Shuru
Apke Nagar Ki App…
क्या प्रशासन की योजना का लाभ उठा रहे हैं भ्रष्टाचारी ? गरीब व्यक्ति को कब मिलेगा आवास? ग्राम गोबरी तहसील मैहर जिला मैहर 📍 क्या प्रशासन की योजना का लाभ उठा रहे हैं भ्रष्टाचारी ? गरीब व्यक्ति को कब मिलेगा आवास? ग्राम गोबरी तहसील मैहर जिला मैहर 📍
Satyanarayan tiwari
क्या प्रशासन की योजना का लाभ उठा रहे हैं भ्रष्टाचारी ? गरीब व्यक्ति को कब मिलेगा आवास? ग्राम गोबरी तहसील मैहर जिला मैहर 📍 क्या प्रशासन की योजना का लाभ उठा रहे हैं भ्रष्टाचारी ? गरीब व्यक्ति को कब मिलेगा आवास? ग्राम गोबरी तहसील मैहर जिला मैहर 📍
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *मैहर जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत रिवारा में अल्ट्राटेक की प्रस्तावित खदान को लेकर पर्यावरणीय लोक सुनवाई का हुआ सफल आयोजन, ग्रामीणों ने रखीं विकास और रोजगार की मांगें।* *अल्ट्राटेक सीमेंट सरला नगर फैक्ट्री प्रबंधन ने स्थानीय हितों को प्राथमिकता देने और क्षेत्र के समग्र विकास का दिया भरोसा।* मैहर - ग्राम पंचायत रिवारा में अल्ट्राटेक सीमेंट की स्वीकृत खदान को लेकर कंपनी प्रबंधन एवं प्रशासन की ओर से पर्यावरणीय लोक सुनवाई का आयोजन किया गया। लोक सुनवाई में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता दर्ज कराते हुए क्षेत्र के विकास, रोजगार, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न मांगें और सुझाव प्रशासन तथा फैक्ट्री प्रबंधन के समक्ष रखे। लोक सुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने मांग की कि प्रस्तावित परियोजना से प्रभावित होने वाले गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाए। क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही कौशल विकास एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था किए जाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने तथा गांवों में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम करने, धूल एवं धुएं पर नियंत्रण, अधिक से अधिक हरित क्षेत्र विकसित करने तथा आसपास के जलस्रोतों और कृषि भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है। इस दौरान फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से स्थानीय ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि क्षेत्र के विकास एवं जनहित को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रबंधन ने कहा कि पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए आवश्यक विकास कार्यों में सहयोग किया जाएगा तथा स्थानीय लोगों द्वारा रखी गई जायज मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा। प्रबंधन की ओर से कहा गया कि आसपास के क्षेत्रों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है और रिवारा क्षेत्र के विकास के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। लोक सुनवाई की अध्यक्षता रीजनल अधिकारी सुधांशु तिवारी एवं मैहर एसडीएम दिव्या पटेल ने की। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत सुझावों एवं आपत्तियों को नियमानुसार दर्ज किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अल्ट्राटेक सीमेंट सरलानगर के CSR एवं एडमिन डिपार्टमेंट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग की टीम की कड़ी मेहनत एवं समन्वय से पर्यावरणीय लोक सुनवाई का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।4
- मां शारदा मंदिर अब तेंदुआ सीढ़ी मार्ग पर उतरने लगा है मंदिर का सीढ़ी मार्ग श्रद्धालुओं और बच्चों के चलने का आम रास्ता है जहां एक शिकारी जीव का मूवमेंट जनहानि का कारण बन सकता है वन विभाग आखिर क्यों नहीं तेंदुए को रेस्क्यू कर वन क्षेत्र में नहीं ले जा रहा1
- खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला ड्रीम्स वैली स्कूल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, घायलों को अस्पताल भेजा सतना। उचेहरा-मैहर मार्ग पर ड्रीम्स वैली स्कूल के समीप सड़क हादसा हो गया। मैहर की ओर जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।1
- मैहर शहर से देवीधाम तक बन रही PWD सड़क की समयसीमा खत्म लेकिन काम अब भी अधूरा सड़क की बदहाल स्थिति और आएदिन हो रही दुर्घटनाओं - क्या कहा नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने सुनिए पूरा बयान वीडियो में मैहर शहर से देवीधाम तक बन रही PWD सड़क की समयसीमा खत्म लेकिन काम अब भी अधूरा सड़क की बदहाल स्थिति और आएदिन हो रही दुर्घटनाओं - क्या कहा नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने सुनिए पूरा बयान वीडियो में मैहर शहर से देवीधाम तक बन रही PWD सड़क की समयसीमा खत्म लेकिन काम अब भी अधूरा सड़क की बदहाल स्थिति और आएदिन हो रही दुर्घटनाओं को लेकर विभाग और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने निर्माण कार्य में कथित भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगाते हुए विभागीय मंत्री से मैहर आकर सड़क का निरीक्षण करने की मांग की आखिर सड़क की गुणवत्ता और देरी की जांच कब होगी क्या नवरात्रि से पहले जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाही क्या कहा नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने—सुनिए पूरा बयान वीडियो में1
- *चौरसिया राम मंदिर में गणेश जी की मनमोहक झांकी बनी आकर्षण का केंद्र* *चौरसिया राम मंदिर में गणेश जी की मनमोहक झांकी बनी आकर्षण का केंद्र* *दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, आस्था में डूबे श्रद्धालु* मैहर। नगर के चौरसिया राम मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की आकर्षक एवं मनमोहक झांकी सजाई गई है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। झांकी के मनमोहक दृश्य को देखने और भगवान गणेश के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। गणेश उत्सव को लेकर समाज के लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु बढ़-चढ़कर धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर आस्था के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।1
- NH 30 के हाल बेहाल जिम्मेदार कौन ❓️NH 30 के हाल बेहाल जिम्मेदार कौन ❓️ NH 30 के हाल बेहाल जिम्मेदार कौन ❓️1
- *तेंदुए की बढ़ती दस्तक से सहमी धार्मिक नगरी मैहर*,,,,,, *कई महीनों से जारी इंसान और तेंदुए की आंख-मिचौली कब थमेगी? बड़ी अनहोनी के इंतजार में तो नहीं सरकारी तंत्र?* मैहर। धार्मिक नगरी मैहर में पिछले कई महीनों से इंसानों और तेंदुए के बीच चल रही आंख-मिचौली अब चिंता का विषय बनती जा रही है। सवाल यह है कि आखिर इस सिलसिले पर रोक कब लगेगी? क्या किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही वन विभाग, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की नींद खुलेगी? स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि तेंदुआ अब उन इलाकों में भी नजर आने लगा है, जहां श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। पहले सड़क मार्ग के आसपास तेंदुए के दिखाई देने की बातें सामने आती थीं, लेकिन अब श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए बैरिकेडिंग वाले मार्ग और सीढ़ियों के आसपास भी उसकी मौजूदगी की चर्चा सामने आ रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर किसी श्रद्धालु या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? वन विभाग, राजस्व विभाग, प्रशासन या फिर जनप्रतिनिधियों की? जिम्मेदार कोई भी हो, लेकिन नुकसान उस परिवार का होगा, जिसका सदस्य अचानक तेंदुए के हमले का शिकार होगा। क्या व्यवस्था का मतलब सिर्फ घटना के बाद मुआवजे की घोषणा तक सीमित रह जाना है? क्या जनप्रतिनिधि घटना के बाद मौके पर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे और अधिकारी कार्रवाई का भरोसा देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेंगे? सवाल यह है कि घटना होने से पहले सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं मजबूत की जा रही? वन्यजीव और मानव आबादी के बीच बढ़ता संपर्क गंभीर विषय है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए वन विभाग और प्रशासन को तेंदुए की गतिविधियों वाले क्षेत्रों की पहचान, निगरानी, प्रकाश व्यवस्था, आवश्यक बैरिकेडिंग तथा लोगों को सतर्क करने जैसी व्यवस्थाओं पर तत्काल ध्यान देना चाहिए। आखिर शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधि किसी बड़ी घटना का इंतजार क्यों करें? जब खतरे के संकेत पहले से दिखाई दे रहे हैं, तो कार्रवाई भी पहले क्यों नहीं होनी चाहिए? सवाल सिर्फ तेंदुए का नहीं, बल्कि उन हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा का है जो आस्था के भरोसे मैहर पहुंचते हैं। अब जरूरत घटना के बाद प्रतिक्रिया देने की नहीं, घटना से पहले एहतियाती कदम उठाने की है।1
- मां शारदा गणेश उत्सव समिति देवी जी के द्वारा प्रस्तुत अद्भुत झांकियो के विषय में मैहर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा के विचार सुनिए जरूर1