका पैलेस का शेड गिरा – 15 से ज्यादा लोग घायल, मची अफरा-तफरी श्योपुर शहर में आई तेज आंधी-तूफान ने बड़ा हादसा कर दिया। शहर स्थित राधिका पैलेस में लगा लोहे का शेड अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय पैलेस में काफी लोग मौजूद थे, जो शेड के नीचे खड़े थे। शेड गिरते ही करीब 15 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज आंधी और तूफान के चलते शेड कमजोर होकर गिर गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शेड की गुणवत्ता व निर्माण में लापरवाही की भी जांच की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हादसे के बाद का मंजर साफ देखा जा सकता है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
- Post by Indra Singh Gurjar2
- मुरैना पगारा रोड पर फायरिंग से दहशत, KGN इंजीनियर वर्क शॉप पर बदमाशों का हमला – दुकानदार बाल-बाल बचा मुरैना शहर के पगारा रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब बदमाशों ने एक दुकान पर फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार फैजान खान, जो मुरैना का रहने वाला है, उसकी KGN इंजीनियर वर्क शॉप (खराद मशीन की दुकान, जहां बाइक का बोर किया जाता है) को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि पहले आरोपी दुकान पर आए और कट्टा लहराया, लेकिन उस समय गोली नहीं चली। इसके बाद करीब एक घंटे बाद बदमाश दोबारा लौटे और इस बार उन्होंने सीधे दुकान की ओर गोली चला दी। गनीमत रही कि दुकानदार बाल-बाल बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला पुरानी रंजिश या धमकी से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।1
- कलेक्टर के आदेश की उड़ाई धज्जियां! कृष्णा पब्लिक स्कूल खुला, पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप मुरैना जिले में कलेक्टर के आदेशानुसार 30 अप्रैल तक कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन इसके बावजूद संजय कॉलोनी चौराहा स्थित भदोरिया गार्डन के पास संचालित कृष्णा पब्लिक स्कूल खुला मिला। मौके पर बच्चों की कक्षाएं संचालित होती पाई गईं, जिससे प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जब पत्रकार स्कूल की स्थिति कवरेज करने पहुंचे तो स्कूल प्रबंधन का रवैया विवादित नजर आया। आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल, जिन्होंने अपना नाम संदीप सिंह सिकरवार बताया, ने पत्रकारों के साथ बदतमीजी की। इतना ही नहीं, पत्रकारों का मोबाइल छीनने की कोशिश करने और धमकी देने के भी आरोप लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रिंसिपल ने पत्रकारों से कहा — “जो करना है कर लो,” जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जिला प्रशासन ने गर्मी को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए अवकाश घोषित किया है, तब इस तरह स्कूल खोलना बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1
- राजाखेड़ा में 11 लाख बकाया पर उतारे गए 5 ट्रांसफॉर्मर, मौके पर 2 लाख रुपए की वसूली भी की गई, सतर्कता टीम ने 119 बिजली चोरी के मामले पकड़े, 28 लाख रुपए का लगाया गया जुर्माना, करीब 120 अवैध जंपर हटाकर जमा कराए गए, SE विवेक शर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई, डिस्कॉम ने आगे मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।1
- चूड़ी मार्केट और उदयभान मार्केट में फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान धौलपुर। शहर में लगातार बढ़ रही यातायात समस्या और बाजारों में लग रहे जाम को देखते हुए गुरुवार को यातायात पुलिस एवं नगर परिषद की संयुक्त टीम ने चूड़ी मार्केट और उदयभान मार्केट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे लगाए गए अस्थाई खोखे, हथठेले और अवैध रूप से रखा सामान हटवाया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और ठेला संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम ने कई स्थानों पर सड़क तक फैला सामान हटवाया, वहीं निर्देशों की अनदेखी करने वाले कुछ दुकानदारों का सामान जब्त भी किया गया। नगर परिषद कर्मचारियों ने बताया कि बाजार क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है और आगे भी नियमित कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान बाजार में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन बाद में सड़कें खुलने से यातायात व्यवस्था सुचारु होती दिखाई दी। प्रशासन ने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी दुकानदार निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखें, ताकि बाजारों में आवागमन बाधित न हो।4
- धौलपुर- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में फ्लेट की लीज मनी राशि मामले में परिवादी की ओर से जमा की गई राशि के वावजूद भी राजस्थान आवासन मंडल दुवारा बकाया निकाली लीज मनी राशि व उस पर लगाई गई पेनल्टी की मांग की व लीज मनी अदेय प्रमाण पत्र जारी नही किया गया इस प्रकरण को लेकर एडवोकेट सारांश अग्रवाल ने स्थाई लोक अदालत धोलपुर में परिवाद प्रस्तुत किया जिसमें राजस्थान आवासन मंडल के जबाब आने के वाद न्यायालय में बहस के दौरान एडवोकेट सारांश अग्रवाल व आवासन मंडल ने अपनी -अपनी बात रखी जिस पर न्यायालय श्रीमान स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष श्री सुरेश प्रकाश भट्ट जी व उनके सदस्य के दुवारा विचार कर परिवादी के अलॉटमेंट लेटर को देखते हुए राजस्थान आवासन मंडल दुवारा गलत तरीके से नियत की गई बकाया लीज मनी राशि और पैनल्टी को निरस्त किया जाकर दिनाक - 20/4/2026 को निर्णय पारित कर आदेश दिया गया कि 1 महा के अंदर राजस्थान आवासन मंडल परिवादी को बतौर क्षतिपूर्ति राशि ₹50000 पचास हजार रुपए तथा अदेय लीज मनी प्रमाण पत्र दिनाक 20/4/2026 से 1 एक महा के अंदर - अंदर प्रदान करे प्रदान ना करने की सूरत में परिवादी 6 प्रतिशत वार्षिक दर से व्याज भी प्राप्त करने का अधिकारी होगा l1
- सेवानिवृत होने पर तथागत गौतम बुद्ध बाबासाहेब अंबेडकर जी की तस्वीर देकर किया स्वागत धौलपुर जल संसाधन विभाग लिफ्ट के अधिशासी अभियंता विज्जेलाल शर्मा का विभाग से सेवानिवृत होने पर विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने विज्जेलाल शर्मा को माला साफा और उपहार देकर भव्य स्वागत किया सर्वप्रथम जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता डी के अग्रवाल और अधीक्षण अभियंता राजीव अग्रवाल ने विज्जेलाल शर्मा के पिताजी दीनदयाल शर्मा को साफा बांधकर भव्य स्वागत किया उनके बाद सेवानिवृत होने वाले XEN विज्जेलाल शर्मा को भी सापा बांधकर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया उनकी जीवन संगिनी सुसमन्या शर्मा का JEN नीलम अनीता रजनी भारती मैडम ने साड़ी भेंटकर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया उनके भाई बच्चू सिंह SE कमला कांत शर्मा अध्यापक पूरन चंद शर्मा प्रॉपर्टी डीलर मोतीलाल शर्मा ASI विनोद कुमार शर्मा ASI का भी साफा बांधकर फूल मालाओं से स्वागत किया XEN विज्जेलाल शर्मा ने बताया कि मेरी प्रथम नियुक्ति 8/3/ 1997 को बीकानेर सी ए डी में हुई थी उसके बाद 12 नवंबर 1997 JEN सिंचाई विभाग धौलपुर,26/ 10 /2000 डीपी झालावाड़, 2001 में बयान , 2002 से 16 तक आर एम एस पद पर रहे,2017 में प्रमोशन होने पर XEN रहा, 2019 में गंगा नगर,2021 में भरतपुर, 2022 में जिला परिषद धौलपुर ,2023 में जल संसाधन खंड धौलपुर , 24 में नर्मदा केनाल प्रोजेक्ट बाड़मेर , 2025 में धौलपुर, और अब 30/4 2026 को रिटायरमेंट होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इस मौके पर जल संसाधन विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने व जीबीपीआर के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे4
- तेज आंधी-तूफान बना आफत, राधिका पैलेस का शेड गिरा – 15 से ज्यादा लोग घायल, मची अफरा-तफरी श्योपुर शहर में आई तेज आंधी-तूफान ने बड़ा हादसा कर दिया। शहर स्थित राधिका पैलेस में लगा लोहे का शेड अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय पैलेस में काफी लोग मौजूद थे, जो शेड के नीचे खड़े थे। शेड गिरते ही करीब 15 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज आंधी और तूफान के चलते शेड कमजोर होकर गिर गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शेड की गुणवत्ता व निर्माण में लापरवाही की भी जांच की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हादसे के बाद का मंजर साफ देखा जा सकता है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1