logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलक्ट्रट परिसर में कर्मचारी भविष्य निधि आपके निकट सेमीनार का हुआ आयोजन नागौर,,जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को कलक्ट्रट परिसर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, जोधपुर के तत्वावधान में निधि आपके निकट सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पी.एफ. ऑफिस जोधपुर के लेखाधिकारी राघवेन्द्र कुमार तायल एवं वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक मोहिन्द्र चौहान ने नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों को ईपीएफ संबंधी जानकारियां प्रदान की एवं कर्मचारियों/ पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान किया। ईपीएफ अधिकारियों ने ईपीएफ बैलेंस देखने, ईपीएफ निकासी, भविष्य निधि राशियों को एक खाते से दूसरे खाते में ऑनलाईन स्थानान्तरित करने की प्रकिया, मृत्यु पश्चात् मिलने वाले लाभों के बारे में जागरूक किया। साथ ही भविष्य निधि संगठन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे एम्पलॉईज एनरोलमेंट केंपेन, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में जानकारी दी गई। कैंप के दौरान भविष्य निधि कार्यालय जोधपुर के अधिकारियों ने जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर को विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम में ईपीएफ सदस्य, पेंशनर्स एवं कलक्ट्रेट कार्यालय अधीक्षक नेमीचन्द सांखला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_प्रदीप कुमार डागा
प्रदीप कुमार डागा
नागौर, नागौर, राजस्थान•
1 hr ago

कलक्ट्रट परिसर में कर्मचारी भविष्य निधि आपके निकट सेमीनार का हुआ आयोजन नागौर,,जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को कलक्ट्रट परिसर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, जोधपुर के तत्वावधान में निधि आपके निकट सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पी.एफ. ऑफिस जोधपुर के लेखाधिकारी राघवेन्द्र कुमार तायल एवं वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक मोहिन्द्र चौहान ने नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों को ईपीएफ संबंधी जानकारियां प्रदान की एवं कर्मचारियों/ पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान किया। ईपीएफ अधिकारियों ने ईपीएफ बैलेंस देखने, ईपीएफ निकासी, भविष्य निधि राशियों को एक खाते से दूसरे खाते में ऑनलाईन स्थानान्तरित करने की प्रकिया, मृत्यु पश्चात् मिलने वाले लाभों के बारे में जागरूक किया। साथ ही भविष्य निधि संगठन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे एम्पलॉईज एनरोलमेंट केंपेन, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में जानकारी दी गई। कैंप के दौरान भविष्य निधि कार्यालय जोधपुर के अधिकारियों ने जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर को विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम में ईपीएफ सदस्य, पेंशनर्स एवं कलक्ट्रेट कार्यालय अधीक्षक नेमीचन्द सांखला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • शाहपुरा कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा का 10 वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम सत्र 2025-26 का 100% रहा ,छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया, छात्रा जिया अटल 90.17%, निकिता यादव 82.17% मुस्कान बुनकर 76.33%, जमना बुनकर 73.50% शाहपुरा उपखंड क्षेत्र में छात्राओं ने लहराया परचम,दसवीं बोर्ड परीक्षा में पूरे उपखंड क्षेत्र में छात्राओं ने छात्रों को काफी पीछे छोड़ दिया है। ज्यादातर स्कूलों से छात्राओं ने ही टॉपर के रूप में स्थान बनाया है। वही सरकारी और निजी स्कूलों में परीक्षा परिणाम में काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। सरकारी स्कूल भी अब निजी स्कूलों से परिणाम में आगे निकलते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने शिव मंदिर राजपुरा में मुकेश खुडानिया अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी, नगर परिषद की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें प्रभु अटल समाजसेवी, रामकिशोर अटल ,सेवानिवृत्त प्रिंसिपल कुलदीप बंगाली, जयराम वर्मा,फारुख खान ,पिंटू कुमार सैनी ,बनवारी बंगाली ,संदीप अटल ,सुरेंद्र अटल, लालू अटल,मोहन ,ओमप्रकाश यादव ,सुभाष ,मुकेश ,पांची देवी ,सुनीता ,मोनिका, प्रेम ,पिंकी,ममता,अर्चना ,पूजा , ग्यारसी ,मोहरी देवी सहित कई महिला ने छात्राओं और पिता माता का माला, मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया,स्कूल स्टाफ प्रकाश चन्द मीणा,मुकेश कुमार यादव,विलास,मदन लाल शर्मा,रामेश्वर प्रसाद यादव,आशा वर्मा ने छात्राओं और माता पिता को माला,साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर कि भव्य स्वागत
    1
    शाहपुरा कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा का  10 वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम सत्र 2025-26 का 100% रहा ,छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया, छात्रा जिया अटल 90.17%, निकिता यादव 82.17% मुस्कान बुनकर 76.33%, जमना बुनकर 73.50% शाहपुरा उपखंड क्षेत्र में छात्राओं ने लहराया परचम,दसवीं बोर्ड परीक्षा में पूरे उपखंड क्षेत्र में छात्राओं ने छात्रों को काफी पीछे छोड़ दिया है। ज्यादातर स्कूलों से छात्राओं ने ही टॉपर के रूप में स्थान बनाया है। वही सरकारी और निजी स्कूलों में परीक्षा परिणाम में काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। सरकारी स्कूल भी अब निजी स्कूलों से परिणाम में आगे निकलते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने शिव मंदिर राजपुरा में मुकेश खुडानिया अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी, नगर परिषद की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें प्रभु अटल समाजसेवी, रामकिशोर अटल ,सेवानिवृत्त प्रिंसिपल कुलदीप बंगाली, जयराम वर्मा,फारुख खान ,पिंटू कुमार सैनी ,बनवारी बंगाली ,संदीप अटल ,सुरेंद्र अटल, लालू अटल,मोहन ,ओमप्रकाश यादव ,सुभाष ,मुकेश ,पांची देवी ,सुनीता ,मोनिका, प्रेम ,पिंकी,ममता,अर्चना ,पूजा , ग्यारसी ,मोहरी देवी सहित कई महिला ने छात्राओं और पिता माता का माला, मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया,स्कूल स्टाफ प्रकाश चन्द मीणा,मुकेश कुमार यादव,विलास,मदन लाल शर्मा,रामेश्वर प्रसाद यादव,आशा वर्मा  ने  छात्राओं और माता पिता को माला,साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर कि भव्य स्वागत
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    संझू, नागौर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दामों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। 👉 सोने का भाव: 24 कैरेट: ₹1,40,000 – ₹1,41,000 प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट: ₹1,28,000 – ₹1,30,000 प्रति 10 ग्राम 18 कैरेट: ₹1,05,000 – ₹1,07,000 प्रति 10 ग्राम 👉 चांदी का भाव: ₹2,25,000 – ₹2,30,000 प्रति किलो (₹225 – ₹230 प्रति ग्राम) आज सोना ₹1500–₹3300 तक महंगा हुआ, जबकि चांदी में ₹5000–₹8000 की तेजी रही। तेजी की वजह: वैश्विक तनाव, रुपये की कमजोरी और निवेशकों का सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव। 👉 आगे भी बाजार में उतार चढ़ाव जारी रहने की संभावना।
    1
    सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दामों में जोरदार तेजी देखने को मिली है।
👉 सोने का भाव:
24 कैरेट: ₹1,40,000 – ₹1,41,000 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,28,000 – ₹1,30,000 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट: ₹1,05,000 – ₹1,07,000 प्रति 10 ग्राम
👉 चांदी का भाव:
₹2,25,000 – ₹2,30,000 प्रति किलो
(₹225 – ₹230 प्रति ग्राम)
आज सोना ₹1500–₹3300 तक महंगा हुआ, जबकि चांदी में ₹5000–₹8000 की तेजी रही।
तेजी की वजह:
वैश्विक तनाव, रुपये की कमजोरी और निवेशकों का सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव।
👉 आगे भी बाजार में उतार चढ़ाव जारी रहने की संभावना।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी. सूत्रों ने बताया कि मिडिल ईस्ट में युद्ध के बाद दुनिया भर में तेल की कीमतों में हालिया उछाल का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डाला जा रहा है. भारत में फ्यूल मार्केटिंग कंपनियों पर दबाव है क्योंकि 28 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बावजूद रिटेल पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं. 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर मिलिट्री हमले किए थे, जिसके बाद तेहरान ने बड़ी जवाबी कार्रवाई की थी. नायरा एनर्जी, जो भारत के 102,075 पेट्रोल पंपों में से 6,967 चलाती है, ने इनपुट लागत में बढ़ोतरी का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है. हालांकि कंपनी के प्रवक्ता ने इस खबर पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की. रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और बीपी पीएलयू का फ्यूल रिटेलिंग जॉइंट वेंचर, जियो-बीपी, जिसके 2,185 पेट्रोल पंप हैं, ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर भारी नुकसान होने के बावजूद अभी तक कीमतें नहीं बढ़ाई हैं. #bikaner #new #patrol
    1
    भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी. सूत्रों ने बताया कि मिडिल ईस्ट में युद्ध के बाद दुनिया भर में तेल की कीमतों में हालिया उछाल का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डाला जा रहा है. भारत में फ्यूल मार्केटिंग कंपनियों पर दबाव है क्योंकि 28 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बावजूद रिटेल पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं. 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर मिलिट्री हमले किए थे, जिसके बाद तेहरान ने बड़ी जवाबी कार्रवाई की थी. नायरा एनर्जी, जो भारत के 102,075 पेट्रोल पंपों में से 6,967 चलाती है, ने इनपुट लागत में बढ़ोतरी का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है. हालांकि कंपनी के प्रवक्ता ने इस खबर पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की. रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और बीपी पीएलयू का फ्यूल रिटेलिंग जॉइंट वेंचर, जियो-बीपी, जिसके 2,185 पेट्रोल पंप हैं, ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर भारी नुकसान होने के बावजूद अभी तक कीमतें नहीं बढ़ाई हैं. #bikaner #new #patrol
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • श्रीडूंगरगढ़ के कालू रोड पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ आज प्रशासन का पीला पंजा चला जिसमें बड़ी संख्या में अतिक्रमण हटाए गए।
    1
    श्रीडूंगरगढ़ के कालू रोड पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ आज प्रशासन का पीला पंजा चला जिसमें बड़ी संख्या में अतिक्रमण हटाए गए।
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Mahesh panchariya
    1
    Post by Mahesh panchariya
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नागौर,,जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को कलक्ट्रट परिसर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, जोधपुर के तत्वावधान में निधि आपके निकट सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पी.एफ. ऑफिस जोधपुर के लेखाधिकारी राघवेन्द्र कुमार तायल एवं वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक मोहिन्द्र चौहान ने नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों को ईपीएफ संबंधी जानकारियां प्रदान की एवं कर्मचारियों/ पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान किया। ईपीएफ अधिकारियों ने ईपीएफ बैलेंस देखने, ईपीएफ निकासी, भविष्य निधि राशियों को एक खाते से दूसरे खाते में ऑनलाईन स्थानान्तरित करने की प्रकिया, मृत्यु पश्चात् मिलने वाले लाभों के बारे में जागरूक किया। साथ ही भविष्य निधि संगठन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे एम्पलॉईज एनरोलमेंट केंपेन, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में जानकारी दी गई। कैंप के दौरान भविष्य निधि कार्यालय जोधपुर के अधिकारियों ने जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर को विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम में ईपीएफ सदस्य, पेंशनर्स एवं कलक्ट्रेट कार्यालय अधीक्षक नेमीचन्द सांखला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    1
    नागौर,,जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को कलक्ट्रट परिसर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, जोधपुर के तत्वावधान में निधि आपके निकट सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पी.एफ. ऑफिस जोधपुर के लेखाधिकारी राघवेन्द्र कुमार तायल एवं वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक मोहिन्द्र चौहान ने नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों को ईपीएफ संबंधी जानकारियां प्रदान की एवं कर्मचारियों/ पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान किया। ईपीएफ अधिकारियों ने ईपीएफ बैलेंस देखने, ईपीएफ निकासी, भविष्य निधि राशियों को एक खाते से दूसरे खाते में ऑनलाईन स्थानान्तरित करने की प्रकिया, मृत्यु पश्चात् मिलने वाले लाभों के बारे में जागरूक किया। साथ ही भविष्य निधि संगठन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे एम्पलॉईज एनरोलमेंट केंपेन, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में जानकारी दी गई। कैंप के दौरान भविष्य निधि कार्यालय जोधपुर के अधिकारियों ने जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर को विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम में ईपीएफ सदस्य, पेंशनर्स एवं कलक्ट्रेट कार्यालय अधीक्षक नेमीचन्द सांखला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पत्रकार इकबाल खान देश में चल रहे गैस संकट और बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया है।जारी फैसले के अनुसार, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 3 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है, जबकि डीजल पर सीधा 10 रुपये प्रति लीटर की बड़ी कटौती की गई है। इस फैसले से ट्रांसपोर्ट सेक्टर, छोटे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। डीजल पर ज्यादा कटौती का असर सीधे तौर पर मालभाड़े और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा, जिससे महंगाई को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।गौरतलब है कि हाल ही में गैस सिलेंडर की कमी और अंतरराष्ट्रीय हालातों के चलते ईंधन पर दबाव बढ़ा हुआ था। ऐसे में सरकार का यह कदम राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
    1
    पत्रकार इकबाल खान
देश में चल रहे गैस संकट और बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया है।जारी फैसले के अनुसार, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 3 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है, जबकि डीजल पर सीधा 10 रुपये प्रति लीटर की बड़ी कटौती की गई है। इस फैसले से ट्रांसपोर्ट सेक्टर, छोटे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
डीजल पर ज्यादा कटौती का असर सीधे तौर पर मालभाड़े और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा, जिससे महंगाई को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।गौरतलब है कि हाल ही में गैस सिलेंडर की कमी और अंतरराष्ट्रीय हालातों के चलते ईंधन पर दबाव बढ़ा हुआ था। ऐसे में सरकार का यह कदम राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • KYC for Social Media News: सोशल मीडिया चलाने के लिए कराना होगा KYC? #shorts #socialmediakyc #kycupdate #digitalindia #bikanerlocal
    1
    KYC for Social Media News: सोशल मीडिया चलाने के लिए कराना होगा KYC? #shorts #socialmediakyc #kycupdate #digitalindia #bikanerlocal
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.