logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाशिवरात्रि मेला : प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धा शिखर चौरागढ़ महादेव मंदि मेले की व्यवस्था की कमान संभाले पूरी प्रशासनिक टीम मुस्तैद नर्मदापुरम/07,फरवरी,2026/ पचमढ़ी महादेव मेले के दूसरे दिन भी पचमढ़ी में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। ऊंची-ऊंची चढ़ाई और दुर्गम मार्ग भी श्रद्धालुओं के उत्साह और अटूट विश्वास को डिगा नहीं पा रहे हैं। भगवान भोलेनाथ के प्रति गहन आस्था रखते हुए श्रद्धालु बड़े एवं भारी त्रिशूल लेकर कठिन और लंबा रास्ता तय कर चौरागढ़ मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रशासनिक अमला मेले में तैनात रहकर श्रद्धालुओं की सहायता में जुटा है। स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता से लेकर मार्गदर्शन तक सभी व्यवस्थाएं सतत रूप से सुनिश्चित की जा रही हैं। मेले की व्यवस्थाओं का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन एवं पिपरिया एसडीएम श्री आकिप खान ने मुख्य मंदिर स्थल चौडेश्वर महादेव पहुंचकर मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ श्री जैन ने श्रद्धालुओं से संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी ली। कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा चौरागढ़ मार्ग पर संचालित खाद्य दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की वैधता, गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की गई। दुकान संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इसी प्रकार क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती रिंकू शर्मा द्वारा मेले के विभिन्न पॉइंट्स पर पहुंचकर वाहनों की जांच की गई। अनधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही बिना पंजीयन एवं बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को समझाइश देकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव इंतजाम किए गए हैं। नगर पालिका द्वारा फायर ब्रिगेड के माध्यम से मार्गों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे धूल की समस्या से राहत मिले और यात्रियों को सुगम आवागमन मिल सके। लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्गों के खराब शोल्डर को मुरम-बजरी से दुरुस्त किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम निर्धारित स्थानों पर आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक कुल 360 वाहनों को परमिट जारी किए जा चुके हैं। आपदा प्रबंधन के तहत होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ की टीम लगातार तैनात है। प्रवेश द्वार के ऊपर सीढ़ियों से गिरने के कारण घायल हुए पुरुषोत्तम पिता मार्कण्डेय, निवासी टुंडा, जिला यवतमाल (महाराष्ट्र) को टीम द्वारा तत्काल डीपी पॉइंट लाया गया, जहां से एसडीईआरएफ वाहन से अस्पताल भेजा गया। 000

11 hrs ago
user_Raj malviya
Raj malviya
Journalism Hoshangabad Nagar, Narmadapuram•

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • केंद्रीय बजट पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने की प्रेस वार्ता देश हित मे है बजट
    1
    केंद्रीय बजट पर राज्यसभा सांसद माया  नारोलिया ने  की प्रेस वार्ता देश हित मे है बजट
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    19 hrs ago
  • बनखेड़ी। शनिवार सुबह बनखेड़ी सामान्य वन परिक्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां जंगली जानवर के हमले में एक 40 वर्षीय ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बारी देवी निवासी कमल ठाकुर (पिता सन्नू लाल ठाकुर), उम्र 40 वर्ष जंगल किनारे पहुंचे थे, तभी घात लगाए बैठे जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें शिकार बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही बनखेड़ी वन परिक्षेत्र के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन अमले ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु शासकीय अस्पताल पिपरिया भिजवाया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद झिरिया सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने तथा टाइगर/जंगली जानवर की मूवमेंट पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है। फिलहाल वन विभाग द्वारा हमलावर वन्यजीव को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और पूरे वन क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
    1
    बनखेड़ी। शनिवार सुबह बनखेड़ी सामान्य वन परिक्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां जंगली जानवर के हमले में एक 40 वर्षीय ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बारी देवी निवासी कमल ठाकुर (पिता सन्नू लाल ठाकुर), उम्र 40 वर्ष जंगल किनारे पहुंचे थे, तभी घात लगाए बैठे जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें शिकार बना लिया।
घटना की सूचना मिलते ही बनखेड़ी वन परिक्षेत्र के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन अमले ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु शासकीय अस्पताल पिपरिया भिजवाया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया।
घटना के बाद झिरिया सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने तथा टाइगर/जंगली जानवर की मूवमेंट पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है।
फिलहाल वन विभाग द्वारा हमलावर वन्यजीव को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और पूरे वन क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • भोपाल उत्तर विधानसभा के विधायक आतिफ अकील फैन्स ने छात्र छात्राओं कसरत अभिभावकों का भी किया सम्मान
    1
    भोपाल उत्तर विधानसभा के विधायक आतिफ अकील फैन्स ने छात्र छात्राओं कसरत अभिभावकों का भी किया सम्मान
    user_अटल प्रदेश न्यूज़
    अटल प्रदेश न्यूज़
    Huzur, Bhopal•
    7 hrs ago
  • Post by Aamir Khan
    1
    Post by Aamir Khan
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भोपाल के हमीदिया अस्पताल में पार्किंग कर्मचारी शराब पीकर लोगों से अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए
    1
    भोपाल के हमीदिया अस्पताल में पार्किंग कर्मचारी शराब पीकर लोगों से अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए
    user_Shafiq Khan
    Shafiq Khan
    Huzur, Bhopal•
    8 hrs ago
  • ip camera installation project
    3
    ip camera installation project
    user_Shaz khan
    Shaz khan
    Business Networking Company हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रायसेन किले पर लगेगा रोपवे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करवाई परमिशन डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने बताई पूरी बात
    1
    रायसेन किले पर लगेगा रोपवे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करवाई परमिशन डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने बताई पूरी बात
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    23 hrs ago
  • सोहागपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम घोघरी में बाघ ने एक बैल को निशाना बनाया है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है सोशल मीडिया के जरिए वन विभाग से शनिवार सुबह 9 बजे अपील की गई है कि वन विभाग के सभी सम्माननीय अधिकारियों से अनुरोध है कि ग्राम घोघरी सोहागपुर विकास खंड मे पंचम भलावी के खेत में एक टाईगर ने बैल का शिकार कर दिया है,और टाईगर घोघरी ग्राम के रिहायशी इलाकेय के आसपास ही घूम रहा जिससे ग्राम वासियों में भय का माहोल है लोग अपने खेतों में कृषि कार्य करने नहीं जा पा रहे है जिसकी जानकारी वन विभाग को दो दिन पहले ग्राम वासी दे चुके है उसके भी जबावदार अधिकारी टाईगर का रेस्क्यू नहीं कर रहे हैं ,पढ़ने लिखने बाले छात्र छात्राएं स्कूल नहीं जा पा रही है जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है ऐसी स्थिति में कोई अनहोनी दुर्घटना घटती है तो सम्पूर्ण जबावदारी शासन प्रशासन की होगी। समय रहते तत्काल प्रभाव से कार्यावाही कर टाईगर का रेस्क्यू नहीं किया गया तो ,मढ़ई रोड पर आदिवासी समाज एवं सभी संगठनों द्वारा चक्का जाम किया जायेगा,जिसकी सूचना शनिवार दोपहर अनुविभागीय अधिकारी जी दी जायेगी ।
    1
    सोहागपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम घोघरी में बाघ ने एक बैल को निशाना बनाया है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है सोशल मीडिया के जरिए वन विभाग से शनिवार सुबह 9 बजे अपील की गई है कि वन विभाग के सभी सम्माननीय अधिकारियों से अनुरोध है कि  ग्राम घोघरी सोहागपुर विकास खंड मे पंचम भलावी के खेत में एक टाईगर ने  बैल का शिकार कर दिया है,और टाईगर घोघरी ग्राम के रिहायशी इलाकेय के आसपास ही घूम रहा जिससे ग्राम वासियों  में भय का माहोल है लोग अपने खेतों में कृषि कार्य करने नहीं जा पा रहे है  जिसकी जानकारी वन विभाग को दो दिन पहले ग्राम वासी दे चुके है उसके भी जबावदार अधिकारी टाईगर का रेस्क्यू नहीं कर रहे हैं ,पढ़ने लिखने बाले छात्र छात्राएं स्कूल नहीं जा पा रही है जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है ऐसी स्थिति में कोई अनहोनी दुर्घटना घटती है तो सम्पूर्ण जबावदारी शासन प्रशासन की होगी।  समय रहते तत्काल प्रभाव से कार्यावाही कर टाईगर का रेस्क्यू  नहीं किया गया तो ,मढ़ई रोड पर आदिवासी  समाज एवं सभी संगठनों द्वारा चक्का जाम किया जायेगा,जिसकी सूचना शनिवार दोपहर अनुविभागीय अधिकारी जी दी जायेगी ।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Asif Khan
    1
    Post by Asif Khan
    user_Asif Khan
    Asif Khan
    पत्रकार हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.