बहुत सो लिए अब तो जाग जाओ,स्वयं का निर्णय कब करोगे,देश मे कलयुगी संस्कृति का पोषण कब तक करोगें। @जागो मतदाता जागो,पार्टियों का मोह छोड़ो अपना उम्मीदवार खोज कर अच्छे और ईमानदार व्यक्ति को ही वोट करो वो आपकी पसंद की पार्टियों में भी हो सकता है,अकेला चलो ओर ढूंढो। # पंचायती राज आपका अपना राज,पहली सीढ़ी पा सकोगे क्या इसबार या हर बार की तरह प्रेम में बिक जाओगे? "*बुद्धिमान कोम के लोग उनके अगले पांच साल के एशोआराम के लिए जीवन साथी ढूंढ रहे है।*"इन्हें आप एससी,एसटी ओर ओबीसी समाज सुधारक भी कह सकते है।जेसे-जेसे सरपंच,जिला परिषद नगर निकाय के चुनाव पास आ रहें हैं दोनों प्रमुख पार्टियों के कार्यकर्ताओं के आरोपों से आपको भरमाने के लिए विकास के मुद्दों कि गंगा बह रही है। एक दुसरे पर ऐसा हमला बोल रहें जेसे दोनों पार्टीयों ने इस गंगा कों अबतक आपके घर,परिवार और आपके समाजो के लिए त्याग करके उद्धार के लिए लगातार बहाया हों। लेकिन बारां जिले में तो होगा तों वहीं जों यें दोनों धाकड़ पार्टियों के नेता चाहेंगे। जनता तों इन्हें ही नागनाथ ओर सांपनाथ समझ वोट करने के लिए ही बनी है ओर इन्हें ही वोट करेगी क्यों कि आजाद शरीर हुआ है दिमाक तो गिरवी रखा है।हैकि नही सोचो।आप नही भी सोचो तो भी आप इन्हें ही करे वोट फिर नही भी होगा तों भी वही जो होगा जो यहीं बुद्धि से करतें हैं।इनका जादू देखो यह बारां जिले को कैसे गरीब से अमीर और अमीर से गरीब बना दे।कम से ज्यादा ओर ज्यादा से कम फिर एक बार करो इन्हें वोट,नही करोगे तो बाराह कि तेरह और तेरह कि बाराह का जादू आप देखोगे ही सही।इसलिए अपना तों जनता से यहीं कहना है की इनकी चालों को समझो ओर बहकावे में मत आवो,अपना काम करों और मस्त रहो जिसको चाहों वोट दों या नोटा में ही सरका दों पर वोट को नोट में मत बेचना स्वयं विवेक से देना। अलख ज्योति जन जागृति अभियान से जुड़ने के लिए वाट्सप मेसेज करें-9413006192.
बहुत सो लिए अब तो जाग जाओ,स्वयं का निर्णय कब करोगे,देश मे कलयुगी संस्कृति का पोषण कब तक करोगें। @जागो मतदाता जागो,पार्टियों का मोह छोड़ो अपना उम्मीदवार खोज कर अच्छे और ईमानदार व्यक्ति को ही वोट करो वो आपकी पसंद की पार्टियों में भी हो सकता है,अकेला चलो ओर ढूंढो। # पंचायती राज आपका अपना राज,पहली सीढ़ी पा सकोगे क्या इसबार या हर बार की तरह प्रेम में बिक जाओगे? "*बुद्धिमान कोम के लोग उनके अगले पांच साल के एशोआराम के लिए जीवन साथी ढूंढ रहे है।*"इन्हें आप एससी,एसटी ओर ओबीसी समाज सुधारक भी कह सकते है।जेसे-जेसे सरपंच,जिला परिषद नगर निकाय के चुनाव पास आ रहें हैं दोनों प्रमुख पार्टियों के कार्यकर्ताओं के आरोपों से आपको भरमाने के लिए विकास के मुद्दों कि गंगा बह रही है। एक दुसरे पर ऐसा हमला बोल रहें जेसे दोनों पार्टीयों ने इस गंगा कों अबतक आपके घर,परिवार और आपके समाजो के लिए त्याग करके उद्धार के लिए लगातार बहाया हों। लेकिन बारां जिले में तो होगा तों वहीं जों यें दोनों धाकड़ पार्टियों के नेता चाहेंगे। जनता तों इन्हें ही नागनाथ ओर सांपनाथ समझ वोट करने के लिए ही बनी है ओर इन्हें ही वोट करेगी क्यों कि आजाद शरीर हुआ है दिमाक तो गिरवी रखा है।हैकि नही सोचो।आप नही भी सोचो तो भी आप इन्हें ही करे वोट फिर नही भी होगा तों भी वही जो होगा जो यहीं बुद्धि से करतें हैं।इनका जादू देखो यह बारां जिले को कैसे गरीब से अमीर और अमीर से गरीब बना दे।कम से ज्यादा ओर ज्यादा से कम फिर एक बार करो इन्हें वोट,नही करोगे तो बाराह कि तेरह और तेरह कि बाराह का जादू आप देखोगे ही सही।इसलिए अपना तों जनता से यहीं कहना है की इनकी चालों को समझो ओर बहकावे में मत आवो,अपना काम करों और मस्त रहो जिसको चाहों वोट दों या नोटा में ही सरका दों पर वोट को नोट में मत बेचना स्वयं विवेक से देना। अलख ज्योति जन जागृति अभियान से जुड़ने के लिए वाट्सप मेसेज करें-9413006192.
- गगचाना विद्यालय में रामस्वरूप साहू की भावभीनी विदाई,34 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति, विद्यालय विकास के लिए किया ₹26,100 का आर्थिक सहयोग गगचाना विद्यालय में रामस्वरूप साहू की भावभीनी विदाई,34 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति, विद्यालय विकास के लिए किया ₹26,100 का आर्थिक सहयोग छीपाबड़ौद /गगचाना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गगचाना के शिक्षक रामस्वरूप साहू के राजकीय सेवा में 34 वर्ष की गौरवपूर्ण एवं समर्पित सेवाएं पूर्ण करने पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य भीमराज मीणा ने बताया कि समारोह में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार भार्गव, विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद नागर, सरपंच प्रतिनिधि महावीर प्रसाद नागर, ग्राम विकास अधिकारी ललित शर्मा, डॉ. गणेशलाल मालव, CHO सत्यप्रकाश मीणा सहित पीईओ क्षेत्र के शिक्षक, उनके परिवारजन, गणमान्य अतिथि, ग्रामवासी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने साहू का पुष्पमालाओं, साफा पहनाकर एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया। उपस्थितजनों ने उनके अनुशासित व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा, सरल व्यवहार एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पित सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन व्याख्याता महावीर प्रसाद नागर ने किया। *सेवानिवृत्ति पर प्रेरणादायक पहल* सेवानिवृत्ति के अवसर पर रामस्वरूप साहू ने विद्यालय के प्रति आत्मीयता का परिचय देते हुए 21,000 रुपये व्यय कर एक कक्षा-कक्ष की मरम्मत करवाई। साथ ही विद्यालय में विकसित किए जा रहे गार्डन के लिए 5,100 रुपये की सहयोग राशि भी भेंट की। उनके इस अनुकरणीय योगदान की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे विद्यालय विकास की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों ने रामस्वरूप साहू को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।2
- शराब के नशे में बस सड़क किनारे खड़ी कर चालक सीट पर ही सो गया झालावाड़। शहर के मिनी सचिवालय के मुख्य गेट के सामने शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भोपाल से कोटा जा रही राजस्थान रोडवेज की एक बस का चालक कथित रूप से शराब के नशे में बस सड़क किनारे खड़ी कर चालक सीट पर ही सो गया। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। काफी देर तक बस नहीं चलने पर यात्रियों और राहगीरों ने चालक को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह भड़क उठा और हंगामा करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक सियाराम नशे की हालत में दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चालक पुलिसकर्मियों से भी बहस करता रहा। इस दौरान उसने खुद को मंत्री जवाहर सिंह बेड़म का करीबी बताते हुए कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।1
- झालावाड़ पुलिस का अवैध साहुकारी व धोखाधडी के खिलाफ जिलास्तरीय बड़ा एक्शन ➤ बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसा देकर आर्थिक चंगुल में फसाने वालों पर थाना मनोहरथाना, जावर, पिड़ावा, सुनेल व घाटोली की कार्यवाही, 321 किलो चांदी, 04 किलो सोना, 128 थ्रेशर, 35 कल्टीवेटर, दर्जनों वाहन व जमीनों के संदिग्ध स्टाम्प, झालावाड़ । झालावाड़ पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताय कि झालावाड़ पुलिस द्वारा जिले में असंगठित व अवैध रूप से संचालित भारी ब्याज वसूली, आमजन के आर्थिक-मानसिक शोषण एवं धोखाधड़ी के विरुद्ध एक विशेष और वृहद अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब, अनपढ़ काश्तकारों तथा असहाय नागरिकों की लाचारी का अनुचित लाभ उठाकर उनकी जमीन-जायदाद, आभूषण व कृषि उपकरणों को अवैध रूप से हड़पने वाले पर अंकुश लगाना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भागचंद एवं संबंधित वृत्ताधिकारियों के निकटतम सुपरविजन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाइयां की गईं। पुलिस कार्यवाहीः- पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानाधिकारी मनोहरथाना के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आंवलहेडा निवासी कृष्णगोपाल, राजाराम, भारत सिंह और मनोहरथाना निवासी भप्या सोनी उर्फ श्रीकिशन ठिकानों तथा बाड़ों की नियमानुसार तलाशी के दौरान से बडी मात्रा में सामग्रियां बरामद की है। इसी प्रकार थाना जावर द्वारा परमानंद तथा थाना पिडावा द्वारा गोविंदपुरा निवासी ओंकार सिंह व शंकरसिंह के यहां से बडी मात्रा में सामग्रियां बरामद की है। बरामदगी आभूषण और नकदीः जिले भर में की गई कार्यवाहियों के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में सोना-चांदी और नकदी मिली है। संपूर्ण कार्यवाही के दौरान की गई कुल बरामदगी निम्नलिखित है- कीमती धातुएँः 321 किलोग्राम चांदी एवं 04 किलोग्राम सोना नकद राशिः ₹37,35,300/- सैंतीस लाख पैंतीस हजार तीन सौ रुपये नकद कृषि उपकरणः 128 थ्रेशर मशीनें एवं 35 कल्टीवेटर वाहनः 25 ट्रॉलियाँ, 03 ट्रैक्टर, 02 बोलेरो पिकअप डीजे, 01 टाटा 4074, 01 टवेरा, 01 टेम्पो तथा 03 मोटरसाइकिलें अवैध हथियारः 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस आर्मस एक्ट के तहत कार्रवाई वित्तीय दस्तावेजः बिना किसी वैध लाइसेंस के ब्याज पर पैसे देकर जमीनों को रहन रखने के व्यापक दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने दर्जनों लेन-देन की डायरियां, बही. खाते, हस्ताक्षरित खाली व दर्ज स्टाम्प पेपर, ब्लैंक चेक, चेकबुक, बैंक पासबुक और गिरवी गहनों से संबंधित पर्चियां बरामद की हैं। धारा 106 बीएनएसएसः सुनेल एवं घाटोली में संदिग्ध दस्तावेजों की जप्ती सुनेल एवं घाटोली थाना क्षेत्रों में संदिग्ध साहूकारी व वित्तीय लेन-देन के संबंध में धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्ती की कार्रवाई की गई। थानाधिकारी सुनेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम केसरपुरा में निर्माणाधीन परिसर से 02 लेन-देन की डायरियां, 01 हस्ताक्षरित स्टाम्प जिसमें ₹1.5 लाख का ब्याज लेन-देन अंकित है, 08 बैंक पासबुक बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई व केंद्रीय सहकारी बैंक तथा 03 चेकबुक जप्त कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत अग्रिम जांच हेतु रिकॉर्ड पर ली गईं। इसी प्रकार थानाधिकारी घाटोली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घाटोली स्थित मकान / दुकान की नियमानुसार तलाशी ली गई। मौके से लेन-देन व गिरवी का हिसाब दर्ज 04 रोकड़ बही-खाते, 11 स्टाम्प पेपर, 05 बैंक पासबुक, 01 संदिग्ध मोबाइल तथा डिब्बे में सीलशुदा रखे गिरवी गहनों से संबंधित पर्चियां धारा 106 बीएनसएस के तहत जप्त की गईं। झालावाड़ पुलिस की समस्त नागरिकों और काश्तकारों से अपील की है कि वे अपनी किसी भी वित्तीय आवश्यकता के लिए केवल अधिकृत एवं वैध बैंकिंग संस्थानों का ही सहार तथा किसी भी अवैध साहूकार के झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति डरा धमकाकर स्टाम्पए चेक या संपत्ति हड़पने की कोशिश करेए तो बिना किसी संकोच के तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय के संकल् साथ जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है। झालावाड पुलिसः आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय1
- सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता संपन्न,राष्ट्रभक्ति से गूंजा विद्यालय परिसर, समीक्षा और रक्षिता प्रथम सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता संपन्न,राष्ट्रभक्ति से गूंजा विद्यालय परिसर, समीक्षा और रक्षिता प्रथम छीपाबड़ौद - बारां विद्या भारती से संचालित सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर, छीपाबड़ौद में शनिवार को देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के भैया-बहिनों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की भावपूर्ण एवं ओजस्वी प्रस्तुतियाँ देकर समूचे विद्यालय परिसर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना, आत्मविश्वास तथा भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना विकसित करना था। प्रतिभागियों ने अपने मधुर स्वर, प्रभावशाली गायन एवं अनुशासित मंच संचालन से उपस्थित आचार्य-दीदियों, भैया-बहिनों एवं निर्णायकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, मंच संचालन कौशल, आत्मविश्वास तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना करते हुए निरंतर अपनी प्रतिभा का विकास करने के लिए प्रेरित किया। शनिवारीय कार्यक्रम संयोजक भारती सिरोहिया ने बताया कि प्रतियोगिता में *प्रथम स्थान* समीक्षा प्रजापति एवं रक्षिता माहेश्वरी ने "वो देश मेरे" गीत की प्रस्तुति पर प्राप्त किया। *द्वितीय स्थान* बहिन चंचल तथा *तृतीय स्थान* बहिन गरिमा कुशवाह ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं का सम्मान सोमवार की वंदना सभा में किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना की मुक्त कंठ से सराहना की गई।4
- गुना गैंगवारदात का 24 घंटे में खुलासा: लूट और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास में 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार गुना। धरनावदा थाना क्षेत्र में युवक-युवती के साथ लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास की सनसनीखेज वारदात का गुना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में सात आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 30 जुलाई 2026 की रात एक युवक और युवती मंदिर से दर्शन कर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। गादेर गांव के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बदमाशों ने उन्हें रोककर जंगल में ले जाकर मारपीट की, मोबाइल, पर्स और अन्य सामान लूट लिया तथा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान एक राहगीर ने डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी फरार हो गए, जिससे बड़ी घटना टल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देश पर विशेष टीम और एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज और लगातार सर्च ऑपरेशन के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल, पर्स और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बबलू, छोटू, सरदार, महेंद्र और दिनेश शामिल हैं। मामले में कुल सात आरोपी चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गुना पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1