logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खबर बदायूँ से जितेन्द्र कुमार यादव पी० एन० पी० न्यूज स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश 8077776070 दबंगों के हौसले बुलंद, पीड़ित ने जानलेवा हमले का लगाया आरोप थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव धर्मपुरटप्पा बैस्य के ही कुछ दबंग व्यक्तियों पर एक परिवार के साथ गाली-गलौज और जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। घटना 4 मार्च 2026 की शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। ​हमले में सिर पर आई गंभीर चोट, प्रार्थिनी प्रवेश पत्नी जसवीर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही दबंगों ने उनके परिवार पर हमला किया। इस हमले में उनके देवर सत्यवीर के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। पुलिस ने मौके से चाकू भी बरामद किया है।पीड़ित पक्ष का सबसे गंभीर आरोप जिला अस्पताल के डॉक्टर पर है। परिजनों का कहना है कि मेडिकल परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने 7000 रुपये की मांग की। पैसा न देने पर डॉक्टर ने रिपोर्ट में 'धारदार हथियार' का जिक्र न करते हुए उसे 'मौथरा हथियार दर्शा दिया। पीड़ित ने एसपी को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई

on 6 March
user_यू पी प्रभात लाइव न्यूज जिला ब्यूरो चीफ बदायूँ
यू पी प्रभात लाइव न्यूज जिला ब्यूरो चीफ बदायूँ
Local News Reporter दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
on 6 March

खबर बदायूँ से जितेन्द्र कुमार यादव पी० एन० पी० न्यूज स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश 8077776070 दबंगों के हौसले बुलंद, पीड़ित ने जानलेवा हमले का लगाया आरोप थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव धर्मपुरटप्पा बैस्य के ही कुछ दबंग व्यक्तियों पर एक परिवार के साथ गाली-गलौज और जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। घटना 4 मार्च 2026 की शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। ​हमले में सिर पर आई गंभीर चोट, प्रार्थिनी प्रवेश पत्नी जसवीर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही दबंगों ने उनके

परिवार पर हमला किया। इस हमले में उनके देवर सत्यवीर के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। पुलिस ने मौके से चाकू भी बरामद किया है।पीड़ित पक्ष का सबसे गंभीर आरोप जिला अस्पताल के डॉक्टर पर है। परिजनों का कहना है कि मेडिकल परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने 7000 रुपये की मांग की। पैसा न देने पर डॉक्टर ने रिपोर्ट में 'धारदार हथियार' का जिक्र न करते हुए उसे 'मौथरा हथियार दर्शा दिया। पीड़ित ने एसपी को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई

More news from Budaun and nearby areas
  • रिपोर्ट हुकुम सिंह दातागंज दातागंज पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रमोद पुत्र पूरनलाल को बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। उसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं, सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। दातागंज पुलिस ने 3 अप्रैल 2026 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान प्रमोद को हिरासत में लिया। आरोपी प्रमोद ग्राम शदुल्लापुर भीतारा, थाना बिनावर, जनपद बदायूं का निवासी है। उसके पास से चोरी किया गया REALME X 15 मोबाइल फोन बरामद हुआ। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर हुई। दरअसल, श्री अमर माथुर पुत्र रामदयाल, निवासी चंदन विहार, संत नगर, बुरारी, दिल्ली ने दातागंज स्थित शहनाई बारात घर से अपने REALME X 15 मोबाइल फोन की चोरी के संबंध में मु0अ0सं0 435/25 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत एक मुकदमा दर्ज कराया था।
    2
    रिपोर्ट 
हुकुम सिंह दातागंज 
दातागंज पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रमोद पुत्र पूरनलाल को बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। उसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं, सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। दातागंज पुलिस ने 3 अप्रैल 2026 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान प्रमोद को हिरासत में लिया।
आरोपी प्रमोद ग्राम शदुल्लापुर भीतारा, थाना बिनावर, जनपद बदायूं का निवासी है। उसके पास से चोरी किया गया REALME X 15 मोबाइल फोन बरामद हुआ।
यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर हुई। दरअसल, श्री अमर माथुर पुत्र रामदयाल, निवासी चंदन विहार, संत नगर, बुरारी, दिल्ली ने दातागंज स्थित शहनाई बारात घर से अपने REALME X 15 मोबाइल फोन की चोरी के संबंध में मु0अ0सं0 435/25 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत एक मुकदमा दर्ज कराया था।
    user_Hukum Singh दैनिक भास्कर संवाददाता Dataganj
    Hukum Singh दैनिक भास्कर संवाददाता Dataganj
    Local News Reporter Dataganj, Budaun•
    22 hrs ago
  • नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख की ठगी, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार जल जीवन मिशन में ऑपरेटर बनाने का झांसा, दो साल बाद भी नहीं मिली नौकरी भुता/बरेली। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम कौआखेड़ा निवासी सुमित पाठक व उनके भाई प्राजुल पाठक ने एक व्यक्ति पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने थाना भुता व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव बंजरिया निवासी शिव सहाय पुत्र शिव प्रसाद उर्फ जवाहरलाल ने करीब दो वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के तहत ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके बदले उसने प्रति व्यक्ति 25 हजार रुपये लिए। पीड़ितों के मुताबिक, सुमित पाठक, उनके भाई प्राजुल पाठक, देवेन्द्र कुमार तथा तोताराम पुत्र मुन्नालाल ने मिलकर कुल 1 लाख रुपये आरोपी को दिए थे। आरोप है कि इतने समय बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। जब पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने यह कहकर टाल दिया कि पैसे अधिकारियों को दे दिए गए हैं। इसके बाद भी जब पीड़ितों ने दबाव बनाया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो गया। साथ ही, नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे कुछ जरूरी कागजात भी ले लिए गए। पीड़ितों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।
    1
    नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख की ठगी, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
जल जीवन मिशन में ऑपरेटर बनाने का झांसा, दो साल बाद भी नहीं मिली नौकरी
भुता/बरेली। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम कौआखेड़ा निवासी सुमित पाठक व उनके भाई प्राजुल पाठक ने एक व्यक्ति पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने थाना भुता व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव बंजरिया निवासी शिव सहाय पुत्र शिव प्रसाद उर्फ जवाहरलाल ने करीब दो वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के तहत ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके बदले उसने प्रति व्यक्ति 25 हजार रुपये लिए।
पीड़ितों के मुताबिक, सुमित पाठक, उनके भाई प्राजुल पाठक, देवेन्द्र कुमार तथा तोताराम पुत्र मुन्नालाल ने मिलकर कुल 1 लाख रुपये आरोपी को दिए थे। आरोप है कि इतने समय बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। जब पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने यह कहकर टाल दिया कि पैसे अधिकारियों को दे दिए गए हैं।
इसके बाद भी जब पीड़ितों ने दबाव बनाया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो गया। साथ ही, नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे कुछ जरूरी कागजात भी ले लिए गए।
पीड़ितों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Chauffeur service फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • सहारनपुर में मदरसे में 10 साल के बच्चे से बर्बरता, मौलाना ने लगवाए 36 डंडे, दो गिरफ्तार सहारनपुर (यूपी): जिले में एक मदरसे से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 10 साल के मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे को सजा के नाम पर बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि एक मौलाना ने बच्चे के पैर पकड़ लिए, जबकि दूसरे मौलाना ने उसे लगातार 36 डंडे मारे। पिटाई के दौरान बच्चा दर्द से चीखता रहा, लेकिन आरोपियों ने उस पर रहम नहीं किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुनैद और शोएब नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और लोग बच्चों के साथ इस तरह की क्रूरता पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इंडिया टाइम 7न्यूज़ स्टेट ब्यूरो चीफ भूदेव प्रसाद
    2
    सहारनपुर में मदरसे में 10 साल के बच्चे से बर्बरता, मौलाना ने लगवाए 36 डंडे, दो गिरफ्तार
सहारनपुर (यूपी): जिले में एक मदरसे से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 10 साल के मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे को सजा के नाम पर बुरी तरह प्रताड़ित किया गया।
आरोप है कि एक मौलाना ने बच्चे के पैर पकड़ लिए, जबकि दूसरे मौलाना ने उसे लगातार 36 डंडे मारे। पिटाई के दौरान बच्चा दर्द से चीखता रहा, लेकिन आरोपियों ने उस पर रहम नहीं किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुनैद और शोएब नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और लोग बच्चों के साथ इस तरह की क्रूरता पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
इंडिया टाइम 7न्यूज़
स्टेट ब्यूरो चीफ भूदेव प्रसाद
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • उझानी,(बदायूं)। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मुख्य चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर बैंडबाजों, काली अखाड़ों और सुन्दर झांकियों से सजी विशाल हनुमान शोभायात्रा भव्यता के साथ निकाली गई। हनुमान शोभायात्रा का पूरे नगर में नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और जयश्री राम के जयघोष से पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान बाबा की प्रतिभा का पूजा अर्चना करने के उपरांत काली पूजन करके कराया। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे नगर में भ्रमण करती हुई मंदिर पर पहुंच कर धार्मिक अनुष्ठानों के रूप में विसर्जित हो गई। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल काली अखाड़े और देवी देवताओं के स्वरूप नागरिकों में आस्था और श्रद्धा के केन्द्र बने हुए थे वही कलाकारों के करतब और नृत्य ने नागरिकों का मनमोह लिया।
    1
    उझानी,(बदायूं)। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मुख्य चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर बैंडबाजों, काली अखाड़ों और सुन्दर झांकियों से सजी विशाल हनुमान शोभायात्रा भव्यता के साथ निकाली गई। हनुमान शोभायात्रा का पूरे नगर में नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और जयश्री राम के जयघोष से पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान बाबा की प्रतिभा का पूजा अर्चना करने के उपरांत काली पूजन करके कराया। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे नगर में भ्रमण करती हुई मंदिर पर पहुंच कर धार्मिक अनुष्ठानों के रूप में विसर्जित हो गई। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल काली अखाड़े और देवी देवताओं के स्वरूप नागरिकों में आस्था और श्रद्धा के केन्द्र बने हुए थे वही कलाकारों के करतब और नृत्य ने नागरिकों का मनमोह लिया।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना सहसवान पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को 08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका व एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एंव वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी एंव माल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूँ के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसवान धनंजय सिंह व थाना सहसवान पुलिस द्वारा आज दिनांक 04.04.2026 को 02 नफर अभियुक्त 1. सुधीर कुमार उर्फ सन्तोष पुत्र राजबहादुर निवासी ग्राम भदरौलिया थाना कादरचौक जिला बदांयू 2. भूरे पुत्र बृजपाल निवासी ग्राम गलौथी थाना दातागंज जिला बदायूं के कब्जे से कुल 08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका मय एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार नं0 UP24AT6955 को टेढाघाट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । बरामद कार को अन्तर्गत धारा 207 MV ACT में सीज किया गया । बरामद डोडा -छिलका के सम्बन्ध में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 153/2026 धारा 8/15/60 NDPS ACT पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। बरामदगी का विवरण* 08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका बरामद होना व एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार नं0 UP24AT6955 । गिरफ्तार करने वाली थाना सहसवान पुलिस टीम* प्र0नि0 श्री धनंजय सिंह थाना सहसवान मय टीम
    1
    थाना सहसवान पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को 08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका व एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार किया गया 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा  के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एंव वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी एंव माल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूँ के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसवान धनंजय सिंह व थाना सहसवान पुलिस द्वारा आज दिनांक 04.04.2026 को 02 नफर अभियुक्त 1. सुधीर कुमार उर्फ सन्तोष पुत्र राजबहादुर निवासी ग्राम भदरौलिया थाना कादरचौक जिला बदांयू 2. भूरे पुत्र बृजपाल निवासी ग्राम गलौथी थाना दातागंज जिला बदायूं के कब्जे से कुल 08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका मय एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार नं0 UP24AT6955 को टेढाघाट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । बरामद कार को अन्तर्गत धारा 207 MV ACT में सीज किया गया । बरामद डोडा -छिलका के सम्बन्ध में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 153/2026 धारा 8/15/60 NDPS ACT पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
बरामदगी का विवरण*
08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका बरामद होना व एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार नं0 UP24AT6955 ।
गिरफ्तार करने वाली थाना सहसवान पुलिस टीम*
प्र0नि0 श्री धनंजय सिंह थाना सहसवान मय टीम
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिंग बदायूं में झोलाछाप डॉक्टर बने मौत के सौदागर डिलीवरी के दौरान जच्चा बच्चा की मौत। जच्चा बच्चा की मौत से परिवार में मचा हड़कंप। जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर प्रशासन क्यों नहीं कर रहा कार्रवाई। जच्चा बच्चा की मौत के बाद डॉक्टर तथा स्टाफ मौके से फरार। जानकारी के मुताबिक लंबे समय से बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के चल रहा है अस्पताल प्रशासन बेखबर। बिना डिग्री डॉक्टर करते हैं ऑपरेशन गरीब लोगों से लूटी जाती है मोटी रकम। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पताल को किया सीज। प्रशासन अब आगे की कार्यवाही में जुटा डॉक्टर और स्टाफ अभी भी फरार। अगर प्रशासन पहले से करता कार्यवाही तो टाली जा सकती थी दो मासूम की मौत। पूरा मामला बिसौली थाना क्षेत्र के कस्बा बिसौली स्थित शिव हेल्थ केयर का है।
    4
    बदायूं ब्रेकिंग 
बदायूं में झोलाछाप डॉक्टर बने मौत के सौदागर डिलीवरी के दौरान जच्चा बच्चा की मौत। 
जच्चा बच्चा की मौत से परिवार में मचा हड़कंप। 
जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर प्रशासन क्यों नहीं कर रहा कार्रवाई।  
जच्चा बच्चा की मौत के बाद डॉक्टर तथा स्टाफ मौके से फरार।  
जानकारी के मुताबिक लंबे समय से बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के चल रहा है अस्पताल प्रशासन बेखबर। 
बिना डिग्री  डॉक्टर करते हैं ऑपरेशन गरीब लोगों से लूटी जाती है मोटी रकम।  
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पताल को किया सीज।  
प्रशासन अब आगे की कार्यवाही में जुटा डॉक्टर और स्टाफ अभी भी फरार। 
अगर प्रशासन पहले से करता कार्यवाही तो टाली जा सकती थी दो मासूम की मौत। 
पूरा मामला बिसौली थाना क्षेत्र के कस्बा बिसौली स्थित शिव हेल्थ केयर का है।
    user_प्रशांत राठौर
    प्रशांत राठौर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बिसौली में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत, घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर लोग बदायूं। बिसौली नगर में गैस सिलेंडरों की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आलम यह है की बुकिंग सिस्टम के सुचारू रूप से काम न करने के कारण सिलेंडरों की कालाबाजारी चरम पर पहुंच गई है। जिसका जीता जागता उदाहरण होटलों और ठेलों के साथ घरेलू गैस सिलेंडरों से चलती गाडियां। हालात यह है कि बदायूं रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर रोजाना सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है जिससे आम उपभोक्ता परेशान है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ज़िला अध्यक्ष रामा शंकर शंखधार के नेतृव में यूनियन ने एक ज्ञापन एसडीएम राशि कृष्णा को सौंपा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इंडेन गैस एजेंसी पर कड़ी धूप में घंटों इंतजार के बाबजूद उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे है, खाली हाथ लौटने को विवश हैं। बुकिंग करने के एक सप्ताह बाद भी लोगों को होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान है। वहीं ई-केबाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुकिंग के बावजूद वितरक समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, जो सीधे तौर पर उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है। प्रशासन से अनुरोध है कि गैस की इस किल्लत को तुरंत दूर कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
    1
    बिसौली में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत, घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर लोग 
बदायूं। बिसौली नगर में गैस सिलेंडरों की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आलम यह है की बुकिंग सिस्टम के सुचारू रूप से काम न करने के कारण सिलेंडरों की कालाबाजारी चरम पर पहुंच गई है। जिसका जीता जागता उदाहरण होटलों और ठेलों के साथ घरेलू गैस सिलेंडरों से चलती गाडियां। हालात यह है कि बदायूं रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर रोजाना सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है जिससे आम उपभोक्ता परेशान है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ज़िला अध्यक्ष रामा शंकर शंखधार के नेतृव में यूनियन ने एक ज्ञापन एसडीएम राशि कृष्णा को सौंपा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इंडेन गैस एजेंसी पर कड़ी धूप में घंटों इंतजार के बाबजूद उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे है, खाली हाथ लौटने को विवश हैं। बुकिंग करने के एक सप्ताह बाद भी लोगों को होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान है। वहीं ई-केबाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुकिंग के बावजूद वितरक समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, जो सीधे तौर पर उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है। प्रशासन से अनुरोध है कि गैस की इस किल्लत को तुरंत दूर कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सुकटिया मढ़ी में उन्नत गन्ना बीज नर्सरी का आयोजन, किसानों को मिली नई तकनीक की जानकारी द्वारकेश चीनी मिल की पहल, 50 बीघा में उन्नत किस्म के गन्ने की बुवाई बरेली। जनपद के ग्राम सुकटिया मढ़ी में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से द्वारकेश चीनी मिल द्वारा उन्नत गन्ना बीज नर्सरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल शुक्रवार को एक स्थानीय किसान के खेत में की गई। कार्यक्रम के तहत लगभग 50 बीघा क्षेत्र में उन्नत किस्म के गन्ने की बुवाई की गई। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नई विधियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) पी.के. चतुर्वेदी, अतिरिक्त प्रबंधक प्रवीण सिंह, अधिकारी सौरव गिल और सुपरवाइजर रामकिशोर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को गन्ने की वैज्ञानिक बुवाई, उत्तम बीज चयन और उत्पादन बढ़ाने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य महाप्रबंधक पी.के. चतुर्वेदी ने बताया कि यह बीज नर्सरी क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले गन्ना बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी, जिससे किसानों की पैदावार और आय में वृद्धि होगी। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के बजाय आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। यह पहल क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है और भविष्य में गन्ना उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक साबित होगी।
    1
    सुकटिया मढ़ी में उन्नत गन्ना बीज नर्सरी का आयोजन, किसानों को मिली नई तकनीक की जानकारी
द्वारकेश चीनी मिल की पहल, 50 बीघा में उन्नत किस्म के गन्ने की बुवाई
बरेली। जनपद के ग्राम सुकटिया मढ़ी में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से द्वारकेश चीनी मिल द्वारा उन्नत गन्ना बीज नर्सरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल शुक्रवार को एक स्थानीय किसान के खेत में की गई।
कार्यक्रम के तहत लगभग 50 बीघा क्षेत्र में उन्नत किस्म के गन्ने की बुवाई की गई। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नई विधियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) पी.के. चतुर्वेदी, अतिरिक्त प्रबंधक प्रवीण सिंह, अधिकारी सौरव गिल और सुपरवाइजर रामकिशोर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को गन्ने की वैज्ञानिक बुवाई, उत्तम बीज चयन और उत्पादन बढ़ाने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य महाप्रबंधक पी.के. चतुर्वेदी ने बताया कि यह बीज नर्सरी क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले गन्ना बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी, जिससे किसानों की पैदावार और आय में वृद्धि होगी। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के बजाय आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।
यह पहल क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है और भविष्य में गन्ना उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक साबित होगी।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Chauffeur service फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.