Shuru
Apke Nagar Ki App…
बालिका छात्रावास में गूंजा हरियाली का संदेश, नवांकुर सखियों ने लगाए पौधे शमशाबाद में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार बालिका छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। अतिथियों ने हरियाली और पौधों के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। संदेश साफ है—पौधे लगाएं, पर्यावरण बचाएं और हरियाली बढ़ाएं।
सौरभ जैन
बालिका छात्रावास में गूंजा हरियाली का संदेश, नवांकुर सखियों ने लगाए पौधे शमशाबाद में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार बालिका छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। अतिथियों ने हरियाली और पौधों के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। संदेश साफ है—पौधे लगाएं, पर्यावरण बचाएं और हरियाली बढ़ाएं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बालिका छात्रावास में गूंजा हरियाली का संदेश, नवांकुर सखियों ने लगाए पौधे शमशाबाद में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार बालिका छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। अतिथियों ने हरियाली और पौधों के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। संदेश साफ है—पौधे लगाएं, पर्यावरण बचाएं और हरियाली बढ़ाएं।1
- क्या निवेश का कोई नियम होता है? हर महीने कितना निवेश करना चाहिए? पैसा कितने समय में दोगुना, तीन और चार गुना हो सकता है? उम्र के हिसाब से कितना रिस्क लेना सही है? आज 'आपका पैसा' में जानेंगे... क्या निवेश का कोई नियम होता है? हर महीने कितना निवेश करना चाहिए? पैसा कितने समय में दोगुना, तीन और चार गुना हो सकता है? उम्र के हिसाब से कितना रिस्क लेना सही है? आज 'आपका पैसा' में जानेंगे...1
- giram paniya me dhuja rohad 15aagasht shamas giram Bashi parshadi vitan1
- मक्सूदनगढ़ का नंबर 1 स्कूल गायत्री देवी विद्यालय में, शानदार रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी,जबकि बच्चों के माता-पिता की पहली पसंद भी अब गायत्री देवी विद्यालय बन चुका है, गायत्री देवी विद्यालय अब किसी नाम का मोहताज नहीं है और हर कोई अपने बच्चों को गायत्री देवी विद्यालय में पढ़ना चाहता है Chaturbhuj Ahirwar Tony Shah मक्सूदनगढ़ का नंबर 1 स्कूल गायत्री देवी विद्यालय में, शानदार रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी,जबकि बच्चों के माता-पिता की पहली पसंद भी अब गायत्री देवी विद्यालय बन चुका है, गायत्री देवी विद्यालय अब किसी नाम का मोहताज नहीं है और हर कोई अपने बच्चों को गायत्री देवी विद्यालय में पढ़ना चाहता है Chaturbhuj Ahirwar Tony Shah1
- *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 15 अगस्त 2026* *जिला विदिशा* *विदिशा में गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह* *प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर किया स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व* *राष्ट्रभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा पुलिस परेड ग्राउंड, आकर्षक मार्चपास्ट, बैंड की प्रस्तुतियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों समेत पुरस्कार वितरण ने बढ़ाई समारोह की गरिमा* विदिशा, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विदिशा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में गरिमामय एवं भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, वन मंडलाधिकारी श्री हेमंत यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी, शिक्षकगण तथा मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। *राष्ट्रध्वज फहराकर लिया परेड की सलामी:* समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन के पश्चात राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ उपस्थित जनसमुदाय ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर प्रगति, आशा और नए संकल्प के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को मुक्त आकाश में छोड़ा गया। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री लखन पटेल ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। परेड दलों द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। समारोह में मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया गया तथा मुख्य अतिथि द्वारा जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया गया। *आकर्षक मार्चपास्ट और देशभक्ति की धुनों ने बढ़ाया समारोह का गौरव:* स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल एवं शौर्यादल के जवानों ने शानदार एवं अनुशासित मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। परेड के दौरान देशभक्ति के नारों के बीच हर्ष फायर किया गया। प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने विभिन्न परेड दलों के कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। शौर्यादल ने भी मार्चपास्ट में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई। वहीं पुलिस बैंड दल एवं वात्सल्य स्कूल बैंड दल ने देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक धुनों का वादन करते हुए समारोह में उपस्थित लोगों में उत्साह और राष्ट्रभक्ति का संचार किया तथा मुख्य अतिथि को सलामी दी। *छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां:* समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। *उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड से किया सम्मानित:* स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं अन्य व्यक्तियों को प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का उत्साहवर्धन किया गया। *राष्ट्रगान के साथ हुआ समारोह का समापन:* स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरे पुलिस परेड ग्राउंड में देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रप्रेम का वातावरण बना रहा। ध्वजारोहण, शानदार मार्चपास्ट, बैंड की प्रस्तुतियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह ने आयोजन को भव्य और गरिमामय स्वरूप प्रदान किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता एवं अखंडता की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता की।1
- सिरोंज: बेटी जैसी पाली थी "कटोरी" - किसान ने बकरी की मौत पर कराई तेहरवीं, 500 लोगों को कराया भोज* *रिपोर्टर: रूपेश यादव, सिरोंज* *सिरोंज: बेटी जैसी पाली थी "कटोरी" - किसान ने बकरी की मौत पर कराई तेहरवीं, 500 लोगों को कराया भोज* *रिपोर्टर: रूपेश यादव, सिरोंज* *सिरोंज, विदिशा* । इंसान और जानवर के रिश्ते की अनोखी मिसाल सिरोंज में देखने को मिली। भवानी नगर मोहल्ले के किसान नवल सिंह मालवीय ने अपनी पालतू बकरी की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार से लेकर तेहरवीं तक सब कुछ इंसानों की तरह किया। नवल सिंह की बकरी "कटोरी उर्फ चमेली" 3 अगस्त को चल बसी। नवल का कहना है कि उन्होंने उसे 20 साल तक पाला। वो बकरी उनके लिए बेटी जैसी थी। घर में पलंग पर सोती थी और हमेशा परिवार के साथ रहती थी। "जब कटोरी मरी तो लगा घर का ही कोई सदस्य चला गया" - नवल सिंह ने बताया। *पूरे विधि-विधान से हुआ संस्कार* बकरी की मौत के बाद नवल सिंह ने प्रशासन से अनुमति लेकर उसका दाह संस्कार किया। इसके बाद अस्थियां लेकर गंगा में विसर्जित करने गए। 15 अगस्त को गंगाजली खोलकर तेहरवीं का आयोजन किया गया। इतना ही नहीं, बाकायदा शोक पत्रिका छपवाकर रिश्तेदारों और पड़ोसियों को न्योता भेजा गया। तेहरवीं में करीब 500 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। *लोगों ने की सराहना* आज के समय में जब कई बार बुजुर्गों तक को अंतिम समय में परिवार का साथ नहीं मिलता, ऐसे में एक पालतू पशु का इतने सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करना लोगों को छू गया। नवल सिंह के इस कदम की आसपास के लोगों और रिश्तेदारों ने खूब प्रशंसा की और तेहरवीं में शामिल होकर उन्हें हौसला दिया।4
- 🇮🇳 विदिशा में शान से मना स्वतंत्रता दिवस, प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने छोड़े प्रगति के प्रतीक गुब्बारे #विदिशा #स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #लखनपटेल #प्रभारीमंत्री #ध्वजारोहण #देशभक्ति #आजादी_का_पर्व #मध्यप्रदेश 🇮🇳 विदिशा में शान से मना स्वतंत्रता दिवस, प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने छोड़े प्रगति के प्रतीक गुब्बारे #विदिशा #स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #लखनपटेल #प्रभारीमंत्री #ध्वजारोहण #देशभक्ति #आजादी_का_पर्व #मध्यप्रदेश1
- लोकेशन सिरोंज रिपोर्टर रूपेश यादव सिरोंज *सिरोंज में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस, बारिश के बीच फहराया तिरंगा* लोकेशन सिरोंज रिपोर्टर रूपेश यादव सिरोंज *सिरोंज में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस, बारिश के बीच फहराया तिरंगा* *सिरोंज, विदिशा* । 80वां स्वतंत्रता दिवस सिरोंज में जोश और गर्व के साथ मनाया गया। शनिवार को शहर का मुख्य समारोह सांदीपनि स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया गया। रिमझिम बारिश के बीच जनपद अध्यक्ष पुष्पा हमीर सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। बारिश के बावजूद माहौल में देशभक्ति का उत्साह कम नहीं हुआ। *मार्च पास्ट और राष्ट्रगान से गूंजा मैदान* ध्वजारोहण के बाद 'वंदे मातरम' और 'जन गण मन' का गायन हुआ। इसके बाद पुलिस, एनसीसी, स्काउट और रेड क्रॉस के जवानों ने शानदार मार्च पास्ट कर सबका ध्यान खींचा। स्कूली बच्चों ने भी अनुशासित मार्च कर राष्ट्रध्वज को सलाम किया। *विधायक ने बच्चों संग सुना CM का संदेश* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वतंत्रता दिवस संदेश एलईडी स्क्रीन पर लाइव दिखाया गया। सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा खास अंदाज में नजर आए - उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर पूरा संदेश सुना। *सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान* विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सामूहिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के आखिर में सुबह 11:30 बजे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बारिश, तिरंगा और बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे समारोह को यादगार बना दिया। सिरोंज से रूपेश यादव की रिपोर्ट4
- 15 अगस्त की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं DG Goswami #maksudangarh SP Guna MP #guna #gunacity 15 अगस्त की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं DG Goswami #maksudangarh SP Guna MP #guna #gunacity1