Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर परिषद सीएमओ प्रभारी ने किया फर्जी नामांतरण
Khbar ki teh tak
नगर परिषद सीएमओ प्रभारी ने किया फर्जी नामांतरण
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- केंद्रीय बजट पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने की प्रेस वार्ता देश हित मे है बजट1
- शुक्रवार 6 फरवरी 11:00 से श्रद्धा, समर्पण और विश्वास का अनुपम संगम पचमढ़ी के प्रसिद्ध महाशिवरात्रि मेले के रूप में प्रारंभ हुआ। प्रथम दिवस से ही भक्तो की कतार भगवान भोलेनाथ के मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रही है। मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी की सुरम्य वादियों में स्थित भगवान भोलेनाथ को समर्पित प्राचीन चौरागढ़ मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार इस वर्ष महाशिवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा चौरागढ़ मंदिर परिसर में आरओ प्लांट स्थापित किया गया है। पीएचई विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार पानी का शुद्धिकरण करने के लिए विशेष फिल्टर प्लांट लगाया गया है। पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पानी की प्रतिदिन टेस्टिंग भी की जाएगी। पानी को पूर्ण रूप से जांचने और शुद्धता सुनिश्चित होने के बाद ही पानी को वाटर फिल्टर प्लांट से पाइपलाइन के माध्यम से मंदिर एवं अन्य स्थानों के लिए निर्धारित पेयजल केंद्रों तक सप्लाई किया जाएगा। साथ ही उच्च शिखर पर स्थित चौरागढ़ मंदिर में भी श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाया जायेगा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर सुश्री मीना द्वारा पूर्व में ही पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु नियमित टेस्टिंग के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। महाशिवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष पचमढ़ी से महादेव तक टैक्सी किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा, साफ-सफाई एवं आवागमन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पूरे मेला क्षेत्र में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो निरंतर मेले की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखेंगे। इसके साथ ही पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों की भी तैनाती की गई है, जो मेला अवधि के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सतत रूप से उपस्थित रहेंगे।1
- डेयरिंग....* एक बच्ची पर सांड हमला करता है।इलाके के लोग बच्ची को बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन सांड से कोई भिड़ नहीं पाता है तभी एक व्यक्ति सांड से भिड़ जाता है और और बच्ची को बचा लेता है* शेयर करें,1
- सोहागपुर विधायक की अनुशंसा पर 18 हितग्राहियों हेतु 2 लाख 75 हजार रूपये की आर्थिक सहायता हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारीर्थिक सहायता हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह की अनुशंसा पर कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा विधायक स्वेच्छानुदान निधि से 18 हितग्राहियों के लिए 2 लाख 75 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह की अनुशंसा पर विधायक निधि से माखननगर निवासी श्रीमती शकुन बाई अहिरवार, सोहागपुर निवासी श्रीमती उर्मिला बाई उमरे, माखननगर निवासी श्रीमती फुल्ला बाई, माखन नगर निवासी माखन कीर, श्रीमती गरीबा अहिरवार, अंकित दीक्षित, सुहागपुर निवासी मनोज अहिरवार को 05-05 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सोहागपुर निवासी प्रीतम चौरसिया, माखन नगर निवासी श्रीमती शालिनी दीक्षित को 10-10 हजार की, माखन नगर निवासी राम विलास कीर को 20 हजार रुपए की, सोहागपुर निवासी दिनेश कुमार मालवीय, सौरभ मालवीय, सुरेश कुमार, योगेश केवट, देवीदास मालवीय, बृजेश केवट, जगदीश कुमार मालवीय एवं श्री विनय कुमार केवट को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।1
- जीआरपी खंडवा को मिली बड़ी सफलता ,24 घंटे मे हत्या के प्रयास करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया2
- बनखेड़ी। शनिवार सुबह बनखेड़ी सामान्य वन परिक्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां जंगली जानवर के हमले में एक 40 वर्षीय ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बारी देवी निवासी कमल ठाकुर (पिता सन्नू लाल ठाकुर), उम्र 40 वर्ष जंगल किनारे पहुंचे थे, तभी घात लगाए बैठे जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें शिकार बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही बनखेड़ी वन परिक्षेत्र के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन अमले ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु शासकीय अस्पताल पिपरिया भिजवाया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद झिरिया सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने तथा टाइगर/जंगली जानवर की मूवमेंट पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है। फिलहाल वन विभाग द्वारा हमलावर वन्यजीव को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और पूरे वन क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।1
- भोपाल सीहोर में दलहन उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्रियों की कॉन्फ्रेंस… देशभर के कृषि मंत्री होंगे शामिल… बैठक को लेकर बोले BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल… कांग्रेस अपना मॉडल नहीं बताती सिर्फ आरोप लगाती है… मध्य प्रदेश को बदनाम करने की कोशिश… कांग्रेस के सवाल बौखलाहट दिखाते हैं… अन्नदाताओं के लिए कई नई पहल और खुशखबरी आने वाली… सरकार इस साल को कृषि वर्ष के रूप में मना रही… बीजेपी ने किसान हित में नीतियां बनाई... बाइट : आशीष अग्रवाल, मीडिया प्रभारी बीजेपी1
- रायसेन किले पर लगेगा रोपवे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करवाई परमिशन डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने बताई पूरी बात1