logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* बल्दीराय थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* बल्दीराय थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी चोट की है।पारा नई बस्ती और नेमा का पुरवा अरवल में आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की,जबकि मौके पर ही करीब 100 किलो लहन नष्ट कर दिया।कार्रवाई के दौरान पारा नई बस्ती निवासी हरेंद्र और उनकी पत्नी लक्ष्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।आबकारी निरीक्षक नेहा श्रीवास्तव और पारा पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चली कार्रवाई में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।इसके बाद टीम ने क्षेत्र की शराब दुकानों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक का सत्यापन किया और गुप्त रूप से टेस्ट परचेज कर बिक्री व्यवस्था की जांच की।कबाड़ियों की दुकानों और ईंट-भट्ठों की भी सघन तलाशी ली गई।

6 hrs ago
user_राहुल कादीपुर हिन्दीसमाचारपत्र
राहुल कादीपुर हिन्दीसमाचारपत्र
Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
58535ac9-62c4-495b-abd8-8bb402a97184

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* बल्दीराय थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* बल्दीराय थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी चोट की है।पारा नई बस्ती और नेमा का पुरवा अरवल में आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की,जबकि मौके पर ही करीब 100 किलो लहन नष्ट कर दिया।कार्रवाई के दौरान पारा नई बस्ती निवासी हरेंद्र और उनकी पत्नी लक्ष्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।आबकारी निरीक्षक नेहा श्रीवास्तव और पारा पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चली कार्रवाई में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।इसके बाद टीम ने क्षेत्र की शराब दुकानों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक का सत्यापन किया और गुप्त रूप से टेस्ट परचेज कर बिक्री व्यवस्था की जांच की।कबाड़ियों की दुकानों और ईंट-भट्ठों की भी सघन तलाशी ली गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नहर सूखी डीजल इंजन के सहारे धान की रोपाई किसानों में बढी नाराजगी सुल्तानपुर। शारदा सहायक खंड के गोपालपुर रजबहा में सिंचाई के लिए नहर में पानी न आने से किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मजबूरी में किसान डीजल इंजन चलाकर धान की रोपाई कर रहे हैं, जिससे उनकी लागत बढ़ रही है। वहीं नहर के पानी के इंतजार में धान की नर्सरी भी प्रभावित हो रही है। धंमौर क्षेत्र के कामोलिया, सोमनाभार, उधरपुर, जैतापुर, बिकना, बसऊं, अमेठा और निगोलिया सहित कई गांवों के किसान सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं। खेतों में पर्याप्त पानी न होने के कारण रोपाई का कार्य धीमा पड़ गया है, जबकि कीचड़युक्त खेतों में काम करना भी किसानों के लिए चुनौती बन गया है। किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। समय रहते नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की फसल पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल नहर में पानी छोड़ने और सिंचाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
    1
    नहर सूखी डीजल इंजन के सहारे धान की रोपाई किसानों में बढी नाराजगी 
सुल्तानपुर। शारदा सहायक खंड के गोपालपुर रजबहा में सिंचाई के लिए नहर में पानी न आने से किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मजबूरी में किसान डीजल इंजन चलाकर धान की रोपाई कर रहे हैं, जिससे उनकी लागत बढ़ रही है। वहीं नहर के पानी के इंतजार में धान की नर्सरी भी प्रभावित हो रही है।
धंमौर क्षेत्र के कामोलिया, सोमनाभार, उधरपुर, जैतापुर, बिकना, बसऊं, अमेठा और निगोलिया सहित कई गांवों के किसान सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं। खेतों में पर्याप्त पानी न होने के कारण रोपाई का कार्य धीमा पड़ गया है, जबकि कीचड़युक्त खेतों में काम करना भी किसानों के लिए चुनौती बन गया है।
किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। समय रहते नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की फसल पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल नहर में पानी छोड़ने और सिंचाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • जयसिंहपुर उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस, 171 शिकायती पत्र हुए प्राप्त जयसिंहपुर तहसील प्रांगण में शनिवार को तहसील समाधान दिवस उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर की मौजूदगी में संपन्न किया गया, जहां पर फरियादियों द्वारा कुल 171 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांच शिकायती पत्रों का निस्तारण तुरंत कर दिया गया, बाकी बची हुई शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग को देते हुए तत्काल निस्तारण करवाने के लिए निर्देश दिए गए की ताकि फरियादियों को तहसील का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े और उनको न्याय मिल सके, तहसील समाधान दिवस में मौजूद तहसील विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य विभाग के आए हुए लोग भी मौजूद रहे
    1
    जयसिंहपुर उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस, 171 शिकायती पत्र हुए प्राप्त
जयसिंहपुर तहसील प्रांगण में शनिवार को तहसील समाधान दिवस उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर की मौजूदगी में संपन्न किया गया, जहां पर फरियादियों द्वारा कुल 171 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांच शिकायती पत्रों का निस्तारण तुरंत कर दिया गया, बाकी बची हुई शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग को देते हुए तत्काल निस्तारण करवाने के लिए निर्देश दिए गए की ताकि फरियादियों को तहसील का बार-बार चक्कर न  लगाना पड़े और उनको न्याय मिल सके, तहसील समाधान दिवस में मौजूद तहसील विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य विभाग के आए हुए लोग भी मौजूद रहे
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *जनवारी नाथ मंदिर परिसर में लगाए गए तीन आम के पौधे, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला समर्थन* लम्भुआ, सुलतानपुर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनवारी नाथ मंदिर के पुजारी द्वारा माँ विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में तीन आम के पौधों का रोपण किया गया। ये पौधे लम्भुआ में चल रहे पौध वितरण अभियान के तहत लगाए गए। पौधरोपण के दौरान रिंकू तथा मंदिर में कार्यरत सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे और पौधे लगाने में सहयोग किया। इस अवसर पर अजय गौतम, श्याम देव, हनुमान, मानवाधिकार ऑर्गनाइजेशन के सदस्य अशोक वर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी (बाबा) ने सभी उपस्थित लोगों को आशीर्वाद देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अभियान की सफलता की कामना की। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
    4
    *जनवारी नाथ मंदिर परिसर में लगाए गए तीन आम के पौधे, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला समर्थन*
लम्भुआ, सुलतानपुर
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनवारी नाथ मंदिर के पुजारी द्वारा माँ विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में तीन आम के पौधों का रोपण किया गया। ये पौधे लम्भुआ में चल रहे पौध वितरण अभियान के तहत लगाए गए।
पौधरोपण के दौरान रिंकू तथा मंदिर में कार्यरत सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे और पौधे लगाने में सहयोग किया। इस अवसर पर अजय गौतम, श्याम देव, हनुमान, मानवाधिकार ऑर्गनाइजेशन के सदस्य अशोक वर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी (बाबा) ने सभी उपस्थित लोगों को आशीर्वाद देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अभियान की सफलता की कामना की। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल सुल्तानपुर .....ब्रेकिंग तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल,,, *सुल्तानपुर। तहसील सदर में मोटरसाइकिल स्टैंड के ठेकेदार द्वारा की जा रही अवैध वसूली।* प्रशासन मौन एवं उक्त अवैध वसूली से बेखबर है। *अभी चंद दिनों पहले ही नीलामी की प्रक्रिया पूरी करते हुए तहसील सदर में मोटरसाइकिल, फोर व्हीलर व साइकिल के स्टैंड हेतु ठेकेदारी व्यवस्था लागू की गई है।* जिसके तदोपरांत ठेकेदार के द्वारा जिला प्रशासन को गुमराह करते हुए पर व्यक्ति मोटरसाइकिल से ₹20 की अवैध वसूली की जा रही है। *जबकि सरकारी रेट ₹10 निर्धारित किया गया है।* ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि दबंग व मनबड पवित्र का ठेकेदार किसके सहारे वाहन स्वामियों से अवैध वसूली कर रहा है। *अब देखने वाली बात यह होगी कि सोशल मीडिया पर वायरल उक्त फुटेज का जिला प्रशासन संज्ञान लेता है या नहीं।* आपको बताते चले की जब से नीलामी प्रक्रिया तहसील सदर में लागू हुई है, तभी से अवैध वसूली करते हुए विवादों में लगातार बना रहता है ठेकेदारी व्यवस्था, *आखिर क्यों संज्ञान नहीं लेता तहसील प्रशासन।*
    1
    तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल 
सुल्तानपुर .....ब्रेकिंग 
तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल,,,
*सुल्तानपुर। तहसील सदर में मोटरसाइकिल स्टैंड के ठेकेदार द्वारा की जा रही अवैध वसूली।*
प्रशासन मौन एवं उक्त अवैध वसूली से बेखबर है। 
*अभी चंद दिनों पहले ही नीलामी की प्रक्रिया पूरी करते हुए तहसील सदर में मोटरसाइकिल, फोर व्हीलर व साइकिल के स्टैंड हेतु ठेकेदारी व्यवस्था लागू की गई है।*
जिसके तदोपरांत ठेकेदार के द्वारा जिला प्रशासन को गुमराह करते हुए पर व्यक्ति मोटरसाइकिल से ₹20 की अवैध वसूली की जा रही है। *जबकि सरकारी रेट ₹10 निर्धारित किया गया है।* ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि दबंग व मनबड पवित्र का ठेकेदार किसके सहारे वाहन स्वामियों से अवैध वसूली कर रहा है।
*अब देखने वाली बात यह होगी कि सोशल मीडिया पर वायरल उक्त फुटेज का जिला प्रशासन संज्ञान लेता है या नहीं।*
आपको बताते चले की जब से नीलामी प्रक्रिया तहसील सदर में लागू हुई है, तभी से अवैध वसूली करते हुए विवादों में लगातार बना रहता है ठेकेदारी व्यवस्था, *आखिर क्यों संज्ञान नहीं लेता तहसील प्रशासन।*
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश, हेलमेट और नियम पालन की अपील #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice #ambedkar_nagar
    1
    अम्बेडकरनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश, हेलमेट और नियम पालन की अपील #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice #ambedkar_nagar
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • पिकअप की टक्कर से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत, गांव में पसरा मातम पिकअप की टक्कर से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत, गांव में पसरा मातम चांदा, सुल्तानपुर। चांदा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रही एक वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापपुर कमैचा निवासी धनराजी (80) पत्नी सुखई शनिवार दोपहर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायल वृद्धा को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर चांदा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। हादसे के बाद पिकअप चालक की तलाश भी की जा रही है।
    4
    पिकअप की टक्कर से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत, गांव में पसरा मातम
पिकअप की टक्कर से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत, गांव में पसरा मातम
चांदा, सुल्तानपुर। चांदा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रही एक वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापपुर कमैचा निवासी धनराजी (80) पत्नी सुखई शनिवार दोपहर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं।
घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायल वृद्धा को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वृद्धा की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर चांदा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। हादसे के बाद पिकअप चालक की तलाश भी की जा रही है।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.