Shuru
Apke Nagar Ki App…
जौरा एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन के दौरान क्या बोले प्रज्ञानंद जी महाराज जौरा एसडीएम कार्यालय में प्रज्ञानंद जी महाराज ने संतों के साथ एसडीएम को गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन क्या कहा सुनी और अपनी प्रतिक्रिया दें।
Mahesh singh
जौरा एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन के दौरान क्या बोले प्रज्ञानंद जी महाराज जौरा एसडीएम कार्यालय में प्रज्ञानंद जी महाराज ने संतों के साथ एसडीएम को गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन क्या कहा सुनी और अपनी प्रतिक्रिया दें।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Lokesh shukla1
- महिला आरक्षण पर सियासत तेज: भाजपा पर टालमटोल का आरोप, कांग्रेस ने तुरंत लागू करने की मांग की 📰 खबर: मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar ने महिला आरक्षण को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने शासकीय संकल्प में महिला आरक्षण को परिसीमन और जनगणना से जोड़कर इसे टालना चाहती है। नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का रुख पूरी तरह साफ है और पार्टी मौजूदा 543 लोकसभा तथा 230 विधानसभा सीटों पर तत्काल 33% महिला आरक्षण लागू करने के पक्ष में है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि भाजपा सरकार अब भी महिला आरक्षण को लागू करने से पीछे हटती है, तो यह देश की महिलाओं के साथ खुला धोखा माना जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि “सम्मान के नाम पर देरी करना, दरअसल महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने की एक रणनीति है।” इस बयान के बाद महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी माहौल और गर्मा गया है, जहां दोनों प्रमुख दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।1
- मुरैना जिले की सुमावली से सिंघोरा तक 17 किलोमीटर सड़क निर्माण होने से पहले जगह-जगह से उखड़ने लगी बताया जाता है की ठेकेदार राजनैतिक बॉस का परिचय देकर अधिकारियों पर दबाव बनाकर गठिया निर्माण कार्य कर कर घोटाला किया गया1
- प्रिय बहनों-भाइयों और भांजे-भांजियों, यह धरती केवल जमीन का टुकड़ा नहीं, यह हमारी माँ है। यही हमें जीवन देती है और इस पर लगे पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन देकर साँसें देते हैं। अगर हमें स्वस्थ रहना है, तो धरती माँ का स्वस्थ रहना भी जरूरी है। इसलिए पर्यावरण बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है—पेड़ लगाना। मैं रोज पेड़ लगाता हूँ, लेकिन अकेले मेरे पेड़ लगाने से काम नहीं चलेगा। मैं आप सभी से आह्वान करता हूँ कि आप अपने जन्मदिन, बच्चों के जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ और माता-पिता की पुण्य स्मृति में एक पेड़ अवश्य लगाएँ। अगर आपके मन में पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण का भाव है, तो... 📞 मिस्ड कॉल करें: 8929629475 मिस्ड कॉल करते ही आप इस अभियान से जुड़ जाएंगे। आइए, 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सब एक स्थान पर जुटें और धरती माँ की सेवा का संकल्प लें। आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित धरती देना ही सबसे बड़ी सेवा है।1
- धौलपुर सहजयोग परिवार धौलपुर द्वारा भव्य सहजयोग शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सुबह 10:00 बजे डॉ मीमांशा चांसोरिया के निवास उम्मेदी नगर धौलपुर से आरंभ होकर काली माई रोड, बजरिया, छोटी सब्जी मंडी, लाल बाजार, सराय गजरा, जगन टॉकीज, हरदेव नगर होती हुई लगभग 12:30 बजे गौरव पथ स्थित श्याम कॉम्पलेक्स पहुंची। शोभायात्रा में ढोल-तासों के साथ सहजयोगी भाई बहन श्री माताजी निर्मला देवी जी की तस्वीरों के साथ हाथों में सहजयोग के पोस्टर आदि लेकर चल रहे थे तथा पीछे श्री माताजी की आकर्षक झांकी से सजी हुई बग्गी चल रही थी। यात्रा में सभी सहजयोगी भाई बहन "सहजयोग-सहजयोग आज का महायोग", सहजयोग में आना है, जीवन सफल बनाना है" जैसे अनेक भक्तिमय नारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा में धौलपुर के सहजयोगियों सहित कोटा, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, हिंडौन, बसेड़ी तथा अन्य स्थानों से पधारे सहजयोगियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भीषण गर्मी को देखते हुए शोभायात्रा के मार्ग में हरदेव नगर के पास संजय बंसल एडवोकेट द्वारा सभी सहजयोगियों के लिए ठंडाई का प्रबंध किया गया, जहां सभी ने शीतल ठंडाई का आनंद लिया। शोभा यात्रा के दौरान गौरव गर्ग ने बताया की भीषण गर्मी होने के बावजूद भी सभी सहजयोगियों ने पूर्ण जोश और उत्साह के साथ बिना थके हुए नृत्य तथा नारे आदि लगाते हुए शोभायात्रा के लंबे पैदल मार्ग का पूर्ण आनंद के साथ भरपूर लाभ लिया। शोभायात्रा में डॉ मीमांशा, वंदना पाराशर, पदमा शर्मा, राधिका बंसल, सपना गर्ग, नीतू, गौरा, माया गोयल, स्नेहल, कुमुदिनी, वैष्णवी, वंशिका, सुरभि, राधावल्लभ, सुधांशु, कृष्णावतार विजय, गौरव गर्ग, संजय बंसल, कृष्णा, समर्थ, यश सहित अनेक संख्या में सहजयोगी भाई बहन उपस्थित थे। शाम को सहजयोग परिवार धौलपुर द्वारा सहजयोग आत्म साक्षात्कार का कार्यक्रम स्थानीय श्याम कॉम्प्लेक्स पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य कलाकार की भूमिका में डॉ राजेश शर्मा उपस्थित थे जो कि यमुनानगर, हरियाणा से पधारे थे। कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न मनमोहक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, जिनका उपस्थित श्रोताओं ने खूब आनंद लिया। उनकी प्रस्तुतियों के दौरान कुछ श्रोता नृत्य करते हुए भी नजर आए। इसके अलावा, अन्य कलाकार जैसे रहमान, रेशमा, रजनी जी आदि ने भी अपनी-अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्वालियर से पधारे श्री चिंटू जैन जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को सहजयोग ध्यान के माध्यम से आत्मसाक्षात्कार का अनुभव कराया। सहजयोग परिवार धौलपुर के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले सभी कलाकारों को पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में अन्य क्षेत्रों से पधारे सहजयोगी भाई-बहनों तथा उपस्थित गणमान्य नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। अंत में सहजयोग परिवार धौलपुर की ओर से डॉ मीमांशा, संजय बंसल एडवोकेट तथा गौरव गर्ग ने इस कार्यक्रम हेतु पिछले कई दिनों से स्वैच्छिक कार्यकर्ता के रूप में लगातार मेहनत करने वाले सहजयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका भी सम्मान किया। कार्यक्रम में धौलपुर तथा अन्य क्षेत्रों से पधारे सहजयोगियों के अलावा डॉ रामअवतार अग्रवाल, डॉ रेनू अग्रवाल, डॉ आदर्श सक्सेना, राजरानी सक्सेना, संजय शर्मा, अंशु शर्मा, सत्येंद्र पाराशर, विमल भार्गव, वीरेंद्र त्यागी, उत्तम चंद गोयल, रजनी गोयल, अंशु बंसल, विजय बंसल, रंजीत दिवाकर, रजनी गोयल सहित धौलपुर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।2
- ग्वालियर में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा देकर फैक्ट्री संचालक से एक करोड़ 41 लाख रुपए ठगने का मामला1
- बम-बारूद के भंडार भी इस बार TMC की हार को नहीं रोक पाएंगे! 💣 *बंगाल की जनता के सामने TMC का हर हथकंडा फुस्स होने जा रहा है…*1
- पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्री कमल कुमार जांगिड़ के सुपरविजन में जिले में सभी थानों की पुलिस एवं पुलिस आत्मरक्षा प्रशिक्षण टीम लगातार स्कूल, पार्क, कोचिंग संस्थान, बाजार आदि स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त करने के लिए जागरूक कर रही है। आज ऑपरेशन गरिमा के तहत थानाधिकारी थाना कौलारी श्री हरिनारायण मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कौलारी में स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और बच्चियों के लिए नये कानूनों के प्रावधानों, राजकॉप सिटीजन एप, सायबर सुरक्षा, गुड टच बेड टी, महिला हेल्प लाइन नंबर आदि की भी जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान ने बताया है कि ऑपरेशन गरिमा महिलाओं पर होने वाले अपराधों एवं उनकी सजाओं के बारे में आमजन, युवाओं और स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को जागरुक किया जा रहा है, अभियान में किसी तरह की शिकायत प्राप्त होने व कोई भी संदिग्ध घटना संज्ञान में आने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिलेभर में बालिका स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थान, कोचिंग सेंटर, गर्ल्स हॉस्टल, भीड़-भाड़ वाले स्थानों सहित रेलवे स्टेशन पर ट्रेन, बस, जीप, ऑटो आदि परिवहन के साधनों पर पैनी नजर रखी जा रही है, महिलाओं व छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी दी जा रही है। महिला हेल्पलाइन 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर विद्यार्थी तत्काल पुलिस की मदद ले सकें।1
- ग्वालियर ससुराल में बहन को लेने आए भाई पर जानलेवा हमला। - भाई देवेंद्र पर बहन के पति उसके भाई और पिता ने किया जानलेवा हमला। - दो दर्जन से अधिक चाकू मार कर गला भी रेता। - चाकू से हमला कर किया घायल, अस्पताल में कराया भर्ती। - LIVE घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद - परिवार में शादी होने पर बहन को लेने आया था भाई देवेंद्र। - पति नहीं भेजना चाहता था शादी में अपनी पत्नी,जिससे हुआ था विवाद। - पुलिस ने आरोपी पति कृश्णा और उसके भाई सोनू को किया गिरफ्तार। - जबकि आरोपी का पिता रामवतार हुआ फरार। - थाटीपुर थाना क्षेत्र के मेहर कॉलोनी की घटना।1