Shuru
Apke Nagar Ki App…
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में DM ने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल एवं विद्युत सप्लाई बनाएं बिजली, पानी, मौसमी बीमारी सहित अन्य प्रमुख बिन्दुओं की समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष सोमवार शाम 6बजे हुआ। बैठक में उन्होंने गर्मी के मौसम के मद्देनजर जिले वासियों को मौसमी बीमारियों और पेयजल की समस्या से प्रभावी रूप से निपटने के लिए सभी अधिकारी को सजगता और संवेदनशीलता के साथ अपने कार्यों को करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करते हुए जिले के ग्रामीण ने एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल एवं विद्युत सप्लाई निर्बाध बनाए रखते हुए आमजन की समस्याओं को
जोगेंद्र सागर
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में DM ने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल एवं विद्युत सप्लाई बनाएं बिजली, पानी, मौसमी बीमारी सहित अन्य प्रमुख बिन्दुओं की समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष सोमवार शाम 6बजे हुआ। बैठक में उन्होंने गर्मी के मौसम के मद्देनजर जिले वासियों को मौसमी बीमारियों और पेयजल की समस्या से प्रभावी रूप से निपटने के लिए सभी अधिकारी को सजगता और संवेदनशीलता के साथ अपने कार्यों को करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करते हुए जिले के ग्रामीण ने एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल एवं विद्युत सप्लाई निर्बाध बनाए रखते हुए आमजन की समस्याओं को
More news from राजस्थान and nearby areas
- धौलपुर सहजयोग परिवार धौलपुर द्वारा भव्य सहजयोग शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सुबह 10:00 बजे डॉ मीमांशा चांसोरिया के निवास उम्मेदी नगर धौलपुर से आरंभ होकर काली माई रोड, बजरिया, छोटी सब्जी मंडी, लाल बाजार, सराय गजरा, जगन टॉकीज, हरदेव नगर होती हुई लगभग 12:30 बजे गौरव पथ स्थित श्याम कॉम्पलेक्स पहुंची। शोभायात्रा में ढोल-तासों के साथ सहजयोगी भाई बहन श्री माताजी निर्मला देवी जी की तस्वीरों के साथ हाथों में सहजयोग के पोस्टर आदि लेकर चल रहे थे तथा पीछे श्री माताजी की आकर्षक झांकी से सजी हुई बग्गी चल रही थी। यात्रा में सभी सहजयोगी भाई बहन "सहजयोग-सहजयोग आज का महायोग", सहजयोग में आना है, जीवन सफल बनाना है" जैसे अनेक भक्तिमय नारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा में धौलपुर के सहजयोगियों सहित कोटा, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, हिंडौन, बसेड़ी तथा अन्य स्थानों से पधारे सहजयोगियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भीषण गर्मी को देखते हुए शोभायात्रा के मार्ग में हरदेव नगर के पास संजय बंसल एडवोकेट द्वारा सभी सहजयोगियों के लिए ठंडाई का प्रबंध किया गया, जहां सभी ने शीतल ठंडाई का आनंद लिया। शोभा यात्रा के दौरान गौरव गर्ग ने बताया की भीषण गर्मी होने के बावजूद भी सभी सहजयोगियों ने पूर्ण जोश और उत्साह के साथ बिना थके हुए नृत्य तथा नारे आदि लगाते हुए शोभायात्रा के लंबे पैदल मार्ग का पूर्ण आनंद के साथ भरपूर लाभ लिया। शोभायात्रा में डॉ मीमांशा, वंदना पाराशर, पदमा शर्मा, राधिका बंसल, सपना गर्ग, नीतू, गौरा, माया गोयल, स्नेहल, कुमुदिनी, वैष्णवी, वंशिका, सुरभि, राधावल्लभ, सुधांशु, कृष्णावतार विजय, गौरव गर्ग, संजय बंसल, कृष्णा, समर्थ, यश सहित अनेक संख्या में सहजयोगी भाई बहन उपस्थित थे। शाम को सहजयोग परिवार धौलपुर द्वारा सहजयोग आत्म साक्षात्कार का कार्यक्रम स्थानीय श्याम कॉम्प्लेक्स पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य कलाकार की भूमिका में डॉ राजेश शर्मा उपस्थित थे जो कि यमुनानगर, हरियाणा से पधारे थे। कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न मनमोहक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, जिनका उपस्थित श्रोताओं ने खूब आनंद लिया। उनकी प्रस्तुतियों के दौरान कुछ श्रोता नृत्य करते हुए भी नजर आए। इसके अलावा, अन्य कलाकार जैसे रहमान, रेशमा, रजनी जी आदि ने भी अपनी-अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्वालियर से पधारे श्री चिंटू जैन जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को सहजयोग ध्यान के माध्यम से आत्मसाक्षात्कार का अनुभव कराया। सहजयोग परिवार धौलपुर के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले सभी कलाकारों को पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में अन्य क्षेत्रों से पधारे सहजयोगी भाई-बहनों तथा उपस्थित गणमान्य नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। अंत में सहजयोग परिवार धौलपुर की ओर से डॉ मीमांशा, संजय बंसल एडवोकेट तथा गौरव गर्ग ने इस कार्यक्रम हेतु पिछले कई दिनों से स्वैच्छिक कार्यकर्ता के रूप में लगातार मेहनत करने वाले सहजयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका भी सम्मान किया। कार्यक्रम में धौलपुर तथा अन्य क्षेत्रों से पधारे सहजयोगियों के अलावा डॉ रामअवतार अग्रवाल, डॉ रेनू अग्रवाल, डॉ आदर्श सक्सेना, राजरानी सक्सेना, संजय शर्मा, अंशु शर्मा, सत्येंद्र पाराशर, विमल भार्गव, वीरेंद्र त्यागी, उत्तम चंद गोयल, रजनी गोयल, अंशु बंसल, विजय बंसल, रंजीत दिवाकर, रजनी गोयल सहित धौलपुर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।2
- बिजली, पानी, मौसमी बीमारी सहित अन्य प्रमुख बिन्दुओं की समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष सोमवार शाम 6बजे हुआ। बैठक में उन्होंने गर्मी के मौसम के मद्देनजर जिले वासियों को मौसमी बीमारियों और पेयजल की समस्या से प्रभावी रूप से निपटने के लिए सभी अधिकारी को सजगता और संवेदनशीलता के साथ अपने कार्यों को करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करते हुए जिले के ग्रामीण ने एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल एवं विद्युत सप्लाई निर्बाध बनाए रखते हुए आमजन की समस्याओं को1
- धौलपुर। जिले में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन गरिमा’ अभियान लगातार प्रभावी रूप से जारी है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं एडीएफ बाड़ी कमल कुमार जांगिड़ के सुपरविजन में जिलेभर में जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को थाना कौलारी पुलिस ने थानाधिकारी हरिनारायण मीणा के नेतृत्व में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कौलारी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए गए, जिससे वे आपात स्थिति में स्वयं की सुरक्षा कर सकें। पुलिस टीम ने छात्राओं को महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित नए कानूनों, साइबर सुरक्षा, ‘राजकॉप सिटीजन एप’, गुड टच-बैड टच की समझ और महिला हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि ‘ऑपरेशन गरिमा’ के तहत आमजन, युवाओं और विद्यार्थियों को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों व उनके दंड के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने या संदिग्ध घटना सामने आने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के तहत जिले के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, सार्वजनिक स्थान, गर्ल्स हॉस्टल और भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक परिवहन साधनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध हो सके। पुलिस का यह अभियान बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।2
- धौलपुर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) धौलपुर द्वारा बीए, बीएससी एवं बीसीए के परिणामों में आई त्रुटियों के विरोध में जिला कलेक्टर को बृज विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। परिषद ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए परिणामों में सुधार करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परिणामों में अनेक विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण (बैक) कर दिया गया है, जिसका कारण केवल विश्वविद्यालय हैं विद्यार्थियों को सेमेस्टर के तुरंत बाद परीक्षा करवाने के लिए बहुत कम समय देना जिससे विद्यार्थियों की ना क्लास चल पायी हैं ना ही विद्यार्थी पढ सका हैं और ये बात विश्वविद्यालय प्रशासन की जानकारी में होते हुए भी अनदेखा किया गया हैं जो विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर मानसिक दबाव बनाता हैं और इस प्रकार की त्रुटि के कारण विद्यार्थियों में असमंजस और निराशा की स्थिति उत्पन्न हो रही है तथा उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। परिषद ने मांग की कि जिन विद्यार्थियों को गलत तरीके से बैक लगाकर अनु उत्तीर्ण घोषित किया गया है, उनके परिणामों में शीघ्र सुधार किया जाए। साथ ही ऐसे सभी विद्यार्थियों को आगामी सेमेस्टर में परीक्षा फॉर्म भरने के लिए मान्य किया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो और उनका शैक्षणिक सत्र व्यर्थ न जाए तथा ऐसे विद्यार्थियों के रिजल्ट की पुनः जांच की जाए जो अनुत्तीर्ण होने योग्य नहीं हैं फिर भी अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया गया हैं ।प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निशा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिला कार्यालय मंत्री करुणा शर्मा ने कहा कि यह समस्या बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को प्रभावित कर रही है, इसलिए प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए और सभी परिणामों की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।गर्ल्स कॉलेज की इकाई अध्यक्ष तान्या समाधिया ने कहा कि छात्राओं को इस समस्या के कारण विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द परिणामों में सुधार कर विद्यार्थियों को राहत दी जाए। इस उपलक्ष्य में मुस्कान,साक्षी चौधरी, निधि, हरप्रीत,डॉली ,विसंजन शर्मा, शुभाशी ,नैतिक, सचिन, कन्हैया शर्मा,अर्चित, योगेश,सौरव, कुलदीप ,सागर, करुणा, निशा, तान्या समाधिया, प्रज्ञान डागोर सहित परिषद के कई कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।अंत में परिषद ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। साथ ही उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय एवं प्रशासन विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेंगे।3
- Post by NATION MEDIA AB1
- गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए देशव्यापी अभियान: 5 हजार तहसीलों में दिया ज्ञापन; राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन धौलपुर गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने की मांग को लेकर क्षेत्र के संत समाज महंत हनुमान दास महंत रणछोड़दास कथावाचक ऋषिकेश एव बालव्यास आदि संतो एवं गौमाता के सानिध्य में नागरिकों एवं गौसेवकों ने तहसीलदार धौलपुर को प्रार्थना पत्र सौंपा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने गौवंश की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण जीवन का महत्वपूर्ण आधार है, लेकिन वर्तमान समय में बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों पर बेसहारा घूम रहा है। इससे न केवल दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है, बल्कि गौमाता को पर्याप्त भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। गौ रक्षा और संरक्षण की मांग को लेकर सोमवार को देशभर में 'गौ सम्मान दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर धौलपुर जिले की प्रत्येक तहसील सहित देशभर की लगभग पांच हजार तहसीलों में ज्ञापन दिए गए। धौलपुर में सुबह से ही ज्ञापन सौंपने की तैयारियां तेज थीं। गौ भक्तों और आम नागरिकों ने नए गणेश मंदिर भार्गव वाटिका के सामने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर तहसील कार्यालय तक मार्च किया। इस दौरान गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ संरक्षण को बढ़ावा देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। गौसेवकों ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में गौशालाओं की संख्या बढ़ाई जाए, निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा गौहत्या पर सख्त प्रतिबंध लागू किया जाए। इसके साथ ही गौमाता के लिए चारा-पानी और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। अंत में सभी गौभक्तों ने संकल्प लिया कि वे गौमाता की सेवा एवं संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाएंगे।4
- बड़ी खबर | इंसानियत पर सवाल 📝 खबर विस्तार से: मध्यप्रदेश के कटनी जिला अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो के अनुसार, एक घायल मरीज दर्द से कराहता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इलाज देने के बजाय परिजनों को ही 108 एंबुलेंस धुलने की बात कह दी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने जिम्मेदारी निभाने के बजाय लापरवाही दिखाई, जिससे मरीज की हालत और बिगड़ती गई। यह घटना न सिर्फ सिस्टम की कमजोरी को उजागर करती है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं पर भी सवाल खड़े करती है। ⚠️ बड़ा सवाल: क्या सरकारी अस्पतालों में अब प्राथमिक उपचार भी तुरंत मिलना मुश्किल हो गया है? क्या जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर मामला दबा दिया जाएगा? वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन की भूमिका पर सभी की निगाहें टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी�1
- पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्री कमल कुमार जांगिड़ के सुपरविजन में जिले में सभी थानों की पुलिस एवं पुलिस आत्मरक्षा प्रशिक्षण टीम लगातार स्कूल, पार्क, कोचिंग संस्थान, बाजार आदि स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त करने के लिए जागरूक कर रही है। आज ऑपरेशन गरिमा के तहत थानाधिकारी थाना कौलारी श्री हरिनारायण मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कौलारी में स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और बच्चियों के लिए नये कानूनों के प्रावधानों, राजकॉप सिटीजन एप, सायबर सुरक्षा, गुड टच बेड टी, महिला हेल्प लाइन नंबर आदि की भी जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान ने बताया है कि ऑपरेशन गरिमा महिलाओं पर होने वाले अपराधों एवं उनकी सजाओं के बारे में आमजन, युवाओं और स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को जागरुक किया जा रहा है, अभियान में किसी तरह की शिकायत प्राप्त होने व कोई भी संदिग्ध घटना संज्ञान में आने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिलेभर में बालिका स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थान, कोचिंग सेंटर, गर्ल्स हॉस्टल, भीड़-भाड़ वाले स्थानों सहित रेलवे स्टेशन पर ट्रेन, बस, जीप, ऑटो आदि परिवहन के साधनों पर पैनी नजर रखी जा रही है, महिलाओं व छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी दी जा रही है। महिला हेल्पलाइन 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर विद्यार्थी तत्काल पुलिस की मदद ले सकें।1