Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुमावली से सिंघोरा सड़क का मरम्मत कर चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट मुरैना जिले की सुमावली से सिंघोरा तक 17 किलोमीटर सड़क निर्माण होने से पहले जगह-जगह से उखड़ने लगी बताया जाता है की ठेकेदार राजनैतिक बॉस का परिचय देकर अधिकारियों पर दबाव बनाकर गठिया निर्माण कार्य कर कर घोटाला किया गया
Manoj upadhyay
सुमावली से सिंघोरा सड़क का मरम्मत कर चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट मुरैना जिले की सुमावली से सिंघोरा तक 17 किलोमीटर सड़क निर्माण होने से पहले जगह-जगह से उखड़ने लगी बताया जाता है की ठेकेदार राजनैतिक बॉस का परिचय देकर अधिकारियों पर दबाव बनाकर गठिया निर्माण कार्य कर कर घोटाला किया गया
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- मुरैना में दर्दनाक हादसा: बेरियल चौराहे पर तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचला, मौके पर हड़कंप 📰 खबर: मुरैना में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान कमला निवासी बरीका पूरा के रूप में हुई है। घटना बेरियल चौराहे की बताई जा रही है, जहां चंबल बस सर्विस की बस (MP06 P 1655) ने कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिला को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। बस की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है, जिससे महिला को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और वह सीधे बस की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और बस को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बस चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और लोगों ने लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- मुरैना - बस के नीचे आने से महिला की हुई मौत,, बस चालक ने बस के नीचे महिला को 100 मीटर तक घसीटा,, शादी समारोह से शामिल होकर लौट रही थी महिला अपने परिजनों के साथ,, 1 घंटे से महिला का शव बस के टायर के नीचे दबा हुआ है,, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,, सिविल लाइन थाना इलाके के बेरियल चौराहे की घटना.....1
- *आज का दिन भारतीय कृषि के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण और प्रेरणादायक रहा।* लखनऊ में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्रियों, अधिकारियों, वैज्ञानिकों और हमारे अन्नदाता किसान भाइयों-बहनों के साथ आत्मीय संवाद का अवसर मिला। इस संवाद में हमने केवल समस्याओं पर चर्चा नहीं की, बल्कि उनके समाधान के लिए ठोस संकल्प भी लिया। टीम इंडिया की भावना के साथ हम उत्तर भारत में कृषि की दिशा और दशा बदलने के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार करेंगे। इस सफल और सार्थक सम्मेलन में सहभागी सभी राज्यों के माननीय मंत्रीगण, केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी राज्यमंत्री, अधिकारियों, वैज्ञानिकों और किसान भाइयों-बहनों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी के सहयोग, अनुभव और प्रतिबद्धता ने कृषि को विकसित तथा आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को सुदृढ़ता प्रदान की है।1
- धौलपुर सहजयोग परिवार धौलपुर द्वारा भव्य सहजयोग शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सुबह 10:00 बजे डॉ मीमांशा चांसोरिया के निवास उम्मेदी नगर धौलपुर से आरंभ होकर काली माई रोड, बजरिया, छोटी सब्जी मंडी, लाल बाजार, सराय गजरा, जगन टॉकीज, हरदेव नगर होती हुई लगभग 12:30 बजे गौरव पथ स्थित श्याम कॉम्पलेक्स पहुंची। शोभायात्रा में ढोल-तासों के साथ सहजयोगी भाई बहन श्री माताजी निर्मला देवी जी की तस्वीरों के साथ हाथों में सहजयोग के पोस्टर आदि लेकर चल रहे थे तथा पीछे श्री माताजी की आकर्षक झांकी से सजी हुई बग्गी चल रही थी। यात्रा में सभी सहजयोगी भाई बहन "सहजयोग-सहजयोग आज का महायोग", सहजयोग में आना है, जीवन सफल बनाना है" जैसे अनेक भक्तिमय नारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा में धौलपुर के सहजयोगियों सहित कोटा, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, हिंडौन, बसेड़ी तथा अन्य स्थानों से पधारे सहजयोगियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भीषण गर्मी को देखते हुए शोभायात्रा के मार्ग में हरदेव नगर के पास संजय बंसल एडवोकेट द्वारा सभी सहजयोगियों के लिए ठंडाई का प्रबंध किया गया, जहां सभी ने शीतल ठंडाई का आनंद लिया। शोभा यात्रा के दौरान गौरव गर्ग ने बताया की भीषण गर्मी होने के बावजूद भी सभी सहजयोगियों ने पूर्ण जोश और उत्साह के साथ बिना थके हुए नृत्य तथा नारे आदि लगाते हुए शोभायात्रा के लंबे पैदल मार्ग का पूर्ण आनंद के साथ भरपूर लाभ लिया। शोभायात्रा में डॉ मीमांशा, वंदना पाराशर, पदमा शर्मा, राधिका बंसल, सपना गर्ग, नीतू, गौरा, माया गोयल, स्नेहल, कुमुदिनी, वैष्णवी, वंशिका, सुरभि, राधावल्लभ, सुधांशु, कृष्णावतार विजय, गौरव गर्ग, संजय बंसल, कृष्णा, समर्थ, यश सहित अनेक संख्या में सहजयोगी भाई बहन उपस्थित थे। शाम को सहजयोग परिवार धौलपुर द्वारा सहजयोग आत्म साक्षात्कार का कार्यक्रम स्थानीय श्याम कॉम्प्लेक्स पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य कलाकार की भूमिका में डॉ राजेश शर्मा उपस्थित थे जो कि यमुनानगर, हरियाणा से पधारे थे। कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न मनमोहक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, जिनका उपस्थित श्रोताओं ने खूब आनंद लिया। उनकी प्रस्तुतियों के दौरान कुछ श्रोता नृत्य करते हुए भी नजर आए। इसके अलावा, अन्य कलाकार जैसे रहमान, रेशमा, रजनी जी आदि ने भी अपनी-अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्वालियर से पधारे श्री चिंटू जैन जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को सहजयोग ध्यान के माध्यम से आत्मसाक्षात्कार का अनुभव कराया। सहजयोग परिवार धौलपुर के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले सभी कलाकारों को पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में अन्य क्षेत्रों से पधारे सहजयोगी भाई-बहनों तथा उपस्थित गणमान्य नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। अंत में सहजयोग परिवार धौलपुर की ओर से डॉ मीमांशा, संजय बंसल एडवोकेट तथा गौरव गर्ग ने इस कार्यक्रम हेतु पिछले कई दिनों से स्वैच्छिक कार्यकर्ता के रूप में लगातार मेहनत करने वाले सहजयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका भी सम्मान किया। कार्यक्रम में धौलपुर तथा अन्य क्षेत्रों से पधारे सहजयोगियों के अलावा डॉ रामअवतार अग्रवाल, डॉ रेनू अग्रवाल, डॉ आदर्श सक्सेना, राजरानी सक्सेना, संजय शर्मा, अंशु शर्मा, सत्येंद्र पाराशर, विमल भार्गव, वीरेंद्र त्यागी, उत्तम चंद गोयल, रजनी गोयल, अंशु बंसल, विजय बंसल, रंजीत दिवाकर, रजनी गोयल सहित धौलपुर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।2
- बिजली, पानी, मौसमी बीमारी सहित अन्य प्रमुख बिन्दुओं की समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष सोमवार शाम 6बजे हुआ। बैठक में उन्होंने गर्मी के मौसम के मद्देनजर जिले वासियों को मौसमी बीमारियों और पेयजल की समस्या से प्रभावी रूप से निपटने के लिए सभी अधिकारी को सजगता और संवेदनशीलता के साथ अपने कार्यों को करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करते हुए जिले के ग्रामीण ने एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल एवं विद्युत सप्लाई निर्बाध बनाए रखते हुए आमजन की समस्याओं को1
- जौरा एसडीएम कार्यालय में प्रज्ञानंद जी महाराज ने संतों के साथ एसडीएम को गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन क्या कहा सुनी और अपनी प्रतिक्रिया दें।1
- धौलपुर। जिले में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन गरिमा’ अभियान लगातार प्रभावी रूप से जारी है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं एडीएफ बाड़ी कमल कुमार जांगिड़ के सुपरविजन में जिलेभर में जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को थाना कौलारी पुलिस ने थानाधिकारी हरिनारायण मीणा के नेतृत्व में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कौलारी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए गए, जिससे वे आपात स्थिति में स्वयं की सुरक्षा कर सकें। पुलिस टीम ने छात्राओं को महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित नए कानूनों, साइबर सुरक्षा, ‘राजकॉप सिटीजन एप’, गुड टच-बैड टच की समझ और महिला हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि ‘ऑपरेशन गरिमा’ के तहत आमजन, युवाओं और विद्यार्थियों को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों व उनके दंड के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने या संदिग्ध घटना सामने आने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के तहत जिले के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, सार्वजनिक स्थान, गर्ल्स हॉस्टल और भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक परिवहन साधनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध हो सके। पुलिस का यह अभियान बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।2
- महिला आरक्षण पर सियासत तेज: भाजपा पर टालमटोल का आरोप, कांग्रेस ने तुरंत लागू करने की मांग की 📰 खबर: मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar ने महिला आरक्षण को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने शासकीय संकल्प में महिला आरक्षण को परिसीमन और जनगणना से जोड़कर इसे टालना चाहती है। नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का रुख पूरी तरह साफ है और पार्टी मौजूदा 543 लोकसभा तथा 230 विधानसभा सीटों पर तत्काल 33% महिला आरक्षण लागू करने के पक्ष में है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि भाजपा सरकार अब भी महिला आरक्षण को लागू करने से पीछे हटती है, तो यह देश की महिलाओं के साथ खुला धोखा माना जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि “सम्मान के नाम पर देरी करना, दरअसल महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने की एक रणनीति है।” इस बयान के बाद महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी माहौल और गर्मा गया है, जहां दोनों प्रमुख दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।1