टाइगर/जंगली जानवर के हमले से 40 वर्षीय ग्रामीण की मौत, वन क्षेत्र में दहशत बनखेड़ी सामान्य वन परिक्षेत्र के झिरिया गांव के पास की घटना बनखेड़ी। शनिवार सुबह बनखेड़ी सामान्य वन परिक्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां जंगली जानवर के हमले में एक 40 वर्षीय ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बारी देवी निवासी कमल ठाकुर (पिता सन्नू लाल ठाकुर), उम्र 40 वर्ष जंगल किनारे पहुंचे थे, तभी घात लगाए बैठे जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें शिकार बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही बनखेड़ी वन परिक्षेत्र के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन अमले ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु शासकीय अस्पताल पिपरिया भिजवाया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद झिरिया सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने तथा टाइगर/जंगली जानवर की मूवमेंट पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है। फिलहाल वन विभाग द्वारा हमलावर वन्यजीव को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और पूरे वन क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
टाइगर/जंगली जानवर के हमले से 40 वर्षीय ग्रामीण की मौत, वन क्षेत्र में दहशत बनखेड़ी सामान्य वन परिक्षेत्र के झिरिया गांव के पास की घटना बनखेड़ी। शनिवार सुबह बनखेड़ी सामान्य वन परिक्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां जंगली जानवर के हमले में एक 40 वर्षीय ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बारी देवी निवासी कमल ठाकुर (पिता सन्नू लाल ठाकुर), उम्र 40 वर्ष जंगल किनारे पहुंचे थे, तभी घात लगाए बैठे जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें शिकार बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही बनखेड़ी वन परिक्षेत्र के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन अमले ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु शासकीय अस्पताल पिपरिया भिजवाया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद झिरिया सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने तथा टाइगर/जंगली जानवर की मूवमेंट पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है। फिलहाल वन विभाग द्वारा हमलावर वन्यजीव को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और पूरे वन क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
- बनखेड़ी। शनिवार सुबह बनखेड़ी सामान्य वन परिक्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां जंगली जानवर के हमले में एक 40 वर्षीय ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बारी देवी निवासी कमल ठाकुर (पिता सन्नू लाल ठाकुर), उम्र 40 वर्ष जंगल किनारे पहुंचे थे, तभी घात लगाए बैठे जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें शिकार बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही बनखेड़ी वन परिक्षेत्र के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन अमले ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु शासकीय अस्पताल पिपरिया भिजवाया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद झिरिया सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने तथा टाइगर/जंगली जानवर की मूवमेंट पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है। फिलहाल वन विभाग द्वारा हमलावर वन्यजीव को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और पूरे वन क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।1
- सोहागपुर थाने में रिपोर्ट न उठाने पर आरोपी ने फरियादी के ऊपर कट्टे से चलाई गोली मामला फिर पहुंचा थाने सोहागपुर थाने ने कट्टे से जान लेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक गणेश राय से शाम 8, बजे मिली जानकारी के अनुसार फरियादी यशवंत रघुवंशी पिता पवनसिंह रघुवंशी 30 वर्ष निवासी ग्राम निवारी ने अरुण पूर्वीया निवासी ग्राम भट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि यह रामकुमार रघुवंशी के साथ एक्टिवा स्कूटी से शोभापुर से अपने गांव निवारी जा रहा था फरियादी स्कूटी के पीछे बैठा था ग्राम भट्टी से निकलकर आगे पहुंचे रास्ते में ग्राम भट्टी का रहने वाला अरुण पुरवइया अपनी सफेद रंग की I20 कार से आया और क्रॉस करके अपनी गाड़ी स्कूटी के सामने लगाकर स्कूटी को रोक दी और गाड़ी से उतरकर पुरानी रिपोर्ट करने की बात को लेकर गंदी-गंदी गालियां देने लगा, कार से एक धारदार चाकू निकाला तो चाकू देखकर स्कूटी छोड़कर दोनों खेत के रास्ते गांव तरफ भागने लगे करीबन 100 मीटर दूर पहुंचे तभी अरुण पुरवइया ने कट्टा निकालकर ऊपर गोली चलाई गोली चलने की आवाज सुनकर यह भाग कर दूर निकल गए की रिपोर्ट पर धारा 126(2),296 (बी),125, 351(3) बी.एन.एस.का कायम कर विवेचना में लिया गया है।1
- माता रमाबाई जयंती की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं आपको और आपके पूरे परिवार को सभी ग्राम वासियों को सूचित किया जाता हैं कि आज ग्राम कमालपुर के मजरा बागपुरा में हमारे बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेकर जी कि धर्म पत्नी रमाबाई जयंती मनाई जा रही हैं कृपया अधिक से अधिक संख्या में हमारी माता बहनें एवं छोटे बड़े बुजुर्ग भी पधारें जय भीम जय संविधान #RamabaiBhimraoAmbedkar Anil Gautam Hanmat Jatav Balram Kumar Gautam Ji Achhelal Gautam Neelesh Jatav Vinay Ratan Singh Vishnu Bhsi1
- https://youtu.be/JCmuSMo7_4I?si=wECR5gOBxwg9X7wh परिजनों ने आरोपी को फांसी देने व पुलिस प्नसाशन के खिलाफ भी नारे लगाए : गाडरवारा में हुए भीषण एक्सीडेंट की घटना में युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया चक्का जाम किया चक्का जाम.... आपको बता दें कि गाडरवारा शहर में बीते दिवस थाने के नजदीक एक भीषण एक्सीडेंट की घटना हुई थी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे जिनको तत्काल नरसिंहपुर जिला अस्पताल और दो अन्य को जबलपुर रेफर किया गया था। घटना में पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी मालिक पटवारी की पोस्ट पर कार्य करता है। इसके खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है। इस घटना में नगर के शिवाजी वार्ड निवासी रोहित गुनेले की मौत हो गई। मौत की घटना के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है जिसमें परिजनो के साथ समाज के लोगों ने एन एस 44 पर चक्का जाम किया। काफी देर तक चले चक्का जाम में हंगामे की स्थिति बनी रही। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की प्रशासन हाय हाय नारे के साथ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे नवागत थाना प्रभारी अशोक सिंह ने दलबल के साथ पीड़ित परिजनों से मुलाकात की उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया, तब कहीं जाकर चक्का जाम खुला। बहरहाल आगे देखना यह है कि अब पुलिस की आरोपियों के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है।1
- नगर परिषद सीएमओ प्रभारी ने किया फर्जी नामांतरण1
- शुक्रवार 6 फरवरी 11:00 से श्रद्धा, समर्पण और विश्वास का अनुपम संगम पचमढ़ी के प्रसिद्ध महाशिवरात्रि मेले के रूप में प्रारंभ हुआ। प्रथम दिवस से ही भक्तो की कतार भगवान भोलेनाथ के मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रही है। मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी की सुरम्य वादियों में स्थित भगवान भोलेनाथ को समर्पित प्राचीन चौरागढ़ मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार इस वर्ष महाशिवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा चौरागढ़ मंदिर परिसर में आरओ प्लांट स्थापित किया गया है। पीएचई विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार पानी का शुद्धिकरण करने के लिए विशेष फिल्टर प्लांट लगाया गया है। पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पानी की प्रतिदिन टेस्टिंग भी की जाएगी। पानी को पूर्ण रूप से जांचने और शुद्धता सुनिश्चित होने के बाद ही पानी को वाटर फिल्टर प्लांट से पाइपलाइन के माध्यम से मंदिर एवं अन्य स्थानों के लिए निर्धारित पेयजल केंद्रों तक सप्लाई किया जाएगा। साथ ही उच्च शिखर पर स्थित चौरागढ़ मंदिर में भी श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाया जायेगा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर सुश्री मीना द्वारा पूर्व में ही पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु नियमित टेस्टिंग के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। महाशिवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष पचमढ़ी से महादेव तक टैक्सी किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा, साफ-सफाई एवं आवागमन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पूरे मेला क्षेत्र में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो निरंतर मेले की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखेंगे। इसके साथ ही पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों की भी तैनाती की गई है, जो मेला अवधि के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सतत रूप से उपस्थित रहेंगे।1
- डेयरिंग....* एक बच्ची पर सांड हमला करता है।इलाके के लोग बच्ची को बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन सांड से कोई भिड़ नहीं पाता है तभी एक व्यक्ति सांड से भिड़ जाता है और और बच्ची को बचा लेता है* शेयर करें,1
- सोहागपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम घोघरी में बाघ ने एक बैल को निशाना बनाया है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है सोशल मीडिया के जरिए वन विभाग से शनिवार सुबह 9 बजे अपील की गई है कि वन विभाग के सभी सम्माननीय अधिकारियों से अनुरोध है कि ग्राम घोघरी सोहागपुर विकास खंड मे पंचम भलावी के खेत में एक टाईगर ने बैल का शिकार कर दिया है,और टाईगर घोघरी ग्राम के रिहायशी इलाकेय के आसपास ही घूम रहा जिससे ग्राम वासियों में भय का माहोल है लोग अपने खेतों में कृषि कार्य करने नहीं जा पा रहे है जिसकी जानकारी वन विभाग को दो दिन पहले ग्राम वासी दे चुके है उसके भी जबावदार अधिकारी टाईगर का रेस्क्यू नहीं कर रहे हैं ,पढ़ने लिखने बाले छात्र छात्राएं स्कूल नहीं जा पा रही है जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है ऐसी स्थिति में कोई अनहोनी दुर्घटना घटती है तो सम्पूर्ण जबावदारी शासन प्रशासन की होगी। समय रहते तत्काल प्रभाव से कार्यावाही कर टाईगर का रेस्क्यू नहीं किया गया तो ,मढ़ई रोड पर आदिवासी समाज एवं सभी संगठनों द्वारा चक्का जाम किया जायेगा,जिसकी सूचना शनिवार दोपहर अनुविभागीय अधिकारी जी दी जायेगी ।1