logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डेयरिंग....* एक बच्ची पर सांड हमला करता है।इलाके के लोग बच्ची को बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन सांड से कोई भिड़ नहीं पाता है तभी एक व्यक्ति सांड से भिड़ जाता है और और बच्ची को बचा लेता है* शेयर करें,

23 hrs ago
user_ABDUL
ABDUL
Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
23 hrs ago

डेयरिंग....* एक बच्ची पर सांड हमला करता है।इलाके के लोग बच्ची को बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन सांड से कोई भिड़ नहीं पाता है तभी एक व्यक्ति सांड से भिड़ जाता है और और बच्ची को बचा लेता है* शेयर करें,

More news from Narmadapuram and nearby areas
  • शुक्रवार 6 फरवरी 11:00 से श्रद्धा, समर्पण और विश्वास का अनुपम संगम पचमढ़ी के प्रसिद्ध महाशिवरात्रि मेले के रूप में प्रारंभ हुआ। प्रथम दिवस से ही भक्तो की कतार भगवान भोलेनाथ के मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रही है। मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी की सुरम्य वादियों में स्थित भगवान भोलेनाथ को समर्पित प्राचीन चौरागढ़ मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार इस वर्ष महाशिवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा चौरागढ़ मंदिर परिसर में आरओ प्लांट स्थापित किया गया है। पीएचई विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार पानी का शुद्धिकरण करने के लिए विशेष फिल्टर प्लांट लगाया गया है। पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पानी की प्रतिदिन टेस्टिंग भी की जाएगी। पानी को पूर्ण रूप से जांचने और शुद्धता सुनिश्चित होने के बाद ही पानी को वाटर फिल्टर प्लांट से पाइपलाइन के माध्यम से मंदिर एवं अन्य स्थानों के लिए निर्धारित पेयजल केंद्रों तक सप्लाई किया जाएगा। साथ ही उच्च शिखर पर स्थित चौरागढ़ मंदिर में भी श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाया जायेगा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर सुश्री मीना द्वारा पूर्व में ही पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु नियमित टेस्टिंग के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। महाशिवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष पचमढ़ी से महादेव तक टैक्सी किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा, साफ-सफाई एवं आवागमन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पूरे मेला क्षेत्र में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो निरंतर मेले की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखेंगे। इसके साथ ही पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों की भी तैनाती की गई है, जो मेला अवधि के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सतत रूप से उपस्थित रहेंगे।
    1
    शुक्रवार 6 फरवरी 11:00  से श्रद्धा, समर्पण और विश्वास का अनुपम संगम पचमढ़ी के प्रसिद्ध महाशिवरात्रि मेले के रूप में प्रारंभ हुआ। प्रथम दिवस से ही भक्तो की कतार भगवान भोलेनाथ के मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रही है। मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी की सुरम्य वादियों में स्थित भगवान भोलेनाथ को समर्पित प्राचीन चौरागढ़ मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।
कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार इस वर्ष महाशिवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा चौरागढ़ मंदिर परिसर में आरओ प्लांट स्थापित किया गया है। पीएचई विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार पानी का शुद्धिकरण  करने के लिए विशेष फिल्टर प्लांट लगाया गया है।
पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पानी की प्रतिदिन टेस्टिंग भी की जाएगी। पानी को पूर्ण रूप से जांचने और शुद्धता सुनिश्चित होने के बाद ही पानी को वाटर फिल्टर प्लांट से पाइपलाइन के माध्यम से मंदिर एवं अन्य स्थानों के लिए निर्धारित पेयजल केंद्रों तक सप्लाई किया जाएगा। साथ ही उच्च शिखर पर स्थित चौरागढ़ मंदिर में भी श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाया जायेगा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर सुश्री मीना द्वारा पूर्व में ही पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु नियमित टेस्टिंग के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।
महाशिवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष पचमढ़ी से महादेव तक टैक्सी किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा, साफ-सफाई एवं आवागमन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पूरे मेला क्षेत्र में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो निरंतर मेले की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखेंगे। इसके साथ ही पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों की भी तैनाती की गई है, जो मेला अवधि के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सतत रूप से उपस्थित रहेंगे।
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism Hoshangabad Nagar, Narmadapuram•
    22 hrs ago
  • डेयरिंग....* एक बच्ची पर सांड हमला करता है।इलाके के लोग बच्ची को बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन सांड से कोई भिड़ नहीं पाता है तभी एक व्यक्ति सांड से भिड़ जाता है और और बच्ची को बचा लेता है* शेयर करें,
    1
    डेयरिंग....*
एक बच्ची पर सांड हमला करता है।इलाके के लोग बच्ची को बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन सांड से कोई भिड़ नहीं पाता है तभी एक  व्यक्ति सांड से भिड़ जाता है और और बच्ची को बचा लेता है*
शेयर करें,
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    23 hrs ago
  • सोहागपुर विधायक की अनुशंसा पर 18 हितग्राहियों हेतु 2 लाख 75 हजार रूपये की आर्थिक सहायता हेतु प्रशासकीय स्‍वीकृति जारीर्थिक सहायता हेतु प्रशासकीय स्‍वीकृति जारी सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह की अनुशंसा पर कलेक्‍टर सोनिया मीना द्वारा विधायक स्‍वेच्‍छानुदान निधि से 18 हितग्राहियों के लिए 2 लाख 75 हजार रूपये की प्रशासकीय स्‍वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह की अनुशंसा पर विधायक निधि से माखननगर निवासी श्रीमती शकुन बाई अहिरवार, सोहागपुर निवासी श्रीमती उर्मिला बाई उमरे, माखननगर निवासी श्रीमती फुल्ला बाई, माखन नगर निवासी माखन कीर, श्रीमती गरीबा अहिरवार,  अंकित दीक्षित, सुहागपुर निवासी मनोज अहिरवार को 05-05 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सोहागपुर निवासी प्रीतम चौरसिया, माखन नगर निवासी श्रीमती शालिनी दीक्षित को 10-10 हजार की, माखन नगर निवासी राम विलास कीर को 20 हजार रुपए की, सोहागपुर निवासी दिनेश कुमार मालवीय, सौरभ मालवीय, सुरेश कुमार, योगेश केवट,  देवीदास मालवीय,  बृजेश केवट,  जगदीश कुमार मालवीय एवं श्री विनय कुमार केवट को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
    1
    सोहागपुर विधायक की अनुशंसा पर 18 हितग्राहियों हेतु 2 लाख 75 हजार रूपये की आर्थिक सहायता हेतु प्रशासकीय स्‍वीकृति जारीर्थिक सहायता हेतु प्रशासकीय स्‍वीकृति जारी
सोहागपुर विधायक  विजयपाल सिंह की अनुशंसा पर कलेक्‍टर सोनिया मीना द्वारा विधायक स्‍वेच्‍छानुदान निधि से 18 हितग्राहियों के लिए 2 लाख 75 हजार रूपये की प्रशासकीय स्‍वीकृति जारी की गई है।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह की अनुशंसा पर विधायक निधि से माखननगर निवासी श्रीमती शकुन बाई अहिरवार, सोहागपुर निवासी श्रीमती उर्मिला बाई उमरे, माखननगर निवासी श्रीमती फुल्ला बाई, माखन नगर निवासी माखन कीर, श्रीमती गरीबा अहिरवार,  अंकित दीक्षित, सुहागपुर निवासी मनोज अहिरवार को 05-05 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सोहागपुर निवासी प्रीतम चौरसिया, माखन नगर निवासी श्रीमती शालिनी दीक्षित को 10-10 हजार की, माखन नगर निवासी राम विलास कीर को 20 हजार रुपए की, सोहागपुर निवासी  दिनेश कुमार मालवीय, सौरभ मालवीय, सुरेश कुमार, योगेश केवट,  देवीदास मालवीय,  बृजेश केवट,  जगदीश कुमार मालवीय एवं श्री विनय कुमार केवट को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • जीआरपी खंडवा को मिली बड़ी सफलता ,24 घंटे मे हत्या के प्रयास करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया
    2
    जीआरपी खंडवा को मिली बड़ी सफलता ,24 घंटे मे हत्या के प्रयास करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय  पेश किया गया
    user_SUPER FAST NETWORK
    SUPER FAST NETWORK
    Journalist कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • केंद्रीय बजट पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने की प्रेस वार्ता देश हित मे है बजट
    1
    केंद्रीय बजट पर राज्यसभा सांसद माया  नारोलिया ने  की प्रेस वार्ता देश हित मे है बजट
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • बनखेड़ी। शनिवार सुबह बनखेड़ी सामान्य वन परिक्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां जंगली जानवर के हमले में एक 40 वर्षीय ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बारी देवी निवासी कमल ठाकुर (पिता सन्नू लाल ठाकुर), उम्र 40 वर्ष जंगल किनारे पहुंचे थे, तभी घात लगाए बैठे जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें शिकार बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही बनखेड़ी वन परिक्षेत्र के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन अमले ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु शासकीय अस्पताल पिपरिया भिजवाया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद झिरिया सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने तथा टाइगर/जंगली जानवर की मूवमेंट पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है। फिलहाल वन विभाग द्वारा हमलावर वन्यजीव को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और पूरे वन क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
    1
    बनखेड़ी। शनिवार सुबह बनखेड़ी सामान्य वन परिक्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां जंगली जानवर के हमले में एक 40 वर्षीय ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बारी देवी निवासी कमल ठाकुर (पिता सन्नू लाल ठाकुर), उम्र 40 वर्ष जंगल किनारे पहुंचे थे, तभी घात लगाए बैठे जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें शिकार बना लिया।
घटना की सूचना मिलते ही बनखेड़ी वन परिक्षेत्र के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन अमले ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु शासकीय अस्पताल पिपरिया भिजवाया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया।
घटना के बाद झिरिया सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने तथा टाइगर/जंगली जानवर की मूवमेंट पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है।
फिलहाल वन विभाग द्वारा हमलावर वन्यजीव को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और पूरे वन क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भोपाल सीहोर में दलहन उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्रियों की कॉन्फ्रेंस… देशभर के कृषि मंत्री होंगे शामिल… बैठक को लेकर बोले BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल… कांग्रेस अपना मॉडल नहीं बताती सिर्फ आरोप लगाती है… मध्य प्रदेश को बदनाम करने की कोशिश… कांग्रेस के सवाल बौखलाहट दिखाते हैं… अन्नदाताओं के लिए कई नई पहल और खुशखबरी आने वाली… सरकार इस साल को कृषि वर्ष के रूप में मना रही… बीजेपी ने किसान हित में नीतियां बनाई... बाइट : आशीष अग्रवाल, मीडिया प्रभारी बीजेपी
    1
    भोपाल 
सीहोर में दलहन उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्रियों की कॉन्फ्रेंस…
देशभर के कृषि मंत्री होंगे शामिल…
बैठक को लेकर बोले BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल…
कांग्रेस अपना मॉडल नहीं बताती सिर्फ आरोप लगाती है…
मध्य प्रदेश को बदनाम करने की कोशिश…
कांग्रेस के सवाल बौखलाहट दिखाते हैं…
अन्नदाताओं के लिए कई नई पहल और खुशखबरी आने वाली…
सरकार इस साल को कृषि वर्ष के रूप में मना रही…
बीजेपी ने किसान हित में नीतियां बनाई...
बाइट : आशीष अग्रवाल, मीडिया प्रभारी बीजेपी
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    27 min ago
  • पिपरिया पीएम श्री शासकीय सुभाष हाई स्कूल के खेल मैदान में नियम विरुद्ध हो रहे निर्माण का खिलाड़ी और स्कूल के पूर्व छात्रों ने विरोध किया है। शुक्रवार को शाम 4:00 कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर खेल मैदान में हो रहे अनावश्यक और नियम विरुद्ध निर्माण को रोकने की मांग की गई है। ज्ञापन देने के दौरान पूर्व छात्रों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से स्कूल के खेल मैदान में दो स्थानों पर निर्माण किया जा रहा है। जिससे खेल मैदान का आकार छोटा हो गया है। बिना किसी प्लानिंग के मैदान में निर्माण करके स्कूल और आसपास रहने वाले बच्चों से उनका खेल मैदान छीना जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से शासन के पैसों का निर्माण में दुरूपयोग किए जाने पर कई सवाल भी उठाए गए हैं। बेवजह बनाया गया प्रस्ताव ज्ञापन देने के दौरान ऋतुराज वर्मा ने बताया कि स्कूल में पूर्व से ही एक कंप्यूटर कक्ष बना हुआ है, लेकिन शासन के पैसों का दुरुपयोग करने के लिए कंप्यूटर के अतिरिक्त कक्ष निर्माण का बेवजह प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारी की मिली भगत के कारण निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को हानि पहुंचाई गई है। पूर्व छात्र अमित वर्मा ने बताया कि पूरे क्षेत्र में एकमात्र खेल मैदान में लगातार निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण लोक निर्माण विभाग के निर्धारित प्रावधानों के तहत नहीं किया जा रहा है। हमारी जानकारी के अनुसार स्थानीय एजेंसी के माध्यम से घटिया क्वालिटी की सामग्री का उपयोग करके निर्माण हो रहा है।
    1
    पिपरिया पीएम श्री शासकीय सुभाष हाई स्कूल के खेल मैदान में नियम विरुद्ध हो रहे निर्माण का खिलाड़ी और स्कूल के पूर्व छात्रों ने विरोध किया है। शुक्रवार को शाम 4:00 कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर खेल मैदान में हो रहे अनावश्यक और नियम विरुद्ध निर्माण को रोकने की मांग की गई है। ज्ञापन देने के दौरान पूर्व छात्रों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से स्कूल के खेल मैदान में दो स्थानों पर निर्माण किया जा रहा है। जिससे खेल मैदान का आकार छोटा हो गया है। बिना किसी प्लानिंग के मैदान में निर्माण करके स्कूल और आसपास रहने वाले बच्चों से उनका खेल मैदान छीना जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से शासन के पैसों का निर्माण में दुरूपयोग किए जाने पर कई सवाल भी उठाए गए हैं।
बेवजह बनाया गया प्रस्ताव
ज्ञापन देने के दौरान ऋतुराज वर्मा ने बताया कि स्कूल में पूर्व से ही एक कंप्यूटर कक्ष बना हुआ है, लेकिन शासन के पैसों का दुरुपयोग करने के लिए कंप्यूटर के अतिरिक्त कक्ष निर्माण का बेवजह प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारी की मिली भगत के कारण निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को हानि पहुंचाई गई है। पूर्व छात्र अमित वर्मा ने बताया कि पूरे क्षेत्र में एकमात्र खेल मैदान में लगातार निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण लोक निर्माण विभाग के निर्धारित प्रावधानों के तहत नहीं किया जा रहा है। हमारी जानकारी के अनुसार स्थानीय एजेंसी के माध्यम से घटिया क्वालिटी की सामग्री का उपयोग करके निर्माण हो रहा है।
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism Hoshangabad Nagar, Narmadapuram•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.